पेट में कीड़े कैसे नष्ट करें - pet mein keede kaise nasht karen

पेट में कीड़े कैसे नष्ट करें - pet mein keede kaise nasht karen
पेट के कीड़े से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

पेट में कीडे पड़ना एक आम समस्या है। पेट में कीड़े हो जाने पर अचानक पेट में दर्द की समस्या हो जाती हैं। कई लोगों को भूख न लगना, जी मिचलाना, उल्टी आना जैसी समास्याओं का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि पेट में कीड़े 20 प्रकार के होते हैं जो आपके पेट में घाव करने तक की क्षमता रखते हैं। 

आमतौर पर पेट में कीड़े खराब लाइफस्टाइल, मिट्टी खाने, दूषित खाना खाने, खाने खाने से पहले गंदे पानी से हाथ धोना आद के कारण हो सकते हैं। पेट में कीड़े की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपना लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।  जिससे आप छोटे से छोटे कीड़ों से भी छुटकारा पा सकते हैं। 

पेट साफ नहीं रहता? इन 15 टिप्स की बदौलत मिनटों में साफ हो जाएगा पेट

अजवाइन

अजवाइन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कीड़ों को खत्म कर देते हैं। इसके लिए  आधा चम्मच अजवाइन पाउडर में आधा चम्मच गुड़ मिक्स करके गोली बना लें। इसका दिन में 3 बार सेवन करें। वहीं अगर बच्चों के पेट में कीड़े हैं तोचुटकी भर काला नमक में आधा ग्राम अजवाइन पाउडर मिलाकर रात को होने से पहले गर्म पानी के साथ पिला दें। 

एसिडिटी, कब्ज और खट्टी डकार आने पर तुरंत आराम देगा ये घरेलू नुस्खा, एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने किया शेयर

नीम के पत्ते
नीम के पत्तों में भी एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो आपको कीड़ों की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। इसके  लिए खाली पेट नीम की पत्तियों को पीसकर शहद के साथ इसका सेवन करें। 

लहसुन
बच्चे या बड़ों किसी के भी पेट में कीड़े हैं तो लहसुन की चटनी में सेंधा नमक मिलाकर दिन में 2 बार सेवन करें। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर हैं ये 3 चीजें, बिल्कुल न खाएं, वरना बढ़ जाएगा शुगर लेवल

तुलसी
पेट के कीड़ों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के पत्तियों का रस दिन में 2 बार 1-1 चम्मच पिएं। इससे मल के साथ कीड़े बाहर निकल जाएंगे। 

कच्चा पपीता
कत्ता पपीता पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर हैं। इसके लिए चार चम्मच गर्म पानी में कच्चा पतीता के एक चम्मच दूध  और एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। 

लौंग
लौंग का पानी पीने से भी पेट के कीड़ों की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 

अनार
अनार के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। दिन में 2 बार 1-1 चम्मच इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा। 

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

पेट के कीड़े मारने के लिए क्या खाएं?

पेट में कीड़े की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।.
अजवाइन.
नीम के पत्ते नीम के पत्तों में भी एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो आपको कीड़ों की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। ... .
लहसुन ... .
तुलसी ... .
कच्चा पपीता ... .
लौंग ... .

पेट के कीड़े कैसे साफ होते हैं?

ये कीड़े वो परजीवी होते हैं, जो आंतों को संक्रमित कर देते हैं और ये परजीवी छोटे और सफेद रंग के होते हैं। ये कोलोन और रेक्टम को संक्रमित करते हैं। ऐसे में अगर पेट में हो रहे इन कीड़ों का समय रहते इलाज नहीं किया गया, तो यूरिन इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इससे बचने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में।

पेट के कीड़े मारने की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

नीम के पत्ते पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Neem Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi) नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टिरीयल तत्व होते हैं जो पेट के कीड़ों को नष्ट कर देते हैं। नीम के पत्तों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर पीने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। इसका सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए।

अगर पेट में कीड़े पड़ जाए तो क्या करना चाहिए?

पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपचार -भोजन करने से पहले छोटा आधा चम्मच अजवाइन सीड्स का सेवन ताजे पानी के साथ करें। ऐसा आपको दिन में दो बार करना है और लगातार 3 दिन तक करना है। इसके साथ ही इन दिनों में आपको मीठा नहीं खाना है। -यदि तीन दिन के अंदर आपको इस समस्या से राहत ना मिले तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए