गुड़ और सौंफ खाने के फायदे - gud aur saumph khaane ke phaayade

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलखाने के बाद अगर खाएंगे एक चम्मच सौंफ तो नहीं बनेगी गैस, मिलेंगे कई गजब के बेनिफिट्स

Show

खाने के बाद अगर खाएंगे एक चम्मच सौंफ तो नहीं बनेगी गैस, मिलेंगे कई गजब के बेनिफिट्स

खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खाने के कई फायदे होते हैं। हालांकि हम खाने के बाद सौंफ अक्सर तब खाते हैं जब भी हम रेस्तरां या फिर ढाबे पर जाते हैं। सौंफ में पौटेशियम और सोडियम की भरपूर मात्रा होती है।...

गुड़ और सौंफ खाने के फायदे - gud aur saumph khaane ke phaayade

Avantika Jainटीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 26 Jan 2022 03:34 PM

खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खाने के कई फायदे होते हैं। हालांकि हम खाने के बाद सौंफ अक्सर तब खाते हैं जब भी हम रेस्तरां या फिर ढाबे पर जाते हैं। सौंफ में पौटेशियम और सोडियम की भरपूर मात्रा होती है। पौटेशियम खून में सोडियम की मात्रा को नियंत्रित करता है और इसके दुष्प्रभाव से बचाता है। इसके अलावा सौंफ में नाइट्रेट की भी भरपूर मात्रा होती है। भारत के कई इलाकों में लोग खाने के बाद सादा या चीनी में लिपटे सौंफ चबाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सौंफ को चबाने से पाचन में मदद मिलती है और गैस से बचाव होता है। 

सूखे सौंफ का एक बड़ा चम्मच आपको लगभग 2 ग्राम फाइबर देता है। वहीं अगर कंपेयर किया जाए तो एक सेब में लगभग 3-4 ग्राम फाइबर होता है। आहार फाइबर की अनुशंसित दैनिक मात्रा 25-30 ग्राम तक है। पेट के फ्लू के मामलों में, फाइबर पानी के दस्त के इलाज में मदद करता है। खाने में फाइबर को शामिल करने से कब्ज, अन्य पाचन समस्याओं से राहत मिल सकती है जो गैस का कारण बन सकती हैं। 

1) रोजाना खाने के सौंफ खाने से कॉलेस्ट्रोल काबू में रहता है। खाना खाने के बाद सौंफ खाने से लीवर और आंखों की रोशनी ठीक रहती है।

2) अगर आपके पीरियड्स टाइम पर नहीं आते हैं तो आप सौंफ खा सकते हैं। गुड़ के साथ सौंफ खाने से पीरियड्स टाइम पर आते हैं और इसी के साथ पेट दर्द भी कम होता है। 

3) अगर चाय पीने के बाद आपको पेट हैवी लगता है और गैस बन जाती है तो आप अपनी चाय में भी सौंफ मिला सकते हैं। 

4) सौंफ आंतों में मांसपेशियों को भी आराम दे सकती है, जो कब्ज को दूर करने में मदद कर सकती है। पेट और आंतों में सुखदायक मांसपेशियां कब्ज या एसिड रिफ्लक्स से होने वाली गैस से राहत दिलाने में मदद करती हैं।
   

गुड़ और सौंफ खाने के फायदे - gud aur saumph khaane ke phaayade

गुड़ और सौंफ खाने के फायदे - gud aur saumph khaane ke phaayade

गुड़ और सौंफ खाने के फायदे - gud aur saumph khaane ke phaayade

सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है, हेल्थ के लिए उतनी लाभदायक भी होती है। सौंफ, अजवाइन और गुड़ का इस्तेमाल लगभग हर किचन में होता है। सौंफ का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी किया जाता है। वहीं अजवाइन खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और गुड़ खाना पचाने में, तो मदद करता है। साथ ही गुड़ में  प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय पीने से पेट संबंधी परेशानियां दूर होती है। साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। आइए जानते हैं सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय बनाने का तरीका और उसके फायदों के बारे में।

सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय पीने के फायदे

भूख बढ़ती है

सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय नियमित पीने से भूख बढ़ती है। ये चाय स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी रहती है। इस चाय को खाने से आधे से एक घंटा पहले पिएं। इसको पीने से भूख खुलकर लगती है। सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय पीने से शरीर का एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।

शरीर में इंफेक्शन होने से बचाव होता है

सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय पीने से शरीर में मौसमी बीमारियां और इंफेक्शन आसानी से नहीं लगता है। इस चाय में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर में इंफेक्शन होने से रोकते है। अजवाइन की तासीर गर्म होता है। इस चाय को ठंड में भी सेवन कर सकते है।

बीपी को नियंत्रित रखें

सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय बीपी को कंट्रोल करने में मदद करती है। डॉक्टर से पूछ कर इस चाय की पी सकते है। इस चाय की पीने से शरीर में जरूरी विटामिंस की पूर्ति होती है। जिससे शरीर स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- ये 5 एसेंशियल ऑयल दूर करेंगे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

गुड़ और सौंफ खाने के फायदे - gud aur saumph khaane ke phaayade

वजन कम करने में मदद मिलती है

सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय नियमित पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। सौंफ और अजवाइन में वजन कम करने की प्रॉपर्टीज होती हैं। जिससे शरीर का फैट तेजी से बर्न होता है। आप इस चाय को शाम को भी आसानी से पी सकते हैं।

शरीर के दर्द से दिलाए छुटकारा

सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय शरीर के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। अजवाइन में इंफ्लामेशन और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो शरीर के दर्द को कम करते है। ये चाय पीने से सिर का दर्द भी ठीक होता है। ये चाय शरीर में गर्माहट पैदा करती है और दर्द को कम करती है।

सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय बनाने का तरीका

1 कप पानी को उबालने के लिए रखें। अब उस पानी में आधी चम्मच सौंफ और आधी चम्मच अजवाइन को डाल कर अच्छे से उबालें। जब ये उबल जाएं, तो इसमें गुड़ का डाल को चम्मच से चलाएं। अब इस चाय को छान कर पिएं। 

इसे भी पढ़ें- वर्कआउट के बाद एनर्जी के लिए क्या खाएं? जानें 5 फूड्स जो तुरंत देते हैं ताकत

अगर आपको कोई बीमारी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें। 

All Image Credit- Freepik

गुड़ और सौंफ खाने से क्या होता है?

सौंफ का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी किया जाता है। वहीं अजवाइन खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और गुड़ खाना पचाने में, तो मदद करता है। साथ ही गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय पीने से पेट संबंधी परेशानियां दूर होती है।

सुबह खाली पेट सौंफ खाने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से जल्दी वजन घटाने में मदद मिलती है। वहीं जब आप खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करती हैं, तो ये एक बेहतरीन माउथ फ्रेशनर का काम करती है।.
आपके हृदय स्वास्थ्य का रखे ध्यान ... .
एंटी कैंसर प्रॉपर्टी से भरपूर ... .
सूजन कम करने में कारगर ... .
ब्लड प्रेशर को संतुलित रखें ... .
वेट लॉस में लाभदायक.

लगातार सौंफ खाने से क्या होता है?

सौंफ आंखों की रोशनी के लिए अच्छी मानी जाती है और इसे मुंह की बदबू दूर करने के लिए भी बेस्ट माना जाता है. इतने सारे फायदे होने के बावजूद सौंफ के कई नुकसान भी हैं. हम आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं. सौंफ ऐसा मसाला है जिसे खाने के लिए ही नहीं बल्कि माउथ फ्रेशनर के रूप में भी यूज किया जाता है.

सौंफ खाने से क्या बीमारी होती है?

सौंफ के बीज को कब्ज, पेट के सूजन और अपच को ठीक करने के लिए वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है। गर्मियों में सौंफ की ठंडाई पेट को ठंडक देने के साथ पेट फूलने और अपच की समस्या में काफी लाभदायक मानी जाती है।