पेट के कीड़े मारने की कौन सी दवा है? - pet ke keede maarane kee kaun see dava hai?

आपकी आंतों का स्वास्थ्य अनमोल है क्योंकि न केवल आपका पाचन और चयापचय इस पर निर्भर करता है बल्कि पूर्ण रूप से आपका स्वास्थ्य भी इस पर निर्भर करता है। तो वह लाखों सूक्ष्मजीव जो आपके पेट और आंतों में रहते हैं और उनको स्वस्थ रखते हैं, उनको स्वस्थ रखना महत्वपूर्ण है। इन सूक्ष्मजीवों के लिए प्रमुख खतरों में से एक है आंतों या पेट के कीड़े।

(और पढ़ें - पाचन तंत्र मजबूत करने के उपाय)

आंतों या पेट के कीड़े एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है - विशेष रूप से विकासशील देशों में जहां स्वच्छता, स्वास्थ्य शिक्षा और साफ पेयजल से आबादी का एक बड़ा हिस्सा आज भी वंचित है। पेट के कीड़े अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों के कारण या भोजन और पानी के माध्यम से आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। एक बार जब वे आपके शरीर में प्रवेश कर आपकी आंतों को संक्रमित कर देते हैं, फिर ये परजीवी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा पैदा करते हैं और गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकते हैं।

तो ऐसे में पेट के कीड़ों को मारना आवश्यक हो जाता है, और सौभाग्यपूर्ण आज पेट के कीड़ों को मारने की दवा और टेबलेट आसानी से उपलब्ध भी हैं। आइये इनके बारे में जानते हैं।

(और पढ़ें - पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय)

क्या वयस्कों को पेट के कीड़े मारने (यानी कृमिहरण या डिवर्मिंग) की जरूरत है?

बहुत से लोग इस ग़लतफ़हमी में हैं कि वयस्कों को डिवर्मिंग की आवश्यकता नहीं है और यह केवल बच्चों के लिए है। हालाँकि, बहुत सारे शोध हैं जिनमें स्पष्ट रूप से पाया गया कि बच्चों को पेट में कीड़े की दवा दने के बाद भी उन्हें दोबारा पेट में कीड़े हो गए क्योंकि उनके आस-पास के वयस्कों में भी कीड़े मौजूद थे और उन्होंने पेट के कीड़ों को मारने की मेडिसिन नहीं ली।

इसके अलावा खुद वयस्कों के लिए भी पेट के कीड़ों की वजह से कई नुकसान हो सकते हैं जैसे कि अगले खंड में बताया गया है।

(और पढ़ें - बच्चों के पेट में कीड़े के लक्षण)

पेट के कीड़ों को न मारने के नुकसान

आपके शरीर में अपना घर बनाने वाले पेट की कीड़ों की वजह से आपको स्वास्थ्य-सम्बंधित कई गंभीर परिणामों का सामना करना कर पद सकता है, भले ही यह स्थिति शुरू में आपको खतरनाक न लगे। पेट या आंतों का संक्रमण, जो चाहे किसी भी प्रकार के कीड़े की वजह से हुआ हो, वह आपके लिए निम्न परेशानियां पैदा कर सकता है:

  • पेट में दर्द
  • अतिसार या पेचिश
  • मतली और उल्टी (और पढ़ें - उल्टी रोकने के उपाय)
  • पेट फूलना 
  • एलर्जी
  • अकारण वजन घटना (और पढ़ें - वजन बढ़ाने के तरीके)
  • थकान
  • कुपोषण
  • निमोनिया (जब कीड़े फेफड़ों में चले जाते हैं)
  • मस्तिष्क को क्षति (जब कीड़े मस्तिष्क में चले जाते हैं)

इस लिए पेट के कीड़ों को मारने की दवा लेना बेहद ज़रूरी है और आप इसे बिलकुल भी नज़रअंदाज़ न करें।

वयस्कों के लिए पेट के कीड़े मारने की दवा, टेबलेट, गोलियां

वयस्कों में परजीवी संक्रमण को रोकने के लिए एल्बेंडाजोल 400mg या मेबेंडाजोल 500mg की एक खुराक दी जा सकती है। गर्भवती महिलाओं के मामले में, पहली तिमाही के बाद पेट के कीड़े मारने की दवा दी जाती है। जिन क्षेत्रों में परजीवियों का प्रसार अधिक है, उधर दवा को वर्ष में दो बार दिया जाता है।

लेकिन ध्यान रहे कि आप कोई भी दवा अपने डॉक्टर से सलाह लिए बिना न लें। साथ ही यह भी जनाना ज़रूरी है कि इस दवा की डॉक्टर द्वारा बताई खुराक से अधिक मात्रा में न लें क्योंकि ऐसा करने से पेट फूलने, गैस, दस्त, कब्ज, मितली और यहां तक कि त्वचा पर चकत्ते जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। यदि इस दवा को लेने के बाद आपको ऐसा कोई भी लक्षण होता है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Stomach Worm Home Remedies: पेट में कीड़ों की शिकायत अक्सर बच्चों में देखी जाती है, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि वयस्क और बुजुर्ग लोग इससे अछूते हैं. दरअसल, खराब खानपान, साफ-सफाई का ख्याल ना रखना जैसी आदतें पेट में कीड़े होने का कारण बनती हैं. मगर आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से पेट के कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं. इन घरेलू इलाज को अपनाने से पेट के कीड़े रातभर में खत्म हो जाएंगे.

Stomach Worm Treatment: रातभर में कैसे खत्म करें  पेट के कीड़े

1. गाजर
पेट के कीड़े मारने के लिए रोज सुबह खाली पेट गाजर का रस पीएं. इसके लिए आप गाजर की कांजी बनाकर पी सकते हैं. ऐसा करीब 5 दिन तक करें और खानपान पर ध्यान रखें. आपको फायदा जरूर मिलेगा.

2. पेट के कीड़ों की दवा- शहद
पेट के कीड़ों का इलाज करने के लिए अजवाइन का पाउडर बना लें. अब एक चुटकी इस पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन कम से कम 3 बार इस चूर्ण का सेवन करें. यह पेट के कीड़े मारने की अचूक दवा है.

3. मूली
अगर आप पेट के कीड़े मारने वाली दवा खोज रहे हैं, तो एक बार मूली का इस्तेमाल करके देखें. इसके लिए आपको 50 मिलीलीटर मूली का रस लेना है और उसमें सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर हर दिन सुबह-शाम पीना है. इससे पेट के कीड़े काफी जल्दी मर जाएंगे.

4. कलौंजी
पेट में कीड़ों को मारने के लिए 10 ग्राम कलौंजी को पीस लें और फिर इसमें 3 चम्मच शहद मिला लें. अब इस मिक्सचर को रोजाना सोते समय सेवन करें.

5. काली मिर्च
हर रसोई में काली मिर्च आसानी से मिल जाएगी और यह पेट के कीड़े मारने का असरदार घरेलू उपाय है. आप 1 गिलास मट्ठा लें और उसमें 4 से 6 काली मिर्च का चूर्ण बनाकर मिला लें. हर रात सोने से पहले इसका सेवन करें.

Disclaimer:
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी ज़ी न्यूज़ हिन्दी की नहीं है. हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है.

पेट के कीड़े मारने की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

पेट के कीड़ों का इलाज करने के लिए अजवाइन का पाउडर बना लें. अब एक चुटकी इस पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन कम से कम 3 बार इस चूर्ण का सेवन करें. यह पेट के कीड़े मारने की अचूक दवा है.

पेट में कीड़े होने पर कौन सी टेबलेट ले?

पेट में कीड़े के संक्रमण का समाप्त करने के लिए वर्ष में दो बार एक साथ एक वर्ष से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की एक गोली खिलाई जाती है। गोली को अच्छी तरीके से चबाकर खाना होता है। इस मौके पर सिविल सर्जन ने अपने हाथों से बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित की।

पेट में कीड़े मारने की दवा का नाम क्या है?

एल्बेंडाजोल की गोली स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष में दो बार दी जाती है।

पेट के कीड़े कैसे खत्म होंगे?

पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय राहुल के अनुसार, रात में सोते समय एक चम्मच अरंडी का तेल गर्म दूध या गर्म पानी के साथ पी लें। इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं और मल के रास्ते शरीर से बाहर आ जाते हैं। एक गिलास पानी में एक टीस्पून काला नमक और चुटकीभर हींग मिलाकर पी जाएं, पेट के कीड़े मर जाएंगे।