Solution : यह लोगों की इच्छाओं तथा उनके जीवन-स्तर में वृद्धि लाने की एक प्रक्रिया है ताकि वे एक उद्देश्यपूर्ण तथा सक्रिय जीवन जी सकें। जबकि राष्ट्रीय आय तथा प्रति व्यक्ति आय मानव विकास को इंगित करते हैं, परन्तु इनमें कुछ अन्य तत्त्व भी सम्मिलित हैं। जैसे-उपभोग, स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, स्वतंत्रता, सुरक्षा, अहिंसक वातावरण आदि । Show
आर्थिक विकास का आशय है प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि, कुल राष्ट्रीय उत्पाद एवं सकल घरेलू उत्पाद में बढ़ोतरी। आर्थिक विकास वह विधि है जिसके द्वारा कोई राष्ट्र सामाजिक प्रगति का लक्ष्य प्राप्त करता है। यह माना जाता है कि आर्थिक विकास वह माध्यम है जिसके द्वारा भूख, अशिक्षा, बीमारी, सामाजिक एवं आर्थिक असमानता को कम किया जा सकता है। राजनीतिक विकास का आशय है जनतंत्र की प्रणाली का विकसित होना, व्यक्ति की स्वतंत्रता को महत्व दिया जाना, मानवाधिकारों का सम्मान किया जाना, व्यक्ति के अधिकार एवं कर्तव्य का एक संरचित स्वरूप निर्मित होना, जनसहभागिता का समान एवं पर्याप्त अवसर प्रदान किया जाना, इत्यादि। मनोवैज्ञानिक दृष्टि से विकास का अभिप्राय है अर्जन की आवश्यकता को उच्च महत्व दिया जाना, मांग में प्रभावपूर्ण वृद्धि होना, नये उन्मेषों को स्वीकारना, प्रभुत्व स्थापित करना, क्षमताओं का उन्नयन करना, इत्यादि। सामाजिक विकास एक व्यापक सम्प्रत्यय है जिसके अन्तर्गत लोगों की सामाजिक प्रस्थिति को ऊँचा उठाने का लक्ष्य शामिल है। सामाजिक विकास में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आवास, सांस्कृतिक रम्यता, शिशुओं के संरक्षण, महिलाओं की प्रस्थिति में परिवर्तन, श्रमिकों का नियमन, बीमारियों के हृास, निर्धनता में कमी, नियोजन में वृद्धि, इत्यादि पहलुओं पर बल दिया जाता है। इन विश्लेषणों से यह स्पष्ट है कि मानव विकास की व्यापक अवधारणा में मानव जीवन की जटिलताओं को समेटते हुए उसके सभी सरोकारों तथा सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक भिन्नताओं को शामिल किया गया है।
मानव विकास की अवधारणा
मानव विकास सूचकांक
मानव विकास सूचकांक दूसरे शब्दों में
मानव विकास को मापना : मानव विकास सूचकांक (HDI)
मानव विकास रिपोर्ट (Humen Develpment Report- HDR) 2020
अन्य सूचकांक जो इस रिपोर्ट का ही भाग हैं, इस प्रकार हैं:
मानव विकास सूचकांक परिचय:HDI इस बात पर ज़ोर देता है कि किसी देश के विकास का आकलन करने के लिये वहाँ के लोगों तथा उनकी क्षमताओं को अंतिम मानदंड माना जाना चाहिये, न कि केवल आर्थिक विकास को।
मानव विकास तीन बुनियादी आयामों पर आधारित होता है:
वर्ष 2019 में शीर्ष स्थान प्राप्तकर्त्ता:
एशियाई क्षेत्र की स्थिति:
मानव विकास सूचकांक और भारत की स्थिति:
लंबा और स्वस्थ जीवन:
ज्ञान तक पहुँच:
ग्रहीय दबाव-समायोजित HDI/प्लैनेटरी प्रेशर-एड्जस्टेड HDI (PHDI)
मानव विकास सूचकांक और देशों का प्रदर्शन:
भारत का प्रदर्शन:
|