नाक के ऊपर बाल हटाने के उपाय - naak ke oopar baal hataane ke upaay

नाक के बालों की हमारी सेहत के लिए बहुत अहम भुमिका होती है, ये बाहरी धूल, कीटाणु और गंदगी को नाक के रास्ते से हमारे फेफड़ों तक जाने से रोकते है। लेकिन कई बार इनकी ग्रोथ इतनी बढ़ जाती है कि कुछ लोगों में ये नाक से बाहर तक भी दिखाई देने लगते हैं, जो कि शर्मिंदा करने के लिए काफी है। हालांकि ऐसा पुरुषों में अधिक होता है। इन 4 तरीकों से आप नाक के बड़े हुए बालों से निजात पा सकते हैं -

1. इलेक्ट्रिक शेवर - लड़के और पुरुष इन दिनों शेविंग करने के लिए इलेक्ट्रिक शेवर का भी इस्तेमाल करते है। इससे आप नाक के बालों को ट्रीम कर सकते हैं।

2. कैंची - सभी के घर में आसाने से मिल जाने वाली कैंची का इस्तेमाल भी नाक के बालों को ट्रीम करने के लिए किया जा सकता है।

3. वैक्सिंग - कई लोग नाक के बड़े हुए बालों से निजात पाने के लिए नोज वैक्सिंग भी कराते हैं। आप भी चाहे तो इसे आजमाकर देख सकते हैं।

4. लेजर ट्रीटमेंट - यदि आपको स्थायी रूप से नाक के बड़े हुए बालों से निजात पाना है, तो आप लेजर ट्रीटमेंट करा सकते हैं। इसे करवाने से पहले आप इस ट्रीटमेंट से होने वाले फायदे, नुकसान अच्छी तरह से पता करके ही इसे करवाएं।

कई लोग नाक में मौजूद बालों की वजह से शर्मिंदा महसूस करते हैं। पर क्या आपको पता है नाक में बाल होना भी जरुरी होता है क्योंकि यह बाल नाक के रास्ते से फेफड़ों तक धूल जाने से रोकते हैं। जिसकी वजह से आपके फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। मगर नाक के यह बाल जब लंबे हो जाते हैं तो आपके चेहरे की सुंदरता को कम कर देते हैं। नाक के बाल जब नाक से बाहर निकलने लगते हैं तो आपको शर्मिंदा महसूस कराने लगते हैं। चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखने और शर्मिंदगी से बचने के लिए आप कुछ तरीकों की मदद ले सकते हैं। तो आइए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं।

कैंची:
नाक के लंबे बालों को हटाने के लिए आप कैंची की मदद से इन्हे ट्रिम कर सकते हैं। कैंची का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सावधानी बरतना जरुरी होता है। अगर आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है।

वैक्सिंग:
नाक के लंबे बालों को वैक्सिंग की मदद से दूर किया जा सकता है। इससे बालों को आसानी से हटाया जा सकता है। लेकिन वैक्सिंग कराते समय त्वचा का खास ध्यान रखें क्योंकि गर्म वैक्स से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और वैक्सिंग करने से दर्द भी होता है।

लोकप्रिय खबरें

नाक के ऊपर बाल हटाने के उपाय - naak ke oopar baal hataane ke upaay

Jyotiraditya Scindia की नाराजगी के बाद बीजेपी से आउट हुए छह नेता, जानें क्या था मामला

नाक के ऊपर बाल हटाने के उपाय - naak ke oopar baal hataane ke upaay

Chief Ministers Property: अरविंद केजरीवाल, योगी आदित्यनाथ और भगवंत मान सब करोड़पति, जानिए सबसे कम संपत्ति वाले 9 मुख्यमंत्रियों के नाम

नाक के ऊपर बाल हटाने के उपाय - naak ke oopar baal hataane ke upaay

2023 में धन के दाता शुक्र देव करेंगे अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश, इन 3 राशियों को करियर और व्यापार में मिल सकती है सफलता

नाक के ऊपर बाल हटाने के उपाय - naak ke oopar baal hataane ke upaay

कमरे में CCTV लगवा दिया, प्रेमिका के साथ मिलकर Drugs दिया और…राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत का विधायक पति-सास पर सनसनीखेज आरोप

ज्यादातर मामलों में, नाक के बालों को वैक्सिंग या प्लक करने यानी कि खींचकर उखाड़ने की सलाह नहीं दी जाती है। एक-एक बालों को खींचकर बाहर निकालने से इनग्रो के साथ-साथ संक्रमण भी हो सकता है। खासतौर पर वैक्सिंग, जो आपके नाक के अंदर की त्वचा को चोट पहुंचा सकती है। हालांकि, मार्केट में आजकल नेजल वैक्स के नाम से प्रोडक्ट्स बिक भी रहे हैं। नाक के किनारों के अंदर के बालों को हटाने के लिए डिजाइन किया गया है।

नेजल वैक्स का इस्तेमाल कैसे करें?

  • आप चाहें तो नेजल वैक्स को सैलून या पार्लर में जाकर करा सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास पॉपर किट हो तो आप उसे घर पर भी खुद से कर सकते हैं।
  • आईने के सामने खड़े हो जाएं।
  • वैक्स को प्रोडक्ट के साथ दिए गए स्पैचुला की मदद से लगाएं। इसके कुछ टाइम बाद प्रोडक्ट पर दिए गए निर्देश के अनुसार कुछ टाइम में उसे झटके से खींच लें। जिससे नाक के बाल बाहर निकल आएंगे।
  • इसके बाद नाक को अच्छे से साफ कर लें।

नेजल वैक्स करने के फायदे क्या हैं?

  • नेजल वैक्स के परिणाम चार सप्ताह तक रह सकते हैं। ये ट्रिमर की तुलना में ज्यादा देरी तक टिक सकता है।
  • नेजल वैक्स से त्वचा के नीचे से पूरे हेयर शैफ्ट भी निकल जाते हैं।
  • प्लकिंग से ज्यादा जल्दी से नेजल वैक्स हो जाता है।

नेजल वैक्स करने के नुकसान क्या हैं?

  • नेजल वैक्स का इस्तेमाल करना दर्द दे सकता है। जब आप बालों को खींचकर निकालते हैं तो दर्द होता है।
  • इसके अपने कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं, जैसे- नाक में खुजली हो सकती है, इन्ग्रो हेयर भी आ सकते हैं, नाक की त्वचा भी डैमेज हो सकती है।
  • अगर आप नेजल वैक्सिंग सैलून में कराएंगे तो वह आपके लिए खर्चीला साबित हो सकता है।

और पढ़ें : क्या प्यूबिक हेयर हटाना सही है? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

लेजर हेयर रिमूवल

पूरे शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर हेयर रिमूवल को अपनाया जाता है। नाक में बाल के लिए लेजर ट्रीटमेंट फिलहाल तो काफी विवादास्पद है। क्योंकि यह नाक के अंदर की त्वचा को और म्यूकस मेम्ब्रेन को डैमेज कर सकता है। नाक के बाल के लिए लेजर ट्रीटमेंट लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर राय ले लें। हमेशा ध्यान रखें कि किसी भी सर्टिफाइड डॉक्टर से ही नाक के बाल का लेजर ट्रीटमेंट कराएं।

लेजर हेयर रिमूवल कैसे किया जाता है?

  • लेजर ट्रीटमेंट कराने से पहले आपको डॉक्टर से मुलाकात करनी होगी।
  • जब डॉक्टर पूरी तरह से आश्वस्त हो जाएंगे, तभी आपके नाक के बाल के लिए लेजर ट्रीटमेंट करेंगे।
  • इसके बाद डॉक्टर लेजर ट्रीटमेंट इक्विप्मेंट का इस्तेमाल कर नाक के बालों को और उसके हेयर शैफ्ट को खत्म करते हैं।

लेजर हेयर रिमूवल के फायदे क्या हैं?

  • लेजर हेयर रिमूवल से नाक के बाल परमानेंटली खत्म हो सकते हैं।
  • आप हमेशा सैलून जाने की झंझट से बच सकते हैं।
  • इसमें दर्द नहीं होता है।

लेजर हेयर रिमूवल के नुकसान क्या हैं?

  • नाक के बाल सकरी जगह पर होने के चलते लेजर ट्रीटमेंट करना थोड़ा मुश्किल होता है।
  • लेजर ट्रीटमेंट गलत होने से नाक की त्वचा को भी नुकसान हो सकता है। साथ ही म्यूकस मेम्ब्रेन भी डैमेज हो सकती है।
  • लेजर ट्रटीमेंट आपकी जेब पर महंगा पड़ सकता है।

और पढ़ें : टीनएजर्स टिप्सः कैसे हटाएं प्यूबिक और अंडरआर्म हेयर?

नाक के बाल हटाने के लिए क्या इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

डेपिलेट्री या हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल नाक में बाल को निकालने के लिए ना करें। हेयर रिमूवल क्रीम में कई तरह के ज्वलनशील कैमिकल मिले होते हैं, जो सांसों के द्वारा फेफड़ों में जाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही नाक में मौजूद म्यूकस मेम्ब्रेन को भी डैमेज कर सकते हैं। बाजार में कई तरह की नैचुरल हेयर रीमूवल क्रीम भी आती हैं। जिसका इस्तेमाल ना करें तो ही बेहतर है, अगर आप इस्तेमाल करना भी चाहते हैं तो उस पर लिखी सामग्री और निर्देशों के बारे में पढ़ लें।

आपने अब सारी बातें जान ली हैं कि नाक में बाल क्यों जरूरी है, इसे हटाने के तरीके क्या हैं और साइड इफेक्ट्स क्या हैं? अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप नाक के बाल को हटाने के लिए कौन से तरीके को अपनाते हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

नाक के ऊपर के बाल कैसे हटाये?

कैंची या ट्रिमर से आप आसानी से नाक में बाल को घर पर काट सकते हैं।.
सबसे पहले आईने के सामने खड़े हो जाएं। ... .
इसके बाद अपनी नाक को अच्छे से साफ करें, क्योंकि कभी-कभी म्यूकस सूखकर हार्ड हो जाते हैं।.
कैंची को कसकर पकड़ें और पहले नाक के अंदर आगे की तरफ के बालों को काटना शुरू करें।.

नाक के ऊपर बाल क्यों आते हैं?

दरअसल, नाक के बाल हमारे शरीर की सुरक्षा करते हैं। ये नाक के अंदर धूल और गंदगी जाने से रोकते हैं। इससे हमें सांस से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं। हालांकि नाक के बाल नोस्ट्रिल से चिपके होते हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं

नाक का बाल उखाड़ने से क्या होता है?

नाक के बाल उखाड़ने से हो सकती है मौत इसलिए नाक के बाल को झटके से तोड़ने पर रक्त वाहिनियों में छेद हो जाता है और खून (Blood) निकलने लगता है. इससे गंभीर इन्फेक्शन (Infection) हो जाता है, जो दिमाग की नसों तक पहुंच जाता है और इंसान की मौत (Death) हो जाती है.

अपर लिप्स के बाल हमेशा के लिए कैसे हटाए?

दही, शहद और हल्दी दही, शहद और हल्दी एक चिकना और चिपचिपा मिश्रण होता है। इस स्क्रब के इस्तेमाल से अपर लिप्स के बाल रोम से निकल जाते हैं। इसको तैयार करने के लिए एक बड़ा चम्मच दही, एक बड़ा चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी को मिक्सिंग बाउल में मिलाएं। इस पेस्ट को 15-20 मिनट तक अपने अपर लिप्स पर लगाएं।