बेल का पेड़ लगाने से क्या फायदा होता है? - bel ka ped lagaane se kya phaayada hota hai?

Belpatra Plant Vastu – बेल का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए? बेलपत्र का प्रयोग भगवान शिव की पूजा में किया जाता है। बेलपत्र बेल के पेड़ से मिलता है। सावन के महीने में बेलपत्र का महत्व बहुत ही अधिक होता है। भगवान शिव को सबसे प्रिय वस्तुओं में बेलपत्र है। बेलपत्र से शिव भगवान की पूजा करने से व्यक्ति की मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाती है।

भगवान शिव से संबंधित कोई भी पूजा बिना बेलपत्र के संपन्न नहीं होता। ऐसे में बेलपत्र का महत्व कितना ज्यादा है, आप इसी बात से समझ सकते हैं। शिव जी के ऊपर बेलपत्र चढ़ाने से व्यक्ति के द्वारा भूलवश किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। इसलिए घर में बेल का पौधा लगाने से बहुत ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।

ऐसे में कई लोगों में इस बात की दुविधा होती है कि घर में बेल का पेड़ किस दिशा में लगाना शुभ होता है। घर में कई तरह के पेड़ पौधे ऐसे होते हैं, जिसे लगाने से मना किया जाता है। लेकिन घर में बेलपत्र का पौधा लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसलिए यदि आपके घर में यह पौधा मौजूद है तो उसे लगा रहने दें और उसकी सेवा करें।

यह भी पढ़ें - सुबह-सुबह किन कामों को करने से मिलती है जीवन में सुख समृद्धि और सफलता?

वास्तु के अलावा बेल के पेड़ का उपयोग कई प्रकार के औषधि को बनाने में भी किया जाता है। भगवान शिव की पूजा बेलपत्र से करने से हमारे जीवन में सुख समृद्धि आती है। सही दिशा में बेल का पेड़ लगाने से परिवार में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती और सदस्यों के बीच हमेशा प्रेम बना रहता है।

घर में बेल का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए

यदि आप अपने घर में बेलपत्र का पेड़ लगाना चाहते हैं तो इसे उत्तर पश्चिम या उत्तर पूर्व की दिशा में लगाएं। ऐसा करने से बेल का पौधा लगाने वाले व्यक्ति को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। व्यक्ति को कई तीर्थों का फल भी प्राप्त होता है। इस पेड़ को घर के अलग-अलग दिशाओं में लगाने से अलग-अलग फल मिलता है।

उत्तर पश्चिम या वायव्य कोण में बेल का पेड़

घर के उत्तर पश्चिम में लगा हुआ बेल का पेड़ घर और परिवार के सदस्यों के मान सम्मान में वृद्धि करता है। इससे परिवार का यश चारों ओर फैलता है और उस घर में रहने वाले व्यक्ति जो भी कार्य करते हैं उसमें प्रगति मिलती है। इस दिशा में बेलपत्र का पेड़ लगाने से घर के सदस्यों की आयु में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें - चींटियों को आटा खिलाने से क्या होता है? इन चींटियों को माना जाता है शुभ

उत्तर पूर्व दिशा में बेल का पौधा

घर के उत्तर पूर्व दिशा में बेल का पौधा लगाने से श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है। इस दिशा में पौधा लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और सदस्यों का विकास बेहतर होता है। घर में रहने वाले बच्चों के ऊपर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उत्तर पूर्व दिशा में लगा हुआ है घर के मुखिया के निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी करती है। इसके साथ-साथ घर के मुखिया द्वारा लिए गए निर्णय स्टीक और सही परिणाम देने वाले होते हैं।

घर के आंगन में बेलपत्र का पेड़

घर में आंगन में बेल का पेड़ लगाने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। घर में रहने वाले लोगों के जीवन में खुशियां आती है। इस घर में रहने वाले लोग अपने जीवन में बहुत आगे बढ़ते हैं और खूब तरक्की करते हैं। शास्त्रों में जिक्र है कि जो व्यक्ति हर रोज सुबह और शाम को बेल के पेड़ का दर्शन करता है, उनके द्वारा अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: पारिजात का पौधा घर में किस दिशा में लगाना चाहिए?

बेल का पौधा जिस व्यक्ति द्वारा लगाया जाता है, उनके वंश में वृद्धि होती है। कोई भी उसका वंश नाश नहीं कर पाता है। जो भी व्यक्ति उसका वंश नाश करने के बारे में सोचता है या ऐसा कोई कार्य करता उसे जीवन में कष्ट भोगने पड़ते हैं। वहीं जो व्यक्ति बेल का पौधा काटता है या उसका अनादर करता है, उसका और उसके वंश का सर्वनाश हो जाता है।

यदि आपको बेल का पेड़ कहीं पर लगा हुआ दिखे तो उसके जड़ में पानी डालें। बेल के पौधे के जड़ में पानी डालने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और ऐसा करने वाले व्यक्ति को अच्छे फल की प्राप्ति होती है। बेल के जड़ में पानी डालने से हमारे पितरों को इससे तृप्ति मिलती है। नियमित रूप से ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद व्यक्ति के ऊपर सदैव बना रहता है।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।

नई दिल्ली: Bel Patra Tree Benefits भगवान भोलेनाथ का महीना यानि सावन आने में अब से महज कुछ दिन ही बाकी है। पंचांग के अनुसार सावन महीने की शुरुआत 14 जुलाई से हो रही है। भगवान शंकर को समर्पित सावन महीने को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इस महीने में महिलाएं पूरे महीने भर उपवास करतीं हैं। भगवान शिव को बेल, धतूरा, पंचामृत आदि अर्पित किया जाता है, लेकिन भोलेनाथ को बेल सबसे ज्यादा पसंद है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

Read More: ’36 वादों की बिसात.. किसकी शह, किसको मात? 2023 में कांग्रेस की वादाखिलाफी को मुद्दा बनाएगी बीजेपी

Bel Patra Tree Benefits वास्‍तु शास्‍त्र में बेल के पेड़ और पौधे को इतना शुभ बताया गया है कि इस एक पौधे का घर में होना घर के सारे वास्‍तु दोष खत्‍म कर देता है। शिव पुराण के अनुसार जिस जगह पर बेलपत्र का पौधा लगा होता है वह जगह काशी तीर्थ के समान पवित्र और पूजनीय हो जाती है। वहीं बेल का पौधा सुख-समृद्धि समेत कई अन्‍य फायदे भी देता है।

Read More: धर्म और सियासत का मेल.. फिर से ध्रुवीकरण का खेल! क्या चुनाव जीतने धर्म ही एक मात्र उपाय है? 

गरीबी दूर करके धन से भर देता है घर

  • – जिस घर में बेल पत्र का पेड़ या पौधा होता है उस घर पर हमेशा भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। ऐसे घर में कभी संकट नहीं आता और हमेशा खुशहाली रहती है।
  • – बेल का पौधा जिस घर में हो वहां हमेशा मां लक्ष्‍मी का वास होता है। उस घर में कभी पैसों की तंगी नहीं होती, बल्कि बेल का पौधा लगाते ही घर के लोगों की आर्थिक स्थिति में तेजी से बदलाव आता है। घर में धन-धान्‍य के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।
  • – धन की आवक बढ़ाने के लिए बेल के पत्‍ते को धन स्‍थान पर रखने से बहुत जल्‍दी लाभ होता है।
  • – घर में बेलपत्र का पौधा लगाने से व्यक्ति के बुरे कर्मों का असर नष्‍ट होता है, उसे पुण्‍य मिलता है, उसका जीवन सुखी होता है।
  • – बेल के पौधे में कई देवी-देवताओं का वास माना गया है। यह पेड़ बहुत सकारात्‍मकता लाता है और घर के लोगों को तेजस्वी और ऊर्जावान बनाता है।
  • – जिस घर में बेल का पौधा हो उस पर टोने-टोटके या बुरी नजर का असर नहीं होता है। साथ ही कुंडली के चंद्र दोष खत्‍म होते हैं।

Read More: पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू, बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, उदयपुर हत्याकांड के बाद लिया गया फैसला 

बेल का पेड़ घर में लगाने से क्या होता है?

दरिद्रता को दूर करने के लिए घर में बेल पत्र का पौधा जरूर लगाना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं. बेलपत्र का पत्ता आप अपने धन स्थान पर रख सकते हैं इससे घर में हमेशा बरकत बनी रहती है. आर्थिक संपन्नता के लिए इसे उत्तर-दक्षिण दिशा में लगाएं.

बेल का पेड़ कब और कहां लगाना चाहिए?

बेल का पेड़ यदि घर में लगाना हो तो इसको उत्तर पश्चिम या उत्तर पूर्व की दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को कई प्रकार से लाभ मिलता है। बेल का पेड़ घर में लगाने से व्यक्ति को कई तीर्थों का फल प्राप्त होता है। बेल का पेड़ घर के अलग-अलग दिशाओं में लगाने से अलग-अलग फल मिलता है।

बेल के पेड़ में किसका वास होता है?

1 बिल्वपत्र के वृक्ष में लक्ष्मी का वास माना गया है।

बेल का पेड़ कब लगाना चाहिए?

बेलपत्र का पौधा किस दिन लगाना चाहिए / बेलपत्र का पेड़ कब लगाना चाहिए सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता हैं. और बेलपत्र भगवान शिव का अतिप्रिय माना गया हैं. इसलिए बेलपत्र का पौधा सोमवार के दिन लगाना अतिशुभ माना जाता हैं.