वैष्णो देवी की यात्रा में कितना खर्चा आता है? - vaishno devee kee yaatra mein kitana kharcha aata hai?

नमस्कार दोस्तों, आज मैं आपको “सस्ते में माता वैष्णो देवी की यात्रा कैसे करें” के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं, जिसकी मदद से आप बहुत सस्ते में माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। इस ब्लॉग में मैं आपको दिल्ली से माता वैष्णो देवी मंदिर जाने और माता वैष्णो देवी मंदिर से वापस दिल्ली आने के सबसे सस्ता तरीका के बारे में बताने वाला हूं। तो चलिए अब जानते हैं कि कम खर्च में माता वैष्णो देवी की यात्रा कैसे करें?

सस्ते में दिल्ली से कटरा कैसे पहुंचे ?

सस्ते में दिल्ली से कटरा जाने के लिए आपको दिल्ली से ट्रेन के द्वारा कटरा जाना होगा, जिसके एक तरफ का स्लीपर क्लास का प्रति व्यक्ति किराया ₹ 365-395 होता है। अगर आप कम खर्च में माता वैष्णो देवी की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली से कटरा जाने वाली ऐसी ट्रेन पकड़ नी चाहिए, जो आपको सुबह 5-8 बजे तक कटरा पहुंचा सके। दिल्ली से रात में ट्रेन पकड़ने के बाद आप सुबह 5-8 बजे तक आराम से कटरा पहुंच सकते हैं और कटरा पहुंचने के बाद वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा शुरू कर सकते हैं।

दिल्ली से ट्रेन द्वारा कटरा जाते समय आप ट्रेन में भरपूर नींद ले लें, ताकि अगले दिन सुबह आपको माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करते समय थकान और नींद महसूस ना हो।

दिल्ली से ट्रेन द्वारा कटरा पहुंचने के बाद आप वहां पर रूम वगैरह बुक ना करें, क्योंकि उसी दिन आपको माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा शुरू करनी पड़ेगी। और वैसे भी आप ट्रेन में रातभर सोते हुए ही कटरा जाएंगे, तो आपको ज्यादा आराम करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। कटरा में ऐसे बहुत सारे जगह है, जहां पर आप 2-3 घंटे आराम कर सकते हैं और आराम करने के बाद अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।

कटरा में कुछ फ्रेश होने और स्नान करने के लिए बाथरूम वगैरह की सुविधा भी उपलब्ध होती है, जहां पर पहुंचने के बाद आप ₹ 10-20 में ये दोनों काम कर सकते हैं। कटरा में ₹ 40-50 में बहुत अच्छा खाना मिल जाता है। कटरा में ब्रेकफास्ट करने और यात्रा पर्ची लेने के बाद आप माता वैष्णो देवी मंदिर की चढ़ाई शुरू कर दें। ध्यान रहे कि चढ़ाई करते समय अधिक मात्रा में खाना नहीं खानी चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में भोजन करके यात्रा करने पर आपको पेट दर्द और उल्टी भी हो सकती है।

नोट:- वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए यात्रा पर्ची की जरूरत पड़ती है। यात्रा पर्ची को आप ऑनलाइन या फिर कटरा के बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से ले सकते हैं, जो बिल्कुल मुफ्त होता है।

कटरा से आप ताराकोट वाले सड़क मार्ग से ही माता वैष्णो देवी मंदिर की चढ़ाई शुरू करें, क्योंकि इस मार्ग पर अधिक खड़ी चढ़ाई नहीं होने की वजह से थकान बहुत कम महसूस होती है और यात्रा करने में आसानी होती है। कटरा से ताराकोट और बाणगंगा की दूरी करीब 4 किमी. है, जहां पर टैक्सी से जाने का किराया ₹ 20 लगता है। दिल्ली से कटरा और कटरा से माता वैष्णो देवी की यात्रा करने के बारे में जानने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं कि माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा कैसे करनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़े:- माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा कैसे करें।

हेलीकॉप्टर से माता वैष्णो देवी की यात्रा कैसे करें।

भवन (माता वैष्णो देवी मंदिर को भवन के नाम से जाना जाता है) पहुंचने के बाद आप वहां से प्रसाद लेकर मंदिर का दर्शन करने जा सकते हैं। प्रसाद आपको ₹ 40-50 में मिल जाएगा, जिसमें माता रानी के पूजा से संबंधित सभी चीजें मिल जाती है।

मंदिर में दर्शन के बाद आप वहां के डोरमेट्री में रात को ठहर सकते हैं, जिसका किराया एक दिन का मात्र ₹ 120-150 रहता है। भवन (माता वैष्णो देवी मंदिर) के आसपास श्राइन बोर्ड (shrine board) के रूम और कुछ निजी होटल्स की सुविधा भी उपलब्ध होती है, लेकिन इसका किराया एक दिन का लगभग ₹ 400-1000 तक होता है। सस्ते में डोरमेट्री ही आपके लिए बेस्ट होगा, जहां पर आप किसी होटल्स या रेस्टोरेंट्स में खाना खाकर रात गुजार सकते हैं। डोरमेट्री में ठंड लगने पर आप कम्बल भी ले सकते हैं, जिसके लिए आपको ₹ 100 देना पड़ेगा और सुबह कम्बल को लौटाने के बाद आपको वह ₹ 100 वापस मिल भी जाएगा, जो आपने कम्बल लेते समय ₹ 100 दिया था।

अगले दिन सुबह आप भैरव नाथ मंदिर के दर्शन करने चले जाएं और वापस भवन आने के बाद ब्रेकफास्ट करके कटरा जाने के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दें। भवन से कटरा जाते समय भी आपको ज्यादा मात्रा में खाना नहीं खानी चाहिए, क्योंकि पैदल ट्रेक करते समय ज्यादा मात्रा में खाना खाने से पेट दर्द होने लगता है और उल्टी होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

आप चाहें तो कटरा आने के बाद उस दिन भी दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं, लेकिन मैं आपको यही सुझाव दूंगा कि आप कटरा में एक दिन जरूर रुकें, क्योंकि 2 दिन में लगभग 28 किमी. की यात्रा के बाद आपको अधिक थकान महसूस हो सकती है। इसलिए आपको कटरा में एक दिन जरूर रुकना चाहिए। कटरा में भी आप डोरमेट्री में रात को ठहर सकते हैं, जिसका किराया ₹ 100-200 रहता है। यहां पर आप रात में भरपेट भोजन कर सकते हैं, क्योंकि भोजन करने के बाद आपको सोना है, न कि ट्रेकिंग करनी है।

(इन्हें भी पढ़े : – कटरा के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल

> जम्मू कश्मीर के प्रमुख धार्मिक स्थल)

अगले दिन सुबह कटरा से ब्रेकफास्ट करने के बाद आप दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं और उसके बाद आप अपने घर पहुंच सकते हैं। तो चलिए अब जान लेते हैं कि दिल्ली से माता वैष्णो देवी मंदिर जाने और वापस दिल्ली आने में टोटल कितना खर्च होगा। अगर आप दिल्ली के अलावा किसी अन्य शहर से माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करते हैं, तो आपका खर्च सिर्फ ट्रेन से कटरा जाने और वापस आने का थोड़ा ज्यादा कम हो सकता है और बाकी सब वही रहेगा।

Day-1 – दिल्ली से कटरा (ट्रेन) –

दिल्ली – कटरा (ट्रेन) – ₹ 400

दिल्ली – कटरा और कटरा – दिल्ली – ₹ 400 + ₹ 400 = ₹ 800

Day-2 – कटरा से भवन यानी माता वैष्णो देवी मंदिर –

कटरा रेलवे स्टेशन – कटरा (मुख्य शहर) – ₹ 20 (टैक्सी)

दोनों तरफ – ₹ 20 + 20 = ₹ 40

कटरा में फ्रेश होने और स्नान करने – ₹ 20

ब्रेकफास्ट (कटरा) – ₹ 50

कटरा से ताराकोट या बाणगंगा (टैक्सी) – ₹ 20

दोनों तरफ – ₹ 40

कटरा – भवन की चढ़ाई करते समय लंच – ₹ 60-80

प्रसाद (भवन) – ₹ 50

रात का भोजन (भवन) – ₹ 60-80

भवन (माता वैष्णो देवी मंदिर) के बगल में लंगर की सुविधा भी उपलब्ध है, जहां पर अच्छे गुणवत्ता की भोजन कराई जाती है। आप किसी होटल या रेस्टोरेंट्स में न जाकर वहां पर भी रात को भोजन कर सकते हैं। फिर भी मैंने रात के डिनर का खर्च इस बजट में जोड़ दिया है।

डोरमेट्री – ₹ 120-150

कम्बल का पैसा सुबह कम्बल लौटाने के बाद वापस मिल जाता है, इसलिए कम्बल में कोई पैसा खर्च नहीं होगा।

Day-3 – भवन से कटरा –

भैरव नाथ का प्रसाद – ₹ 50

सुबह का ब्रेकफास्ट (भवन) – ₹ 50

अगले दिन सुबह आप भवन के पास किसी होटल या रेस्टोरेंट्स में ब्रेकफास्ट ना करके लंगर में भी ब्रेकफास्ट कर सकते हैं।

दोपहर में यात्रा करते समय लंच – ₹ 50-60

रात का भोजन (कटरा) – ₹ 60-80

डोमेस्ट्री (कटरा) – ₹ 100-200

यहां पर भी अगले दिन सुबह कम्बल लौटाने के बाद पैसा वापस कर दिया जाता है।

Day-4 – कटरा से दिल्ली –

कटरा में फ्रेश होने और स्नान करने – ₹ 20

सुबह का ब्रेकफास्ट (कटरा) – ₹ 50

कटरा में सुबह ब्रेकफास्ट करने के बाद आप दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं और अपने घर जा सकते हैं।

मैंने ऊपर में ही कटरा मुख्य शहर से से कटरा रेलवे स्टेशन जाने का किराया जोड़ दिया है।

₹ 800 (ट्रेन) + ₹ 40 (टैक्सी) + ₹ 20 (कटरा में स्नान+फ्रेश) + ₹ 50 (कटरा में सुबह का ब्रेकफास्ट) + ₹ 40 (कटरा से ताराकोट या बाणगंगा टैक्सी) + ₹ 60 (दोपहर का लंच ) + ₹ 40 (भवन का प्रसाद) + ₹ 80 (भवन में रात का भोजन) + ₹ 150 (भवन में डोरमेट्री) + ₹ 50 (भवन में सुबह का ब्रेकफास्ट) + ₹ 50 (भैरवनाथ प्रसाद) + ₹ 60 (दोपहर का लंच ) + ₹ 80 (रात का भोजन कटरा) + ₹ 200 (कटरा में डोरमेट्री) + ₹ 20 (कटरा में स्नान+फ्रेश) + ₹ 50 + (कटरा में सुबह का ब्रेकफास्ट) =

₹ 800 + ₹ 40 + ₹ 20 + ₹ 50 + ₹ 40 + ₹ 60 + ₹ 40 + ₹ 80 + ₹ 150 + ₹ 50 + ₹ 50 + ₹ 60 + ₹ 80 + ₹ 200 + ₹ 20 + ₹ 50 = ₹ 1790.

दिल्ली से माता वैष्णो देवी मंदिर जाने और माता वैष्णो देवी की यात्रा करके वापस दिल्ली लौटने का टोटल खर्च ₹ 1800 के आसपास हो जाएगा। वहीं अगर आप भवन के पास स्थित लंगर में रात का भोजन और सुबह का ब्रेकफास्ट करते हैं, तो आपके कुछ पैसे बच जाएंगे। साथ ही अगर आप भवन से कटरा वापस आने के बाद उसी दिन दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ लेते हैं, तो आपके रात में डोरमेट्री का खर्च और भी ₹ 200 कम हो जाएगा।

तो दोस्तों, आप भी इस तरीके से माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा दिल्ली से मात्र ₹ 1800 में कम्प्लीट कर सकते हैं। अगर आप मेरे द्वारा बताए गए इस प्लान को फॉलो करते हुए माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करते हैं, तो आप ₹ 1800-2000 में दिल्ली से माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा को पूरा कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली के अलावा किसी अन्य शहर से माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा पर जाते हैं, तो आपका परिवहन में खर्च थोड़ा ज्यादा कम हो सकता है और बाकी सब वही रहेगा, जो मैंने आपको बताया है।

उम्मीद करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो आप इस जानकारी को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के साथ शेयर करें, ताकि वे लोग भी माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा सस्ते में कर सकें। अगर इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। मैं आपको जवाब देने की कोशिश जरूर करूंगा।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • माता वैष्णो देवी मंदिर के बारे में संपूर्ण जानकारी
  • अमरनाथ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं।
  • कितना खर्च होगा अमरनाथ की यात्रा करने में।
  • दिल्ली से अमरनाथ गुफा की यात्रा कैसे करें।
  • कम खर्च में केदारनाथ मंदिर की यात्रा कैसे करें

वैष्णो देवी घूमने में कितना खर्चा आएगा?

माता वैष्णो देवी टूर पैकेज का कुल किराया 2845 रुपये रखा गया है. इसमें आपके रहने-खाने, आने और जाने सबका खर्च शामिल है. ट्रेन के टिकट का पैसा भी इसी में शामिल है. साथ ही, होटल में ठहरने का इंतजाम आईआरसीटीसी की ओर से ही किया जाएगा.

वैष्णो देवी की पैदल यात्रा में कितना समय लगता है?

माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। जो कटरा से शुरू होती है। ये यात्रा घोड़े, खच्चर, पालकी या पिट्ठू के सहारे भी पूरी की जा सकती है। समय कम है या पैदल यात्रा करने में असमर्थ हैं तो हेलीकॉप्टर से भी मां के भवन तक पहुंचा जा सकता है।

वैष्णो देवी जाने के लिए सबसे अच्छा महीना कौन सा है?

वैष्णो देवी के दरबार जाने का बना रहे हैं प्रोग्राम तो पहले जान लें ये 10 बातें

वैष्णो देवी में हेलीकॉप्टर का किराया कितना है?

पहले कटरा से सांझीछत जाने के लिए हेलीकॉप्टर का किराया ₹ 1045 लगता था, लेकिन 2022 में यह किराया ₹ 2200 कर दिया गया है।

वैष्णो देवी जाने के लिए क्या क्या सामान चाहिए?

पैदल या हेलिकॉप्टर का सफर माता वैष्णो देवी के मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल चढ़ाई करना जरूरी नहीं है। आप चाहें तो घोड़ा, खच्चर, पिट्ठू या पालकी की सवारी भी कर सकते हैं जो बड़ी आसानी से कटरा से भवन तक जाने के लिए मिल जाते हैं। इसके अलावा कटरा से सांझी छत के बीच नियमित रूप से हेलिकॉप्टर सर्विस भी मौजूद है।