यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10

  • Hindi News
  • education
  • exam-buster
  • up board class 10th 12th exam 2022 begin today, check board exam day guidelines here

Aman Kumar | नवभारतटाइम्स.कॉमUpdated: Mar 24, 2022, 9:40 AM

UP Board 10th, 12th Exam 2022 important instructions: यूपी हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू हो चुकी हैं। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएंगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
UP Board 10th, 12th Exams 2022: 20 अप्रैल तक चलेंगी बोर्ड परीक्षाएं।

हाइलाइट्स

  • आज से शुरू हुए यूपी बोर्ड परीक्षा 2022।
  • 12 अप्रैल तक 10वीं की परीक्षा और 20 अप्रैल तक होंगी 12वीं की परीक्षाएं।
  • करीब 51 लाख से ज्यादा छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने आज से 24 मार्च, 2022 यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी हैं। यूपी बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही हैं। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक। ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही परीक्षाओं (UP Board Exam 2022) के दौरान COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा। छात्रों को परीक्षा के दौरान कई जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा, जिनका जिक्र नीचे किया गया है।

यूपी हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू हो चुकी हैं। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए जाने से पहले छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें। योगी सरकार (UP government) ने राज्य बोर्ड परीक्षा (UP Board Class 10, 12 Exam 2022) में नकल पर लगाम लगाने के लिए कई कड़े इंतजाम किए हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022: इन बातों का रखें खास ध्यान

  • कोविड-19 दिशा निर्देशों का ध्यान रखते हुए राज्य में 8000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों को तैयार किया गया है।
  • यूपीएमएसपी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया है।
  • यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने डिविजनल कमीश्नर्स, पुलिस महानिरीक्षक, डीएम, एसएसपी, एसपी समेत अन्य सीनियर अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
  • छात्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए विशेष बसों की सुविधा का भी उपयोग करने के लिए अपने एडमिट कार्ड 2022 का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा हॉल में पहुंचने की कोशिश करें।
  • यूपीएमएसपी 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड के बिना, किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी, इसलिए अन्य डॉक्यूमेट्स के साथ एडमिट कार्ड साथ लेकर निकलें।
  • छात्रों को COVID-19 सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। जिसमें मास्क पहनना, सैनिटाइज़र का उपयोग करना और सामाजिक दूरी बनाए रखना शामिल है।
  • परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, टैबलेट आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की मनाही है, पकड़े जाने पर दंडित किया जा सकता है।
बता दें कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा में बैठने के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें हाई स्कूल परीक्षा के लिए कुल 27,81,654 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 15,53,198 लड़के और 12,28,456 लड़कियां हैं। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 24,11,035 छात्र शामिल होंगे, जिनमें 13,24,200 लड़के और 10,86,835 लड़कियां हैं।

UP Board 10th, 12th Exam 2022 Admit Card: Check here

UP Board Exam Preparation Tips: कम समय में इस तरह करें परीक्षा की तैयारी, मिलेगी सफलता | NBT Life


Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
    फैमिली बच्‍चे से ये बात कहने वाले पैरेंट्स होते हैं स्‍मार्ट और इं‍टेलिजेंट, नहीं तोड़ते कभी बच्‍चों का दिल
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
    Adv: ऐमजॉन पर फैशन और ब्यूटी सेल, पहले ऑर्डर पर फ्री डिलीवरी, 199 रुपये से शुरू
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
    फिल्मी खबरें जब राधिका आप्टे ने खोली इंडस्ट्री की पोल, कोई बोला बिस्तर गर्म करो तो किसी ने कहा मसाज दूं क्या
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
    साउथ सिनेमा ऐश्वर्या राय और विक्रम की 'पोन्नियन सेल्वन' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, होश उड़ा देंगे ये सीन
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
    कार/बाइक ADAS सेफ्टी फीचर्स से लैस ये 5 SUV हादसे में बचा सकते हैं लोगों की जान, देखें इनकी कीमतें
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
    ब्यूटी & स्किन घर पर ही कान छेदने का आसान तरीका, न होगा दर्द ना लगेगा ज्यादा समय
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
    स्किन केयर इन विटामिन सी Face Cream से मिल सकता है ब्राइट ग्लो, रूखापन कम करने में असरदार
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
    बोलें सितारे आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
    ज्ञानी बाबा लड़का-लड़की रात को करने लगे सड़क पर डांस, प्यारा वीडियो दिन बना देगा
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
    भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कितनी कारगर होगी नाक से दी जाने वाली वैक्सीन? जानें कीमत, डोज, गैप से लेकर सबकुछ
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
    बाकी यूरोप हर आइलैंड खूबसूरत नहीं होता! लाशों का कूड़ादान, टॉर्चर का अड्डा... इटली के इस 'भुतहा द्वीप' पर पर्यटकों की 'नो एंट्री'
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
    बिज़नस न्यूज़ ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, एंटीलिया भी इसके आगे है फीका, इंटीरियर देख उड़ जाएंगे होश
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
    एशिया कप 2022 अर्शदीप सिंह के परफेक्ट यॉर्कर्स, बैट के बिना भागे शनाका, ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कब होगी Class 10 - yoopee bord pareeksha 2022 kee kab hogee chlass 10
    पटना OPINION: बिहार CM की विपक्षी एकता का काट BJP ने कर लिया तैयार, 'रण'नीति से कैसे निपटेंगे नीतीश कुमार?

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

UP 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए 2022?

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (UPMSP UP board 10th result) क्लियर करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। जो छात्र परीक्षा में न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करने में विफल रहे, उन्हें upresults nic in 2022 Class 10 result में असफल घोषित किया जाएगा।

UP 10 बोर्ड रिजल्ट 2022 कब आएगा?

यूपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2022(UP Board 10th Result 2022) की घोषणा आज 18 जून 2022 को दोपहर 2 बजे होगी.

10 का पेपर कब है 2022 UP Board?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषद (UPMSP) कल यानी 24 मार्च 2022 कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी।

यूपी बोर्ड का टाइम टेबल क्या है?

यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2022 कक्षा 12 के अनुसार परीक्षा 24 मार्च से दो शिफ्ट में आयोजित की गई। पहली पाली में प्रातः 8.00 बजे से 11.15 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई, कुछ पेपरों की परीक्षा सायंकालीन पाली में 2.00 बजे से सायं 5.15 बजे तक ली गई। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट टाइम टेबल 2022 पीडीएफ इस पेज पर भी उपलब्ध कराया गया है।