फागुन महीने के बाद कौन सा महीना आता है? - phaagun maheene ke baad kaun sa maheena aata hai?

नई दिल्ली: हिंदू पंचांग का आखिरी महीना फाल्गुन कहलाता है जो अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से कभी फरवरी तो कभी मार्च का महीना होता है. इसके बाद चैत्र का महीना आता है जिसे हिंदू नववर्ष की शुरुआत माना जाता है. बसंत ऋतु (Spring Season) का प्रभाव होने की वजह से इस दौरान सर्दी कम होने लगती है और धीरे-धीरे गर्मी की शुरुआत हो जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तो माघ महीने की ही तरह फाल्गुन मास (Falgun Month) का भी उतना ही विशेष धार्मिक महत्व है. 

28 फरवरी से शुरू हो रहा है फाल्गुन का महीना

साल 2021 में फाल्गुन महीने की शुरुआत 28 फरवरी रविवार से हो रही है जो 28 मार्च तक रहेगा. फाल्गुन महीने के दौरान महाशिवरात्रि से लेकर होली तक कई प्रमुख त्योहार (Festivals) मनाए जाते हैं. इसके अलावा फाल्गुन माह के दौरान भगवान श्री कृष्ण (Lord Krishna) की पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है. इस दौरान कृष्ण के 3 स्वरूपों- बाल कृष्ण, युवा कृष्ण और गुरु कृष्ण की पूजा की जाती है. साथ ही पौराणिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन के महीने में ही चंद्रमा का जन्म हुआ था इसलिए इस माह चंद्र देव की भी पूजा की जाती है.

ये भी पढ़ें- गुरुवार को करें विष्णु चालीसा का पाठ, श्रीहरि दूर करेंगे हर संकट

फाल्गुन महीने के प्रमुख व्रत त्योहार

1. जानकी जयंती या सीता अष्टमी- फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माता सीता की जयंती, 6 मार्च शनिवार
2. विजया एकादशी- फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी, 9 मार्च मंगलवार
3. महाशिवरात्रि- फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि, 11 मार्च गुरुवार
4. फाल्गुनी अमावस्या- 13 मार्च दिन शनिवार
5. फुलेरा दूज- फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, 15 मार्च सोमवार
6. आमलकी एकादशी- फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, 25 मार्च, गुरुवार
7. होलिका दहन- फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा, 28 मार्च रविवार

धर्म से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

फाल्गुन मास के बाद कौन सा महीना आता है?

हिंदी कैलेंडर की शुरुआत चैत्र महीने से होती है और इसका अंत फाल्गुन महीने के साथ होता है. हिंदी कैलेंडर में आने वाले महीनों के नाम इस प्रकार हैं- चैत्र, बैसाखी, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन.

फागुन के बाद क्या आता है?

चइत
बइसाख
जेठ
असाढ़
सावन
भादो
कुआर
कातिक
फागुनnullफागुन - विकिपीडिया bh.wikipedia.org › wiki › फागुनnullज़्यादा आइटम...null

फाल्गुन महीने को हिंदी में क्या कहते हैं?

फागुन संज्ञा पुं॰ [सं॰ फाल्गुन] शिशिर ऋतु का दूसरा महीना । माघ के बाद का महीना । फाल्गुन । उ॰—ऋतु फागुन नियरानी, कोई पिया से मिलावे ।

हिंदी महीना कब से शुरू होता है?

भारतीय नव वर्ष की शुरुआत चैत्र मास से ​होती है, जो 29 मार्च 2021 से शुरू हो चुका है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक जब चंद्र ग्रह मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करता है और 15वें दिन चित्रा नक्षत्र में पूर्ण हो जाता है तब चैत्र का महीना शुरू होता है।