सबसे बड़ा मुस्लिम देश कौन सा है? - sabase bada muslim desh kaun sa hai?

Duniya Ka Sabse Bada Muslim Desh Kaun Sa Hai

आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश कौन सा है, दुनिया ने मुस्लिमों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने की मिल रही है। ऐसे में आप सब भी जानना चाहते होंगे कि किस देश में सबसे ज्यादा मुस्लिम है। इसलिए आप यह पोस्ट पढ़ सकते है। दरअसल दुनिया में 10 में से 8 लोग किसी न किसी धर्म को मानने वाले होते है। शेष 2 ऐसे होते है जो किसी भी धर्म से ताल्लुक नहीं रखते है। इन्हे नास्तिक कहा जाता है। इनकी संख्या भी विश्व में बहुत ज्यादा है।

बता दे, एक रिसर्च में दुनिया के सभी मुस्लिमों की जनसंख्या और हालत का सर्वे किया गया था। जिसके मुताबिक इस्लाम धर्म दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। यानी दुनिया में इस्लाम धर्म काफी तेजी से फैल रहा है। वहीं दुनिया का सबसे बड़ा धर्म ईसाई धर्म है। विश्व की कुल जनसंख्या 7.7 अरब में ईसाई धर्म की आबादी 2.2 अरब है। जबकि इस्लाम की आबादी भी 1.6 अरब है। वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हिंदू धर्म आता है इसकी आबादी 1 अरब है। तो चलिए अब जानते हैं की विश्व में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश कौन सा है।

  • दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश कौन सा है – Duniya Ka Sabse Bada Muslim Desh
  • इंडोनेशिया के बारे में रोचक जानकारी
  • FAQ’s (Frequently Asked Questions)
  • यह भी पढ़े:

दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश कौन सा है – Duniya Ka Sabse Bada Muslim Desh

दुनिया में कई देश ऐसे है जहां मुस्लिमों की आबादी सबसे ज्यादा है, ऐसे में इनमे सबसे बड़े देशों की बात करे तो दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया है। यह देश कई द्वीपों के मिलन से बना है। इसलिए इसे द्वीपों का देश भी कहा जाता है। वहीं भारत की बात करें तो भारत में सबसे अधिक आबादी हिंदू धर्म की है,जबकि भारत में मुस्लिम आबादी 14.2 प्रतिशत है।

ऐसा कौन सा देश है जहां मुस्लिम नहीं है जानने के लिए यहां क्लिक करे

इंडोनेशिया की वर्तमान जनसंख्या 277,859,915 (27 करोड़ 78 लाख ) के पार हो चुकी है। जिसमे 90 फीसदी लोग मुस्लिम आबादी वाले है। इस वजह से यह विश्व का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। वहीं जनसंख्या के अनुसार इंडोनेशिया दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है। इस देश की 60 फीसदी आबादी इसके प्रमुख द्विप जावा में बस्ती है। नीचे हम आपको इस देश की आबादी की बढ़ती दर के बारे में जानकारी दे रहे है।

दुनिया में कुल कितने मुस्लिम देश है जानिए नाम और लिस्ट जानने के लिए यहां क्लिक करे

इंडोनेशिया के बारे में रोचक जानकारी

इंडोनेशिया देश की सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है। वहीं सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह इसके पड़ोसी देश है। इंडोनेशिया दक्षिणी पूर्वी एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस देश की मुख्य भाषा इंडोनेशिया है।

इंडोनेशिया सरकार ने देश में केवल 6 धर्म इस्लाम, हिंदू, बौद्ध, प्रोटेटसेंट, कन्फ्यूशीवाद और कैथोलिक मत को ही मान्यता दी है। इसके साथ ही हर नागरिक को किसी न किसी धर्म को मानना अनिवार्य है। देश में अलग अलग धर्म में विवाह हो सकता है लेकिन उससे पहले धर्मातरण करना अनिवार्य है।

इंडोनेशिया में हिंदू जनसंख्या मुख्यत बाली द्वीप में रहती है। बाली की मुख्य मान्यता यह है कि नवजात शिशु के पैर 6 महीने तक जमीन पर नहीं छुआते है। ऐसा कहा जाता है कि इससे बच्चे की बुराई से रक्षा होती है।

जैसा कि आपने जाना कि इंडोनेशिया एक मुस्लिम समुदाय देश है। लेकिन फिर भी यहां हिंदू धर्म का काफी प्रभाव देखने को मिलता है। यहां देवी देवताओं की खूब पूजा की जाती है। इंडोनेशिया में भगवान गणेश को कला और बुद्धि का भगवान माना जाता है। साथ ही बजरंग बली को रक्षक देवता के रूप में पूजते है।

इंडोनेशिया में दुनिया के सबसे अधिक द्वीप पाए जाते है। यहां 17508 द्विप मौजूद हैं। इसके अलावा इंडोनेशिया देश धरती का चुनौतियों वाला देश भी है। क्योंकि यहां 400 से ज्यादा प्रसूप्त ज्वालामुखी है।

आशा है आपको दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश कौन सा है इसकी पूरी जानकारी मिली होंगी। इंडोनेशिया ने 700 से अधिक भाषा बोली जाती है। जिसमे प्रमुख बहसा इंडोनेशिया है। इंडोनेशिया के बाद सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी पाकिस्तान और भारत में पाई जाती है।

FAQ’s (Frequently Asked Questions)

प्रश्न: सबसे बड़ा मुस्लिम राष्ट्र कौन सा है?
उत्तर: सबसे बड़ा मुस्लिम राष्ट्र दक्षिण एशियाई देश इंडोनेशिया है।

प्रश्न: इस्लामिक कंट्री कितनी है?
उत्तर: दुनिया में 57 इस्लामिक कंट्री है।

प्रश्न: भारत में मुस्लिम कितने परसेंट है?
उत्तर: भारत में मुस्लिम आबादी 14.2 परसेंट है।

प्रश्न: पूरी दुनिया में मुसलमानों की कितनी आबादी है?
उत्तर: पूरी दुनिया में मुसलमानों की आबादी 1.6 अरब है।

प्रश्न: ऐसा कौन सा देश है जहां एक भी मुसलमान नहीं है?
उत्तर: दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी में एक भी मुसलमान नहीं है।

प्रश्न: विश्व में सबसे बड़ा धर्म कौन सा है?
उत्तर: विश्व में सबसे बड़ा धर्म ईसाई धर्म है।

यह भी पढ़े:

  • भारत का कौन सा राज्य अंग्रेजों का गुलाम नहीं बना था

  • विश्व में सबसे अधिक आबादी वाले टॉप 10 धर्म

  • भारत का सबसे अमीर मंदिर कौन सा है 2022 में कुल संपत्ति जानिए

सबसे अधिक मुसलमान कौन से देश में है?

प्यू रिसर्च सेंटर अनुसार वर्तमान में मुस्लिमों की सर्वाधिक आबादी बाला देश इंडोनेशिया है।

दुनिया में कुल कितने मुस्लिम देश है?

इस पूरी दुनिया में कुल 57 मुस्लिम देश हैं जो इस्लामिक सहयोग संगठन का हिस्सा हैं इनमे हमारा पड़ोसी कंट्री पाकिस्तान भी शामिल है इन 57 देशों में अधिकतर एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में मौजूद हैं

भारत में सबसे ज्यादा मुसलमान कौन से राज्य में है?

भारत के किस राज्य में, कितनी मुस्लिम आबादी है? भारत के तीन राज्यों में मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा है। उत्तर प्रदेश – 3.07 करोड़ (19.3%), पश्चिम बंगाल – 2.02 करोड़ (25%) तथा बिहार – 1.37 करोड़ (16.9%)। भारत के 47 % मुसलमान मुख्यतः उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा बिहार राज्य में रहते हैं।

सबसे खतरनाक मुस्लिम देश कौन सा है?

दुनिया के 3 सबसे ताकतवर मुस्लिम देश जिनसे युद्ध करने से डरती है....
कतर कतर की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था है। ... .
पाकिस्तान पाकिस्तान कभी भी किसी देश से युद्ध करने से नहीं डरता और इस समय उसके पास 1500 से अधिक परमाणु हथियार हैं। ... .
सऊदी अरब.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग