भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक कौन कौन से हैं class 9? - bhaarat kee jalavaayu ko prabhaavit karane vaale kaarak kaun kaun se hain chlass 9?

किन पवनों के कारण मालाबार तट पर वर्षा होती है?


दक्षिण-पश्चिम मानसून की अरब सागर शाखा के कारण मालाबार तट पर भारी वर्षा होती है।

408 Views


मानसून को परिभाषित करें। मानसून में विराम से आप क्या समझते हैं?


मानसून का अर्थ, एक वर्ष के दौरान मानसून पवन की दिशा में ऋतू के अनुसार परिवर्तन है।
मानसून में विराम: मानूसन की एक प्रकृति है 'वर्षा में विराम'। इसमें आर्द्र एवं शुष्क दोनों तरह के अंतराल होते है। मानसूनी वर्षा एक वर्ष में कुछ दिनों तक ही होती है। इसमें वर्ष रहित अंतराल भी होते है।

725 Views


भारत के किस भाग में दैनिक तापमान अधिक होता है एवं क्यों?


भारत के थार मरुस्थल में दैनिक तापमान अधिक होता है क्योंकि यहाँ जल की मात्रा बहुत कम है। रेतीली मिट्टी नमी व ताप को ग्रहण नहीं कर सकती। वायुमंडल में भी जलवाष्प की कमी होती है। यही कारण है कि दिन में तापमान बहुत बढ़ जाता है और रातें जल्दी ठंडी हो जाती है।

528 Views


भारत में मानसूनी प्रकार की जलवायु क्या है?


स्थल तथा जल के गर्म एवं ठंडे होने की भिन्न प्रक्रिया के कारण भारत के स्थल भाग पर निम्न दाब का क्षेत्र उत्पन्न होता है जबकि इसके आस-पास समुद्र (हिन्द महासागर) के ऊपर उच्च दाब का क्षेत्र बनता है। इसका परिणाम यह होता है कि पवन तंत्र के दिशा उलट जाती है। समुंदर के ऊपर उच्च दाब क्षेत्र से आर्दता युक्त निम्न दाब क्षेत्र, स्थल भाग (भारतीय उपमहाद्वीप) की तरफ चलने लगती है, जो भारत को भारी वर्षा प्रदान करती है।

386 Views


भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कौन-कौन से कारक है?


भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित है-

(i) वायुदाब एवं पवन तंत्र 

(ii) अक्षांश

(iii) ऊँचाई

2579 Views


भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक कौन कौन से हैं?

भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक.
स्थिति एवं अक्षांशीय विस्तार (Position and Latitudinal Extent).
समुद्र से दूरी (Distance From The Sea).
उत्तर पर्वतीय श्रेणियाँ (Northern Mountain Ranges).
स्थलाकृति (Topography).
मानसून पवनें (Monsoon Winds) ... .
ऊपरी वायु परिसंचरण (Upper Air Circulation).

भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक कौन कौन से हैं क्लास ९?

Answer. (i) भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक है - अक्षांश,ऊंचाई एवं वायुदाब ,पवन ,समुद्र से दूरी ,पक्षिमी विक्षोभ तथा महासागरीय धाराएँ। (ii) भारत की जलवायु में मौसमी परिवर्तनों के अनुसार पवनों की दिशा में बदलाव होता है,पवनें गर्मी में समुद्र से स्थल की और तथा सर्दी में स्थल से समुद्र की और चलती है ।

जलवायु को प्रभावित करने वाले कौन कौन से प्रमुख कारक हैं?

जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक | factors affecting climate.
अक्षांश.
ऊंचाई (तुंगता).
वायुदाब.
पवन तंत्र.
समुद्र से दूरी.
महासागरीय धाराएं.
उच्चावच लक्षण.

भारत में मानसूनी प्रकार की जलवायु क्यों है class 9?

(ii) भारत में मानसूनी प्रकार की जलवायु इसलिए है क्योंकि भारत में मानसूनी जलवायु में परिवर्तन के साथ पवनों की दिशा उलट जाती है। अधिकतर वर्षा ग्रीष्म ऋतु में होती है। भारत में इसी प्रकार की जलवायु दशाएं पाई जाती हैं अर्थात भारत की जलवायु पूर्ण रूप से मानसून से जुड़ी हुई है।