भारतीय लोगों के लिए सबसे अच्छा देश कौन सा है? - bhaarateey logon ke lie sabase achchha desh kaun sa hai?

कुछ माह पूर्व ही जीसीआई (गुड कंट्री इंडेक्स) द्वारा विश्व के सबसे अच्‍छे देशों का क्रम निर्धारित करने के लिए 196 देशों का सर्वे कर एक लिस्ट तैयार की गई थी। इस लिस्ट को तैयार करने में जो मापदंड अपनाए गए, वे हैं- क्लाइमेट और नेचुरल रिसोर्सेस को बचाने में सहयोग, विश्व शांति बनाए रखने में योगदान, समानता और समृद्धि और साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आगे रहना आदि।

इसके अलावा इन देशों की खास संस्कृति और सुंदरता को भी महत्व दिया गया। इन सभी के आधार पर इन्हें ‍दुनिया से बसे बेहतरीन देशों के लिस्ट में सबसे ऊपर रखा गया। सचमुच रहने और घूमने के लिहाज से ये देश-दुनिया के सामने सबसे बड़ा उदाहरण है। इन्हें देखकर ही अन्य देशों के राजनीतिज्ञों को प्रेरणा लेना चाहिए।

आओ जानते हैं कि 196 में से वे कौन से 10 प्रमुख देश हैं, जहां जीवन आसान और खूबसूरत है और जहां का क्लाइमेट, कल्चर और नेचर भी 'जियो और जीने दो' के सिद्धांत में विश्वास रखने वालों के लिए उत्तम माना गया है।

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

धरती पर हर देश में अलग-अलग, अनूठे, चमत्कारी और लुभावने प्राकृतिक परिदृश्य होते हैं. किसी देश में सुंदर झीलें हैं, तो किसी में बर्फ से ढके पहाड़. इसके अलावा इन देशों की खास संस्कृति और सुंदरता का भी महत्व है. दुनिया के सबसे पसंदीदा रहने योग्य देशों की सूची इस प्रकार से है.

1कनाडा

भारतीय लोगों के लिए सबसे अच्छा देश कौन सा है? - bhaarateey logon ke lie sabase achchha desh kaun sa hai?

कनाडा उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का एक देश है, जो दक्षिण में अटलांटिक से प्रशान्त महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है. कनाडा की अर्थव्यवस्था स्थिर होने के कारण टैक्स दर बहुत ही कम है. कनाडा एक सुरक्षित और बहुत ही खुबसूरत देश है. पूर्वी कनाडा में बहुत ही आकर्षक बंदरगाह शहर हेलीफैक्स है, जो विश्व का सबसे सुंदर प्राकृतिक बंदरगाह है. कनाडा के न्यूफाउंडलैंड शहर में ग्रास मार्न नेशनल पार्क देखने लायक है. सही मायनें में कनाडा एक स्वतंत्र और रहने योग्य देश है, जिसमें आपको कही भी जाने की कोई रोक टोक नहीं है.

2ऑस्ट्रेलिया

भारतीय लोगों के लिए सबसे अच्छा देश कौन सा है? - bhaarateey logon ke lie sabase achchha desh kaun sa hai?

ऑस्ट्रेलिया वास्तव में बहुत ही सुंदर देश और दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है. ऑस्ट्रेलिया की वित्तीय स्थिति बहुत की मज़बूत है. ऑस्ट्रेलिया में मेलबोर्न शहर, रहने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा शहर माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया सब देशों से अलग है, यहाँ आप एक स्वतंत्र जीवन का आनंद ले सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी किनारे की जलवायु लोगों को बहुत ही लुभाती है. ऑस्ट्रेलिया में कई दिलकश समुद्र तट हैं, जहां का सुहावना मौसम और साफ़ पानी आपको पानी में अटखेलियां करने के लिए मज़बूर कर देता है और इसीलिए यह देश रहने योग्य देश माना जाता है।

3संयुक्त राज्य अमेरिका

भारतीय लोगों के लिए सबसे अच्छा देश कौन सा है? - bhaarateey logon ke lie sabase achchha desh kaun sa hai?

संयुक्त राज्य अमेरिका देश उत्तर अमेरिका महाद्वीप में स्थित है. इसकी राजधानी वाशिंगटन है. 32 करोड़ की जनसंख्या के साथ यह चीन और भारत के बाद विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है. संयुक्त राज्य अमेरिका आश्चर्यजनक वास्तुकला, संरचित सरकार और कड़े नियमों वाला एक संगठित देश है. यहाँ के लोग बहुत ही मित्रतापूर्ण रहते हैं. अमेरिका वास्तव में एक सुंदर और अवसरों से भरा देश है. संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे भव्य, सुंदर और रहने योग्य देश हैं, जैसे कि मैसाचुसेट्स, न्यूयॉर्क, शिकागो, कैलिफोर्निया, वाशिंगटन आदि.

4इंग्लैंड

भारतीय लोगों के लिए सबसे अच्छा देश कौन सा है? - bhaarateey logon ke lie sabase achchha desh kaun sa hai?

इंग्लैंड देश ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित है. इंग्लैंड दुनिया में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है. छुटियाँ बिताने के लिए इंग्लैंड सबसे सुंदर जगह है. इंग्लैंड के सबसे बड़े शहरों में से कुछ लंदन, मैनचेस्टर, बर्मिंघम और लीड्स हैं, जो दुनिया में सबसे अच्छे पर्यटक स्थलों में हैं, यही वजह है कि यहाँ हर साल लाखों पर्यटक आते है. इंग्लैंड में शिक्षा प्रणाली ब्रिटेन से बेहतर है. इंग्लैंड में मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलती हैं. इंग्लैंड के पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना (SSS) रेजिमेंट है.

5स्वीडेन

भारतीय लोगों के लिए सबसे अच्छा देश कौन सा है? - bhaarateey logon ke lie sabase achchha desh kaun sa hai?

स्वीडेन देश यूरोप महाद्वीप में स्थित है. ये एक संवैधानिक और लोकतान्त्रिक राजतन्त्र है. स्वीडेन एक बहुत ही खुबसूरत देश है. स्वीडन में सभी लोगों को बराबर समझा जाता है. वे किसी में कोई भेदभाव नहीं रखते हैं. स्वीडेन के लोग बहुत ही दयालु और पर्यावरण के प्रति जागरूक हैं. शीर्ष 10 देशों में शामिल होने के लिए यह देश बहुत सी खूबियां रखता है, जैसे विश्व-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान, पर्यावरण संरक्षण, समानता और समृद्धि.

6जर्मनी

भारतीय लोगों के लिए सबसे अच्छा देश कौन सा है? - bhaarateey logon ke lie sabase achchha desh kaun sa hai?

जर्मनी देश यूरोप महाद्वीप में स्थित है. जर्मनी एक बहुत ही अनुभवी श्रम शक्ति और पूंजीगत भंडार वाली एक सामाजिक बाजार अर्थव्यवस्था है, जिसमे भ्रष्टाचार निम्न स्तर पर है. यह सकल घरेलू उत्पाद के हिसाब से यूरोप की पहली और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था है. रहने के लिए जर्मनी संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में काफी अच्छा देश माना जाता है. बीबीसी (BBC) के सर्वेक्षण के अनुसार, जर्मनी और जापान पृथ्वी पर सबसे लोकप्रिय देश हैं. जर्मनी एक बहुत ही सुंदर और स्वच्छ देश है. जर्मनी की मोजेल नदी, रुअर नदी, एगर नदी दुनिया की सबसे लोकप्रिय नदियों में से हैं.

7नोर्वे

भारतीय लोगों के लिए सबसे अच्छा देश कौन सा है? - bhaarateey logon ke lie sabase achchha desh kaun sa hai?

नोर्वे खूबसूरत झीलों और पर्वतों से ढका हुआ देश है. यह दुनिया के सबसे संपन्न देशों में गिना जाता है. समकालीन रचना और वास्तुकला में नवीनता के मामले में नॉर्वे को दुनिया भर में विशिष्ट दर्जा प्राप्त है. नोर्वे में अपराध दर बहुत ही कम है और यहाँ के लोग बहुत ही मिलनसार हैं. नॉर्वे के ऍफ़जोर्ड गीरेंजर, नेफ्जोर्ड और सोग्नेफ़जोर्ड देश की सबसे सुंदर जगह हैं. इस देश के लोफोतें टापू की सुन्दरता को देख कर आप पूरी तरह से हैरान हो जायेंगे और ख़ुशी के मारे झूम उठेंगे.

8जापान

भारतीय लोगों के लिए सबसे अच्छा देश कौन सा है? - bhaarateey logon ke lie sabase achchha desh kaun sa hai?

जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है. जापान के लोगों का स्वभाव बहुत ही मित्रतापूर्ण होता है. जापान में सबसे ज़्यादा लोग पढ़ें लिखे हैं. जापान पिछले कुछ दशकों से विज्ञान के क्षेत्र में काफी आगे निकल गया है. जापान वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्रों, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी, मशीनरी और जैव चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी देशों में से एक है.

9न्यूजीलैंड

भारतीय लोगों के लिए सबसे अच्छा देश कौन सा है? - bhaarateey logon ke lie sabase achchha desh kaun sa hai?

न्यूजीलैंड एक महान देश है, जो प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित है. ये दो बड़े द्वीपों से बना है. न्यूजीलैंड में बहुत कम अपराध होते हैं. न्यूजीलैंड में किवी फल बहुत ही लोकप्रिय हैं. दक्षिणी न्यूजीलैंड का कैटंगेटा कस्बा प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत है. यहां की खूबसूरती में सांसे लेना एक अलग ही अनुभव है.

10स्विट्जरलैंड

भारतीय लोगों के लिए सबसे अच्छा देश कौन सा है? - bhaarateey logon ke lie sabase achchha desh kaun sa hai?

स्विट्जरलैंड पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है यहाँ सुंदर नदियाँ, पहाड़ और जंगल हैं. स्विट्जरलैंड को धरती पर स्वर्ग की खोज कहा जाता है. यहाँ का मौसम बहुत ही अच्छा होता है. स्विट्जरलैंड प्रत्यक्ष लोकतंत्र का एकमात्र उदाहरण है.

यह भी पढ़ें :-

  • भारत में बहुत चाव से खाई जाने वाली ये चीज़ें विदेशों में है बैन
  • एक ऐसा गाँव जहां के लोग बिना वीजा जाते है विदेश!
  • दुनिया के 10 सबसे क्रूर और खतरनाक तानाशाह
  • भारत की 10 खूबसूरत जगहें, जिनका दीदार चांद की चांदनी में ही करना चाहिए
  • http://en.fundabook.com/top-10-countries-to-live-in-the-world/

यह भी पढ़ें

  • 10 ऐसे देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना....!

    जिन देशों की सैन्य क्षमता अच्छी होती है उन देशों की गिनती पावरफुल देशों में की जाती है । आज के युग…

  • लाइमस्टोन गुफा में बना है यह खूबसूरत होटल

    ग्रोट्टा पलाजेसे होटल इटली में पोलीगनानो की लाइमस्टोन गुफा में बना है. यहाँ पर टूरिस्ट न सिर्फ कैंडल लाइट डिनर, बल्कि समुद्र…

  • कनाडा देश के बारे में रोचक तथ्य

    भारत से कनाडा का एक खास रिश्ता है. कनाडा में पंजाब की झलक साफ-साफ दिखती है. भारत और Canada का ये रिश्ता काफी पुराना…

  • इस देश में होती है चुड़ैल की पूजा

    आज हम आपको एक ऐसा रहस्य बताने जा रहे हैं जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। आपको देवी-देवतियां की पूजा…

    रहने के लिए कौन सा देश सबसे अच्छा है?

    आइसलैंड दुनिया में रहने और यात्रा करने के लिए सबसे सुरक्षित देशों की सूची में सबसे ऊपर है.

    नौकरी करने के लिए कौन सा देश अच्छा है?

    एचएसबीसी की सालाना एक्सपैट एक्सप्लोरर रिपोर्ट के मुताबिक, रहने और नौकरी करने के लिहाज से सिंगापुर दुनिया में सबसे अच्छी जगह है. उसने लगातार आठवें साल यह खिताब हासिल किया है. सिंगापुर ने न्यूजीलैंड, जर्मनी और कनाडा को पीछे छोड़ यह रैंक हासिल की है. स्विट्जरलैंड इस सूची में आठवें पायदान पर है.