Bed पर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? - baid par khaana kyon nahin khaana chaahie?

बिस्‍तर पर बैठ कर भोजन करने से केवल धन की हानि नहीं होती बल्कि इससे सेहत को भी नुकसान पहुंचता है। आईए हम आपको बताते हैं कैसे बिस्‍तर पर बैठ कर खाना खा...

पुराने समय में घरों में जब खाना पकता था तो रसोई में या रसोई के बाहर जमीन पर चटाई बिछा कर लोगों को गर्म-गर्म भोजन परोसा जाता था मगर आज की आधूनिक जीवनशैली में जमीन पर बैठ कर खाना खाने को बैठ हैबिट में शामिल कर लिया गया है। आजकल तो लोगों के घरों में आलीशान डाइनिंग टेबल होती हैं, मगर दुर्भाग्‍य की बात तो यह है कि लोग डाइनिंग टेबल को सिर्फ दिखावे के लिए ही घर में सजा कर रख देते हैं और खाना खाने के लिए बेड या सोफे का इस्‍तेमाल करते हैं। 

Bed पर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? - baid par khaana kyon nahin khaana chaahie?

Image Source : FREEPIK.COM

जूठे बर्तन

जूठे बर्तन न छोड़ें

कुछ लोगों की आदत होती है कि रात के समय किचन में जूठे बर्तनों छोड़ देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार आपकी यह आदत धन हानि का कारण बन सकती हैं। रसोई में जूठे बर्तनों को छोड़ देना मां अन्नपूर्णा का अपमान करना माना जाता है, साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जिससे आपके जीवन में तनाव पैदा होता है। इसलिए हमेशा रात में ही बर्तनों को धो लेना चाहिए जिससे धन की हानि रुक जाती है। 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

क्या बेड पर बैठ कर खाना खाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर पर बैठकर खाना या पीना नहीं चाहिए। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और वह घर छोड़कर चली जाती हैं, जिसके कारण घर पर दरिद्रता का वास हो जाता है। इससे आपके घर में अशांति फैलती और घरवालों के ऊपर कर्ज चढ़ता है। इसके साथ ही आपको भी धनहानि का सामना करना पड़ता है।

बिस्तर में बैठ कर खाना खाने से क्या होता है?

रोगाणु पैदा होते हैं जब हम बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं , तब कई बार खाना चादर पर गिर जाता है। जिसके कारण हमारे बिस्तर पर तरह-तरह के रोगाणु होने लगते है, इसलिए इस बात का हम सभी को ध्यान रखना चाहिए कि 4 दिन के अंतराल में हमें बिस्तर की चादर बदल लेनी चाहिए। ऐसा करने से हम कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

लेट कर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए?

एसिडिटी-आप भी अगर हर रोज लेट नाइट खाना खा रहे हैं तो आपको एसिडिटी हो सकती है. आप हर रोज लेट नाइट ही खाना खाते हैं तो इससे हार्टबर्न की भी समस्या हो सकती है. कई बार पेट से सम्बंधित अन्य समस्या भी होने लगती है. ऐसे में लेट नाइट खाने की आदत में बदलाव करना चाहिए और समय से खाना खा लेना चाहिए.

कौन सी दिशा में बैठकर खाना खाना चाहिए?

पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। ऐसे में पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने से सभी तरह की बीमारी दूर होती है। साथ ही इस तरफ मुंह करके खाने से देवताओं की कृपा और आरोग्य की प्राप्ति होती है और आयु बढ़ती है। उत्तर दिशा को भी देव दिशा माना जाता है।