अक्सर ऐसा होता है कि हम बाजार से दर्जन के भाव में अंडे खरीद लाते हैं लेकिन उन्हें एक दिन में तो खत्म नहीं किया जा सकता और वे खराब होने लगते हैं. Show
कई बार तो लंबे समय तक फ्रिज में रखे अंडों के भी खराब हो जाने की आशंका हो सकती है. हालांकि फ्रिज में रखे अंडे काफी दिनों तक सुरक्षित रहते हैं लेकिन इस बात की गारंटी तो कोई नहीं ले सकता है कि बाजार से जितने भी अंडे लेकर आए हैं वे सभी सही हों. ऐसे में यह जरूरी है कि खराब अंडे की पहचान करनी आती हो. अंडे की फ्रेशनेस की जांच कर लेना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि खराब अंडे के सेवन से कई तरह की बीमारियां हो सकती है और स्वास्थ्य खराब हो सकता है. इसके लिए कुछ सामान्य से उपाय है जिन्हें अपनाकर आप सही अंडे की पहचान कर सकते हैं. उपाय नंबर 1. पानी में डुबोकर चौड़े मुंह वाले एक गिलास में पानी भर लें. गिलास को इतना खाली छोड़ दें जिससे जब अंडा इसमें डाला जाए तो पानी बाहर न गिरे. अब अंडे को पानी से भरे गिलास में डाल दीजिए. अगर अंडा होरिजेंटल होकर नीचे बैठ जाता है तो इसका मतलब की यह बिल्कुल फ्रेश है. अगर होरिजेंटल होते हुए भी यह हल्का उठा हुआ है तो इसका मतलब है कि वह थोड़ा पुराना हो चुका है. लेकिन अगर अंडा ऊपर आकर पानी में तैरने लगे तो जान जाइए कि यह खराब हो चुका है. एयर पॉकेट बढ़ जाने की वजह से अंडा हल्का हो जाता है और ऊपर आकर तैरने लगता है. उपाय नंबर 2.
फोड़कर देखना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की जरूरत को आहार के माध्यम से पूरा किया जाता है। ऐसे में अंडे का सेवन कर शरीर को पोषित करने में मदद मिल सकती है। अंडा कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो शरीर को शारीरिक और मानसिक लाभ पहुंचाने का काम कर सकते हैं। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम शरीर के लिए अंडे खाने के फायदे बताने जा रहे हैं। इसके अलावा, यहां आप अंडे का विभिन्न उपयोग भी जान पाएंगे। वहीं, लेख में सावधानी के लिए अंडा खाने से नुकसान से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। विस्तार से पढ़ें चलिए सबसे पहले जानते हैं कि अंडा खाना सेहत के लिए क्यों अच्छा होता है? विषय सूची
अंडा खाना सेहत के लिए क्यों अच्छा होता है?अंडे का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है, क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की अधिकता होती है। इसमें मुख्य रूप से प्रोटीन, एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड), आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम पाए जाते हैं। वहीं, इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी 12 और सेलेनियम शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके अलावा, अंडे में पाए जाने वाले जेक्सैंथिन और ल्यूटिन आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है । अंडे से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य लाभ के बारे में हम आगे विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं (1)। आर्टिकल के इस भाग में हम विभिन्न समस्याओं में अंडे के फायदे से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। अंडे के फायदे – Benefits of Eggs in Hindiबेनिफिट्स ऑफ एग यानी अंडा खाने के फायदे कई हो सकते हैं। अंडा नीचे बताई गई किसी शारीरिक समस्या का इलाज नहीं है। यह सिर्फ इनसे बचाव या इनके जोखिम को कम करने में मददगार हो सकता है।। 1. वजन कम करने के लिएवजन को कम करने और नियंत्रित रखने के लिए अंडे का सेवन मददगार हो सकता है। इस संबंध में किए गए एक वैज्ञानिक शोध से यह पता चलता है कि अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। प्रोटीन, शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा को बनाए रखने और पेट को भरे रखने का काम कर सकता है। इससे बार-बार खाने की आदत पर रोक लग सकता है और शरीर में जाने वाली कैलोरी की मात्रा नियंत्रित हो सकती है। यह प्रक्रिया बढ़ते वजन पर काबू पाने में मदद कर सकती है (1)। वजन घटाने के लिए अंडे के सेवन के साथ ही एक्सरसाइज को भी दिनचर्या में शामिल करें। 2. हड्डियों के लिएजब अंडे खाने के लाभ की बात की जाए, तो हड्डियों का जिक्र होना जरूरी है। एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, कुछ बच्चों को एक निर्धारित समय तक प्रतिदिन अंडे का सेवन कराया गया। शोध में पाया गया है कि अंडे का सेवन हड्डियों को मजबूती प्रदान कर सकता है और हड्डियों के जुड़ी बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकता है। इन लाभ के पीछे अंडे में मौजूद कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन की भूमिका अहम हो सकती है (2)। 3. आंखों के लिएउबला अंडा खाने के फायदे आंखों के लिए भी हो सकता है। दरअसल, अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मैक्यूलर डिजनरेशन (आंखों की पुतली से जुड़ी समस्या) की समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं। मैक्यूलर डिजनरेशन के कारण ऐज रिलेटेड ब्लाइंडनेस की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी को कम कर सकता है। ऐसे में मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या के दूर रहने पर आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा, अंडे में मौजूद विटामिन आंखों की रोशनी को बढ़ावा दे सकता है (1)। 4. मस्तिष्क के लिएअंडा मस्तिष्क के लिए बेहतरीन आहार माना जा सकता है। जैसा कि हमने ऊपर लेख में बताया है कि अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड व विटामिन-बी12 होते हैं, जो मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा, अंडे की जर्दी में कोलीन होता है, जो एक तरह का एसेंशियल न्यूट्रिएंट होता है। यह नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है (3)। इसलिए, दिमाग को तेज करने के लिए अंडे का सेवन करने सलाह दी जाती है। वहीं, एक अन्य शोध की मानें, तो इसमें जरूरी मिनरल और विटामिन होते हैं, जो तंत्रिका तंत्र, मस्तिष्क और याददाश्त के लिए कोशिकाओं को ठीक तरह से काम करने में मदद कर सकते हैं (1)। ऐसे में कहा जा सकता है कि एग खाने के फायदे मस्तिष्क स्वास्थ्य पर हो सकते हैं। 5. ऊर्जा बढ़ाने के लिएसुबह अंडे खाने के फायदे पूरे दिन शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हो सकता है। अंडे में शरीर के लिए प्रतिदिन के जरूरी एसेंशियल विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की सभी कोशिकाओं में ऊर्जा का उत्पादन करने का काम कर सकते हैं। इससे अधिक समय तक शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने में मदद मिल सकता है (1)। ऐसे में कहा जा सकता है कि सुबह अंडे खाने के फायदे शरीर में दिनभर ऊर्जा बनाए रखने के लिए हो सकता है। 6. मांसपेशियों के निर्माण के लिएअंडे से होने वाले कई फायदों में से एक मांसपेशियों को लाभ पहुंचाना भी शामिल है। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये पोषक तत्व शरीर में मांसपेशियों के निर्माण करने में सहायक होते हैं। साथ ही इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत बनी रह सकती हैं (4)। इसी कारण जिम जाने वाले अक्सर जिम के बाद अंडे का सेवन करते है। 7. कैंसर से बचने के लिएअंडे खाने के लाभ कैंसर से बचाव में सहायक हो सकते हैं। इस संबंध में किए गए वैज्ञानिक रिसर्च से पता चलता है कि एग वाइट और योल्क प्रोटीन में एंटी-कैंसर गतिविधि होती है, जो कैंसर सेल्स को पनपने से रोकने में कुछ हद तक मदद कर सकती हैं। इससे कैंसर होने का जोखिम कम हो सकता है (5)। पाठक इस बात का भी ध्यान रखें कि अंडा कैंसर को जोखिम को कम करने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है, लेकिन इसे किसी भी तरीके से कैंसर का इलाज न समझा जाए। अगर किसी को कैंसर की समस्या है, तो डॉक्टर द्वारा बताए गए इलाज को ही अपनाएं। 8. ब्लड प्रेशर के लिएजिन लोगों को उच्च रक्तचाप की शिकायत है, उनके लिए अंडे का सेवन लाभकारी हो सकता है। दरअसल, अंडे का सेवन करने से रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इससे जुड़े एक वैज्ञानिक शोध में जिक्र मिलता है कि अंडे का सफेद भाग (Egg White) एंटी-हाइपरटेंसिव (रक्तचाप को कम करने वाला) प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है। अंडे का सफेद भाग रक्त वाहिकाओं के आकारा को (Vasodilation) कर सकता है। इससे उनकी गतिविधि बेहतर हो सकती है (6)। इसलिए, ऐसा माना जा सकता है कि अंडे के सफेद भाग को खाने से रक्तचाप को सामान्य बनाए रखने में मदद मिल सकती है। 9. प्रतिरक्षा प्रणाली के लिएशरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए भी एग खाने के फायदे हो सकते हैं। एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, अंडे में विटामिन ए, विटामिन बी 12 और सेलेनियम पाए जाते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं (1)। इससे कई बिमारियों को दूर रखने में मदद मिल सकता है। 10. प्रोटीन का अच्छा स्रोतअंडा में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। प्रोटीन शरीर के प्रत्येक कोशिकाओं में होता है। प्रोटीन शरीर के कोशिकाओं को रिपेयर और नए कोशिका के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, प्रोटीन बच्चों, टीनेज और गर्भवती के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होता है (7)। शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए अंडे का सेवन किया जा सकता है। वहीं, गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करने से पहले एक बार संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। 11. गर्भवस्था के लिएअंडे के फायदे गर्भावस्था के लिए भी देखे जा सकते हैं। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक वैज्ञानिक अध्ययन में दिया हुआ है कि अंडे गर्भवती को पर्याप्त पोषण देता है और होने वाले बच्चे को जन्म के बाद स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। अंडे में जरूरी प्रोटीन, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो भ्रूण के अच्छी तरह विकास में मदद कर सकते हैं (8)। लेकिन, इस बात का ध्यान जरूर रहे कि अच्छी तरह पके हुए अंडे का ही सेवन करें। 12. त्वचा के लिएअंडे का उपयोग त्वचा के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, अंडे के वाटर सोल्यूबल एग मेम्ब्रेन (एग व्हाइट और एगशेल के मध्य टिश्यू की सुरक्षात्मक परत) त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही अंडे का उपयोग फ्री रेडिकल्स और डैमेज टिश्यू की समस्या को कम कर एजिंग की समस्या को कम कर सकता है (9)। फिलहाल, इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है। 13. बालों और नाखून के लिएएग के फायदे बालों के लिए भी हो सकते हैं। अंडे की जर्दी में मौजूद वाटर सोल्यूबल पेपटाइट बालों के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है।(10)। साथ ही अंडे को बालों में लगाने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। इससे बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा, अंडे का उपयोग नाखून के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं। दरअसल, बायोटिन (विटामिन-एच) की कमी के कारण नाखून के टूटने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में अंडे के सेवन से बायोटिन की कमी को पूरा किया जा सकता है और नाखून टूटने की समस्या से बचा जा सकता है (11)। स्क्रॉल करें हमने ऊपर बताया है कि अंडा खाने से क्या होता है, अब अंडे का पोष्टिक तत्व के बारे में बताएंगे। अंडे का पौष्टिक तत्व – Eggs Nutritional Value in Hindiअक्सर लोग जानने की कोशिश करते हैं कि अंडे में क्या पाया जाता है, जिसके वजह से कई सारे लाभ होते हैं। उन्हें हम बता दे कि अंडे में मौजूद पोषक तत्वों के कारण ही फायदे होते हैं। इन पोषक तत्वों के बारे में समझने के लिए एक टेबल का सहारा ले रहे हैं (12)।
स्क्रॉल करें ऊपर हमने बताया है कि अंडे में क्या पाया जाता है। अब आगे अंडे का उपयोग के बारे में बता रहे हैं। अंडे का उपयोग – How to Use Eggs in Hindiअंडे का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है। हालांकि, लोगों को कुछ ही उपयोग के बारे में पता होता है। यहां हम अंडे के उपयोग करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। कैसे खाएं:
कब खाएं:
कितना खाएं: रोजाना अंडे का सेवन कितना किया जाए, यह उम्र और हेल्थ को ध्यान में रखकर ही निर्धारित किया जा सकता है। छोटे बच्चों को प्रतिदिन एक अंडा देना अच्छा हो सकता है। वहीं, बड़ों को भी एक अंडा दे सकते हैं। फिलहाल, इस बात की पुष्टि करने के लिए किसी तरह का सटीक वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। इसलिए, अपने लिए अंडे के सेवन की उचित मात्रा जानने के लिए आहार विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। नीचे भी पढ़ें इस आर्टिकल के अगले हिस्से में अंडे के पीला या सफेद भाग में से कौन-सा ज्यादा सेहतमंद होता है, इस बारे में जानकारी दे रहे हैं। अंडे का पीला भाग या सफेद भाग – कौन-सा ज्यादा सेहतमंद है?अक्सर कई लोगों को यह कहते सुना ही होगा कि अंडे का सिर्फ सफेद भाग खाना चाहिए और पीले भाग को नहीं खाना चाहिए। लोग यही सोचते है कि पीला भाग सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। यहां हम अंडे के कौन-सा भाग ज्यादा सेहतमंद होता है, इस बारे में बताएंगे।
नीचे और जानकारी है आइए जानते है अंडे खरीदते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। अंडे खरीदने के समय किन चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए?अंडे खाने के लाभ तभी होगा जब सही अंडे का चुनाव किया जाए। ऐसे में अगर जानना चाहते हैं कि अंडे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, तो आर्टिकल के इस भाग में दी जा रही जानकारी आपके लिए ही है।
अब हम बताएंगे कि अंडे को लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। अंडे को लम्बे समय तक सुरक्षित कैसे रखे?कई लोग इस दुविधा में रहते हैं कि ज्यादा अंडे खरीदने पर उसे लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें। वे आज इस परेशानी से मुक्त हो जाएंगे, क्योंकि नीचे हम अंडे को सुरक्षित रखने के तरीके बता रहे हैं।
अब हम अंडे खाने के नुकसान किस तरह के हो सकते हैं, इस बारे में बताएंगे। अंडे के नुकसान – Side Effects of Eggs in Hindiअंडा खाने के फायदे और नुकसान इस बात पर निर्भर करता हैं कि अंडे को कितना और कैसे खाया जा रहा है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए नीचे हम एग खाने के नुकसान पर एक नजर डालेंगे।
अब पाठक को यह पता चल गया होगा कि एग खाने से क्या होता है। साथ ही वे यह भी जान गए होंगे कि अंडे खाने के फायदे और नुकसान में मात्रा की अहम भूमिका होती है। इसके फायदे सिर्फ रोग को दूर रखने और इलाज में मदद कर सकता है। लेकिन, वे कभी ये न समझे की अंडा किसी बीमारी का सटीक इलाज है। अगर कोई किसी तरह के गंभीर समस्या से ग्रसित है, तो वे बिना डॉक्टर के सलाह के अंडे का सेवन न करें। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। अक्सर पूछे जाने वाले सवालक्या फ्रिज में अंडे रखना ठीक है? जी हां, अंडे लंबे समय तक स्टोर करने के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है। क्या हम दूध और अंडा साथ में ले सकते हैं? क्या इससे कोई लाभ है? जी हां, उबले हुए अंडे और दूध का साथ में सेवन किया जा सकता है। इससे ऊपर बताए गए अंडा खाने के लाभ हो सकते हैं। लेकिन, इस बात की पुष्टि करने के लिए किसी तरह के वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। क्या मधुमेह या हृदय रोगियों के लिए रोजाना एक अंडा खाना ठीक है? जी हां, मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति सीमित मात्रा में अंडे का सेवन कर सकते हैं। अब रोज कितना अंडा खाना है, यह जानने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। कैसे समझें कि अंडा ताजा है या नहीं? यह जानने के लिए अंडे को पकाने से पहले एक अंडे को प्लेट में तोड़कर देखना होगा। अगर अंडे का पीला भाग गोल हो तो अंडा ताजा है। वहीं, खराब अंडे का पीला भाग फैला हुआ और सफेद भाग पानी की तरह दिखाई देता हैं। रोज सुबह अंडा खाने से क्या फायदा होता है? जी हां, रोज अंडे खाने के फायदे हो सकते हैं। जिसके बारे में हमने ऊपर लेख में बताया है। क्या हम कच्चे अंडे का सेवन कर सकते हैं? जी नहीं, कच्चे अंडे के सेवन से साल्मोनेला इन्फेक्शन होने की जोखिम बना रहता है। ऐसे में अंडे को पकाकर ही खाना बेहतर होगा। क्या केला और अंडे एक साथ खाना सुरक्षित है? केले के साथ अंडे का सेवन किया जा सकता है, लेकिन इसे लेकर कोई सटीक वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है। अच्छा होगा इस विषय पर डॉक्टरी परामर्श लिया जाए। क्या हम अंडा और नींबू एक साथ खा सकते हैं? जी हां, अंडे और नींबू का साथ में सेवन किया जा सकता है। फिलहाल, इस बात की पुष्टि करने के लिए किसी तरह का वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। क्या अंडे वजन बढ़ा सकते हैं? जी हां, अंडे को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना गया है, इसलिए यह वजन बढ़ाने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद कर सकता है (17) (18)। यह पूरी तरह से अंडा खाने के तरीके पर निर्भर करता है। क्या अंडा मुंहासे पैदा कर सकता है? जी नहीं, अंडे खाने से मुंहासे की समस्या नहीं होती हैं। फिलहाल, इस बात की पुष्टि करने के लिए किसी तरह का वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। क्या अंडे से गैस बन सकती है? जी हां, कई बार अंडे का सेवन करने से कुछ लोगों को गैस की समस्या हो सकती हैं, लेकिन इस संबंध में अभी कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। क्या अंडे यूरिक एसिड बढ़ा सकते हैं? जी नहीं, अंडे खाने से यूरिक एसिड नहीं बढ़ता है, लेकिन जिनका यूरिक एसिड पहले से बढ़ा हुआ है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही अंडा खाना चाहिए (19)।
SourcesArticles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Check out our editorial policy for further details.
Was this article helpful? The following two tabs change content below.
पुजा कुमारी ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। इन्होंने वर्ष 2015 में अपने... more Neelanjana Singh has over 30 years of experience in the field of nutrition and dietetics. She created and headed the... more |