पेट में गर्मी का लक्षण क्या है? - pet mein garmee ka lakshan kya hai?

गर्मियों में पेट से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा होती हैं। जिसका कारण पेट की गर्मी (stomach heat) होती है। पेट में गर्मी की शिकायत होने की कई वजह हो सकती है, जैसे अधिक मात्रा में मिर्च मसाले वाले खाने का सेवन, चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन, गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन, लंबे समय तक भूखे रहना इन सभी चीजों की वजह से भी पेट में गर्मी की शिकायत हो सकती है। पेट में गर्मी होने की वजह से कई परेशानियां होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में जितना हो सके, उतना ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ठंडी चीजें खाने से पेट को ठंडक पहुंचती है और पेट की गर्मी दूर होती है। आइए जानते हैं पेट में गर्मी के क्या-क्या लक्षण होते हैं और इससे कैसे निजात पाया जा सकता है।

पेट की गर्मी के 9 लक्षण और 6 घरेलू इलाज

पेट की गर्मी के लक्षण

1- पेट में दर्द होना

2- खट्टी डकार आना

3- सिर दर्द होना

4- उल्टी

5- मुंह में छाले होना

6- कब्ज की समस्या होना

7- पेट फूलना

8- पेट में जलन होना

9- भूख में कमी

पेट की गर्मी दूर करने के लिए घरेलू इलाज

नारियल पानी- पेट में गर्मी की शिकायत होने पर नारियल पानी (Coconut water) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नारियल पानी में मिलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स पेट की गर्मी को दूर करने में मदद करता है। साथ ही नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट भी रहता है।

सौंफ- पेट की गर्मी को दूर करने के लिए सौंफ (Fennel seeds) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आप खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ का सेवन करते हैं, तो इससे पेट की गर्मी दूर होती है।

पुदीना- गर्मी के मौसम में पुदीने (Pudina) का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीने की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आप पुदीने के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे पेट की गर्मी दूर होती है। साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

दही- दही (Curd) का सेवन गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही पेट की गर्मी को भी दूर करने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना दही का सेवन करना चाहिए।

आंवला- आंवला (Amla) की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आप गर्मी के मौसम में रोजाना आंवला का सेवन करते हैं, तो इससे पेट ठंडा रहता है और पेट की गर्मी दूर होती है।

बेल का शरबत- पेट की गर्मी दूर करने के लिए बेल के शरबत (Bel Ka Sharbat) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बेल का शरबत पीने से पेट ठंडा रहता है। साथ ही बेल का शरबत पेट संबंधी बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava

Thank You!

घर से बाहर निकलने पर तेज धूर में कई तरह की परेशानी हो सकती है. खासतौर से गर्मियों में पेट से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा होती हैं. ज्यादा गर्म चीजें खाने से और मौसम के बदलने की वजह से लोगों को पेट में अपच, गैस, पित्त का बढ़ना, पेट में इंफेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इस मौसम में ज्यादातर लोगों को पेट में गर्मी हो रही है. उल्टी, जी मिचलाना, सिर दर्द और अपच की समस्या इसके प्रमुख लक्षण हैं. ऐसे में आपको अपने शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है. जानिए पेट में गर्मी के लक्षण और बचाव. 

पेट में गर्मी के लक्षण 

  • उल्टी और घबराहट 
  • गले में जलन और पेट फूलना
  • मुंह में खट्टा पानी आना
  • खाना खाने के बाद खट्टी डकार 
  • सांस लेने में दिक्कत 
  • छाती में जलन महसूस होना
  • सिर में दर्द
  • पेट में गैस कब्ज होना

पेट में गर्मी होने की वजह
पेट में गर्मी होने की कई वजह हो सकती हैं. जिसमें ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना, मांसहारी खाना, ज्यादा दवा खाना, धूम्रपान करना, ज्यादा चाय-कॉफी पीना, लंबे समय तक बैठे रहना, सही समय पर खाना न खाना इसकी मुख्य वजह हैं. 

पेट की गर्मी कैसे शांत करें? 
गर्मियों में आपको अपने खान-पान का बहुत ख्याल रखने की जरूरत होती है. कोशिश करें इस मौसम में हल्का और सादा खाना खाएं. सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं. दोपहर को खाने में लस्सी या दही खाएं. सही समय पर नाश्ता करें, ज्यादा न खाएं और खाली पेट भी न रहें. पूरे दिन खूब पानी पीते रहें. 

News Reels

इन चीजों से रखें पेट को ठंडा 

1- केला- अगर पेट में गर्मी हो रही है तो केला खाएं. केले में पोटैशियम ज्यादा होता है जिससे एसिड कंट्रोल रहता है. केले में पाए जाने वाल पीएच तत्व पेट से एसिड को कम करता है. इससे पेट में एक चिकनी लेयर बनती है और गर्मी से राहत मिलती है. केले में फाइबर भी काफी होता है जिससे पाचन सही रहता है. 

2- पुदीना- पुदीने के पत्ते खाने से पेट का एसिड भी कम होता है. 1 गिलास पानी में पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर उबाल लें. अब इसे ठंडा होने पर पीएं. 

3- सौंफ- पेट की गर्मी को शांत करने के लिए खाने बाद सौंफ और मिश्री खाएं. इससे पेट में होने वाली जलन शांत हो जाएगी. सौंफ खाने से एसिडिटी की समस्या भी दूर हो जाती है. सौंफ को पानी में उबालकर भी आप पी सकते हैं. 

4- ठंडा दूध- पेट की गर्मी के लिए नाश्ते में रोजाना 1 कप ठंडा दूध पिएं. दूध में कैल्शियम होता है जो आपके पेट की गर्मी को अब्जॉर्ब कर लेता है और ठंडक पहुंचाता है. 

5- तुलसी के पत्ते- खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से पेट में पानी की मात्रा बढ़ेगी. इससे पेट का एसिड भी कम होता है. तुलसी के पत्तों से मसालेदार खाना आसानी से पच जाता है. रोज सुबह 5-6 तुलसी के पत्ते खाने चाहिए.

ये भी पढ़ें: एसिडिटी से बचने के 5 गजब के उपाय, मिलते हैं कमाल के फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

पेट की गर्मी से क्या क्या परेशानी होती है?

ये समस्या ज़्यादातर गर्मी के मौसम में ही होता हैं।.
पेशाब करते समय दर्द.
आंखों और त्वचा का पीला पड़ना.
लोहे की कमी वाले एनीमिया या संबंधित स्थितियों का इतिहास.
निगलने में कठिनाई.
आपके पेट या पेट में एक गांठ की उपस्थिति.
अनजाने में और अस्पष्ट वजन घटना.
हाथ में दर्द.
हल्कापन और चक्कर आना.

पेट की गर्मी से कौन कौन से रोग होते हैं?

ज्यादा गर्म चीजें खाने से और मौसम के बदलने की वजह से लोगों को पेट में अपच, गैस, पित्त का बढ़ना, पेट में इंफेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इस मौसम में ज्यादातर लोगों को पेट में गर्मी हो रही है. उल्टी, जी मिचलाना, सिर दर्द और अपच की समस्या इसके प्रमुख लक्षण हैं.

पेट की गर्मी को कैसे ठीक किया जाए?

नियमित दही को पीने से पेट की गर्मी का इलाज हो जाता है। इसे यदि आपको पेट की कोई परेशानी है तो आपको दही या छाछ रोज पीना चाहिए। चने के दाल तथा छाछ से भी आप अपने पेट की गर्मी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको चने की दाल को भीगोकर खाना चाहिए और बाद में छाछ पीना चाहिए।

लिवर की गर्मी के लक्षण क्या है?

यदि आंख, त्वचा और नाखूनों रंगा पीला हो रहा हो और भूख न लगने के साथ उल्टी व बुखार की परेशानी हो रही हो तो चिकित्सकीय सलाह लें। यह समस्या लिवर की सेहत के लिए ठीक नहीं है। क्यों होता है लिवर फैटी: इंसान के पेट में लगभग पांच प्रतिशत चर्बी होती है।