भाषा शिक्षण का अर्थ क्या है? - bhaasha shikshan ka arth kya hai?

इस लेख में हम लोग “भाषा शिक्षण”के बारे में जानेंगे। हम लोग पढ़ेंगे की भाषा शिक्षण क्या है? भाषा शिक्षण के महत्व क्या है एवं भाषा शिक्षण के उद्देश्य कौन-कौन से हैं? तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि भाषा शिक्षण किसे कहते हैं?

भाषा शिक्षण क्या है?

भाषा शिक्षण (Language Teaching) एक प्रक्रिया है या हम कह सकते हैं कि एक माध्यम है जिसकी सहायता से इस बात पर बल दिया जाता है कि बालक को किस प्रकार से पढ़ना-लिखना सिखाया जाए जिससे बालक भाषा का समझ के साथ प्रयोग करना सीख सके।

बच्चों की भाषा को उसके समाज के व्यवस्था के अनुरूप ढालने के लिए भाषा शिक्षण जरूरी होता है।

लेव वाइगोत्सकी के अनुसार – बालकों के भाषा सीखने में समाज तथा परिवार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाषा बाल विकास में सहायक होता है तथा शिक्षक द्वारा बालक की इसी प्रवृत्ति का ध्यान रखते हुए शिक्षण नीति अपनाई जानी चाहिए।

  • Gamil ID बनाना सीखें 2 मिनट में…..Click Here

भाषा शिक्षण के महत्व एवं भाषा शिक्षण के उद्देश्य

भाषा शिक्षण के प्रमुख महत्व एवं उद्देश्य निम्नलिखित है:-

  • वक्ता के कथन को समझने की योग्यता का विकास कराना भाषा शिक्षण का प्रथम उद्देश्य है।
  • समझ के साथ पठान की योग्यता का विकास कराना भी भाषा शिक्षण का उद्देश्य है।
  • सहज अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास कराना।
  • सुसंगत लेखन का विकास कराना।
  • विभिन्न विषयों की भाषा को समझने की योग्यता का विकास कराना।
  • भाषा का वैज्ञानिक अध्ययन क्षमता का विकास कराना।
  • सृजनात्मकता का विकास करने में भी भाषा शिक्षण सहायक होता है।
  • सामाजिक व्यवस्था के अनुरूप बालक के भाषा को डालना अभी भाषा शिक्षण का उद्देश्य है।

उपरोक्त लिखित सभी बातें भाषा शिक्षण के महत्व एवं भाषा शिक्षण के उद्देश्य को बताता है।

इस लेख में हम लोगों ने जाना कि भाषा शिक्षण किसे कहते हैं? भाषा शिक्षण के महत्व क्या है एवं भाषा शिक्षण के उद्देश्य कौन-कौन से हैं?

मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी तथा यह आपके लिए उपयोगी भी होगा। इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए…..RKRSTUDY.NET

  • Gamil ID बनाना सीखें 2 मिनट में…..Click Here

भाषा शिक्षण का संबंध केवल भाषा के सीखने-सिखाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि उसका राष्ट्र, समाज और शिक्षा से भी गहरा संबंध है। किसी भी देश में एक,दो या उससे अधिक भाषा बोली व समझी जा सकती है। ये सभी भाषाएं राष्ट्रीय, सामाजिक और शैक्षिक स्तर पर अपना भिन्न - भिन्न महत्व रखती है। और प्रत्येक संदर्भ में इसके शिक्षण के स्वरूप को प्रभावित करता है।

किसी भी राष्ट्र के एकीकरण में उसकी भाषा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। भाषा न केवल संप्रेषण का महत्वपूर्ण माध्यम है बल्कि वह हमारी पहचान का भी एक अंग है। यह पहचान बड़े स्तर पर राष्ट्र की अस्मिता का हिस्सा हो जाती है। 

हमारे देश में कई जाति,लिंग,समुदाय और वर्ग के लोग रहते हैं। यह आवश्यक नहीं की इन सभी वर्गो के लोगो की भाषा एक जैसी हो। इस सम्बन्ध में डॉक्टर रवीन्द्रनाथ श्रीवास्तव का कहना है कि भाषा का व्यक्ति,समाज और राष्ट्र के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान है। एक ओर वह व्यक्तित्व के विकास और अभिव्यक्ति का माध्यम है तो दूसरी ओर उसके स्माजीकरण का साधन,एक ओर वह समाज में संप्रेषण व्यवस्था का उपकरण बनती है तो दूसरी ओर व्यक्तियों को सामाजिक वर्गों में बांधने और उनसे विलगाव करने का हेतु; एक ओर वह राष्ट्रीय भावना का संवाहक बनती है तो दूसरी ओर एक ही राष्ट्र के विभिन्न भाषाई समुदायों में विषम भाव उत्पन्न करने वाली चेतना। अतः भाषा शिक्षण संबंधी निर्णय का राष्ट्र,समाज और व्यक्ति के जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है।

कनाडा, बेल्जियम, अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान और हिंदुस्तान ऐसे देशों की भाषाई स्तिथि के संदर्भ में यह कहा जा सकता है की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्धों एवम् संप्रेषण व्यवस्था का निर्वाह बिना भाषा और भाषा शिक्षण सम्बन्धी सुचिंतित नीति के संभव नहीं। अतः यह स्पष्ट है कि व्यक्ति का सम्प्रेषण के लिए भाषा की आवश्यकता और देश के विभिन्न मुद्दों को सुलझाने के लिए भाषा की आवश्यकता में अंतर है।जब कोई भाषा- भाषी संप्रेषण के लिए भाषा सीखता है तो उसके अपने अलग उद्देश्य होते हैं इसी प्रकार जब किसी राजनैतिक कारण से भाषा को सीखा-सिखाया जाता है तब उसके उद्देश्य बदल जाते हैं क्योंकि संप्रेषण के लिए भाषा सीखने का अर्थ है अपने विचारों से दूसरों को अवगत कराना और दूसरों के विचारों को जानना जबकि राजनैतिक कारणों से भाषा सीखने का अर्थ है अपने देश की संस्कृति और विचार को सीखना और समझना। शिक्षार्थी भाषा का शिक्षण अपनी अपेक्षाओं के अनुसार करता है क्योंकि प्रत्येक संदर्भ में उसकी अपेक्षाएं बदल जाती है।

    स्कूलों और कालेजों में लगने वाले पाठ्यक्रम का सम्बन्ध भी राष्ट्र की भाषा नीति से ही जुड़ा होता है। किस भाषा को राजभाषा और राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया जाए। किस किस भाषा को अनुसूची में सामिल किया जाए आदि प्रश्न भी राष्ट्र के हित में अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इन्हीं प्रश्नों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने अपनी शिक्षा नीति में त्रिभाषा सूत्र को शामिल किया है।

त्रिभाषा सूत्र[सम्पादन]

सन् १९६५ में भारत की केंद्रीय सरकार ने डॉ. दौलत सिंह कोठारी की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा प्रणाली को एक नई दिशा देने के लिए एक आयोग का गठन किया जिसे कोठारी आयोग के नाम से जाना जाता है। इस सूत्र का संबंध भारत में भाषा शिक्षण से संबंधित नीति है जो भारत सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों से विचार विमर्श करने के पश्चात बनाई गई है त्रिभाषा सूत्र में निबंध की भाषा पढ़ने का प्रस्ताव है।

१. आधुनिक भारतीय भाषाएं

२. क्लासिक भाषाएं (भारतीय अथवा विदेशी)

३. आधुनिक विदेशी भाषाएं

इन्हीं तीनों श्रेणियों में किन्ही तीन भाषाओं को पढ़ने का प्रस्ताव है।

कोठारी आयोग ने प्राथमिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा और उच्च अर्थात विश्वविद्यालय शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए यह आयोग पहला ऐसा आयोग था जिसने विस्तार से भारतीय शिक्षा पद्धति का अध्ययन किया इस आयोग के मूल में तीसरी पंचवर्षीय योजना रही जिसने शिक्षा पद्धति के पुनर्विचार की बात की पर बल दिया। हमारे देश में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं और समझी जाती हैं जब इन भाषाओं को शिक्षण के संदर्भ में में देखा जाता है तब इन के रूप में अंतर देखा जाता है क्योंकि भाषा का प्रयोग संप्रेषण के लिए करना और भाषा का प्रयोग शिक्षण के लिए करना दोनों में पर्याप्त भेद है इसके अलावा जब राष्ट्रीय संदर्भ में हम भाषा को देखते हैं तब उसका संदर्भ और अधिक विस्तृत हो जाता है। भाषा शिक्षण राष्ट्रीय संदर्भ बहुत ही व्यापक स्तर पर देखा जा सकता है।

भाषा शिक्षण का क्या अर्थ है?

भाषा शिक्षण (Language Teaching) एक प्रक्रिया है या हम कह सकते हैं कि एक माध्यम है जिसकी सहायता से इस बात पर बल दिया जाता है कि बालक को किस प्रकार से पढ़ना-लिखना सिखाया जाए जिससे बालक भाषा का समझ के साथ प्रयोग करना सीख सके। बच्चों की भाषा को उसके समाज के व्यवस्था के अनुरूप ढालने के लिए भाषा शिक्षण जरूरी होता है।

भाषा शिक्षण के उद्देश्य क्या है?

भाषा शिक्षण के सामान्य उद्देश्य 3 - बालकों के शब्दों वाक्यांशों तथा लोकोक्तियों आदि के कोष में वृद्धि करना। 4 – उनको शुद्धता एवं गति का निरंतर विकास करते हुए वचन का अभ्यास कराना। 5 - विभिन्न शैलियों का परिचय करा कर अपने उपयुक्त शैली के विकास में सहायता करना। 6 - क्रमबद्ध विचार प्रणाली और ऑल भावाभीव्यंजन में दक्ष बनाना।

हिंदी भाषा शिक्षण का क्या महत्व है?

हिंदी शिक्षण के सामान्य उद्देश्य बच्चों को शुद्ध बोलने तथा शुद्ध लिखने का ज्ञान देना। २. सरल एवं प्रभाव पूर्ण तथा स्पष्ट भाषा में अपने भाव और अनुभूतियों एवं विचारों को व्यक्त करना।

शिक्षण क्या है pdf?

शिक्षण एक विकासात्मक प्रक्रिया है जिसके द्वारा छात्रों में ज्ञानात्मक, भावात्मक तथा क्रियात्मक पक्षों का विकास किया जाता है | Page 3 शिक्षण की प्रकृति कलात्मक तथा वैज्ञानिक दोनों ही है | शिक्षण नियोजन तथा मूल्यांकन क्रियाओं कि प्रकृति वैज्ञानिक अधिक है, जबकि शिक्षण का प्रक्रिया पक्ष कलात्मक है, जिसमे शिक्षण अपने कौशल ...