थाईलैंड जाने के लिए पासपोर्ट लगता है क्या? - thaeelaind jaane ke lie paasaport lagata hai kya?

Curated by

पवन जायसवाल

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Jul 26, 2022, 8:36 AM

Visa Free Countries : हेनली एंड पार्टनर्स की रैंकिंग में भारत का स्थान 87वां रहा है। कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां आपको ऑन अराइवल वीजा (Visa on Arrival) मिल जाता है। इसका मतलब है कि आपके वहां पहुंचते पर वीजा जारी होता है। एशिया में थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव्स और श्रीलंका में भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है।

थाईलैंड जाने के लिए पासपोर्ट लगता है क्या? - thaeelaind jaane ke lie paasaport lagata hai kya?
बिना वीजा के 60 देशों में यात्रा कर सकते हैं भारतीय

हाइलाइट्स

  • दुनिया के 199 देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग करती है हेनली एंड पार्टनर्स इंडेक्स
  • जापानी पासपोर्ट से 193 देशों में की जा सकती है बिना वीजा के यात्रा
  • सिंगापुर और साउथ कोरिया के पासपोर्ट से 192 देशों में कर सकते हैं बिना वीजा यात्रा
  • कई देशों में भारतीयों को मिलता है ऑन अराइवल वीजा

नई दिल्ली : विदेश जाने (Foreign Travel) के लिए सबसे जरूरी चीज होती है पासपोर्ट (Passport)। जिस देश का पासपोर्ट जितना पावरफुल होता है, वहां के लोग उतने ही अधिक देशों में बिना वीजा (Visa) के यात्रा कर सकते हैं। जापान, सिंगापुर और साउथ कोरिया के पासपोर्ट दुनिया में सबसे अधिक पावरफुल (Powerful Passport) हैं। हेनली एंड पार्टनर्स इंडेक्स (Henley Passport Index) की ताजा रैंकिग से यह जानकारी मिली है। यह इंडेक्स दुनिया के 199 देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग करती है। जापानी पासपोर्ट से आप 193 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। जापानी पासपोर्ट (Japan Passport) लगातार पांच वर्षों से सबसे पावरफुल पासपोर्ट बना हुआ है। इसके अलावा सिंगापुर और साउथ कोरिया के पासपोर्ट (South Korea Passport) से 192 देशों में बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है।

क्या है भारत का स्थान

भारत की बात करें, तो हेनली एंड पार्टनर्स की रैंकिंग में भारत का स्थान 87वां रहा है। इससे पहले साल 2021 की तीसरी और चौथी तिमाही में भारत की रैंकिंग 90 थी। भारतीय पोर्सपोर्ट को लेकर आप 60 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें, तो इस रैंकिंग में उसका 109 वां स्थान है। पाकिस्तान के पासपोर्ट से 32 देशों में बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है।

कई देशों में मिलता है ऑन अराइवल वीजा

कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां आपको ऑन अराइवल वीजा मिल जाता है। इसका मतलब है कि आपके वहां पहुंचते पर वीजा जारी होता है। एशिया में थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव्स और श्रीलंका में भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अफ्रीका के 21 देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल देते हैं।
थाईलैंड जाने के लिए पासपोर्ट लगता है क्या? - thaeelaind jaane ke lie paasaport lagata hai kya?
Passport Index 2022: पाकिस्तानी पासपोर्ट दुनिया में चौथा सबसे खराब, रैंकिंग में उत्तर कोरिया से भी नीचे, जानें कहां है भारत

इन 60 देशों में बिना वीजा के की जा सकती है यात्रा

1. जॉर्डन
2. ओमान
3. कतर
4. अल्बानिया
5. सर्बिया
6. बारबाडोस
7. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड
8. डोमिनिका
9. ग्रेनेडा
10. हैती
11. जमैका
12. मोंटेसेराट
13. सेंट किट्स एंड नेविस
14. सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स
15. त्रिनिदाद और टोबैगो
16. कंबोडिया
17. इंडोनेशिया
18. भूटान
19. सैंट लुसिया
20. लाओस
21. मकाओ
22.मालदीव
23.म्यांमार
24.नेपाल
25.श्री लंका
26.थाईलैंड
27.तिमोर-लेस्ते
28.बोलीविया
29.गैबॉन
30.गिनी-बिसाऊ
31. कुक आइलैंड
32. फिजी
33. मार्शल आइलैंड
34. माइक्रोनीशिया
35. नियू
36. पलाउ आइलैंड
37. समाओ
38. तुवालू
39. वनुआटू
40. ईरान
41.टोगो
42.ट्यूनीशिया
43. युगांडा
44. इथोपिया
45.ज़िम्बाब्वे
46.केप वर्डे आइलैंड
47.कोमोरो आइलैंड
48. एल साल्वाडोर
49.बोत्सवाना
50. बुरुंडी
51.मेडागास्कर
52.मॉरिटानिया
53.मॉरीशस
54.मोजाम्बिक
55. रवांडा
56.सेनेगल
57.सेशल्स
58.सिएरा लियोन
59.सोमालिया
60.तंजानिया

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

थाइलैंड जाने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां तो जल्द से अपने ट्रिप को फाइनल कर लें क्योंकि इस साउथ ईस्ट एशियन टूरिस्ट स्पॉट पर जाना अब और भी सस्ता हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि थाइलैंड ने भारत समेत 21 देशों से आने वाले टूरिस्ट्स से 1 दिसंबर 2018 से 31 जनवरी 2019 के बीच वीजा ऑनल अराइवल फीस नहीं लेने का फैसला किया है। टूरिस्ट को प्रमोट करने के मकसद से यह कदम उठाया गया है।15 दिन से कम रुकने पर मिलेगी सुविधा
इस बारे में बात करते हुए थाइलैंड सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 21 देशों के विजिटर्स को यह सुविधा सिर्फ तभी मिलेगी जब वे थाइलैंड में 15 दिन से कम रहने के आते हैं। भारत और चीन जैसे देशों से थाइलैंड को टूरिज्म से जुड़ा काफी बिजनस मिलता है। लेकिन पिछले कुछ समय से इन दोनों देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी देखी जा रही है। इसी को देखते हुए थाइलैंड ने 2 महीने के लिए वीजा ऑन अराइवल फीस में छूट देने की घोषणा की है।

थाइलैंड है फेवरिट हॉलिडे स्पॉट
भारत के लोगों के बीच थाइलैंड हमेशा से ही छुट्टियां बिताने का फेवरिट स्पॉट रहा है। लेकिन इन दिनों कुछ दूसरे डेस्टिनेशन्स जैसे मालदीव भी फेवरिट हॉलिडे स्पॉट के रूप में तेजी से उभर रहे हैं। ऐसे में थाइलैंड को फेवरिट की लिस्ट में बने रहने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

21 देशों के विजिटर्स को मिली छूट
भारत के अलावा जिन देशों के टूरिस्ट्स को वीजा ऑन अराइवल फीस देने की जरूरत नहीं होगी उनमें बुल्गारिया, साइप्रस, मॉरिशस, रोमानिया, साउदी अरेबिया, फिजी, ताइवान, उज्बेकिस्तान, यूक्रेन, कजाकिस्तान, चीन, भूटान, इथोपिया, माल्टा और पापुआ न्यू गिनी शामिल है।

4400 रुपये की होगी बचत
ऐसे में अगर आप दिसंबर और जनवरी में थाइलैंड जाने की ट्रिप प्लान करते हैं तो आप करीब 4 हजार 400 रुपये की बचत कर सकते हैं बशर्ते की आप थाइलैंड में 15 दिन से ज्यादा न रुकें।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिना पासपोर्ट के कौन से देश में जा सकते हैं?

यहां देखें बिना वीजा के ट्रैवल किए जाने वाले देशों की लिस्ट-.
ओशिनिया- कुक आइलैंड, फिजी, मार्शल आइलैंड, नीयू, समोआ, वनुआतू, तुवालू, पलाऊ आइलैंड, माइक्रोनेशिया.
मिडल ईस्ट - ईरान, ओमान, जोर्डन, कतर.
यूरोप- अलबानिआ, सर्बिया.

थाईलैंड जाने में कितना खर्च आता है?

जान लें कि अगर आप थाईलैंड जाने के आईआरसीटीसी के इस पैकेज की बुकिंग करते हैं तो आपको 13 अक्टूबर को बैंकॉक फ्लाइट से जाया जाएगा. गुवाहाटी एयरपोर्ट से आपको बैंकॉक ले जाया जाएगा.

थाईलैंड जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है क्या?

किसी भी देश में जाने के लिए पासपोर्ट का होना काफी जरूरी होता है. जिस देश का पासपोर्ट ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है, वहां के नागरिकों को दूसरे देशों में घूमने के लिए किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता, साथ ही कई देशों की यात्रा करने के लिए पहले से वीजा अप्लाई करने की भी कोई जरूरत नहीं होती.

थाईलैंड का वीजा कैसे लें?

माइग्रेट.
कार्य वीज़ा.
वीज़ा का अध्ययन करें.
वीजा लागू करें.
संपर्क करें.
नि: शुल्क मूल्यांकन.