आपका काम कर दिया गया है।

आपका काम कर दिया गया है।

1. 'रमा नहीं खाएगी।' वाक्य का भाववाच्य में रूपांतरण होगा-

    (क) रमा से खाया नहीं जाएगा।
    (ख) रमा खाएगी।
    (ग) रमा खा नहीं सकती।
    (घ) रमा द्वारा खाया जाता है।

ANSWER= (क) रमा से खाया नहीं जाएगा।

2. 'प्रिया से आया नहीं जाता।' वाक्य का कर्तृवाच्य में रूपांतरण होगा-

    (क) प्रिया नहीं आती।
    (ख) प्रिया से नहीं आया जाता।
    (ग) प्रिया द्वारा आया जाता है।
    (घ) प्रिया आएगी।

ANSWER= (क) प्रिया नहीं आती।

3. 'लोगों से चिल्लाया जाता है।' वाक्य किस वाच्य से संबंधित है?

    (क) भाववाच्य
    (ख) कर्मवाच्य
    (ग) कर्तृवाच्य
    (घ) इनमें से कोई नहीं

ANSWER= (क) भाववाच्य

4. 'उपेन्द्र से चला नहीं जाता।' वाक्य किस वाच्य से संबधित है?

    (क) भाववाच्य
    (ख) कर्मवाच्य
    (ग) कर्तृवाच्य
    (घ) इनमें से कोई नहीं

ANSWER= (क) भाववाच्य

5. 'लड़का चित्र बनाता है' वाक्य किस वाच्य से संबंधित है?

    (क) अकर्तृवाच्य
    (ख) कर्तृवाच्य
    (ग) भाववाच्य
    (घ) कर्मवाच्य

ANSWER= (ख) कर्तृवाच्य

6. भाववाच्य की पहचान है

    (क) कर्ता के साथ ‘से' 'के द्वारा' कारक चिह्न होता है
    (ख) क्रिया अकर्मक होती है
    (ग) उपरोक्त दोनों
    (घ) 'ने' कारक चिह्न होता है

ANSWER= (ग) उपरोक्त दोनों

7. कर्तृवाच्य में किस क्रिया का प्रयोग होता है?

    (क) अकर्मक
    (ख) सकर्मक
    (ग) दोनों
    (घ) किसी का नहीं

ANSWER= (ग) दोनों

8. कर्मवाच्य में किस क्रिया का प्रयोग होता है?

    (क) सकर्मक
    (ख) अकर्मक
    (ग) दोनों
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं

ANSWER= (क) सकर्मक

9. 'मुझसे पढ़ा नहीं जाता।' वाक्य का कर्तृवाच्य में रूपांतरण होगा

    (क) मैं नहीं पढ़ता।
    (ख) मैं पढूँगा।
    (ग) मैं नहीं पढ़ सकता।
    (घ) मुझसे नहीं पढ़ा जाता।

ANSWER= (क) मैं नहीं पढ़ता।

10. क्रिया के जिस रूप से........की प्रधानता ज्ञात हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

    (क) कर्म
    (ख) विशेषण
    (ग) भाव
    (घ) उपरोक्त सभी

ANSWER= (क) कर्म

11. जिस वाक्य में ...... की प्रधानता ज्ञात हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

    (क) क्रिया
    (ख) भाव
    (ग) कर्म
    (घ) कर्ता

ANSWER= (ख) भाव

12. कर्तृवाच्य में क्रिया होती है।

    (क) अकर्मक
    (ख) सकर्मक
    (ग) अकर्मक तथा सकर्मक दोनों
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं

ANSWER= (ग) अकर्मक तथा सकर्मक दोनों

13. 'पुलिस द्वारा चोर पकड़ा गया' वाक्य वाच्य है-

    (क) कर्मवाच्य
    (ख) अकर्तृवाच्य
    (ग) कर्तृवाच्य
    (घ) भाववाच्य

ANSWER= (क) कर्मवाच्य

14. निम्नलिखित में भाववाच्य का एक उदाहरण है?

    (क) थोड़ी देर सो लिया जाए।
    (ख) मैं पत्र लिखता हूँ।
    (ग) मुझसे पत्र लिखा जाता है।
    (घ) लड़का चित्र बनाता है।

ANSWER= (क) थोड़ी देर सो लिया जाए।

15. “आपका काम कर दिया गया है।" वाक्य किस वाच्य से संबंधित है?

    (क) कर्मवाच्य
    (ख) अकर्तृवाच्य
    (ग) कर्तृवाच्य
    (घ) भाववाच्य

ANSWER= (क) कर्मवाच्य

16. 'मुझसे खाया नहीं जाता।' वाक्य का कर्तृवाच्य में रूपांतरण होगा-

    (क) मैं नहीं खाता।
    (ख) मैं नहीं खा सकता।
    (ग) मुझसे नहीं खाया जाता।
    (घ) मैं खा लिया।

ANSWER= (क) मैं नहीं खाता।

17. 'हरीश निबंध पढ़ता है।' वाक्य का कर्मवाच्य में रूप होगा-

    (क) हरीश के द्वारा निबंध पढ़ा जाता है।
    (ख) हरीश से निबंध नहीं पढ़ा जाता
    (ग) हरीश निबंध नहीं पढ़ सकता
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं

ANSWER= (क) हरीश के द्वारा निबंध पढ़ा जाता है।

18. 'तुम फूल तोड़ोगे।' वाक्य किस वाच्य से संबंधित है?

    (क) कर्मवाच्य से
    (ख) कर्तृवाच्य से
    (ग) भाववाच्य से
    (घ) अकर्तृवाच्य से

ANSWER= (ख) कर्तृवाच्य से

😊😊😊

आपके टोटल मार्क्स कितने आए? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!

आपका काम कर दिया गया है कौन सा वाक्य है?

- इस वाक्य में 'बनाने का कार्य 'लड़का' कर रहा है, अत: यह कर्तृवाच्य वाक्य है।

इनमें से कौन कौन से वाच्य के भेद है?

वाच्य के 3 भेद हैं, जो इस प्रकार हैं:.
कर्तृवाच्य.
कर्मवाच्य.
भाववाच्य.

कर्म वाच्य उदाहरण क्या है?

क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है। इनमें किसी के अनुसार क्रिया के पुरुष, वचन आदि आए हैं।

मुझसे पत्र लिखा गया इसमें कौन सा वाच्य है?

इस वाक्य में भाव की प्रधानता होने के कारण यहाँ भाववाच्य है।