मनी प्लांट को जल्दी से बड़ा कैसे करें? - manee plaant ko jaldee se bada kaise karen?

Vastu Tips for Money Plant: मनी प्लांट का संबंध बुध ग्रह और धन कुबेर से बताया जाता है. वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से व्यक्ति के दिन बदल जाते हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है. मनी प्लांट के नाम से ही अंदाजा लगा  सकते हैं कि इसे लगाने से क्या फायदा होता है. लेकिन मनी प्लांट भी तभी लाभकारी होता है, जब उसके कुछ विशेष नियमों और उपायों के बारे में ख्याल रखा जाए. 

मनी प्लांट को घर में लगाने से सकारात्मकता आती है. परिवार के सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. बिजनेस और नौकरी में लाभ के लिए भी इसे घर या ऑफिस में लगाने की सलाह दी जाती है. साथ ही, अगर मनी प्लांट से संबंधित कुछ नियम और उपायों का पालन कर लिया जाए, तो बहुत जल्द इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है. 

मनी प्लांट और दूध का ये उपाय है बेहद चमत्कारी

ये भी पढ़ें- Zodiac Sign: इन राशि के लड़कों के साथ हर लड़की चाहती है शादी करना, गुणों पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां
 

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं. इनमें एक उपाय दूधका इस्तेमाल है. मनी प्लांट में थोड़ा-सा दूध डालने से वह शुभ फल दायक होता है. ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी को सफेद चीज अति प्रिय है. इसलिए मीन प्लांट में दूध डालने से वो अच्छी ग्रोथ करता है. वास्तु जानकारों का कहना है कि जैसे-जैसे मनी प्लांट ग्रोथ करता है वैसे वैसे घर में धन का आगमन बढ़ता जाता है. 

यूं डालें मनी प्लांट में दूध

मनी प्लांट में पानी डालते समय ही उसमें कुछ बूंदे दूध की मिला लें. इससे मनी प्लांट की ग्रोथ अच्छी होगी और मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनेगी. जिससे घर के आर्थिक हालात में सुधार आता है. 

ये भी पढ़ें-  Rahu Ketu Transit: इन राशियों पर दिखेगा राहु गोचर का असर, इस राशि के जातक 2023 तक ले सकते हैं नया मकान या वाहन

इस दिशा में रखने से होता है लाभकारी 

मनी प्लांट को सही दिशा में रखने से ही वे शुभ फल दायक होता है. बता दें कि वास्तु के अनुसार मनी प्लांट की सही दिशा दक्षिण-पूर्व कोण है. मनी प्लांट को अगर  सही दिशा में न रखा जाए, तो ये विपरीत फल देता है. मनी प्लांट और दूध का ये उपाय व्यक्ति को अमीर बना सकता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

मनी प्लांट की ग्रोथ के लिए आपको किस तरह की चीजें इस्तेमाल करनी चाहिए ये हम आज आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। 

मनी प्लांट घर में लगाना बहुत अच्छा होता है। इसे वास्तु के हिसाब से भी बहुत अच्छा माना जाता है और ये घर की सजावट के लिए भी अच्छा होता है। वैसे तो इसे पानी और मिट्टी दोनों में लगाया जा सकता है और ये अच्छी खासी ग्रोथ भी लेता है, लेकिन कई लोगों की ये शिकायत होती है कि इसे बहुत मेहनत करने के बाद भी उनका मनी प्लांट ठीक तरह से ग्रोथ नहीं करता है। कई बार ये मिट्टी की समस्या होती है, कई बार उसे किस जगह रखा जाता है ये समस्या होती है और कई बार तो वो पूरा का पूरा ही सड़ने लगता है। 

मनी प्लांट घर के अंदर, बाहर, बालकनी आदि में कहीं भी पनप सकता है, लेकिन इसे सही शेप देने और हेल्दी पत्तों के लिए आपको कुछ हैक्स का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको मनी प्लांट की गार्डनिंग के बारे में कुछ बातें बताते हैं जो बहुत ही आसानी से आपके मनी प्लांट को हरा-भरा कर सकती हैं। 

पौधे की नई जड़ बनाना

वैसे तो मनी प्लांट पानी और मिट्टी दोनों में ही पनप सकता है, लेकिन अगर आपका पौधा पनप नहीं रहा है और नई जड़ें नहीं बन रही हैं तो ऐसे में ये बेहतर होगा कि आप इसे मिट्टी का सपोर्ट दें। मिट्टी में इसकी पत्तियों को ट्रिम करके सिर्फ उसकी स्टेम को पॉट में डालें, यहां नोड (वो जगह जहां से मनी प्लांट की जड़ें निकलती हैं) का मिट्टी में होना बहुत जरूरी है। उसके ऊपर से मिट्टी डाल दें। इस मिट्टी में नमी बरकरार रखनी है, लेकिन आपको इसे बहुत ज्यादा पानी नहीं देना है। 

मनी प्लांट को जल्दी से बड़ा कैसे करें? - manee plaant ko jaldee se bada kaise karen?

ये जरूरी है कि आप इसमें शुरुआती दौर में कोई फर्टिलाइजर ना डालें वर्ना इसकी जड़ें सड़नी शुरू हो जाएंगी। एक बार आपको जड़ें दिखने लगे तो आप इसे दूसरे गमले या पानी में डाल सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- सुख-समृद्धि के लिए घर पर लगा रही हैं मनी प्‍लांट, तो न करें ये गलतियां

पानी में इसकी ग्रोथ के लिए क्या करें?

अगर आप मनी प्लांट को पानी में डालकर उसे घर के किसी कोने में रखना चाहती हैं तो वो भी कर सकती हैं। बस जितनी बार भी मनी प्लांट का पानी चेंज करें उसमें एक गोली एस्प्रिन (बड़े बर्तन के लिए) डाल दें। अगर बर्तन छोटा है तो आधी गोली का इस्तेमाल करें। इसका पानी भी आप 15-20 दिनों के बाद ही चेंज करें। ध्यान रहे कि यहां पर मनी प्लांट का नॉड पानी के अंदर होना चाहिए तभी ग्रोथ होगी। 

मिट्टी में मनी प्लांट की देखभाल करने के टिप्स

अगर आप मनी प्लांट को मिट्टी में लगाने की कोशिश कर रही हैं तो उसकी केयर करने के लिए ये टिप्स बहुत काम के साबित हो सकते हैं। 

मनी प्लांट को जल्दी से बड़ा कैसे करें? - manee plaant ko jaldee se bada kaise karen?

  • इसे डायरेक्ट गर्मी की धूप में ना रखें। अगर ऐसे रखते हैं तो मनी प्लांट की पत्तियों के जल जाने का खतरा होगा। 
  • मनी प्लांट जब भी आप मिट्टी में लगाएंगे तो वो पानी के मुकाबले ज्यादा पनपेगा। 
  • मनी प्लांट को वैसे तो किसी फर्टिलाइजर की जरूरत ज्यादा नहीं होती है, लेकिन अगर आप इसमें थोड़ा सा एप्सम सॉल्ट डालेंगी तो ये बहुत ही अच्छी ग्रोथ देगा। 
  • अगर आपके मनी प्लांट में डबल कलर हैं तो उन्हें थोड़ी ज्यादा सनलाइट की जरूरत होगी। 
  • मनी प्लांट को वैसे तो नम मिट्टी चाहिए, लेकिन आप रोज़ाना पानी न दें तो भी ये अच्छा टिकेगा। 
  • आप मिट्टी में वर्मी कम्पोस्ट और कोको पीट मिला सकती हैं। इससे मनी प्लांट के लिए बेस्ट पॉटिंग मिक्स होगा। 
  • क्योंकि इसे हम पत्तियों से उगाते हैं इसलिए ये बेहतर होगा कि आप इसमें तीन महीने में एक बार कोई नाइट्रोजन रिच फर्टिलाइजर डालें जैसे वर्मी कम्पोस्ट या कुछ और। 
  • इसमें बहुत हैवी फर्टिलाइजर नहीं डालें वर्ना पत्तियां जल जाएंगी।  

इसे जरूर पढ़ें- 'मनी प्‍लांट' की इस तरह करेंगी देखभाल तो हमेशा रहेगा हरा-भरा 

पानी में रखे मनी प्लांट की देखभाल करने के टिप्स 

अगर आपने मनी प्लांट पानी में रखा है तो उसकी देखभाल के लिए कुछ अलग टिप्स आपके काम आ सकते हैं।  

  • हमेशा मनी प्लांट को उगाने के लिए साफ कांच की बोतल चुनें क्योंकि प्लास्टिक की बोतल इसे नुकसान पहुंचा सकती है। 
  • इसके अलावा, हमेशा पतले गले वाली बोतलें जैसे बियर या व्हिस्की की बोतल चुनें क्योंकि ये मनी प्लांट के लिए ये ह्यूमिडिटी अच्छी तरह से पैदा कर सकती हैं। 
  • हमेशा मनी प्लांट के लिए साफ पानी चुनना चाहिए। 
  • अगर आप मनी प्लांट को पानी में उगा रही हैं तो उसके लिए फर्टिलाइजर के तौर पर ज्यादा कुछ ना डालें।  

मनी प्लांट के लिए ये टिप्स बहुत ही कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आपको इससे जुड़ी कोई अन्य जानकारी चाहिए तो उसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

मनी प्लांट को जल्दी से बड़ा कैसे करें? - manee plaant ko jaldee se bada kaise karen?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

मनी प्लांट की ग्रोथ को तेज करने के लिए क्या करें?

मनी प्लांट को घना बनाने के लिए आवश्यक धूप – Sunlight Requirement For Money Plant In Hindi. गमले या गार्डन में लगे मनी प्लांट के पौधे को तेज धूप से बचाएं, क्योंकि इससे पौधे की पत्तियां सूखने लगती हैं। इसके अलावा पौधे को ज्यादा छाँव में भी नही रखना चाहिए, क्योंकि इससे पत्तियां अच्छे से ग्रो नही कर पाती हैं।

मनी प्लांट में दूध डालने से क्या होता है?

मनी प्लांट में थोड़ा-सा दूध डालने से वह शुभ फल दायक होता है. ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी को सफेद चीज अति प्रिय है. इसलिए मीन प्लांट में दूध डालने से वो अच्छी ग्रोथ करता है. वास्तु जानकारों का कहना है कि जैसे-जैसे मनी प्लांट ग्रोथ करता है वैसे वैसे घर में धन का आगमन बढ़ता जाता है.

मनी प्लांट सूखने लगे तो क्या करना चाहिए?

अगर पत्ते सूखने लगे तो उन्हें काट कर हटा दें। – मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर रखें। इस पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है इसलिए इसे घर के अंदर लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को घर के बाहर लगाना शुभ नहीं होता है।