करवा चौथ की पूजा की थाली में क्या क्या रखना चाहिए? - karava chauth kee pooja kee thaalee mein kya kya rakhana chaahie?

हिंदू धर्म में कई तीज-त्‍योहार आते हैं, जब महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ का त्‍योहार भी इन्हीं में से एक है। मगर इस त्योहार को एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। करवा चौथ की तैयारियां महीने भर पहले से ही शुरू हो जाती हैं, मगर जिस दिन करवा चौथ का त्‍योहार होता है उस दिन सुबह से ही महिलाएं रात में चांद निकलने के बाद व्रत खोलने की तैयारियों में जुट जाती हैं। 

महिलाओं का पूरा दिन पूजा की सामग्री इकट्ठा करने और पकवान बनाने में ही निकल जाता है, वहीं शाम होते ही महिलाएं अपने श्रृंगार और पूजा की थाली को सजाने में लग जाती हैं। मजे की बात तो यह है कि महिलाएं जितना खुद सजती-संवरती हैं, उतना ही अपनी पूजा की थाली को भी खूबसूरती से सजाती हैं। 

आज हम आपको बताएंगे कि करवा चौथ की पूजा की थाली तैयार करते वक्‍त आपको कौन-कौन सी सामग्रियां उसमें अवश्य रखनी चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें: सेहत को रखना है दुरुस्‍त तो करवा चौथ से पहले और बाद में खाएं ये फूड आइटम्‍स

करवा चौथ की पूजा की थाली में क्या क्या रखना चाहिए? - karava chauth kee pooja kee thaalee mein kya kya rakhana chaahie?

आटे का दीपक और रुई की बत्ती

करवा चौथ की थाली में आटे से बना दीपक जरूर रखें। इसमें आप सरसों का तेल भर कर रुई की बत्ती डालें। उसी दिये से आपको चंद्रमा और पति की आरती उतारनी होती है। बहुत सी महिलाएं आटे के दिये की जगह मिट्टी का दिया करवे पर रखती हैं। मगर आपको आटे से बना दिया रखना चाहिए, इससे गृह कलह और पति-पत्‍नी के बीच (पति-पत्‍नी के बीच की दूरियों को कम करने के वास्‍तु टिप्‍स) का विवाद समाप्त होता है। 

कांस की तीलियां

करवा चौथ का त्योहार जैसे ही नजदीक आता है, वैसे ही आपको बाजार में कांस की तीलियां नजर आने लग जाएंगी। इन तीलियों से जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं हैं, मगर करवा चौथ की पूजा में इन तीलियों का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुसार कोई कांस की 11 तीलियां इस्तेमाल करता है, तो कोई 14 तीलियों को करवे में लगाता है। 

मिट्टी का टोंटीदार करवा  

करवा चौथ का नाम ही करवे पर पड़ा है। इसलिए मिट्टी के करवे का इस पर्व पर बहुत महत्व है। हालांकि, कुछ महिलाएं पीतल का करवा भी इस्तेमाल करती हैं, मगर पूजा की थाली में एक मिट्टी का करवा जरूर होना चाहिए। वैसे तो बाजार में आपको डिजाइनर करवे मिल जाएंगे, मगर करवा कैसा भी हो आपको उस पर चावल का लेप जरूर लगाना होता है। इसे बहुत ही शुभ माना गया है। 

इसे जरूर पढ़ें: पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखने के साथ ही जरूर सुने यह कथाएं

कुमकुम 

करवा चौथ की थाली में कुमकुम भी जरूर रखें। पूजा के बाद इसी कुमकुम से अपने पति को मांग भरने के लिए भी जरूर कहें।  

फूल 

चंद्र देवता की पूजा के वक्त उन्हें फूल अर्पित करने होते हैं। इसलिए पूजा की थाली में फूल भी जरूर रखें। इसके साथ ही, आपको पूजा की थाली में 2 माला भी जरूर रखनी चाहिए। पूजा के बाद एक माला आपको अपने पति को पहनानी चाहिए और दूसरी माला आपके पति आपको पहनाएंगे। यह प्रतीक होता है कि पति-पत्‍नी आपस में एक दूसरे का सम्मान करते हैं।

रोली-चावल 

चंद्रमा की पूजा के वक्त आपको उन्हें रोली और चावल भी अर्पित करना होता है। इन दोनों के बिना हर पूजा अधूरी होती है। इसलिए अपनी पूजा की थाली में आप रोली और चावल जरूर रखें। 

करवा चौथ की पूजा की थाली में क्या क्या रखना चाहिए? - karava chauth kee pooja kee thaalee mein kya kya rakhana chaahie?

छलनी 

छलनी का इस्तेमाल हर कोई नहीं करता है। मगर अब यह ट्रेंड बन चुका है, इसलिए अगर आप चाहें तो अपनी पूजा की थाली में छलनी भी रख सकती हैं। 

मिठाई 

चंद्र देव को मिठाई भी अर्पित की जाती है। वहीं व्रत खोलने के लिए भी आपको दूध से बनी मिठाई को पूजा की थाली (करवाचौथ की थाली खुद सजाने के तरीके) में जरूर रखना चाहिए। 

अर्घ देने के लिए तांबे का लोटा 

चंद्रमा को अर्घ देने के लिए आपको एक पानी से भरा तांबे का लोटा भी अपनी पूजा की थाली में रखना चाहिए। तांबे की जगह आप स्टील का लोटा भी रख सकती हैं। 

पानी से भरा ग्‍लास 

पानी से ही व्रत खोलना चाहिए। इसलिए एक पानी का ग्‍लास भी थाली में जरूर रखें। बहुत सी महिलाएं जिस लोटे से चंद्रमा को अर्घ देती हैं, उसी से पानी भी पी लेती हैं मगर ऐसा नहीं करना चाहिए। पानी का ग्‍लास अलग से थाली में जरूर रखें।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी बहुत पसंद आई होगी। ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को अपनी पूजा की थाली में जरूर शामिल करें। आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: Freepik

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

करवा चौथ की पूजा की थाली में क्या क्या रखना चाहिए? - karava chauth kee pooja kee thaalee mein kya kya rakhana chaahie?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

हमारे देश में सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए क्या नहीं करतीं। इन्ही में से एक है करवा चौथ का त्यौहार जो पति पत्नी के बीच रिश्ता बनाने के नजरिये से काफी महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इसके लिए महिलाएं कई तरह की तैयारियां करती हैं। दिनभर सोलह ऋंगार करती हैं और पूरे दिन उपवास में रहती हैं। उपवास के अलावा शाम को  पूजा की जाती है। अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं तो यहां हम आपको ये महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। क्योंकि सारे काम की व्यस्तता में कहीं पूजा की थाली में कुछ कमी न रह जाए। देखिए ये चेकलिस्ट-

दीया रखना न भूलें

करवा चौथ की पूजा की थाली में क्या क्या रखना चाहिए? - karava chauth kee pooja kee thaalee mein kya kya rakhana chaahie?
TOI

ऐसे तो कोई भी पूजा दीप, बत्ती के बगैर अधूरा ही होता है, लेकिन कभी-कभी फिर भी हम थाली में सबकुछ रखते हुए दीया रखना ही भूल जाते हैं। तो सबसे पहले पूजा की थाली में दीया रखिए। 

करवा या कलश है जरूरी

करवा चौथ की पूजा में करवा बहुत अहम है। थाली में करवा रखते हुए उसमें जल भर लें। साथ में थोड़ी चीनी और कच्चे चावल जरूर डालें। ध्यान दें कि पानी बिलकुल साफ और पीना लायक हो।

सुन्दर छलनी

करवा चौथ की पूजा की थाली में क्या क्या रखना चाहिए? - karava chauth kee pooja kee thaalee mein kya kya rakhana chaahie?
TOI

करवा चौथ का नाम सुनते ही जो बात सबसे पहले दिमाग में आती है वो है किसी सुहागन महिला का छलनी से चांद की ओर देखना। इसके बाद इसी छलनी से सुहागिन औरते पति का चेहरा भी देखती हैं इसलिए छलनी रखना सबसे जरूरी है। 

छलनी सुंदर, सजी हुआ होगी तो आपकी थाली अच्छी दिखेगी और आपकी फोटो भी अच्छी आएगी। 

सुन्दर छोटी चादर

थाली के आकार को देखते हुए सुन्दर गोटे से सजा हुआ लाल कपड़ा रखना न भूलें। इसकी जरूरत सुबह सरगी के लिए तैयार थाली को ढकने के लिए और शाम में पूजा के पहले ढकने के लिए चाहिए। 

धूप, कपूर, कच्चे चावल भी हैं जरूरी

करवा चौथ की पूजा की थाली में क्या क्या रखना चाहिए? - karava chauth kee pooja kee thaalee mein kya kya rakhana chaahie?
Instagram/Raveena Tandon

क्योंकि आपको पूजा करनी है तो थाली में धूप रखना बिलकुल न भूलें। धूप आग का प्रतीक होता है और इसे जलाने पर पूरा वातावरण पवित्र हो जाता है। साथ ही धूप से वातावरण के किटाणु भी नष्ट होते हैं। पूजा पाठ में कपूर को हमेशा से पवित्र माना गया है। ऐसा माना जाता है कि कपूर जलाने से वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसकी खुशबू हमारे तन मन को शांति और प्रकृति के करीब होने का आभास करती है।हिन्दू धर्म में कच्चे चावल, जिन्हें अक्षत कहा जाता है, को शुभ माना जाता है और ये हर पूजा की थाली में निश्चित तौर पर रखी जाती है। कहते हैं कि भगवान मात्र चार चावल के दाने चढ़ाने से ही खुश हो जाते हैं।

कुमकुम और चंदन

कुमकुम, सिंदूर हर सुहागन के जीवन का अभिन्न अंग होता है। खासतौर से पति के लिए की जाने वाली इस पूजा की थाली में शादीशुदा महिला को सिन्दुर या कुमकुम जरूर रखना चाहिए। चंदन की खुशबू न सिर्फ मन मस्तिष्क पर अपनी छाप छोड़ने वाला होता है, ये बहुत शुभ और पवित्र भी माना जाता रहा है। इसकी शीतलता इसे सदियों से टीका निकालने के लिए उपयुक्त माना जाता है। 

सूखे मेवे

करवा चौथ की पूजा की थाली में क्या क्या रखना चाहिए? - karava chauth kee pooja kee thaalee mein kya kya rakhana chaahie?
TOI

पूजा की थाली में सूखे मेवे रखना न भूलें। इन्हें सरगी के लिए तो इस्तेमाल किया ही जाता है, ये भगवान को चढ़ाए भी जाते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि ये जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही स्टोरीज के लिए पढ़ते रहिये iDiva हिंदी।


करवा चौथ की थाली में क्या क्या सामान रखते हैं?

करवा चौथ पर होने वाली पूजा के लिए सामग्री इसके साथ ही अबीर, गुलाल, कुमकुम, हल्दी, मेहंदी, कलावा, जनेउ जोड़ा (गणेशजी और शिव जी के लिए), फूल, अक्षत (चावल), चंदन, इत्र, अगरबत्ती और नारियल होना चाहिए। चंद्र दर्शन के लिए छलनी, चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए करवे में जल और व्रत खोलने के लिए पानी एवं मिठाई का होना भी जरूरी है।

करवा चौथ की पूजा की थाली कैसे तैयार करें?

पूजा की थाली में छलनी, मिट्टी का करवा, मिट्टी का ढक्कन, दीपक, फूल, फल, सिंदूर, मेवे, दीयाबाती, कांसे की 7, 9 या फिर 11 तीलियां, कलावा, मिष्ठान, अक्षत, आटे का दीपक, अगरबत्ती, पूड़ी, पुआ, हलुवा, कड़ी, चावल के आटे के मीठे लड्डू, तांबे या स्टील का लोटा रखना जरूरी होता है.

पूजा की थाली में क्या क्या रखा जाता है?

पूजा सामग्री इसके अतिरिक्त घंटी, शंख, छोटा सा पानी का कलश, मौली या कलावा, धूप, अगरबत्ती, कपूर, पान, चंदन, फल, मेवे, भगवान की मूर्ति और सोने व चाँदी के सिक्के भी परंपरा या आवश्यकतानुसार थाली में रखे जाते हैं।

करवा चौथ की पूजा में क्या क्या रखें?

इसमें सिन्दूर, रोली, जल और सूखे मेवे रखे जाते हैं. थाली पर मिट्टी के दीए के साथ ही पूजा की और भी जरूरी चीजें रखी जाती हैं. करवा चौथ की पूजा के लिए आठ पूरियों की अठावरी और हलुवा बनाएं. पीली मिट्टी से गौरी बनाएं और उनकी गोद में गणेश जी बनाकर बिठाएं..
अगरबत्ती.
कच्चा दूध.
शुद्ध घी.