पृथ्वी से बड़ा ग्रह कौन है? - prthvee se bada grah kaun hai?

सबसे बड़ा ग्रह है अपना बृहस्पति

धरती पर तुम्हारा वजन 50 किलोग्राम है तो क्या जानते हो कि बृहस्पति पर वजन क्या हो जाएगा। चलो हम बताते हैं, तुम वहां 132 किग्रा के हो...

पृथ्वी से बड़ा ग्रह कौन है? - prthvee se bada grah kaun hai?

Show

Tue, 10 Apr 2012 12:13 PM

सौरमंडल का पांचवां ग्रह बृहस्पति हमसे बहुत दूर है, लेकिन इसकी दूरी चक्र के साथ बढ़ती-घटती रहती है। आओ जानें सत्य सिंधु से इस विशाल ग्रह के बारे में

धरती पर तुम्हारा वजन 50 किलोग्राम है तो क्या जानते हो कि बृहस्पति पर वजन क्या हो जाएगा। चलो हम बताते हैं, तुम वहां 132 किग्रा के हो जाओगे। सौरमंडल में सूर्य का चक्कर लगा रहे ग्रहों में पांचवें स्थान पर स्थित विशाल ग्रह बृहस्पति का गुरुत्वाकर्षण बल ज्यादा होने के कारण ऐसा होता है। बृहस्पति का वजन अपनी धरती के वजन से 318 गुना अधिक है। बृहस्पति का व्यास हमारी धरती के व्यास से 11 गुना अधिक है। तुम्हें यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि सभी ग्रहों के वजन का 70 प्रतिशत हिस्सा अकेले बृहस्पति का है। तुम तो जानते ही हो कि सूर्य अपने सौरमंडल का तारा है।

मान लो कि तमाम ग्रहों का वजन 100 कि.ग्रा. है तो 70 कि.ग्रा. अकेले बृहस्पति का वजन है। हमारी धरती का तो एक चंद्रमा है, लेकिन बृहस्पति के कम से कम 64 चंद्रमा हैं। किसी ग्रह के उपग्रह को चंद्रमा कहते हैं, यह तो तुम जान ही चुके हो। बृहस्पति के 50 से अधिक चंद्रमाओं का व्यास 10 किलोमीटर से अधिक है। इसके चार बड़े चंद्रमाओं का नाम है- आयो, युरोपा, गैनिमीड और कैलिस्टो। इन चंद्रमाओं में से कुछ पर तो महासागर होने का पता चला है, जिस कारण उम्मीद की जा रही है कि यहां जीवन संभव हो सकता है।

बृहस्पति को अंग्रेजी में जुपिटर कहते हैं। क्या तुम जानते हो कि इसका नाम जुपिटर कैसे पड़ा? दरअसल जुपिटर रोमन सभ्यता के एक देवता का नाम है। यह ग्रह गैसों का गोला है, जो मुख्य रूप से हीलियम और हाइड्रोजन से बना है। खगोलशास्त्रियों का मानना है कि इसमें 71 प्रतिशत हाइड्रोजन, 24 प्रतिशत हीलियम और 5 प्रतिशत अन्य तत्व हैं। अन्य तत्व बृहस्पति के केन्द्र में हैं, जिसे धातु हाइड्रोजन कहा जाता है। बृहस्पति के इस धातु गोला के कारण ही बृहस्पति का चुम्बकीय बल अधिक है। माना जाता है बृहस्पति की चुम्बकीय शक्ति पृथ्वी की चुम्बकीय शक्ति से कम से कम 14 गुना अधिक है। शायद तुम्हें नहीं मालूम कि चुम्बकीय शक्ति के कारण बृहस्पति सौरमंडल की काफी सहायता करता है। तुम सोच रहे होगे कि वह कैसे। वैज्ञानिक मानते हैं कि धूमकेतु से सौरमंडल के ग्रहों को नुकसान हो सकता है, लेकिन बृहस्पति अपने गुरुत्व बल के कारण धूमकेतुओं और क्षुद्र ग्रहों को नियंत्रित करता रहता है।

अब तुम्हारे मन में एक सवाल आ रहा होगा कि बृहस्पति पर विशाल लाल धब्बा क्या है। इस धब्बे को ग्रेट रेड स्पॉट कहा जाता है। यह एक तूफान है, जिसके बारे में वैज्ञानिकों ने लगभग 350 साल पहले ही पता लगा लिया था। बृहस्पति पर सफेद और भूरे रंग के तो अनेक धब्बे हैं, लेकिन यह लाल धब्बा इतना बड़ा है कि इसमें कम से कम तीन पृथ्वी समा जाएंगी। यह धब्बा अंडाकार है, जिसकी लंबाई 25 से 40 हजार किलोमीटर के बीच है और चौड़ाई 12-14 हजार किलोमीटर।

पृथ्वी से बड़ा ग्रह कौन है? - prthvee se bada grah kaun hai?

हमारे सौर-परिवार में कुछ ग्रहों का आकार इतना विशाल है कि पृथ्वी जैसे हजारों ग्रह उनमें आसानी से समा जाए। इन विशाल ग्रहों का निर्माण अन्य ग्रहों के विपरीत आमतौर पर मुख्य रूप से गैस तथा बर्फ से हुआ है। फिर भी सवाल है कि इनमें sabse bada grah kaun sa hai? इसका उत्तर है – बृहस्पति (Jupiter)। ये सभी 8 ग्रहों में सबसे बृहत्काय है। इसका व्यास- 142,984 Km, आयतन- 1.4313×1015 Km3 तथा द्रव्यमान – 1.8982×1027 Kg है।

बृहस्पति संयुक्त रूप से अन्य सभी ग्रहों की तुलना में दोगुने से अधिक बड़ा है। वास्तव में यदि इसका आकार वर्तमान से 80 गुना अधिक होता तो यह एक तारा होता।

पृथ्वी से बड़ा ग्रह कौन है? - prthvee se bada grah kaun hai?

इसका जितना आयतन है उसमें पृथ्वी जैसे 1,300 से अधिक ग्रह समा सकते हैं; जिसका मतलब है कि अगर बृहस्पति का आकार एक बास्केटबॉल जितना होता तो पृथ्वी एक अंगूर के आकार की होती। [जाने- सौरमंडल और ब्रह्माण्ड के सबसे छोटे ग्रह कौन से हैं?]

Q2. अभी तक खोजा गया ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

उत्तरः अभी तक ब्रह्मांड में खोजा गया बृहस्पति से भी बड़ा ग्रह है – HD100546b. यह मस्का तारामंडल में धरती से 320 प्रकाश-वर्ष दूर स्थित तारे ‘HD100546’ की परिक्रमा कर रहा है। यह अपने तारे से 53 खगोलीय इकाई की दूरी पर स्थित है तथा 249.2 वर्षों में अपने तारे की एक परिक्रमा पूरी करता है।

इसका द्रव्यमान बृहस्पति से 752 गुना तथा अर्धव्यास (radius) 6.9 गुना अधिक है। इसे खगोल वैज्ञानिकों द्वारा वर्ष 2014 में खोजा गया था।

Q3. बड़े आकार के अनुसार सौरमंडल के ग्रहों का नाम क्रमानुसार बताए?

उत्तरः सौरमंडल के ग्रहों की सूची व्यास के साथ बड़े से छोटे क्रम में-

  1. बृहस्पति (1,42,984 कि.मी.) – पृथ्वी से 11.20 गुना अधिक
  2. शनि (1,20,536 कि.मी.) – पृथ्वी से 9.44 गुना अधिक
  3. अरूण (51,118 कि.मी.) – पृथ्वी से 4 गुना अधिक
  4. वरूण (49,528 कि.मी.) – पृथ्वी से 3.88 गुना अधिक
  5. पृथ्वी (12,756 कि.मी.)
  6. शुक्र (12,104 कि.मी.) – पृथ्वी से 1.05 गुना कम
  7. मंगल (6,792 कि.मी.) – पृथ्वी से 1.87 गुना कम
  8. बुध (4,879 कि.मी.) – पृथ्वी से 2.61 गुना कम (source)

Q4. पृथ्वी से अत्यधिक विशाल ग्रहों को क्या कहा जाता हैं?

उत्तरः पृथ्वी से अत्यधिक विशाल ग्रहों को Gas giant या Jovian planet कहा जाता हैं। ये मुख्यतः कम boiling-point वाले पदार्थों, जैसे – गैस और बर्फ से बने हुये हैं। सौरमंडल में पृथ्वी से विशाल चार जोवियन प्लेनेट हैं – बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण। इन ग्रहों में बृहस्पति और शनि का मुख्य घटक हाइड्रोजन और हीलियम हैं; वही अरुण और वरुण का मुख्य घटक पानी, अमोनिया और मीथेन हैं।

Q5. ज्यूपिटर को failed star क्यों कहा जाता है?

उत्तरः जैसा कि हम जानते है कि ज्यूपिटर एक गैसीय ग्रह है। इसके वायुमंडल में लगभग 90% हाइड्रोजन तथा 10% हीलियम हैं। इसका निर्माण मुख्यतः इन्हीं गैसों से ही हुआ हैं।

अगर बृहस्पति का द्रव्यमान इसके वर्तमान द्रव्यमान से 75 गुना अधिक हो जाये तो इसके कोर में तारों की तरह नाभिकीय संलयन यानी nuclear fusion की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी और यह एक तारे का रूप ग्रहण कर लेगा। इन बातों को देखते हुए खगोल वैज्ञानिक इसे एक failed star यानी ऐसा ग्रह मानते है जो अपने जन्म के समय एक तारा बनते-बनते रह गया।

Q6. बृहस्पति के सबसे बड़े उपग्रह का नाम क्या है?

उत्तरः बृहस्पति के सबसे बड़े उपग्रह का नाम है- गेनीमेड (Ganymede)। यह बृहस्पति का ही नहीं बल्कि पूरे सौर-परिवार का सबसे बड़ा उपग्रह है। यह बुध तथा बौने ग्रह ‘प्लूटो’ से भी बड़ा है। गेनीमेड सौरमंडल का एकमात्र ऐसा उपग्रह है जिसका अपना चुंबकीय क्षेत्र है।

पृथ्वी से बड़ा ग्रह कौन है? - prthvee se bada grah kaun hai?

Q7. किस जोवियन प्लेनेट का उपग्रह उसके घूमने की उल्टी दिशा में परिक्रमा करता है?

उत्तरः नेपच्यून का सबसे बड़ा उपग्रह – ट्राइटन (Triton)

Q8. सौरमंडल का कौन सा ग्रह अपनी धुरी पर सबसे तेज गति से घूमता है?

उत्तरः बृहस्पति ग्रह अपने अक्ष पर सबसे तेज गति करता है। यह 45,300 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से गति करते हुए अपना एक घूर्णन मात्र 10 घंटे में पूरा कर लेता है; यानी बृहस्पति पर एक दिन मात्र 10 घंटे के बराबर होता है। यह सौरमंडल के किसी भी ग्रह पर होने वाला सबसे छोटा दिन है।

क्योंकि बृहस्पति एक गैसीय ग्रह भी है; इसलिए यह ध्रुवों की तुलना में भूमध्यरेखा पर अत्यधिक रफ्तार (43,000 Km/hr) से गति करता है।

Q9. किस ग्रह को सूर्य की परिक्रमा में सबसे अधिक समय लगता है?

उत्तरः वह ग्रह है- नेपच्यून। इसे सूर्य का एक चक्कर लगाने में 164.8 वर्ष (60,182 दिन) लगते हैं।

Q10. किन ग्रहों को धरती से नंगी आँखों से भी देखा जा सकता हैं?

उत्तरः पाँच चमकीले ग्रहों – बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को हम आकाश में नंगी आंखों से भी देख सकते है।

संसार का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

सबसे बड़ा ग्रह है अपना बृहस्पति - सबसे बड़ा ग्रह है अपना बृहस्पति

8 ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

हमारे सौरमंडल में 8 ग्रह है जिसमें पृथ्वी भी शामिल है. सूर्य की तरफ से पांचवें नंबर पर स्थित बृहस्पति (JUPITER) सबसे विशाल ग्रह है। बृहस्पति इतना विशाल होने के बावजूद भी सूर्य का 1000 वां भाग है।

भारत का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह (sabse bada grah kaun sa hai) बृहस्पति है।

सबसे छोटा और सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

Solution : सबसे छोटा ग्रह बुध और सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है।