क्या आप प्रवास के कुछ और सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों का नाम बता सकते हैं? - kya aap pravaas ke kuchh aur sakaaraatmak aur nakaaraatmak parinaamon ka naam bata sakate hain?

प्रवास के सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों का विवरण दीजिए ?

 प्रश्न। 

प्रवास के सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों का विवरण दीजिए ?  

( NCERT class 12, अध्याय-2: प्रवास - प्रकार, कारण , और परिणाम  , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

प्रवासन का अर्थ है अस्थायी या स्थायी रूप से लोगों के निवास में परिवर्तन। प्रवासन के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिणाम होते हैं।

प्रवास के सकारात्मक परिणाम निम्नलिखित हैं:

  • प्रवासन जनसंख्या का पुनर्वितरण करता है और यह क्षेत्र को इष्टतम आबादी वाला क्षेत्र बनाता है। प्रवासन से लोग अधिक आबादी वाले क्षेत्रों ( वे क्षेत्र होते है जहां पर आर्थिक अवसर कम होते है ) से कम आबादी वाले क्षेत्रों ( वे क्षेत्र होते है जहां पर आर्थिक अवसर पर्याप्त होते है) में स्थानांतरित हो जाता है।
  • स्रोत क्षेत्र वित्तप्रेषण से लाभान्वित होते हैं और गंतव्य क्षेत्र भी सस्ते श्रमिकों से लाभान्वित होते हैं। उदाहरण के लिए, 2021 में, भारत को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों से वित्तप्रेषण के रूप में US $ 87 बिलियन (2002 में, यह US $ 11 बिलियन) प्राप्त हुआ। बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के हजारों गरीब वित्तप्रेषण से लाभान्वित होते हैं। इसलिए, प्रवासन लोगों को उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है।
  • ग्रामीण से शहरी प्रवास शहरों के विकास में योगदान देता है। भारत में अधिकांश शहरीकरण ग्रामीण से शहरी प्रवास के कारण होता है।
  • प्रवास के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा, ज्ञान, प्रौद्योगिकी आदि शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों में फैल जाती है।
  • प्रवासन विभिन्न संस्कृतियों को आपस में मिलाकर मिश्रित संस्कृति के विकास की करती है।

प्रवास के नकारात्मक परिणाम निम्नलिखित है:

  • चयनित प्रवास,  स्रोत और गंतव्य दोनों क्षेत्रों में लिंगानुपात में असंतुलन का कारण बनता है। उदाहरण के लिए, बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला आबादी अधिक है और मुंबई और दिल्ली जैसे शहरी केंद्रों में पुरुषों की संख्या अधिक है।
  • अनियंत्रित प्रवास से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन हो सकता है जिससे भूजल में कमी, वायु प्रदूषण, सीवेज आदि समस्या पैदा करती है। आजकल अधिकतर भारतीय शहर इससे ग्रसित हैं। 
  • ग्रामीण भारत में, ग्रामीण से शहरी प्रवास के कारण सबसे अच्छा मस्तिष्क और कार्यबल का नुकसान होता है जिससे क्षेत्रीय असंतुलन बढ़ता जा रहा है. अंतराष्ट्रीय प्रवास के कारण भारत का सबसे अच्छा दिमाग और कार्यबल वाले लोग विदेश चले जाते है।
  • ग्रामीण से शहरी प्रवास से शहरी केंद्र में झुग्गी-झोपड़ियों से संबंधित समस्याओं को उत्पन्न करता हैं।

You may like also:

  • What are the positive and negative consequences of migration?
  • Complete Solution of the topic  "India People and Economy" - Class 12 Geography NCERT
  • कक्षा 12 भूगोल विषय "भारत लोग और अर्थव्यवस्था " का संपूर्ण हल

  • Tweet
  • Share
  • Share
  • Share
  • Share

प्रवासन के नकारात्मक प्रभाव क्या है?

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि कई देशों में प्रवासियों को नकारात्मक नज़र से देखा जाता है और प्रवासन पर होने वाली बहस का ज़रूरत से ज़्यादा राजनीतिकरण किया जाता है. संगठन का कहना है कि इन्हीं कारणों के चलते प्रवासन को लेकर आम जनता का नज़रिया कुछ हद तक दोषपूर्ण रहा है.

ग्रामीण प्रवास क्या है इसके सकारात्मक प्रभाव के परिणाम बताइए?

(अ) प्रवास के सकारात्मक परिणाम या प्रभाव जिसके फलस्वरूप कृषि भूमि का छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजन नहीं हो पाता। इससे गाँव में श्रमिकों की माँग और पूर्ति के बीच सन्तुलन बना रहता है तथा इसके फलस्वरूप ग्रामीण बेरोजगारी कम हो जाती हैं। प्रवास के फलस्वरूप ग्रामीण तथा नगरीय दोनों क्षेत्रों में उत्पादकता बढ़ती हैं।

प्रवास के परिणाम क्या क्या है?

प्रवास के सकारात्मक सामाजिक-जनसांख्यिकीय परिणाम: प्रवासन से जनसंख्या का पुनर्वितरण होता है क्योंकि लोग अधिक आबादी वाले क्षेत्रों (कम आर्थिक अवसरों) से कम आबादी वाले क्षेत्रों (उच्च आर्थिक अवसरों) में चले जाते हैं। शहरी केंद्र के विकास में ग्रामीण-शहरी प्रवास का एक प्रमुख योगदान है जो शहरी समाज के विकास में मदद करता है।

प्रवास के सामाजिक परिणाम कौन कौन से हैं?

प्रवास करने से लोगों में सामाजिक और सांस्कृतिक मिश्रण होता है और वह लोग एक दूसरे की संस्कृतियों से अवगत होते है। और उनकी परिवार की संरचना में परिवर्तन भी देखने को मिलता है तथा आर्थिक स्थिति में भी सुधर देखने को मिलता है। इसलिए प्रवासी लोग सामाजिक परिवर्तन का एक अच्छा माध्यम माना जाता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग