प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?

  • Hindi News
  • lifestyle
  • Family
  • know about pregnancy symptoms week 2

| Updated: Aug 26, 2020, 4:54 PM

गर्भावस्‍था के दूसरे सप्‍ताह में थकान, उल्‍टी जैसी समस्‍याएं होती हैं। हाथ-पैरों में सूजन और ऐंठन भी होने लगती है। ज्‍यादातर महिलाओं को अंदाजा नहीं होता कि ऐसा गर्भ ठहरने की वजह से हो रहा है।

प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?


जैसे-जैसे गर्भावस्‍था का समय आगे बढता है, वैसे-वैसे इसके लक्षण भी बढ़ने या बदलने लगते हैं। प्रेगनेंसी के दूसरे सप्‍ताह में गर्भवती महिला को किस तरह के लक्षण दिखते हैं।
अक्‍सर प्रेगनेंसी के दूसरे सप्‍ताह में जब कंसेप्‍शन शुरू होता है, बहुत ही कम लक्षण दिखाई देते हैं। हालांकि, सभी महिलाओं में ऐसा नहीं होता है। हो सकता है कि कुछ महिलाएं तीसरे सप्‍ताह तक कंसीव न करें।
कुछ महिलाएं दूसरे सप्‍ताह के अंत तक प्रेगनेंट नहीं होती हैं। हालांकि, दूसरा सप्‍ताह कंसीव करने के लिए सबसे सही समय होता है। अधिकतर महिलाएं मासिक चक्र के पहले दिन से 11 से 21 दिनों के बीच में कंसीव कर सकती हैं। नीचे बताए गए तरीको से आप अपने ओवुलेशन का समय ट्रैक कर सकती हैं :

बेसल टेंपरेचर
बेसल टेंपरेचर मापने के लिए स्‍पेशल थर्मोमीटर का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। ओवुलेशन के समय पर महिलाओं का बेसल बॉडी टेंपरेचर बढ़ जाता है। इसलिए अगर टेंपरेचर ज्‍यादा आता है तो इसका मतलब हो सकता है कि आप प्रेगनेंट हैं।

मासिक चक्र
आमतौर पर मासिक चक्र 28 से 32 दिनों का होता है लेकिन हर महिला में इसमें भिन्‍नता आ सकती है। अगर आप प्रेगनेंट होने की सोच रही हैं तो कुछ महीनों तक अपनी माहवारी की डेट को ट्रैक करें।
अपने ओवुलेशन का समय जानकर आप पता कर सकती हैं कि प्रेगनेंट होने के लिए सबसे सही समय क्‍या है।

ओवुलेशन टेस्‍ट
आप यूरिन में विशेष हार्मोन की मौजूदगी चैक कर घर पर ही ओवुलेशन टेस्‍ट कर सकती हैं। ये टेस्‍ट ओवुलेशन की डेट के बारे में बताने में मदद करते हैं जिससे आप आसानी से कंसीव कर सकती हैं।

वजाइनल डिस्‍चार्ज
वजाइनल डिस्‍चार्ज में बदलाव से आपको पता चल सकता है कि ओवुलेशन कब होता है। ओवुलेशन के दौरान वजाइनल डिस्‍चार्ज चिपचिपा और साफ आता है। ओवुलेशन के बाद डिस्‍चार्ज झागदार हो जाता है। कुछ महिलाओं को ओवुलेशन के दौरान और इससे पहले यौन इच्‍छा महसूस होती है। आपको हल्‍की स्‍पॉटिंग, ब्रेस्‍ट छूने पर दर्द, गर्भाशय ग्रीवा में बदलाव और सूंघने की क्षमता बेहतर महसूस हो सकती है।

गर्भावस्‍था के दूसरे सप्‍ताह में महिला के शरीर में बदलाव तो होते हैं पर यह बाहरी नहीं बल्कि अंदरूनी होते हैं। दूसरे हफ्ते के दौरान तो पता ही नहीं चल पाता कि महिला गर्भवती है या नहीं। ये हैं कुछ लक्षण जिनसे जाना जा सकता है कि आप प्रेग्‍नेंट हैं कि नहीं:

  1. दूसरे सप्‍ताह में महिला के पेट में भ्रूण जीवन की शुरुआत हो जाती है।
  2. गर्भवती के पेट और हाथ-पैरों में ऐंठन शुरू हो जाती है।
  3. हर समय थकान महसूस होने लगता है।
  4. बच्‍चेदानी का आकार बढ़ने से मूत्र थैली पर दबाव बढ़ता है। इससे बार-बार पेशाब जाने की इच्‍छा पैदा होती है।
  5. हाथ-पैरों में सूजन और बुखार बने रहना भी गर्भवती होने के लक्षणों में प्रमुख है।
गर्भावस्‍था के दूसरे सप्‍ताह के लक्षण
  • शरीर में बदलाव: अभी गर्भावस्था के शुरुआती दिन हैं, आपको अपने ब्रेस्ट में भारीपन और दर्द महसूस होगा। पाचन कमजोर होगा जिसकी वजह से गैस बनेगी। आपके शरीर का तापमान कुछ ज्‍यादा हो जाएगा। चीजों को सूंघने की क्षमता बढ़ जाएगी।
  • बच्‍चे का विकास:प्रेग्‍नेंसी के पहले हफ्ते में निषेचित अंडे में विभाजन हेाता। कोशिकाओं के इस गोले को विज्ञान की भाषा में ब्‍लास्‍टोसाइट कहते हैं। अभी भी आपका बच्‍चा महजा कोशिकाओं की एक गेंद ही है।
  • अल्‍ट्रासाउंड रिपोर्ट: पहले शुरूआती हफ्तों में बचे की कोई भी अल्‍ट्रासाउंड इमेज नहीं आती।
  • डायट: आपको कब्‍ज से बचने के लिए पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीना चाहिए, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालों को अपनी डायट में शामिल करें ताकि पर्याप्‍त पोषण मिल सके। विटामिन सी वाले फल जरूर खाएं ऐसा करने से मॉर्निंग सिकनेस में फायदा होगा।
  • टिप्‍स: स्‍वस्‍थ जीवनशैली अपनाएं, नशे वगैरह से दूर रहें। डॉक्‍टर ने जो फोलिक एसिड सप्‍लीमेंट दिया है उसे नियमित रूप से लेती रहें। तनाव से दूर रहें। हल्‍की-फुल्‍की कसरत करें लेकिन ज्‍यादा उछल-कूद से बचें। अभी कहीं यात्रा न करें।

प्रेगनेंसी टेस्ट | 1| 3 | 4 | 5| 6 |7| 8 | 9 | 10| 11 | 12| 13| 14| 15| 16| 17| 18| 19| 20| 21| 22| 23| 24|25| 26| 27| 28| 29| 30| 31| 32| 33|34 | 35| 36| 37| 38| 39| 40| बच्चों के नाम

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?
    न्यूज़ Dual Screen वाला Smartphone लॉन्च करेगा Samsung, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
  • प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?
    Adv: बेबी प्रोडक्ट पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स, 26-30 अगस्त तक 50% तक ऑफ
  • प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?
    लेटेस्‍ट कौन हैं 'पैदायशी क्रिमिनल्स' जिनके बचाव में आ गए 'दिल्ली क्राइम 2' के फिल्ममेकर्स?
  • प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?
    फिल्मी खबरें विवाद में घिरी अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु', बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने भेजा लीगल नोटिस
  • प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?
    टूरिस्ट डेस्टिनेशंस नैनीताल की इस नई जगह के बारे में शायद ही सुना होगा आपने, अपने परिवार वालों के साथ एक बार जरूर जाएं यहां
  • प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?
    कार/बाइक Honda Amaze सेडान के सभी पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की कीमत और माइलेज देखें, होगा फायदा
  • प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?
    न्यूज़ अब हर महीने नहीं कराना होगा रिचार्ज! एक बार के रिचार्ज में 365 दिन तक चलेगा Vodafone Idea का ये प्लान
  • प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?
    फुटवियर इन स्टाइलिश Sparx Shoes को पहनकर पाएं कंफर्ट, स्पोर्ट्स और कैजुअल वेयर के लिए हैं सूटेबल
  • प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?
    विमेंस फैशन शानदार प्रिंट और बेहतरीन कलर में मौजूद हैं ये Silk Saree, खास फंक्शन पर देंगी जबरदस्त लुक
  • प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?
    शहर पुलिस की मुनादी, पेट्स का रेस्‍क्‍यू... नोएडा में ट्विन टावर्स गिराने की तस्‍वीरें
  • प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?
    चीन चीन ने श्रीलंका में उगला जहर तो भारत ने पहली बार ड्रैगन के दुखती रग पर किया प्रहार, बोलती बंद की
  • प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?
    नोएडा ट्विन टावर तो ढह जाएंगे, लेकिन भ्रष्टाचार के जिम्मेदारों पर आखिर कब होगा ऐक्शन?
  • प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?
    पणजी सेक्स उत्तेजना या मारने के लिए था ड्रग? सोनाली फोगाट को दिया गया था मेथामफेटामाइन, जानें कितना खतरनाक
  • प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में क्या क्या होता है? - preganensee ke doosare haphte mein kya kya hota hai?
    वैशाली बिहार के वैशाली में तीन लोगों की अचानक मौत से हड़कंप, परिजन बोले- जहरीली शराब से गई जान

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

प्रेगनेंसी के सेकंड वीक में क्या होता है?

आपको हल्‍की स्‍पॉटिंग, ब्रेस्‍ट छूने पर दर्द, गर्भाशय ग्रीवा में बदलाव और सूंघने की क्षमता बेहतर महसूस हो सकती है। दूसरे सप्‍ताह में महिला के पेट में भ्रूण जीवन की शुरुआत हो जाती है। गर्भवती के पेट और हाथ-पैरों में ऐंठन शुरू हो जाती है। हर समय थकान महसूस होने लगता है।

15 दिन का गर्भ कितना होता है?

आपके बच्‍चे का आकार अब एक संतरे के बराबर हो गया होगा। उसका वजन लगभग 70 ग्राम के आसपास है। यह नन्‍हा मेहमान अब आपके पेट में चैन से नहीं बैठेगा। वह कुदरती तौर पर हर पल उन चीजों को बार-बार दोहराएगा जो उसे आपके पेट से बाहर आकर करनी हैं ताकि उसका जीवन बना रहे।

प्रेग्नेंट होने के कितने दिन बाद लक्षण दिखाई देते हैं?

आमतौर में प्रेग्नेंसी के शुरुवाती लक्षण 6 से 14 दिनों में दीखते हैं। इन लक्षणो में शामिल हैं शरीर का तापमान बढ़ना, ब्रेस्ट में सूजन, ज्यादा थकावट महसूस होना, ज्यादा नींद आना, ऐंठन और पेट संबंधी दिक्कते।

प्रेगनेंसी का पहला सप्ताह कब से शुरू होता है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्भावस्था का पहला सप्ताह महिला के आखिरी पीरियड्स के सात दिनों बाद से शुरू हो जाता है। ऐसे में लक्षण दिखाई देने में कुछ समय लगता है। शुरुआती लक्षणों में मॉर्निंग सिकनेस, थकान और गंध को लेकर अधिक सेंसिटिविटी हो सकती है।