चेहरे पर तिल का क्या महत्व है? - chehare par til ka kya mahatv hai?

चेहरे पर तिल का क्या महत्व है? - chehare par til ka kya mahatv hai?

तिल से इंसान के व्यक्तित्व का पता चलता है. (Image-shutterstock)

इंसान के शरीर के कई हिस्सों में काले और लाल छोटे-छोटे बिंदू दिखाई देते हैं, जिन्हें तिल कहा जाता है. इन तिल से इंसान के व्यक्तित्व का पता चलता है. वैसे इन तिलों से इंसान की ना सिर्फ खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में इन्हें काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

अधिक पढ़ें ...

  • News18Hindi
  • Last Updated : May 12, 2022, 08:13 IST

Mole On Face: मनुष्य के शरीर के कई हिस्सों में छोटे-छोटे कई काले-और लाल बिंदू देखने को मिलते हैं, जिन्हें तिल कहा जाता है. ये तिल यदि चेहरे पर हों तो चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं. वैसे इन तिलों से इंसान की ना सिर्फ खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में इन्हें काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. ये तिल आपके जीवन से जुड़े कई संकेत देते हैं, जिनमें कुछ अच्छे माने जाते हैं वहीं कुछ तिल अशुभ माने जाते हैं. इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में तिल से मनुष्य के व्यक्तित्व का भी पता लगाया जा सकता है. आज के इस आर्टिकल में हमें भोपाल के रहने वाले ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी (पौद्दार) ने चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर बने तिल के बारे में बताया है. आइए जानते हैं.

होंठ पर तिल
ऊपरी होंठ के दांए तरफ तिल हो तो जीवनसाथी का पूर्ण साथ मिलता है.
ऊपरी होंठ के बाएं तरफ तिल होना जीवनसाथी के साथ लगातार विवाद होने का सूचक माना जाता है.
​निचले होंठ के दांए तरफ तिल हो तो वह व्यक्ति अपने क्षेत्र में बहुत प्रसिद्दि प्राप्त करते हैं. साथ ही साथ इन्हें भोजन से कोई खास लगाव नहीं होता, लेकिन विपरीत जेंडर इन्हें अधिक आकर्षित करते हैं.
निचले होंठ के बाएं तरफ तिल होना किसी विशेष रोग के होने का सूचक होता है एवं ऐसे व्यक्ति अच्छा भोजन खाने और नए वस्त्र पहनने के शौकीन होते हैं.

यह भी पढ़ें – Mangalwar Ka Vrat: इस तरह करें मंगलवार का व्रत, जानें फायदे और व्रत विधि

आईब्रो पर तिल
यदि दोनों आईब्रो पर तिल हो तो जातक अकसर यात्रा करता रहता है.
दाहिनी आईब्रो पर तिल सुखमय और बाईं आईब्रो पर तिल दुखमय दांपत्य जीवन का संकेत देता है.
दोनों आईब्रो के ठीक बीच में तिल होने पर व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है. ये लोग अपनी बुद्धि के बल पर ही कार्यों में सफलता और पैसा प्राप्त करते हैं.

नाक पर तिल
नाक के अग्र भाग पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति लक्ष्य बना कर चलने वाले होते हैं.
नाक के नीचे (मूछ वाली जगह) पर कहीं भी तिल हो वह व्यक्ति भी अधिक विलासी होते हैं और नींद बहुत अधिक पसंद करते हैं.
नाक के दाहिने हिस्से पर तिल जीवन में सुख, धन-सम्पत्ति की कमी नहीं होगी दर्शाता है.
नाक के बाएं हिस्से पर तिल जीवन में संघर्ष, सफलता में अड़चने आएगी दर्शाता है.
माथे के दाहिनी तरफ तिल का होना धन हमेशा बढ़ता रहेगा का संकेत देता है.
ललाट के मध्य भाग में तिल का होना भाग्यवान और निर्मल प्रेम की निशानी माना जाता है.

माथे पर तिल
माथे के बाईं तरफ तिल का होना फिजूलखर्ची का प्रतीक होता है.

गाल पर तिल
दाएं गाल पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं.
बाएं गाल पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति खर्चीले होते हैं.

यह भी पढ़ें – Lord Hanuman Puja: जानें हनुमान अष्टक की महिमा, हर मंगलवार करें पाठ

ठोड़ी पर तिल
​ठोड़ी पर तिल इस बात का सूचक है कि व्यक्ति सफल और संतुष्ट है.
​ठोड़ी पर तिल का होना भी शुभ होता है. व्यक्ति के पास हमेशा धन प्राप्ति का साधन रहता है.
जिस स्त्री की ठोड़ी पर तिल होता है, उसमें मिलनसारिता की कमी होती है.
जिस पुरुष ठोड़ी पर तिल होता है, उसका स्त्री से प्रेम नहीं रहता है स्त्री से मनमुटाव रहता है.

आंख पर तिल
दाईं आंख पर तिल स्त्री से मेल होता है.
बाईं आंख पर तिल हो तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं. आंख पर तिल वाले लोग सामान्यत: भावुक होते हैं.
​दाईं आंख पर तिल स्त्री से मेल होने का एवं बाईं आंख पर तिल स्त्री से अनबन होने का संकेत देता है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Dharma Aastha, Religion

FIRST PUBLISHED : May 12, 2022, 08:13 IST

बुद्ध पूर्णिमा 2020 : शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

चेहरे के 28 तिल का रहस्य

1- यदि चेहरे पर दाहिने भाग में लाल या काले रंग का तिल हो, तो व्यक्ति यशस्वी, धनवान तथा सुखी होता हैं।

2- यदि नीचे के होठ पर तिल का चिन्ह हो, तो ऐसा व्यक्ति निर्धन होता है, तथा जीवन भर गरीबी में दिन व्यतीत करता हैं। होठ और तिल के बिच जितनी दूरी हो प्रभाव उतना कम होता जाता है। यदि ऊपर के होंठ पर तिल का चिन्ह हो, तो ऐसा व्यक्ति अत्यधिक विलासी और काम पिपासु लेकिन धनवान होता हैं।

3- यदि बायें कान के ऊपरी सिरे पर तिल का चिन्ह हो, तो व्यक्ति दीर्घायु होता है लेकिन उसका शरीर थोडा कमजोर होता है।

4- यदि नासिका के मध्य भाग में तिल हो, तो व्यक्ति अधिक यात्रा करने वाला भ्रमण प्रिय एवं दुष्ट स्वभाव का होता है।

5- यदि दाहिनी कनपटी पर तिल हो, तो व्यक्ति प्रेमी, समृद्ध तथा सुखपूर्ण अपना जीवन व्यतीत करने वाला होता है।

चेहरे पर तिल का क्या महत्व है? - chehare par til ka kya mahatv hai?

6- यदि बायें गाल पर तिल का चिन्ह हो, तो गृहस्थ जीवन सुखमय रहता हैं लेकिन जीवन में धन का अभाव रहता है।

7- यदि ठोड़ी पर तिल हो, तो वह व्यक्ति थोडा स्वार्थी एवं अपने काम में ही लगा रहने वाला होता है।

8- यदि दाहिने कान के पास तिल हो, तो व्यक्ति साहसी होते हैं।

9- यदि दाहिनी और भौंह के पास में तिल हो, तो व्यक्ति कि आंखें कमजोर होती है।

10- यदि दाहिने गाल पर तिल का चिन्ह हो, तो ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान तथा जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति करने वाला होता है।

इन शिव मंत्रों का जप करता है गंभीर रोगों से रक्षा

11- यदि गर्दन पर तिल हो, तो व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं और अपने प्रयत्नों से धन संचय करने वाला होता है।

12- यदि दाहिनी आंख के नीचले हिस्से पर तिल का चिन्ह हो, तो वे समृद्ध तथा सुखी होते हैं।

13- यदि नासिका के बाएं भाग पर तिल हो, तो व्यक्ति अधिक प्रयत्न करने के बाद सफलता प्राप्त होती है।

14- यदि बाएं आंख की भौंहों के पास में तिल हो, तो व्यक्ति एकान्त प्रिय एवं सामान्य जीवन निर्वाह करने वाला होता है।

15- यदि दोनों भौंहों के बीच के हिस्से में तिल का चिन्ह हो, तो व्यक्ति दीर्घायु धार्मिक एवं उदार हृदय के स्वामी होते हैं।

चेहरे पर तिल का क्या महत्व है? - chehare par til ka kya mahatv hai?

16- ललाट पर तिल- ललाट के मध्य भाग में तिल निर्मल प्रेम की निशानी है। ललाट के दाहिने तरफ का तिल किसी विषय विशेष में निपुणता, किंतु बायीं तरफ का तिल फिजूलखर्ची का प्रतीक होता है। ललाट या माथे के तिल के संबंध में एक मत यह भी है कि दायीं ओर का तिल धन वृद्धिकारक और बायीं तरफ का तिल घोर निराशापूर्ण जीवन का ***** होता है।

17- भौंहों पर तिल- यदि दोनों भौहों पर तिल हो तो जातक अकसर यात्रा करता रहता है। दाहिनी पर तिल सुखमय और बायीं पर तिल दुखमय दांपत्य जीवन का संकेत देता है।

18- आंख की पुतली पर तिल- दायीं पुतली पर तिल हो तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं। बायीं पुतली पर तिल वालों के विचार कुत्सित होते हैं। पुतली पर तिल वाले लोग सामान्यत: भावुक होते हैं।

19- पलकों पर तिल- आंख की पलकों पर तिल हो तो जातक संवेदनशील होता है। दायीं पलक पर तिल वाले बायीं वालों की अपेक्षा अधिक संवेदनशील होते हैं।

चेहरे पर तिल का क्या महत्व है? - chehare par til ka kya mahatv hai?

20- आंख पर तिल- दायीं आंख पर तिल स्त्री से मेल होने का एवं बायीं आंख पर तिल स्त्री से अनबन होने का आभास देता है।

21- कान पर तिल - कान पर तिल व्यक्ति के अल्पायु होने का संकेत देता है।

22- नाक पर तिल - नाक पर तिल हो तो व्यक्ति प्रतिभासंपन्न और सुखी होता है। महिलाओं की नाक पर तिल उनके सौभाग्यशाली होने का रहस्य खोलते है।

23- होंठ पर तिल - होंठ पर तिल वाले व्यक्ति बहुत प्रेमी हृदय होते हैं। यदि तिल होंठ के नीचे हो तो गरीबी छाई रहती है।

चेहरे पर तिल का क्या महत्व है? - chehare par til ka kya mahatv hai?

24- मुंह पर तिल- मुखमंडल के आसपास का तिल स्त्री तथा पुरुष दोनों के सुखी संपन्न एवं सज्जन होने के ***** होते हैं। मुंह पर तिल व्यक्ति को भाग्य का धनी बनाता है। उसका जीवनसाथी सज्जन होता है।

25- गाल पर तिल- गाल पर लाल तिल शुभ फल देता है। बाएं गाल पर कृष्ण वर्ण तिल व्यक्ति को निर्धन, किंतु दाएं गाल पर धनी बनाता है।
27- जबड़े पर तिल- जबड़े पर तिल हो तो स्वास्थ्य की अनुकूलता और प्रतिकूलता निरंतर बनी रहती है।

28- ठोड़ी पर तिल- जिस स्त्री की ठोड़ी पर तिल होता है, उसमें मिलनसारिता की कमी होती है।

************

चेहरे पर तिल होने से क्या फायदा?

अगर किसी व्यक्ति के चेहरे के दाहिने भाग पर तिल है तो ऐसा व्यक्ति जीवन में सुख प्राप्त करता है। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहती है। अगर किसी के बाएं गाल पर तिल है तो ऐसे व्यक्ति का गृहस्थ जीवन सुखमय रहता है साथ ही कभी बड़ी आर्थिक परेशानी नहीं आती है।

कौन सा तिल शुभ होता है?

शहद के रंग की तरह भूरे, पन्ना की तरह हरे एवं लाल रंग के तिलों को काले तिलों की अपेक्षा अधिक शुभ बताया जाता है। काले तिल आमतौर पर अच्छे नहीं माने जाते हैं।

चेहरे पर तिल होने का क्या संकेत है?

माथे के दाहिनी तरफ तिल का होना धन हमेशा बढ़ता रहेगा का संकेत देता है. ललाट के मध्य भाग में तिल का होना भाग्यवान और निर्मल प्रेम की निशानी माना जाता है. माथे के बाईं तरफ तिल का होना फिजूलखर्ची का प्रतीक होता है. दाएं गाल पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं.

स्त्री के दाहिने गाल पर तिल होने से क्या होता है?

2. दाहिने गाल पर मौजूद तिल वाले व्यक्ति धनवान, उन्नति वाले तथा मेघावी होते हैं। 3. बाएं गाल पर तिल शुभ नहीं माना जाता है, यह तिल गृहस्थ जीवन में धन के अभाव को दर्शाता है।