बवासीर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए - bavaaseer mein kya khaana chaahie kya nahin khaana chaahie

HexaHealth Care Team brings you medical content covering many important conditions, procedures falling under different medical specialities. The content published is thoroughly reviewed by our panel of qualified doctors for its accuracy and relevance.

आज बवासीर एक सामान्य बीमारी बन चुकी है। यह बीमारी मुख्य रूप से आपके खाने-पीने के ढंग पर बहुत ज्यादा निर्भर करती है। भोजन बवासीर को कम करने में महत्वपूर्ण रोल निभाता है। हांलाकि, आधुनिक युग में अधिकतर लोग फास्ट फूड का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बवासीर होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप बात करें बवासीर रोगियों कि, तो वो इस बात से परेशान रहते हैं कि बवासीर की समस्या में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। किन चीजों से परहेज करना चाहिए और किन चीजों से परहेज नहीं करना चाहिए।

(और पढ़ें - बवासीर के लिए योग)

इस रोग से राहत पाने के लिए अधिक फाइबर वाले खाद्य पदार्थ खाएं। यह आपके पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ताजा सब्जियों और फलों के जूस बवासीर को ठीक करने में बहुत ज्यादा लाभदायक हैं। तो आइए जानते हैं, कैसे बवासीर की समस्या को आहार के माध्यम से ठीक किया जा सकता है।

पाइल्स होने पर अपने आहार में ढेर सारे साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, ओट्स, होल व्हीट शामिल करें। बता दें कि साबुत अनाज में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इनके सेवन से मल नरम हो जाता है और मल त्याग के दौरान होने वाले दर्द में कमी आती है।

​खूब फल खाएं

बवासीर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए - bavaaseer mein kya khaana chaahie kya nahin khaana chaahie

एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर फल मल त्याग को नियंत्रित करते हैं। बवासीर से परेशान लोगों के लिए सेब, अंगूर, प्रून और जामुन जैसे फलों को छिलके सहित खाना बहुत फायदेमंद है। ये सभी फल फाइबर, विटामिन और मिनरल से भरपूर हैं, जो स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हैं।

​हर्बल टी पीएं

बवासीर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए - bavaaseer mein kya khaana chaahie kya nahin khaana chaahie

अलग-अलग प्रकार की हर्बल चाय बवासीर के प्रबंधन में मदद कर सकती है। हर्बल टी पीने से सूजन और मल में निकलने वाले खून में कमी आती है।

​केला खाएं

बवासीर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए - bavaaseer mein kya khaana chaahie kya nahin khaana chaahie

इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति अगर केला खांए, तो बहुत आराम मिलता है। केला गुदा की सूजन को कम कर मल त्यग को आसान बनाता है। केला एंटीबैक्टीरियल होने के लिहाज से बवासीर के घरेलू इलाज के लिए एक बेहतरीन भोजन है।

​खूब पानी पीएं

बवासीर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए - bavaaseer mein kya khaana chaahie kya nahin khaana chaahie

बवासीर के लिए सही आहार में ढेर सारा पानी शामिल होना चाहिए। यह मल को नरम बनाकर बवासीर को निसंत्रित करने में मदद करता है। इतना ही नहीं पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है, इसलिए पाइल्स वाले व्यक्ति को हर दिन कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

​हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

बवासीर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए - bavaaseer mein kya khaana chaahie kya nahin khaana chaahie

पाइल्स की स्थिति में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से पाचन क्रिया आसान होती है। बवासीर के रोगियों के लिए ब्रोकोली, गोभी, गाजर, फूलगोभ और टमाटर खाने के लिए कहा जाता है। इन सब्जियों में अधिक मात्रा में फाइबर होने से बवासीर की तकलीफ बढ़ती नहीं है।

Piles के रोगी हैं तो मूली को बना लें अपना साथी, जड़ से खत्‍म हो जाएगी ये बीमारी

​फलों का रस पीएं

बवासीर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए - bavaaseer mein kya khaana chaahie kya nahin khaana chaahie

हाइड्रेट रहने के लिए दिनभर में अलग-अलग तरह के जूस पीएं। ये न केवल विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालेंगे, बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन और दर्द को भी कम करेंगे। ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और चेरी जैसे फल मलाशय और गुदा में मौजूद नसों में मजबूत करने का काम करते हैं। इसलिए इन फलों का रस जरूर पीएं।

​पाइल्स में क्या नहीं खाना चाहिए

बवासीर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए - bavaaseer mein kya khaana chaahie kya nahin khaana chaahie

तली-भुनी चीजें न खाएं

अगर आपको बवासीर है, तो फ्रेंच फ्राइज और ज्यादा तले हुए खाद्य पदार्थों को खाने से बचें। दरअसल, ऑयली और फ्राई फूड आइटम्स में भरपूर मात्रा में फैट मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र पर दबाव डालकर इसे कमजोर बनाता है। इसमें मिलाए जाने वाले मसाले अम्लता को बढ़ाते हैं और सूजन पैदा करते हैं।

​व्हाइट ब्रेड का सेवन न करें

बवासीर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए - bavaaseer mein kya khaana chaahie kya nahin khaana chaahie

दरअसल, ब्रेड को पचाना काफी मुश्किल होता है। इससे कब्ज की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए बवासीर के रोगियों को ब्रेड खाने के लिए अक्सर मना किया जाता है।

​कॉफी पीने से बचें

बवासीर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए - bavaaseer mein kya khaana chaahie kya nahin khaana chaahie

पाइल्स के मरीज के लिए कॉफी नुकसानदायक है। इसमें मौजूद कैफीन निर्जलीकरण का कारण है। जिससे मल कठोर हो जाता है और एनल वेन्स पर दबाव डालता है। जिससे मल त्याग में दिक्कत होती है।

​बवासीर को रोकने के लिए जीवनशैली में करें बदलाव

बवासीर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए - bavaaseer mein kya khaana chaahie kya nahin khaana chaahie

  1. अपने आहार में फाइबर से भरपूर भोजन जैसे बीन्स, फल और सब्जियों का सेवन करें।
  2. दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीएं।
  3. रोजाना व्यायाम करें।
  4. लंबे समय तक शौचालय में न बैठें।
  5. जैसे ही मन करें, शौचालय जरूर जाएं।
  6. एक स्वस्थ आहार और जीवनशैली बनाए रखें।
  7. यदि आप मल त्याग के दौरान दर्द का अनुभव कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  8. मल पास करते समय गुदा की मांसपेशियों पर दबाव न डालें। इससे बवासीर का खतरा बढ़ जाता है।
  9. कब्ज को रोकने के लिए हर डाइट के साथ दही का सेवन जरूर करना चाहिए।

अब जब आप बवासीर को ठीक करने वाले भोजन के बारे में जान गए हैं, तो इन्हें अपने आहार में जरूर शामिल कर लें। एक स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त दिमाग बवासीर को रोकने का बढ़िया उपाय है।

बवासीर में क्या क्या परहेज करना चाहिए?

बवासीर (​पाइल्स) में क्या नहीं खाना चाहिए (बवासीर में परहेज).
तैलीय और मसालेदार चीजें तैलीय और मसालेदार चीजों में अधिक मात्रा में फैट पाया जाता है जो बवासीर की स्थिति को गंभीर बना सकता है। ... .
सफेद ब्रेड सफेद ब्रेड को हजम करने में काफी परेशानी होती है। ... .
चाय और कॉफी ... .
सिगरेट और गुटखा.

क्या खाने से बवासीर ठीक हो जाता है?

साबुत अनाज का सेवन करने से बवासीर को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। आप चोकर युक्त पदार्थों का भी सेवन कर सकते हैं। साबुत अनाज का सेवन पाचन क्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं करता है जिससे मल का निकास आसानी से हो जाता है। ओटमील (Oatmeal), मल्टी ग्रेन ब्रेड (Multi Grain Bread), ब्राउन राइस आदि का सेवन करें।

बवासीर को जड़ से मिटाने के लिए क्या करना चाहिए?

देसी घी अपने गुणों के लिए जाना जाता है. अगर आप नियमित रूप से देसी घी का सेवन करते हैं तो कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. बवासीर की समस्या से निजात पाने के लिए देसी घी में चुटकीभर हल्दी मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें और बवासीर वाली जगह पर नियमित तौर पर लगाने से कुछ ही दिनों में बवासीर की समस्या गायब हो जाएगी.

बवासीर में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?

बवासीर के रोगी भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, पड़ सकता है भारी.
मिर्च बवासीर के रोगियों को मिर्च का सेवन तो करना ही नहीं चाहिए, चाहे वो हरी या लाल मिर्च। ... .
बाहर के खाने से करें परहेज ... .
राजमा, मसूर और बीन्स न खाएं ... .
सुपारी, गुटखा, सिगरेट और पान मसाला.