मेजी पुनस्र्थापना से पहले की वे अहम् घटनाएँ क्या थीं, जिन्होंने जापान के तीव्र आधुनिकीकरण को संभवकिया? Show 1867-68 में जापान में एक युगांतकारी घटना मेजी पुनस्र्थापना के रूप में घटी। सदियों पूर्व जापान में दो अहम प्रशासनिक शक्तियाँ थीं-सम्राट तथा प्रधान सेनापति अथवा शोगुन। हालाँकि प्रशासन की समस्त शक्तियाँ शोगुन में केंद्रित थीं। सम्राट मात्र राजनैतिक मुखौटा होता था। किंतु 1668 ई० में एक आंदोलन द्वारा शोगुन का पद समाप्त कर दिया गया। उसके सारे अधिकार सम्राट के हाथों में दे दिए गए। नए सम्राट चौदह वर्षीय मुत्सुहितों ने मेजी की उपाधि धारण की। मेजी पुनस्र्थापना से पूर्व जापान में कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं। फलतः आधुनिकीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ।
Concept: जापान - मेजी पुनर्स्थापना Is there an error in this question or solution? 1 मेजी पुनर्स्थापना से पहले की वे अहम घटनाएँ क्या थीं जिन्होंने जापान के तीव्र आधुनिकीकरण को संभव किया?मेजी पुनस्र्थापना से पूर्व जापान में अनेक महत्त्वपूर्ण एवं विशाल शहरों का विकास हुआ। शहरों के विकास ने वाणिज्यिक अर्थव्यवस्था के विकास को प्रोत्साहित किया। फलतः वित्त और ऋण की प्रणालियाँ स्थापित हुईं। गुणों को पद से अधिक महत्त्वपूर्ण माना जाने लगा।
मेइजी पुनर्स्थापन के समय जापान का सम्राट कौन था?शोगुन व्यवस्था के विरुद्ध एक लहर उठी और ९ नवम्बर १८६७ में उस समय के शोगुन, तोकुगावा योशिनोबू, ने औपचारिक रूप से अपने शासक-अधिकार उस समय के सम्राट मेइजी (明治天皇) के नाम कर दिए।
जापान में मेजी पुनर्स्थापना का कार्य कब पूरा हुआ?और 12 वीं शताब्दी से चली आ रही शोगून व्यवस्था का अन्त 1868 ई. में हुआ जबकि सम्राट (मेईजी) की पुर्नस्थापना हुई।
लघु उत्तर प्रश्न 3 अंक वाले मेजी पुनर्स्थापना के मुख्य कारण क्या थे वर्णन कीजिए?(i) वाणिज्यिक अर्थव्यवस्था का विकास हुआ और वित्त और ऋण की प्रणालियाँ स्थापित हुईं। (ii) व्यक्ति के गुण उसके पद से अधिक मूल्यवान समझे जाने लगे। (iii) शहरों में जीवंत संस्कृति खिलने लगी जहाँ तेजी से बढ़ते व्यापारी वर्ग ने नाटक और कलाओं को प्रोत्साहन दिया।
|