Show राष्ट्रपति के सरकारी निवास और प्रशासन का केंद्र, व्हाइट हाउस संयुक्त राज्य के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति देश और सरकार दोनों का प्रमुख है। देश की कार्यकारिणी शाखा और संघीय सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रपति पद प्रभाव और मान्यता द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वोच्च राजनीतिक पद है। राष्ट्रपति संयुक्त राज्य अमेरिका के सशस्त्र बलों का प्रमुख भी है। अमेरिका का राष्ट्रपति परोक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल द्वारा चार साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है (या प्रतिनिधि सभा द्वारा अगर निर्वाचक मंडल किसी भी व्यक्ति को बहुमत नहीं देता है)। 1951 में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में बाईसवें (22) संशोधन के बाद से कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति निर्वाचित नहीं किया जा सकता है और कोई भी जिसने दो वर्ष से अधिक राष्ट्रपति का कार्यभार सम्भाला है जब कोई और निर्वाचित हुआ था (हत्या, मृत्यु या पद त्याग के कारण), एक से अधिक बार चुने नहीं जा सकते हैं।[1] अगर कोई अवलम्बी राष्ट्रपति कार्यालय के बीच में पद त्याग देता है या उन्हें हटा दिया जाता है या उनकी मृत्यु हो जा जाती है, इस परिस्थिति में उपराष्ट्रपति उनका पद सम्भाल लेता है। किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति बनने के लिये 35 या उससे अधिक वर्ष का होना जरूरी है, न्यूनतम 14 वर्ष वो संयुक्त राज्य अमेरिका में रहे हों और वो "प्राकृतिक रूप से जन्मे" अमेरिका के नागरिक हो। आज तक 43 व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर आसीन हुये हैं और 44 कार्यकाल हुये हैं, चूँकि ग्रोवर क्लीवलाण्ड गैरलगातार दो बार राष्ट्रपति बने थे। राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित व्यक्तियों में से चार लोगो की कार्यालय अवधि में मृत्यु हो गयी थी (विलियम हेनरी हैरिसन,[2] ज़ेकरी टेलर,[3] वारेन हार्डिंग,[4] और फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट), चार की हत्या कर दी गयी (अब्राहम लिंकन,[5] जेम्स गार्फील्ड,[5][6] विलियम मकिन्ली,[7] और जाह्न केनेडी) और एक ने त्यागपत्र दे दिया (रिचर्ड निक्सन)।[8] जार्ज वाशिङ्गटन 1789 में निर्वाचन मण्डल के सर्वसम्मत मत के पश्चात सबसे पहले राष्ट्रपति बने थे। विलियम हेनरी हैरिसन 1841 में केवल 32 दिन इस पद पर रहे थे, जो किसी भी राष्ट्रपति का सबसे छोटा कार्यकाल है। फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट बारह से अधिक वर्षो तक इस पद पर रहे जो सबसे बड़ा कार्यकाल है, पर जल्द ही उनकी अपने चौथे कार्यकाल में मृत्यु हो गयी; वो अकेले राष्ट्रपति है जो इस पद पर दो बार से ज़्यादा चुने गये हैं। जाह्न केनेडी अकेले राष्ट्रपति रहे हैं जिनका धर्म रोमन कैथोलिक था (दूसरे या तो प्रोटेस्टैंट थे या नास्तिक) और निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा, अफ्रीकी मूल के पहले राष्ट्रपति थे, अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जोसेफ रॉबिनेट बिडेन हैं। इस सूची में अमेरिका की मौजूदा सरकार के राष्ट्रपति के नाम है जो 1789 में अस्तित्व में आयी थी, हालांकि इससे पहले भी संयुक्त राज्य में सरकार रही है। इसके अलावा गृहयुद्ध के दौरान एक और राष्ट्रपति नामक पद था जो अपने अस्तित्व के दौरान केवल एक व्यक्ति के पास रहा। राष्ट्रपतियों की सूची[संपादित करें]राजनैतिक दलनिर्दलीय फेडरलिस्ट डेमोक्रेटिक-रिपब्लिकन डेमोक्रैटिक व्हिग रिपब्लिकन
टिप्पणी[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]वर्तमान में अमेरिका का राष्ट्रपति कौन है?जोसेफ़ रॉबिनेट बाइडेन जूनियर ( अंग्रेजी: Joseph Robinette Biden Jr. ; जन्म 20 नवंबर, 1942) एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ और संयुक्त राज्य अमेरिका केे 46 वे राष्ट्रपति हैं।
भारत के उपराष्ट्रपति कौन से नंबर के हैं?भारतीय संविधान के अनुच्छेद 63 में उपराष्ट्रपति के पद का उल्लेख किया गया है. भारत में राष्ट्रपति के बाद दूसरा सबसे शक्तिशाली अधिकार उपराष्ट्रपति का होता है. भारत के उपराष्ट्रपति का पद देश का दूसरा उच्चतम संवैधानिक पद भी होता है.
अमेरिका के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन है?20 अक्टूबर 1964 को जन्मी कमला देवी हैरिस की मां श्यामला गोपालन 1960 में भारत के तमिलनाडु से यूसी बर्कले पहुंची थीं, जबकि उनके पिता डोनाल्ड जे हैरिस 1961 में ब्रिटिश जमैका से इकोनॉमिक्स में स्नातक की पढ़ाई करने यूसी बर्कले आए थे.
अमेरिका के प्रधानमंत्री का नाम क्या है?डॉनल्ड ट्रम्प. |