श्रीलंका तथा बेल्जियम में सत्ता की साझेदारी के सबसे करीब कौन था स्पष्ट कीजिए? - shreelanka tatha beljiyam mein satta kee saajhedaaree ke sabase kareeb kaun tha spasht keejie?


अध्याय : 1. सत्ता की साझेदारी

बेल्जियम और श्रीलंका

बेल्जियम :
बेल्जियम यूरोप का एक छोटा सा देश है जिसकी आबादी एक करोड़ से अधिक है। इसकी जातीय समस्या बहुत जटिल है। इसकी सीमाएँ फ्रांस, नीदरलैण्ड, जर्मनी व लक्समबर्ग से लगती हैं।
(A) देश की कुल आबादी का 59 % हिस्सा फ्लेमिश इलाके में रहता है और डच बोलता है।
(B) 40% लोग वेलोनिया क्षेत्रा में रहते हैं और फ्रेंच बोलते हैं।
(C) 1% लोग जर्मन बोलते हैं।
(D) राजधानी ब्रूसेल्स के 80% लोग फ्रेंच बोलते हैं और 20% लोग डच भाषा।
(E) अल्पसंख्यक फ्रेंच-भाषी लोग तुलनात्मक रूप से ज्यादा समृद्ध और ताकतवर रहे हैं।
(F) बहुत बाद में जाकर आर्थिक विकास और शिक्षा का लाभ पाने वाले डच-भाषी लोगों को इस स्थिति से नाराजगी थी।
(G) इन दोनों समुदायों के टकराव का सबसे तीखा रूप ब्रूसेल्स में दिखा। यह एक विशेष तरह की समस्या थी। डच बोलने वाले लोग संख्या के हिसाब से अपेक्षाकृत ज्यादा थे लेकिन धन और समृद्धि के मामले में कमजोर और अल्पमत में थे।
श्रीलंका :
(A) श्रीलंका एक द्वीप देश हैं जो कि तमिलनाडू के दक्षिणी तट से कुछ ही किलोमीटर दूर है।
(B) इसकी जनसंख्या लगभग दो करोड़ है।
(C) इसकी जनसंख्या विविध है। इसके मुख्य सामाजिक समूह है – सिंहली एवं तमिल।
1. सिंहली बोलने वाले 74 % है।
2. तमिल बोलने वाले 18 %। यह भी दो समूहों में बँटे हैं -
I. श्रीलंकार्इ मूल के तमिल (13 %)
II. हिंदुस्तानी तमिल जो औपनिवेशिक शासनकाल में बागानों में काम करने के लिए भारत से लाए गए लोगों की संतान है (5%)।
(D) श्रीलंकार्इ मूल के तमिल। यह उत्तर व पूर्वी प्रांतों में आबाद है।
(E) अधिकतर सिंहली-भाषी लोग बौद्ध है।
(F) तमिल भाषी लोगों में कुछ हिंदू हैं और कुछ मुसलमान।
(G) श्रीलंका की आबादी में र्इसार्इ 7 % फीसदी है जो कि सिंहली व तमिल दोनों भाषाएँ बोलते हैं।


नवीनतम लेख और ब्लॉग


  • Physics Tutor, Math Tutor Improve Your Child’s Knowledge
  • How to Get Maximum Marks in Examination Preparation Strategy by Dr. Mukesh Shrimali
  • 5 Important Tips To Personal Development Apply In Your Daily Life
  • Breaking the Barriers Between High School and Higher Education
  • 14 Vocational courses after class 12th
  • Tips to Get Maximum Marks in Physics Examination
  • Get Full Marks in Biology Class 12 CBSE

Download Old Sample Papers For Class X & XII
Download Practical Solutions of Chemistry and Physics for Class 12 with Solutions


बेल्जियम और श्रीलंका के सत्ता की साझेदारी के उदाहरणों से हम क्या सीखते हैं?

(ग) अपनी संस्कृति और भाषा को बचाने तथा शिक्षा तथा रोजगार में समानता के अवसर के लिए श्रीलंका के तमिलों ने सत्ता को संघीय ढाँचे पर बाँटने की माँग की। (घ) बेल्जियम में एकात्मक सरकार की जगह संघीय शासन व्यवस्था लाकर मुल्क को भाषा के आधार पर टूटने से बचा लिया गया।

बेल्जियम और श्रीलंका की स्थितियां भिन्न कैसे हैं?

आइए, हम बेल्जियम और श्रीलंका की दो कथाओं के साथ शुरुआत करते हैं। ये दोनों घटनाएँ बताती हैं कि विभिन्न लोकतांत्रिक शासन पद्धतियाँ सत्ता के बँटवारे की माँग से किस तरह निपटती हैं। इन घटनाओं से यह समझने में कुछ मदद मिलेगी कि आखिर लोकतंत्र में सत्ता के बँटवारे की ज़रूरत क्यों होती है।

बेल्जियम और श्रीलंका में क्या समानता है?

इसने अल्पसंख्यक समुदाय (तमिल) के हितों की अनदेखी की और इस तरह देश में समानता नहीं थी। जबकि बेल्जियम ने एक अलग मोड़ लिया। इसने देश में समानता को बढ़ावा देने की मांग की। दोनों समुदायों का समान प्रतिनिधित्व था।

आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता की साझेदारी के अलग अलग तरीके क्या है इनमें से प्रत्येक का एक उदाहरण भी दे?

विधायिका का काय कानून का निर्माण करना, कार्यपालिका का कार्य शासन का संचालन करना तथा न्यायपालिका का कार्य कानून का उल्लंघन करने वालों को दंड देन होता है। इसमें हर अंग एक-दूसरे पर अंकुश रखता है। इससे विभिन्न संस्थाओं के बीच सत्ता का संतुलन बना रहता है। उदाहरणस्वरूप कार्यपालिका पर विधायिका का नियंत्रण रहता है।