सिक्किम भारत का राज्य कब बना - sikkim bhaarat ka raajy kab bana

सिक्किम 16 मई, 1975 को भारत संघ में शामिल हुआ था। तब से, हर साल 16 मई को सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस (Sikkim Statehood Day) मनाया जाता है।

इतिहास

1950 में, भारत-सिक्किमीज़ संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसके साथ, सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य (protectorate) बन गया। सिक्किम पर 1975 तक नामग्याल वंश (Namgyal Dynasty) का शासन था।

सिक्किम (Sikkim)

सिक्किम 100% जैविक बनने वाला देश का पहला राज्य है। आज सिक्किम में सभी कृषि गतिविधियाँ कीटनाशकों और सिंथेटिक उर्वरकों के उपयोग के बिना की जाती हैं।

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kanchenjunga National Park) एक विश्व धरोहर स्थल है जो सिक्किम में स्थित है।

तीस्ता नदी (River Teesta) इस राज्य में बहने वाली प्रमुख नदी है। तीस्ता की सहायक नदियाँ ल्होनक (Lhonak), लाचुंग (Lachung) और तालुंग (Talung) हैं। तीस्ता नदी ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है।

राज्य का दर्जा

1975 में सिक्किम के प्रधानमंत्री ने भारत से सिक्किम को भारत संघ में शामिल करने की अपील की। इसके बाद, भारतीय सेना ने गंगटोक शहर को अपने नियंत्रण में लिया और चोग्याल महल के रक्षकों को निशस्त्र कर दिया गया। एक जनमत संग्रह हुआ जिसमें 97.5% ने राजशाही को खत्म करके भारत में शामिल होने का समर्थन किया।

भारतीय संसद ने अपने 35वें संशोधन में शर्तें रखीं, जिसने सिक्किम को एक “सहयोगी राज्य” (Associate State) बना दिया। सिक्किम इस स्थिति को पाने वाला एकमात्र राज्य है। 36वें संशोधन ने 35वें संशोधन को निरस्त कर दिया और सिक्किम एक पूर्ण राज्य बन गया ।

सिक्किम की जातीयता (Ethnicity of Sikkim)

सिक्किम के निवासी नेपाली मूल के हैं। सिक्किम के मूल निवासी भूटिया (Bhutia) हैं। वे 14वीं शताब्दी में तिब्बत से स्थानांतरित हुए थे। भूटिया से पहले लेप्चा रहते थे। तिब्बती ज्यादातर राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में रहते थे।

Categories: राज्यों के करेंट अफेयर्स

Tags:Kanchenjunga National Park , Namgyal Dynasty , Sikkim , Sikkim Statehood Day , सिक्किम , सिक्किम राज्य स्थापना दिवस

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) इतिहास में 26 अप्रैल की तारीख कई वजह से महत्वपूर्ण है, जिनमें एक कारण यह है कि इसी दिन सिक्किम को भारतीय गणराज्य में शामिल किया गया और यह देश का 22वां राज्य बना। इससे पूर्व 14 अप्रैल को राज्य में जनमत संग्रह कराया गया और जनता ने भारतीय संघ में शामिल किए जाने के हक में वोट दिया। भारतीय संघ में शामिल किए जाने के 20 दिन बाद 16 मई को सिक्किम को औपचारिक रूप से भारत के 22वें राज्य का दर्जा मिला। इसे चीन के अलावा बाकी सभी देशों ने मान्यता दे दी। साल का यह 116वां दिन अमेरिका के अंतरिक्ष इतिहास में भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसी दिन अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा। देश दुनिया के इतिहास में 26 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1654: यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।1755: रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।1828: यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।1903 : गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।1920: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।1959: क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।1962: पहली बार एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान ने चाँद की सतह को छुआ।1964 : तंगांयिका और जंजीबार के विलय के बाद तंजानिया संयुक्त गणराज्य की स्थापना हुई और जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम राष्ट्रपति बने।1975: सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।1986 : तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकीरण हुआ।1990 : वीआरपी मेनन ने 463 घंटे तक लगातार डिस्को डांस करने का विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।1962 : अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था। तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया और यह चांद की सतह के चित्र नहीं भेज सका।

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद अपने चरम पर है. सिक्किम में सीमा को लेकर दोनों देश आमने-सामने हैं. मगर ये तनाव नया नहीं है. राज्य के रूप में सिक्किम के अस्तित्व में आने के बाद से चीन की मंशा पर सवाल उठते रहे हैं. यहां तक कि चीन ने सिक्किम के भारत में विलय का भी विरोध किया था. सिक्किम को लेकर चीन का भारत से विवाद क्यों हैं, इसे जानने से पहले सिक्किम का इतिहास जानना भी जरूरी है.

सिक्किम सन 1642 में वजूद में आया, जब फुन्त्सोंग नाम्ग्याल को सिक्किम का पहला चोग्याल(राजा) घोषित किया गया. नामग्याल को तीन बौद्ध भिक्षुओं ने राजा घोषित किया था. इस तरीके से सिक्किम में राजतन्त्र का की शुरूआत हुई. जिसके बाद नाम्ग्याल राजवंश ने 333 सालों तक सिक्किम पर राज किया.

1975 में बना राज्य

भारत ने 1947 में स्वाधीनता हासिल की. इसके बाद पूरे देश में सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में अलग-अलग रियासतों का भारत में विलय किया गया. इसी क्रम में 6 अप्रैल, 1975 की सुबह सिक्किम के चोग्याल को अपने राजमहल के गेट के बाहर भारतीय सैनिकों के ट्रकों की आवाज़ सुनाई दी. भारतीय सेना ने राजमहल को चारों तरफ़ से घेर रखा था. सेना ने राजमहल पर मौजूद 243 गार्डों को पर तुरंत काबू पा लिया और सिक्किम की आजादी का खात्मा हो गया. इसके बाद चोग्याल को उनके महल में ही नज़रबंद कर दिया गया.

इसके बाद सिक्किम में जनमत संग्रह कराया गया. जनमत संग्रह में 97.5 फीसदी लोगों ने भारत के साथ जाने की वकालत की. जिसके बाद सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बनाने का संविधान संशोधन विधेयक 23 अप्रैल, 1975 को लोकसभा में पेश किया गया. उसी दिन इसे 299-11 के मत से पास कर दिया गया. वहीं राज्यसभा में यह बिल 26 अप्रैल को पास हुआ और 15 मई, 1975 को जैसे ही राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने इस बिल पर हस्ताक्षर किए, नाम्ग्याल राजवंश का शासन समाप्त हो गया.

भारत में विलय का विरोध

जब सिक्किम के भारत में विलय की मुहिम शुरू हुई तो चीन ने इसकी तुलना 1968 में रूस के चेकोस्लोवाकिया पर किए गए आक्रमण से की. जिसके बाद इंदिरा गांधी ने चीन को तिब्बत पर किए उसके आक्रमण की याद दिलाई. हालांकि, भूटान इस विलय से खुश हुआ. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद से उसे सिक्किम के साथ जोड़ कर देखने की संभावना खत्म हो गईं. नेपाल ने भी सिक्किम के विलय का जबरदस्त विरोध किया.

विवाद की जड़ क्या है?

दरअसल, भारत-चीन के बीच कुल 3500 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है. सीमा विवाद को लेकर दोनों देश 1962 में युद्ध लड़ चुके हैं. मगर सीमा पर तनाव पर आज भी जारी है. यही वजह है कि अलग-अलग हिस्सों में अक्सर भारत-चीन के बीच सीमा विवाद उठता रहा है.

फिलहाल जो सीमा विवाद है, वो भारत-भूटान और चीन सीमा के मिलान बिन्दु से जुड़ा हुआ है. सिक्किम में भारतीय सीमा से सटी डोकलाम पठार है, जहां चीन सड़क निर्माण कराने पर आमादा है. चीन इस इलाके को अपना मानता है. मगर भारतीय सैनिकों ने पिछले दिनों चीन की इस कोशिश का विरोध किया था. डोकलाम पठार का कुछ हिस्सा भूटान में भी पड़ता है. भूटान ने भी चीन की इस कोशिश का विरोध किया.

चीन का तर्क

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में कहा कि सिक्किम में भारत के साथ सीमा का निर्धारण 127 साल पहले क्विंग साम्राज्य और ग्रेट ब्रिटेन के बीच हुई संधि-एंग्लो-चाइनीज कंवेंशन ऑफ 1890, पर आधारित था. लू ने कहा,'चीन और भारत की सभी सरकारें ये स्वीकार करती हैं कि सिक्किम खंड का सीमा-निर्धारण हो चुका है. भारतीय नेता, भारत सरकार के प्रासंगिक दस्तावेज और सीमा के मुद्दे पर चीन के साथ विशिष्ट प्रतिनिधियों की बैठक में भारत के प्रतिनिधिमंडल ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत और चीन सिक्किम खंड के सीमा निर्धारण को लेकर 1890 के समझौते के प्रति एक जैसा विचार रखते हैं. चीन का मानना है कि भारत इस समझौते और दस्तावेज का पालन करने के अंतरराष्ट्रीय दायित्व से मुंह नहीं मोड़ सकता.

सिक्किम भारत का 22 वां राज्य कब बना था?

15 मई 1975 को भारत के राष्ट्रपति ने एक संवैधानिक संशोधन की पुष्टि की जिसने सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बना दिया।

सिक्किम राज्य की स्थापना कब हुई थी?

15 मई 1975 को 3:00 pm GMT-7 बजेसिक्किम / स्थापना की तारीखnull

सिक्किम का दूसरा नाम क्या है?

सिक्किम नामग्याल राजतन्त्र द्वारा बनल एगो स्वतन्त्र राज्य रहल, बाकीर प्रशासनिक समस्या सभ के मारे आ भारत से विलय के जनमत के चलते 1975 में एगो जनमत-संग्रह करावल गइल। ओहि के बाद राजतन्त्र के अंत भइल औरि भारतीय संविधान के नियम-प्रणाली के दांचा में ई राज्य प्रजातन्त्र भ गइल।

सिक्किम भारत में क्यों शामिल हुआ?

सिक्किम के चोग्याल का अभी भी यहां अधिकार था, लेकिन कई लोग भारत में शामिल होना चाहता था. वैसे साल 1950 में यानी भारत के आजाद होने के तीन साल बाद सिक्किम और भारत गणराज्य के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे. इस समझौते के अनुसार, सिक्किम अभी भारत का एक संरक्षित राज्य था और इसमें दर्जे को जारी रखा गया था.