गाय का दूध ज्यादा कैसे होता है? - gaay ka doodh jyaada kaise hota hai?

गाय का दूध ज्यादा कैसे होता है? - gaay ka doodh jyaada kaise hota hai?

भारत में खेती और पशुपालन का क्या महत्व है इसके बारे में हर कोई जानता है। सदियों से भारत में कृषि और पशुपालन आमदनी और जीवनयापन का बहुत बड़ा स्त्रोत रहा है। आज भी भारत में किसान खेती और पशुपालन कर अपनी आमदनी चला रहे हैं। ऐसे में पशुपालक किसान के साथ सबसे बड़ी समस्या ये हैं कि उनका दुधारू पशु जैसे कि गाय-भैंस कम दूध देते हैं। आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे भैस और गाय का दूध बढ़ाने का मंत्र क्या है?

कई बार देखा गया है कि ज्यादा दूध के चक्कर में पशुपालक किसान अपने दुधारू पशु गाय, भैंस को इंजेक्शन लगवा देते हैं जिससे वो दूध तो ज्यादा देने लगती है, लेकिन उसका स्वास्थ्य खराब हो जाता है। वहीं जो इस दूध का सेवन करता है ये उसकी सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन आसान तरीकों के बारे में, जिनके जरिये आप अपनी गाय, भैंस जैसे दुधारू पशुओं का दूध बढ़ा सकते हैं।

गाय का दूध बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें पाउडर

आजकल बाजार में कई तरह के पाउडर भी उपलब्ध है जो पशुओं का दूध बढ़ाने में काफी ज्यादा कारगर है। अलग अलग तरह की कंपनियां ये पाउडर बना रही है। इन पाउडरों के इस्तेमाल से पशु ज्यादा दूध देने लग जाता है। वहीं इसके अलावा किसान भी कई तरह के देशी तरह के चूर्ण (पाउडर) बनाते हैं जिनका इस्तेमाल कर पशुओं की दूध देने की क्षमता बढ़ जाती है।

लोबिया घास खाने से ज्यादा दूध देगा पशु

अगर आप गाय के दूध देने की क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं, तो उसे लोबिया घास खिलाएं। लोबिया घास में काफी ज्यादा औषधीय गुण होते हैं, जिससे पशु के दूध देने की मात्रा मिल जाती है। इसके साथ ही दूध की गुणवत्ता भी बढ़ती है। लोबिया घास से गाय को किसी भी तरह का कोई गलत असर नहीं होता है। लोबिया घास की खासियत ये है कि ये बाकी घास की तुलना में ये ज्यादा पाचन क्षमता रखती है। इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जो कि दूधारू पशुओं के लिए काफी जरूरी होता है।

घर पर ही बनाएं दवाई

अगर आप अपनी गाय का दूध बढ़ाने का मंत्र जानना चाहते हैं तो उसके लिए घर पर ही दवा बना सकते हैं। ये बेहद ही आसान तरीके से और बेहद ही आम चीजों से बन सकती है। इस औषधी को बनाने के लिए आपको नीचे लिखी चीजों की जरूरत होगी

  • 250 ग्राम गेहूं का दलिया
  • 100 ग्राम गुड़ सर्बत (आवटी)
  • 50 ग्राम मैथी
  • एक कच्चा नारियल
  • 25-25 ग्राम जीरा और अजवाईन

क्या है औषधी बनाने का तरीका

इस औषधी को बनाने के लिए सबसे पहले आप दलिया, मैथी और गुड़ को पका लें। इसके बाद उसमें नारियल पीसकर डालें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे पशु को खिला दें। ध्यान रखें की ये सुबह खाली पेट ही देना होता है।

सरसों के तेल और आटे से बना सकते हैं दूध बढ़ाने की दवा

आप घर पर मिलने वाले सरसों के तेल और आटे से भी पशु के दूध देने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। दवा बनाने का तरीका भी काफी सरल है – 

सबसे पहले 200 से 300 ग्राम सरसों का तेल, 250 ग्राम गेहूं का आटा लें। अब दोनों को आपस में मिला लें और फिर शाम के वक्त पशु को चारा और पानी पिलाने के बाद खिला दें। ध्यान रहे की दवा खिलाने के बाद या दवा के साथ में पशु को पानी नहीं देते हैं। ये दवा पशु को 7 से 8 दिनों तक ही खिलानी होती है, इसके बाद इस दवा को बंद कर देना चाहिए।

अगर आप भी अपने पशु की सेहत को लेकर चिंतित है, तो बिना किसी देरी के तुरंत ही Animall ऐप पर जाएं और हमारे डॉक्टर से बात करें। इतना ही नहीं आप Animall ऐप को डाउनलोड कर पशु खरीद या बेच भी सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह का कमीशन नहीं देना होता है।

गाय का दूध ज्यादा कैसे होता है? - gaay ka doodh jyaada kaise hota hai?

किसान और पशुपालक भाईयों के लिए गाय भैंस के दूध की गुणवत्ता और मात्रा दोनों ही मायने रखती हैं। अगर पशु के दूध की गुणवत्ता बेहतर होगी तो पशुपालक दूध के जरिए प्राप्त उत्पादों से अच्छी कमाई कर पाएंगे। वहीं अगर गाय या भैंस दूध अधिक मात्रा में देगी तो उसे बेचकर पशुपालक भाई अपनी आय को बढ़ा पाएंगे। 

इसलिए आज हम यह लेख लेकर आए हैं। अपने इस लेख में हम आपको भैंस और गाय का दूध बढ़ाने का घरेलू उपाय बताएंगे। अगर आप एक पशुपालक हैं और अपने पशु की कम दूध उत्पादन क्षमता से परेशान हो गए हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आइए चलिए जानते हैं आखिर किस तरह घरेलू उपाय से भैंस और गाय के दूध की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।

गाय और भैंस के दूध बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

किसान और पशुपालकों को दूध बढ़ाने के घरेलू नुस्खों के साथ कुछ बातों को भी ध्यान रखना होगा। इसमें सबसे पहला यह है कि पशु की सेहत का पूरा ध्यान रखें और उन्हें समय पर आहार दें। इसके अलावा पशु के रहने का इंतजाम भी अच्छी तरह करके रखें। आइए अब जानते हैं गाय और भैंस का दूध बढ़ाने का घरेलू उपाय। 

डिवर्मिंग हो सकता है घरेलू उपाय

गाय या भैंस जुगाली करते समय अक्सर कुछ ऐसी सामग्रियों को खा लेते हैं। जिसकी वजह से उनके पेट में कीड़े हो जाते हैं। यह कीड़े न केवल उन्हें अंदरूनी तौर पर कमजोर बना देते हैं। बल्कि उनकी दूध देने की क्षमता पर भी असर डालते हैं। ऐसे में पशुपालक भाई गाय के दूध को बढ़ाने के लिए उन्हें कीड़े मारने की दवा जरूर दें। यह दवा अपने पशु को हर 6 महीने के अंदर देनी चाहिए। ऐसा करने से पशु स्वस्थ रहेंगा और उसकी दूध देने की क्षमता बेहतर हो जाएगी। 

खली और दलिया 

पशु आहार को सही करने पर भी दूध की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। अगर आप अपने पशु को नियमित रूप से दलिया और खली को मिलाकर देते रहें, तो इससे गाय के दूध देने की क्षमता में इजाफा होगा। लेकिन ध्यान रहे कि यह आहा गाय या भैंस को केवल शाम के समय ही दें।  

सरसों के तेल से बढ़ाए गाय का दूध 

भारत के अंदर ज्यादातर घरों के अंदर सरसों के तेल का उपयोग किया जाता है। अगर यही सरसों का तेल गाय या भैंस को खली के अंदर मिलाकर दिया जाए, तो इससे गाय अधिक दूध देने लगती है। 

पशु का दूध बढ़ाने वाली चॉकलेट 

हम सभी ने चॉकलेट का सेवन तो किया ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय या भैंस का दूध बढ़ाने के लिए भी एक चॉकलेट आ चुकी है। दरअसल भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान ने एक ऐसी चॉकलेट को तैयार किया है। जिसके जरिए गाय या भैंस के दूध देने की  क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इस चॉकलेट में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक और कॉपर आदि मिलाया गया है। चॉकलेट के यही गुण गाय के दूध की उत्पादकता को बढ़ाते हैं। 

पानी से बढ़ाएं गाय के दूध की मात्रा 

हम इंसानों के शरीर के लिए जिस तरह पानी जरूरी होता है। उसी तरह गाय भैंस और अन्य पशुओं के लिए भी पानी बेहद जरूरी होता है। अगर आप अपने पशुओं को उचित मात्रा में पानी देते हैं, तो इससे उसके दूध देने की मात्रा बढ़ जाती है। 

अपने पशुपालक भाइयों के लिए हम ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियां लाते रहेंगे। अगर आप एक पशुपालक हैं और अपने पशु की उत्पादकता को बढ़ाना चाहते हैं या स्वस्थ रखना चाहते है, तो इसके लिए आप हमारी Animall App को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से आप  न केवल विशेषज्ञों की मदद ले सकते हैं। बल्कि ऐप के माध्यम से बेहतर दूध उत्पादन क्षमता के पशु खरीद या बेच भी सकते हैं।  Animall App को डाउनलोड करने के इस लिंक पर क्लिक करें।

गाय का दूध बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?

लोबिया खिलाने से बढ़ जाता है गाय व भैंस का दूध पशुपालन विभाग के अनुसार लोबिया घास खिलाने से गाय का दूध बढ़ जाता है। ... .
गाय व भैंस का दूध बढ़ाने की घरेलू औषधि बनाएं गाय व भैंस की दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए आप घर पर ही इसकी औषधी बना सकते हैं। ... .
सरसों का तेल और आटे से बनाएं दूध बढ़ाने की दवा.

ज्यादा दूध के लिए गाय को क्या देना चाहिए?

दुधारु पशुओं का दूध बढ़ाने के लिए आहार में गेहूं, मक्का, जौ, चना दाल का छिलका, सरसों, बिनौले की खली जरूर दें। हल्दी, शतावर, अजवाइन, सौंठ, सफेद मसूली आदि देने के पशु अधिक दूध देते हैं। हरे चारे के साथ-साथ आहार में मिनरल, कैल्शियम दें। पशु और पशुशाला की साफ-सफाई पर ध्यान दें

दूध कैसे बढ़ता है?

​ब्रेस्‍ट में मिल्‍क बढ़ाने के अन्‍य तरीके.
स्‍तनपान करवाने वाली महिला को अधिक पानी, दूध और जूस पीना चाहिए।.
डिलीवरी के बाद दिन में थोड़ा-थोड़ा कर के पांच बार खाना खाएं।.
कैफीन युक्‍त चीजों का सेवन कम या बिल्कुल ना करें।.
शराब और तंबाकू से दूर रहें। इस समय दिनभर में 1800 से कम मात्रा में कैलोरी लें।.