दुनिया का सबसे गहरा समुद्र कौन सा है - duniya ka sabase gahara samudr kaun sa hai

समुद्र को सागर, पयोधि, उदधि, पारावार, नदीश, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, वारिधि आदि नामों से भी पुकारा जाता है। अंग्रेजी में इसे सी (sea) कहते और महासागर को ओशन (ocean) कहते हैं। पृथ्वी की 70.92 प्रतिशत सतह समुद्र से ढंकी है। इसका आशय यह हुआ कि पृथ्वी के लगभग 36,17,40,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में समुद्र है। दुनिया का सबसे बड़ा समुद्र प्रशांत महासागर है जो अमेरिका और एशिया को पृथक करता है।


1. प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक महासागर तथा दक्षिणी महासागर कुल 5 महासागर हैं। प्रशांत महासागर तथा अटलांटिक महासागर का विस्तार उत्तरी गोलार्द्ध तथा दक्षिणी गोलार्द्ध दोनों जगह है इसलिए भूमध्य रेखा के उत्तर में स्थित उत्तरी प्रशांत महासागर तथा दक्षिण में स्थित दक्षिणी प्रशांत महासागर स्थित हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर 7 महासागर या 7 समंदर हैं।

2. विश्व का सबसे विशाल महासागर प्रशांत महासागर है जिसका क्षेत्रफल लगभग 16,62,40,000 वर्ग किलोमीटर है। यह विश्व के सभी महासागरों का 45.8 प्रतिशत है। इसका क्षेत्रफल 6,36,34,000 वर्ग मील, अर्थात अटलांटिक महासागर के दुगुने से भी अधिक है। यह फिलिपींस तट से लेकर पनामा 9,455 मील चौड़ा तथा बेरिंग जलडमरूमध्य से लेकर दक्षिण अंटार्कटिका तक 10,492 मील लंबा है।

3. प्रशांत महासागर विश्व का सबसे गहरा सागर भी है। इसकी औसत गहराई 3939 मीटर है संभवत: औसत गहराई लगभग 14,000 फुट है तथा अधिकतम गहराई लगभग 35,400 फुट है।

यह गहराई ग्वैम और मिंडानो के मध्य में है। प्रशांत महासागर विश्व महासागरीय घाटियों में सबसे बड़ा और सबसे गहरा है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में जमीन का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है।

4. प्रशांत महासागर से हिंद महासागर जुड़ा हुआ है। इसका उत्तरी किनारा केवल 36 मील का बेरिंग जलडमरूमध्य द्वारा आर्कटिक सागर से जुडा है। यह महासागर अटलांटिक महासागर का सहवर्ती है। इसके पूर्वी किनारे पर पर्वतों का क्रम फैला है या समुद्री मैदान बहुत ही संकरे है। इसी कारण यहां अच्छे अच्छे बंदरगाहों का अभाव है। बेरिंग जलडमरूमध्य बर्फ से जमा रहता है, जिससे यातायात में बाधा पड़ती है। इसके विपरीत इसके पश्चिमी किनारे पर पर्वत नहीं है। बल्कि कई द्वीप, खाड़ियां, प्रायद्वीप तथा डेल्टा हैं। पश्चिमी किनारे पर जापान, फिलिपींस, हिंदेशिया आदि के लगभग 7,000 द्वीप हैं। इस किनारे पर विश्व की बड़ी-बड़ी नदियां इसमें विसर्जित हो जाती हैं, जिनके डेल्टाओं में घनी जनसंख्या बसी है तथा अच्छे अच्छे बंदरगाह हैं।

5. प्रशांत महासागर के भीतर जल जंतुओं की एक रहस्यमयी दुनिया है जिस पर अभी भी खोज जारी है। यह समस्त भूभाग से ला मील अधिक क्षेत्र में फैला है। इसका इतने बड़े क्षेत्र में फैले होने के कारण यहाँ के निवासी, वनस्पति, पशु तथा मनुष्यों की रहन-सहन में पृथ्वी के अन्य भागों के सागरों की अपेक्षा बड़ी विभिन्नता है।

6. वैज्ञानिक खजकर्ताओं और साहसिक नाविकों द्वारा इस महासागर के विषय में अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास किया जाता रहा है परंतु अभी भी इसको पूर्णत: नहीं समझा गया है। सबसे पहले पेटरब्युक महोदय ने इसके बारे में पता लगाना आरंभ किया था। इसके पश्चात् बैलबोआ, मागेमेनदान्या, हॉरिस, कुकु आदि यूरोपियनों ने इस महासागर के बारे में कई तरह की जानकारियां जुटाई हैं। प्रशांत महासागर के गर्भ के बारे में ज्ञान प्राप्त करने के लिए अब भी निरंतर अन्वेषण जारी हैं।

सबसे गहरा महासागर है प्रशांत महासागर

समुद्र की दुनिया बहुत रहस्यमयी है। यहां लाखों प्रजातियों के जीव-जंतु रहते हैं, जिसमें से बहुत सी प्रजातियों की अभी भी वैज्ञानिक खोज कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज समुद्र के बारे में ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य... (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जयपुर

Published: August 22, 2020 08:00:55 am

1. धरती ने अपने वजन से 10 गुना ज्यादा जल वहन कर रखा है।
2. धरती के 20 से 24 फीसदी हिस्से में ही मनुष्य रहता है, बाकी हिस्से में समुद्र फैला है।
3. पुथ्वी की सतह से 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में फैले समुद्र का पानी पीने योग्य नहीं है।
4. वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र का जन्म आज से लगभग पचास करोड़ से 100 करोड़ वर्षों के बीच माना जाता है।
5. विश्व का सबसे विशाल महासागर प्रशांत महासागर है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 16,62,40,000 वर्ग किलोमीटर है।
6. प्रशांत महासागर विश्व का सबसे गहरा महासागर भी है, जिसकी औसत गहराई 3939 मीटर है।
7. यदि सागर की बात करें तो विश्व का सबसे विशाल सागर दक्षिण चीन सागर है, जिसका क्षेत्रफल 2974600 वर्ग किलोमीटर है।
8. समुद्र तल में आए भूकंप या भूस्खलन की वजह से सुनामी लहरें उत्पन्न होती है। ये लहरे प्रचंड और विनाशकारी होती है।
9. समुद्र में जीव-जंतुओं की दो लाख से भी ज्यादा प्रजातियां रहती हैं।
10. अटलांटिक समुद्र में एक ऐसी जगह है, जिसे बरमूडा त्रिभूज कहा जाता है।

दुनिया का सबसे गहरा समुद्र कौन सा है - duniya ka sabase gahara samudr kaun sa hai

सबसे गहरा है महासागर है प्रशांत महासागर

पत्रिका डेली न्यूज़लेटर

अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें

अगली खबर

दुनिया का सबसे गहरा समुद्र कौन सा है - duniya ka sabase gahara samudr kaun sa hai

पृथ्वी का सबसे गहरा समुद्र कौन सा है?

यह प्रशांत महासागर है, जो दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है। आपको शायद ही ये पता हो कि दुनिया का ये सबसे बड़ा महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है।

भारत में कुल कितने समुद्र है?

भारत के पास हैं तीन समुद्र और हजारों किलोमीटर के समुद्री तट

दुनिया की सबसे बड़ी खाई कौन सी है?

मारियाना ट्रेंच धरती की सबसे गहरी जगह है। वहां समुद्र 10,898 मीटर से 10,916 मीटर तक गहरा है, यानी करीब 11 किलोमीटर की गहराई। 2. अभी तक करीब 1000 लोग सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की है तो इसकी तुलना में महज 3 व्यक्ति ही सबसे गहरी खाई मरियाना ट्रेंच तक जा सके हैं।

देश का सबसे बड़ा समुद्र कौन सा है?

दुनिया का सबसे बड़ा समुद्र प्रशांत महासागर है जो अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। 1. प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक महासागर तथा दक्षिणी महासागर कुल 5 महासागर हैं।