Show (a) कोयला (b) बॉक्साइट (c) सोना (d) जस्ता ➥ उत्तर - (b) बॉक्साइट ➦ 2. झारखण्ड में स्थित कोडरमा निम्नांकित से किस खनिज का अग्रणी उत्पादक है - (a) बॉक्साइट (b) अभ्रक (c) लौह अयस्क (d) ताँबा ➥ उत्तर - (b) अभ्रक ➦ 3. निम्नांकित चट्टानों में से किस चट्टान के स्तरों में खनिजों का निक्षेपण और संचयन होता है - (a) तलछटी चट्टानें (b) आग्नेय चट्टानें (c) कायांतरित चट्टानें (d) इनमें से कोई नहीं ➥ उत्तर - (a) तलछटी चट्टानें ➦ 4. मोनाजाइट रेत में निम्नांकित में से कौन-सा खनिज पाया जाता है - (a) खनिज तेल (b) यूरेनियम (c) थोरियम (d) कोयला ➥ उत्तर - (c) थोरियम ➦ 5. खनिज कहाँ पाए जाते है ? ➥ उत्तर - खनिज अयस्कों में पाए जाते है। ➦ 6. धात्विक और अधात्विक खनिजों के चार-चार उदाहरण दें। ➥ उत्तर - धात्विक खनिज :- लौह अयस्क, ताँबा, सोना, बॉक्साइट आदि। अधात्विक खनिज :- कोयला, पेट्रोलियम, अभ्रक, पोटाश आदि। ➦ 7. भारत के चार महत्त्वपूर्ण लौह-अयस्क उत्पादक राज्यों के नाम बताएँ। ➥ उत्तर - भारत के चार महत्त्वपूर्ण लौह-अयस्क उत्पादक राज्य :- (क) झारखंड, (ख) छत्तीसगढ़, (ग) उडीसा और (घ) गोवा। ➦ 8. भारत के चार महत्त्वपूर्ण मैंगनीज अयस्क उत्पादक राज्यों के नाम बताएँ। ➥ उत्तर - भारत के चार महत्त्वपूर्ण मैंगनीज अयस्क उत्पादक राज्य :- (क) महाराष्ट्र, (ख) मध्य प्रदेश, (ग) उड़ीसा और (घ) आंध्रप्रदेश । ➦ 9. भारत के चार बॉक्साइट उत्पादक राज्यों के नाम बताएँ। ➥ उत्तर - भारत के चार बॉक्साइट उत्पादक राज्य :- (क) झारखंड, (ख) उड़ीसा, (ग) गुजरात और (घ) महाराष्ट्र। ➦ 10. भारत के चार प्रसिद्ध अभ्रक उत्पादक राज्यों के नाम बताएँ। ➥ उत्तर - भारत के चार महत्त्वपूर्ण प्रसिद्ध अभ्रक उत्पादक राज्य :- (क) झारखंड, (ख) बिहार, (ग) आंध्र प्रदेश और (घ) राजस्थान। ➦ 11. भारत के तीन सबसे महत्त्वपूर्ण कोयला उत्पादक राज्यों के नाम बताएँ। ➥ उत्तर - भारत के तीन सबसे महत्त्वपूर्ण कोयला उत्पादक राज्य :- (क) झारखंड, (ख) पश्चिम बंगाल और (ग) छत्तीसगढ़। ➦ 12. भारत में चार राज्यों के नाम लिखें जहाँ चूना पत्थर पाया जाता है । ➥ उत्तर - भारत में चार राज्यों के नाम जहाँ चूना पत्थर पाया जाता है :- (क) मध्य प्रदेश, (ख) छत्तीसगढ़, (ग) राजस्थान और (घ) कर्नाटक । ➦ 13. वाणिज्यिक ऊर्जा के स्रोत क्या है ? ➥ उत्तर - कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, यूरेनियम, जल विद्युत वाणिज्यिक ऊर्जा के स्रोत है। ➦ 14. परंपरागत ऊर्जा के स्रोत क्या है ? ➥ उत्तर - कोयला, पेट्रोलियम, जल विद्युत, प्राकृतिक गैस, परमाणु शक्ति परंपरागत ऊर्जा के स्रोत है। ➦ 15. गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत क्या है ? ➥ उत्तर - गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत, ऊर्जा के असमाप्य साधन हैं। जैसे- सौर-ऊर्जा, पवन तरंगें, तथा भू-तापीय ऊर्जा। ➦ 16. भू-तापीय ऊर्जा क्या है ? ➥ उत्तर - पृथ्वी के आंतरिक भागों से ताप का प्रयोग कर के उम्पन्न की जाने वाली ऊर्जा को भू-तापीय ऊर्जा कहते हैं। ➦ 17. गैर वाणिज्यिक ऊर्जा के छ: स्रोतों के नाम बताएँ। ➥ उत्तर - गैर वाणिज्यक ऊर्जा के छ: स्रोत :- (क) पवन ऊर्जा (ख) सौर ऊर्जा (ग) ज्वारीय ऊर्जा (घ) गोबर गैस (ङ) कचरे से निर्मित ऊर्जा (च) भू-तापीय ऊर्जा ➦ 18. भारत के तीन पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्रों के नाम बताएँ। ➥ उत्तर - भारत के तीन पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र :- (क) अरब सागर में स्थित बॉम्बे हाई क्षेत्र (ख) गुजरात में अंकलेश्वर (ग) असम के नाहर कटिया क्षेत्र ➦ 19. मैंगनीज अयस्क के कोई चार उपयोगों का उल्लेख करें। ➥ उत्तर - मैंगनीज का उपयोग लोहा और इस्पात तथा मिश्र धातु बनाने में किया जाता है। इसका उपयोग ब्लीचिंग पाउडर, कीटनाशकों, रंग-रोगन और बैटरी बनाने में किया जाता है। ➦ 20. वे कौन से दो राज्य हैं जिनमें कोयले के सबसे बड़े भण्डार या निक्षेप हैं? ➥ उत्तर - झारखण्ड और पश्चिम बंगाल। ➦ 21. भारत में तेल के उत्पादन के मुख्य क्षेत्र कौन-से हैं ? ➥ उत्तर - गंगा का उत्तरी मैदान, ब्रह्मपुत्र घाटी, तटीय क्षेत्र, गुजरात, थार मरुस्थल, अंडमान निकोबार आदि । अकेले मुंबई हाई से भारत के उत्पादित तेल का 63% प्राप्त किया जाता है। ➦ 22. भारत के छ: परमाणु शक्ति केन्द्रों के नाम बताएँ। ➥ उत्तर - कल्पक्कम (तमिलनाडु). रावतभाटा (राजस्थान), नरोरा (उत्तर प्रदेश), काकरापारा(गुजरात), तारापुर (महाराष्ट्र) और कैगा (कर्नाटक) आदि। ➦ 23. 'मुंबई हाई' कहाँ स्थित है ? ➥ उत्तर - यह अपतट वर्धन क्षेत्र अरब सागर में मुंबई के निकट स्थित है। ➦ 24. मैंगनीज की क्या उपयोगिता है ? ➥ उत्तर - मैंगनीज का प्रयोग उत्तम श्रेणी का इस्पात बनाने में प्रयोग किया जाता है। मिश्रित धातु बनाने, रंगों, कीटनाशक दवाइयाँ बनाने, शीशे और बिजली के उद्योगों में भी इसका प्रयोग किया जाता है। ➦ 25. भारत के किन्हीं दो लौह अयस्क पेटियों के नाम लिखें। ➥ उत्तर - (क) उड़ीसा-झारखण्ड पेटी, (ख) दुर्ग-बस्तर-चंद्रपुर पेटी। ➦ 26. पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस के दो महत्व बताएँ। ➥ उत्तर - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के दो महत्व :- (क) पेट्रोलियम शक्ति के उत्पादन का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत है। इसका कारखानों, वाहनों और जहाजों आदि में खूब प्रयोग होता है। (ख) प्राकृतिक गैस का घरेलू ईंधन के रूप में काफी प्रयोग होता है जबकि कच्चे माल के रूप में भी इसे काम में लाया जा सकता है। इससे इतना प्रदूषण भी नहीं होता है। ➦ 27. नैवेली क्यों प्रसिद्ध है ? उस राज्य का नाम भी बताएँ जिसमें यह स्थित है। ➥ उत्तर - नैवेली वह स्थान है जो अपनी लिग्नाइट कोयले की खानों के कारण भारत में ही नहीं वरन् विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहाँ लिग्नाइट कोयले की सबसे बड़ी खानें हैं। नैवेली तमिलनाडु राज्य में स्थित है। लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर➦ 1. खनिज क्या होते हैं ? इसका आर्थिक महत्व क्या है ? मोनोसाइट रेत में कौन सा तत्व पाया जाता है?Detailed Solution
सही उत्तर थोरियम है। मोनाजाइट थोरियम का एक महत्वपूर्ण अयस्क है। मोनाजाइट रेत का सबसे बड़ी मात्रा केरल तट पर है।
मोनोज़ाइट रेत में कौन सा खनिज मिलता है?मोनाज़ाइट (Monazite) एक लाल-ख़ाकी रंग का फास्फेट खनिज है जिसमें दुर्लभ मृदा तत्व (रेर अर्थ एलिमेन्ट) पाये जाते हैं। यह अक्सर छोटे क्रिस्टलों में पाया जाता है जो किसी रेत, मिट्टी या अन्य पत्थरों के बीछ बिखरे हुये होते हैं। मोनाज़ाइट थोरियम, लैन्थनम और सीरियम तत्वों को उपलब्ध करने के लिये महत्वपूर्ण खनिज हैं।
मोनाजाइट के उपयोग क्या है?मोनाजाइट का उपयोग आईटी इंडस्ट्रीज, सौर ऊर्जा, केमिकल इंडस्ट्रीज के अलावा आधुनिक तकनीक ऑयल रिफाइनरी में केटिलिस्ट समेत कई इंडस्ट्रीज में उपयोग होता है। इसकी देश-दुनिया में जबरदस्त डिमांड है। बाड़मेर में मोनाजाइट के अथाह भंडार मिले हैं। उत्पादन शुरू होने के बाद चीनी की मोनोपॉली खत्म होगी।
रेत में कौन सा पदार्थ पाया जाता है?कहीं कहीं बालू में अन्य अनेक पदार्थों के साथ फेल्स्पार, चूनेदार पदार्थ, खनिज लौह और ज्वालामुखी काच आदि भी बहुतायत से पाए जाते हैं।
|