उशीनर की प्रसिद्धि का क्या कारण है मनुष्यता कविता के आधार पर उत्तर दीजिए - usheenar kee prasiddhi ka kya kaaran hai manushyata kavita ke aadhaar par uttar deejie

‘मनुष्यता’ कविता में वर्णित उशीनर, दधीचि और कर्ण द्वारा किए गए कार्य इस प्रकार हैं-
उशीनर – इन्हें राजा शिवि के नाम से भी जाना जाता है। राजा उशीनर ने अपनी शरण में आए एक कबूतर की रक्षा के लिए अपने शरीर से उसके वजन के बराबर माँस बाज को दे दिया। इस तरह दयालुता का अनुकरणीय कार्य किया।

दधीचि – महर्षि दधीचि ने दानवों को पराजित करने के लिए अपने शरीर की हड्डयाँ दान दे दीं जिनसे बज्र बनाकर दानवों को युद्ध में हराया गया और मानवता की रक्षा की गई।

कर्ण – कर्ण अत्यंत दानी वीर एवं साहसी योद्धा था। उसने ब्राह्मण वेशधारी श्रीकृष्ण और इंद्र को अपना कवच-कुंडल दान दे दिया। यह दान बाद में उसके लिए जानलेवा सिद्ध हुआ।
इस प्रकार उक्त महापुरुषों ने अनूठे कार्य करके मानवता की रक्षा की और त्याग एवं परोपकार करके मनुष्य को मनुष्यता की राह दिखाई।

मनुष्यता कविता में कवि ने उदार व्यक्ति की क्या पहचान बताई है?

कवि ने उदार व्यक्ति की क्या पहचान बताई है? उत्तर: मनुष्यता कविता में कवि ने उदार व्यक्ति की पहचान स्पष्ट करते हुए कहा है कि जो मनुष्य दूसरों के प्रति दया भाव, सहानुभूति, परोपकार की भावना, करुणा भाव, समानता, दानशीलता, विवेकशीलता, धैर्य, साहस, गुणों से परिपूर्ण होता है वह व्यक्ति उदार कहलाता है।

मनुष्यता कविता के आधार पर बताइए कि कवि ने सबसे बड़ा विवेक किसे कहा है क्यों?

Solution : कवि मैथिलीशरण जी के अनुसार सभी मनुष्यों के प्रति बंधुत्व की भावना रखना ही सबसे बड़ा विवेक है। हम सभी एक ही परमपिता परमेश्वर की संतान हैं, अतः सभी प्राणियों में हमें उसी का अंश देखना चाहिए।

मनुष्यता कविता में कवि ने अनेक महापुरुषों का उल्लेख किया है वर्तमान में आप त्यागी किसे कहेंगे और क्यों?

कवि ने दधीचि, कर्ण आदि महान व्यक्तियों का उदाहरण देकर मनुष्यता के लिए यह संदेश दिया है कि प्रत्येक मनुष्य को परोपकार करते हुए अपना सर्वस्व त्यागने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। इन व्यक्तियों ने दूसरों की भलाई हेतु अपना सर्वस्व दान कर दिया था। दधीचि ने अपनी अस्थियों का तथा कर्ण ने कुंडल और कवच का दान कर दिया था।

मनुष्यता कविता के आधार पर कवि मनुष्य को क्या प्रेरणा देना चाहता है?

मनुष्यता कविता के माध्यम से कवि यह संदेश देना चाहता है कि मनुष्य मरणशील प्राणी है। उसके पास सोचने-समझने की बुद्धि के अलावा त्याग और परोपकार जैसे मानवीय मूल्य भी हैं। उसमें चिंतनशीलता, त्याग, उदारता, प्रेम, सद्भाव जैसे मानवोचित गुणों का संगम है।