बार बार पाद आने की दवा - baar baar paad aane kee dava

बार बार पाद आने की दवा - baar baar paad aane kee dava

Excessive Farting: पाद आना या पेट से गैस निकलना एक सामान्‍य शारीरिक क्रिया है। शरीर से हवा का पास होना जरूरी होता है। यह डकार के रूप में भी बाहर निकलती है। मगर कई बार पाचन खराब होने के कारण पेट से बार-बार गैस निकलती है। जो बदबूदार भी हो सकती है। जोकि खराब डाइजेशन का संकेत है। यह अक्‍सर अधिक तेल-मसालों वाले तले-भुने खाद्य पदार्थों के कारण होता है। इस प्रकार के भोजन आपके डाइजेशन को सबसे ज्‍यादा प्रभावित करते हैं। ऐसे में अगर आप बार-बार पाद आने से परेशान हैं तो यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्‍खों के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ आपकी इस समस्‍या का समाधान करेंगे बल्कि आपकी पाचन समस्‍या को हमेशा के लिए दूर कर देंगे।

बार बार पाद आने की दवा - baar baar paad aane kee dava

पेट में गैस बनने के कारण

पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं। खासकर जब कुछ खाते या पीते हैं तो पेट से हवा निकलती है। पेट की गैस सबसे ज्‍यादा तब निकलती है जब डकार लेते हैं। इसके अलावा बड़ी आंत में मौजूद बैक्टीरिया कार्बोहाइड्रेट, फाइबर के अलावा कुछ स्टार्च और शर्करा जो छोटी आंत में आसानी से नहीं पचते हैं, उनका किण्‍वन बड़ी आंत में होता है, जिससे गैस बनती है। मगर ज्‍यादा गैस बनना और उसका दुर्गंध में बदल जाना कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का संकेत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: इन 4 आसान तरीकों से बढ़ाएं अपनी पाचन शक्ति, बढ़ेगी भूख और शरीर रहेगा तंदरुस्त

आयुर्वेद की क्‍या है राय

आयुर्वेद के अनुसार, शरीर के अधिकांश रोगों का कारण पेट की खराबी से होता है। गलत खानपान पेट में कई जीर्ण रोगों का कारण बनता जो आगे चलकर शरीर की विभिन्‍न बीमारियों में तब्‍दील हो जाता है। इसीलिए, आयुर्वेद में पाचन तंत्र पर खास ध्‍यान देने की सलाह दी गई है। पाचन को दुरुस्‍त रखने के लिए मार्केट में तमाम तरह के टैबलेट और सिरप मौजूद हैं, मगर इन्‍हें आप बिना किसी एक्‍सपर्ट की सलाह के नहीं ले सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी डाइट में सुधार कर पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्‍खों के बारे में बता रहे हैं, जिनके उपयोग से आपका खराब पाचन ठीक होगा साथ ही गैस या बार-बार पाद आने की समस्‍या का समाधान होगा।

इसे भी पढ़ें: भोजन करने के बाद जरूर करें ये 1 काम, वजन होगा कम, शुगर रहेगा कंट्रोल

गैस या बार-बार पाद आने की समस्‍या का घरेलू उपचार

  • अजवाइन: यह एक औषधि है। जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में हमारी मदद करती है। नियमित रूप से अजवाइन का सेवन करने से पेट हल्‍का रहता है। आप रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पी सकते हैं।
  • अदरक: अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सीमित मात्रा में अदरक सेवन रोजाना करना चाहिए। इसे सब्‍जी में या काढ़े में डालकर पीने से पाचन ठीक रहता है। गैस बनने की समस्‍या दूर होती है।
  • नींबू का रस: नींबू विटामिन सी से युक्‍त होता है। यह इम्‍यूनिटी बूस्‍ट करने में हमारी मदद करता है। एक ग्‍लास पानी में एक नींबू का रस और एक चम्‍मच बेकिंग सोडा डालकर पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। हालांकि, इसके सेवन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह लें।
  • पुदीना के पत्‍ते: इन पत्‍तों को उबालकर पीने से पेट में गैस नही बनती है। इसके अलावा जी मचलाना और पेट दर्द की समस्‍या को दूर करता है। यह खाना पचाने में मददगार हैैं। 

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

ज्यादा पाद आए तो क्या करना चाहिए?

अगर आप जरूरत से ज्यादा पाद मार रहे हैं तो ये कोई चिंता की बात नहीं है। हालांकि अगर आपको ये महसूस हो रहा है कि आप असमान्य रूर से पाद मार रहे हैं और आपको दर्द के साथ डकार और पेट फूलने की समस्या भी हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलने की जरूरत है।

ज्यादा पाद आने की वजह क्या है?

कब्ज या धीमा पाचन- अगर आपको कब्ज है और खाना आपकी आंत में धीरे-धीरे जा रहा है, तो इससे पेट में गैस बनने का ज्यादा मौका मिल जाता है. जब खाना देर तक पेट में रहता है तो रोगाणु ज्यादा समय तक सक्रिय रहते हैं और पेट में गैस बनाते हैं. बढ़ती उम्र के साथ आपका पाचन धीमा हो जाता है, जिससे अधिक गैस बन सकती है.

पाद को बंद कैसे करें?

गैस या बार-बार पाद आने की समस्‍या का घरेलू उपचार.
अजवाइन: यह एक औषधि है। जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में हमारी मदद करती है। ... .
अदरक: अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ... .
नींबू का रस: नींबू विटामिन सी से युक्‍त होता है। ... .
पुदीना के पत्‍ते: इन पत्‍तों को उबालकर पीने से पेट में गैस नही बनती है।.