क्या हम महाशिवरात्रि व्रत में दूध पी सकते हैं? - kya ham mahaashivaraatri vrat mein doodh pee sakate hain?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस पवित्र दिन पर भक्त व्रत-उपवास करते हैं। भगवान भोलेनाथ की पूजा और अर्चना करते हैं। शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान होता है। सच्ची आस्था और निश्चल मन से भगवान को नमन करके अगर आप कुछ मांगते हैं तो वह आप पर प्रसन्न हो सकते हैं। कुछ लोग शिवरात्रि के दिन व्रत रहते हैं लेकिन अगर आप शिवरात्रि का व्रत नहीं रख पा रहे तो कुछ वर्जित चीजों को खाने से परहेज कर सकते हैं। इस बार शिवरात्रि एक मार्च 2022 को मनाई जा रही है। इस मौके पर अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अन्न ग्रहण न करके व्रत रख सकते हैं। आपको पता होना चाहिए कि शिवरात्रि के पावन दिन पर क्या खा सकते हैं और क्या भूल से भी नहीं खाना चाहिए। चलिए जानते हैं कि शिवरात्रि के दिन क्या खाएं और किन चीजों के सेवन से करें परहेज। 

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं 

फलों का सेवन

व्रत में कई चीजे आप नहीं खा सकते हैं। ऐसे में व्रत में फलों का सेवन कर सकते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद रहते हैं और व्रत में इन्हें खाया भी जा सकता है।  शिवरात्रि के व्रत में आप केला, संतरा, सेब, लीची, अनार आदि फलों का सेवन कर सकते हैं।

ठंडाई का सेवन

व्रत में पेय पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए। चाय पीने से बचे लेकिन दूध से बनी ठंडाई पी सकते हैं। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो पेट के लिए भी लाभदायक है। सादा दूध न पीकर उसमें ड्राई फ्रूट्स, केसर, इलायची आदि वाला दूध पी सकते हैं। शिवरात्रि में पानी का भरपूर सेवन करें।

सात्विक भोजन

महाशिवरात्रि के व्रत में सात्विक भोजन करना चाहिए। आलू, कद्दू, अरबी और लौकी जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पूड़ी खा सकते हैं।

शिवरात्रि में क्या न खाएं?

लहसुन प्याज का सेवन न करें

आप महाशिवरात्रि का व्रत रहे या न रहें लेकिन इस दिन लहसुन प्याज का सेवन न करें। पवित्र दिनों में लहसुन प्याज नहीं खाना चाहिए। इसलिए खाना बनाते समय लहसुन-प्याज न मिलाएं।

क्या शिवरात्रि के व्रत में दूध पी सकते हैं?

शिवरात्रि के व्रत में आप केला, संतरा, सेब, लीची, अनार आदि फलों का सेवन कर सकते हैंव्रत में पेय पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए। चाय पीने से बचे लेकिन दूध से बनी ठंडाई पी सकते हैं

महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं क्या ना खाएं?

शिवरात्रि व्रत में किन चीजों से करें परहेज- -शिवरात्रि के व्रत में मांसाहार और भारी भोजन खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। -शिवरात्रि के व्रत के भोजन में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। -जिन लोगों को गैस या एसिडिटी की समस्या होती हो वो व्रत के दिन चाय और कॉफी का सेवन कम करें।

महाशिवरात्रि के दिन व्रत में क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए?

1 महाशिवरात्रि के दिन गेंहू, चावल, बेसन, मैदा आदि से बनी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 2 इस दिन मांस-मंदिरा काा सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो भगवान शिव आपसे रुष्ट भी हो सकते हैं। 3 यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत रख रहें हैं तो आपको दिन में नहीं सोना चाहिए

महाशिवरात्रि का Fast कब खोला जाता है?

माना जाता है कि महाशिवरात्रि के व्रत की शुरुआत त्रयोदशी से ही हो जाती है और इसी दिन से लोगों को शुद्ध सात्विक आहार लेना शुरू कर देना चाहिए। कुछ लोग तो इसी दिन से व्रत का आरंभ कर देते हैं। इसके बाद चतुर्दशी तिथि को पूजा करके व्रत करने का संकल्‍प लेते हैं।