महात्मा गांधी ने 1913 में दक्षिण अफ्रीका में एक मार्च निकाला था इसे क्या नाम दिया गया था? - mahaatma gaandhee ne 1913 mein dakshin aphreeka mein ek maarch nikaala tha ise kya naam diya gaya tha?

Publish Date: Wed, 04 Dec 2013 07:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Dec 2013 07:29 PM (IST)

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में 1913 में महात्मा गांधी द्वारा भेदभावपूर्ण कानूनों के खिलाफ निकाले गए मार्च को एक शताब्दी होने के उपलक्ष्य में वहां के सैकड़ों लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण को फिर से जिया।

इस ऐतिहासिक घटना के रास्ते पर एक विशेष ट्रेन चलाई गई जो डरबन से न्यूकैसल तक पीटरमैरिट्सबर्ग, लेडीस्मिथ सहित अन्य शहरों से गुजरी। डरबन से न्यूकैसल पहुंचने के लिए रात्रि दो बजे सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपनी यात्रा शुरू की। जहां उन्हें रविवार दोपहर डेढ़ बजे मार्च में हिस्सा लेना था। छह किमी का यह मार्च चा‌र्ल्सटाउन से वोल्करस्ट जेल के ऐतिहासिक रास्ते से गुजरा जिस पर गांधी और उनके अनुयायी भेदभावपूर्ण कानूनों के खिलाफ चले थे। गांधी ने जिन कानूनों का विरोध किया था उनमें भारतीय अनुबंधित श्रमिकों पर तीन पौंड का कर लगाना भी शामिल था। गांधी के मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों ने तत्कालीन नटाल प्रांत से ट्रांसवाल प्रांत में प्रवेश कर गिरफ्तारियां दी थी। उस समय नटाल प्रांत से ट्रांसवाल प्रांत में भारतीयों के प्रवेश पर रोक लगी थी और उन्हें उसके लिए सरकार को इजाजत लेनी होती थी।

पढ़ें : राष्ट्रपिता से संबंधित कुछ अनछुए पहलू

रविवार को आयोजित मार्च में भारत के उच्चायुक्त वीरेंद्र गुप्ता ने हिस्सा लिया और रैली को संबोधित भी किया। इस मौके पर भारतीय उच्चायुक्त की ओर से इस ऐतिहासिक मार्च की वोल्करस्ट जेल की उस कोठरी में प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें 1913 में गांधी जी को बंद किया गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

दक्षिण अफ्रीका में गांधी जी ने कौन सा पत्र निकाला?

वो वक्त था साल 1903 जब गांधी ने अफ्रीका में ही 'इन्डियन ओपिनियन' का प्रकाशन शुरु करवाया।

महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में कौन कौन से आंदोलन चलाए?

उन्होंने १८९४ में नेटाल इंडियन कांग्रेस स्थापना की और इस संगठन के माध्यम से, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय को एक सजातीय राजनीतिक शक्ति के रूप में परिवर्तित कर दिया1 जनवरी १८९७ में , जब गांधी भारत की संक्षिप्त यात्रा के बाद वापस लौटे तब गौरे रंग के लोगों ने उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। .

महात्मा कहलाने से बहुत पहले एक बार दक्षिण अफ्रीका से भारत आने पर गांधी कहाँ गए?

वह उनका बिस्तर ठीक करते थे, उनको भोजन परोसते थे और उनके पैर दबाने को भी तैयार रहते थे। गोखले बहुत मना करते थे, लेकिन गांधी नहीं मानते थे। महात्मा कहलाने से बहुत पहले एक बार दक्षिण अफ्रीका से भारत आने पर गांधी कांग्रेस के अधिवेशन में गए

महात्मा गांधी पहली बार दक्षिण अफ्रीका कब गए थे?

महात्मा गांधी 1893 में दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे और अगले 21 साल यहां रहे.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग