विलायती कुत्ते का दाम कितना है? - vilaayatee kutte ka daam kitana hai?

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अगर दुनिया में सबसे वफादार जानवरों की बात की जाए तो उनमें सबसे पहला नाम कुत्तों का ही आता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुत्ते अपने मालिक के प्रति इतने वफादार होते हैं कि कई बार उनके लिए वह अपनी जान पर भी खेल जाते हैं।

साथ ही ये खतरा महसूस होने पर किसी की जान भी ले सकते हैं। हम आज आपको दुनियाभर के ऐसे ही 10 खतरनाक डॉग ब्रीड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतने खतरनाक हैं कि इनमें से कई कुत्तों को पालने पर बैन लग चुका है। 

1. पिट बुल

विलायती कुत्ते का दाम कितना है? - vilaayatee kutte ka daam kitana hai?

पिट बुल प्रजाति के कुत्ते सबसे खतरनाक और आक्रामक नस्ल के होते हैं। इसका वजन 16 से 30 किलो के बीच होता है।दुनियाभर के कई देशों ने इन कुत्तों को रखने पर प्रतिबंध तक लगा दिया है। हालांकि, अमेरिका सहित कई अन्य देशों में पिट बुल को आज भी पाला जाता है, लेकिन इनके आक्रामकता को रोकने के लिए बेहतर ट्रेनिंग की जरूरत होती है। सन् 2015 में सिर्फ अमेरिका में ही पिट बुल के हमले से 28 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।

2. रॉट वेल्लर

विलायती कुत्ते का दाम कितना है? - vilaayatee kutte ka daam kitana hai?

इस प्रजाति के कुत्ते शक्तिशाली तो होते ही है, लेकिन साथ ही बहुत तेजी से किसी को काटने में माहिर भी होते हैं। साल 2014 में अमेरिका में रॉट वेल्लर के काटने से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1993 से 1996 के बीच अमेरिका में कुत्तों के काटने से कई लोगों की मौत हुई थी, जिनमें आधे से अधिक लोगों की मौत का जिम्मेदार रॉटवेल्लर था। यह 1460 न्यूटन यानी 148 किलो के दबाव से किसी को काट सकता है। इसका वजन 35 से 48 किलो के बीच होता है। कई देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

3. जर्मन शेफर्ड

विलायती कुत्ते का दाम कितना है? - vilaayatee kutte ka daam kitana hai?
पुलिसिया कुत्तों के रूप में पहचान बना चुका जर्मन शेफर्ड दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्तों में से एक है। यह लोगों पर 108 किलो के दबाव से अटैक करता है, जिसके बाद बच पाना मुश्किल होता है। इनका वजन 30 से 40 किलो के बीच होता है। कई देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

4. डाबरमैन पिन्स्चर

विलायती कुत्ते का दाम कितना है? - vilaayatee kutte ka daam kitana hai?
डाबरमैन पिन्स्चर प्रजाति के कुत्ते भी पुलिसिया डॉग होते हैं, लेकिन अब आम लोग भी इसे घरों में पालने लगे हैं। यह खतरनाक कुत्ता अजनबी लोगों को देखते ही आक्रामक हो जाता है, लेकिन अक्सर मालिकों को देखते ही शांत भी हो जाता है। इसके काटने से साल 2011 में एक महिला की मौत हो गई थी, लेकिन इसके बाद इसके काटने से जुड़ी कोई खबर नहीं आई। इनका वजन 34 से 45 किलो के बीच होता है। कई देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

5. बुलमास्टिफ

विलायती कुत्ते का दाम कितना है? - vilaayatee kutte ka daam kitana hai?

बुलमास्टिफ आक्रामक स्वभाव का कुत्ता होता है, जिसके पैर बहुत ही लंबे होते हैं। इस प्रजाति के कुत्तों का वजन 55 से 60 किलो के बीच होता है। साल 2014 में अमेरिका के न्यू जर्सी में इसके काटने से एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं, टेक्सास में भी इसके अटैक से एक बच्चे की मौत इसी साल हुई थी। इनका वजन 50 से 59 किलो के बीच होता है।

6. हस्की

विलायती कुत्ते का दाम कितना है? - vilaayatee kutte ka daam kitana hai?

हस्की प्रजाति के कुत्ते खतरनाक होने के साथ-साथ बेहद ही इंटेलिजेंट होते हैं। इन्हें स्लेज डॉग के रूप में भी जाना जाता है, जो बिना पहियों की गाड़ी को बर्फीले मैदानों में खींचने में माहिर होते हैं। यह जब आक्रामक मूड में होता है तब किसी की भी जान ले सकता है। इस प्रजाति के कुत्ते के कारण अमेरिका में 1979 से 1993 के बीच 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनका वजन 20 से 27 किलो के बीच होता है।

7. मालाम्यूट

विलायती कुत्ते का दाम कितना है? - vilaayatee kutte ka daam kitana hai?

मालाम्यूट प्रजाति के कुत्ते उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। आकार में भेड़ियों के समान दिखने वाला मालाम्यूट का वजन 34 से 49 किलो के बीच होता है। इस प्रजाति के कुत्ते इंटेलिजेंट होने के साथ ही एनर्जी और आक्रामकता से भरे होते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की स्टडी के अनुसार 1966 से 1980 के बीच इस कुत्ते के काटने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इनका वजन 36 से 43 किलो के बीच होता है।

8. वोल्फ हाइब्रिड

विलायती कुत्ते का दाम कितना है? - vilaayatee kutte ka daam kitana hai?

वोल्फ हाइब्रिड डॉग्स की कुछ प्रजातियां ऐसी हैं जो भेड़िया और कुत्तों के संकरण से बनी हैं। एक ऐसी प्रजाति वोल्फ हाइब्रिड है। अमेरिका के कई राज्यों में इस प्रजाति के कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि यह किसी पर भी अटैक कर सकते हैं। आंकड़ों की माने तो 1979 से 1998 के बीच इस प्रजाति के कुत्तों के काटने से अमेरिका में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनका वजन 36 से 56 किलो के बीच होता है।

9. बॉक्सर

विलायती कुत्ते का दाम कितना है? - vilaayatee kutte ka daam kitana hai?
बॉक्सर प्रजाति को शिकारी कुत्तों का वंशज कहा जाता है। ये अपने मजबूत जबड़े से किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। ये कुत्ते सुरक्षात्मक नस्ल के होते हैं। इनकी पहचान अड़ियल कुत्तों के रूप में भी है। इनका वजन 30 से 32 किलो के बीच होता है।

10. ग्रेट डैन

विलायती कुत्ते का दाम कितना है? - vilaayatee kutte ka daam kitana hai?

अगर इस प्रजाति के कुत्तों को सही तरीके से ट्रेनिंग दिया जाए तो ये सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन पालतू जानवर साबित हो सकते हैं। लेकिन ट्रेनिंग के आभाव में ये बेहद खतरनाक हो जाते हैं। इस कारण से इन्हें किलिंग मशीन के नाम से भी जाना जाता है। इनका वजन 54 से 90 किलो के बीच होता है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।