ज्यादा प्याज खाने से क्या होता है? - jyaada pyaaj khaane se kya hota hai?

प्याज खाने के नुकसान

1. मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है
अधिक मात्रा में प्याज का सेवन करने से मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है। क्योंकि प्याज में सल्फर के गुण पाए जाते हैं, जो मुंह से बदबू आने की वजह बनते हैं। इसलिए प्याज का सेवन सीमित मात्रा में करें।
यह भी पढ़े: गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है हानिकारक, कई समस्याओं को दे सकता है जन्म

2. एसिडिटी की समस्या हो सकती है
प्याज का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या पैदा हो सकती है। प्याज में ग्लूकोस और फ्रक्टोज की अधिक मात्रा पाया जाता है, जो शरीर में शुगर के लेवल को बढ़ाता है। जिसकी वजह से खाना पचने में दिक्कत होती है और इससे एसिडिटी की समस्या पैदा होती है। इसलिए प्याज का सेवन सीमित मात्रा में करें।

3. ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है
ज्यादा मात्रा में प्याज का सेवन करने से ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। ज्यादा प्याज का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल ज्यादा कम हो जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए शुगर के मरीजों को प्याज का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

4. पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं
जरुरत से ज्यादा प्याज का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। प्याज में फाइबर की मात्रा अधिक होता है। इसलिए अधिक मात्रा में प्याज का सेवन से पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्या होने लगती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

1 दिन में कितना प्याज खाना चाहिए?

यदि आप ऐसा ही करते हैं तो बता दें, कच्ची प्याज खाने के कई फायदे होते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता - प्याज शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करती है। इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटमिन-सी जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को निरोग बनाने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

रोज प्याज खाने से क्या होता है?

प्याज में मौजूद कौन सी चीजें हैं सेहत के लिए फायदेमंद? प्याज में सल्फर, फ्लेवोनॉइड्स, विटामिन्स, जिंक, पोटैशियम, कॉपर, फाइबर्स, आयरन और कैलोरी की मात्रा कम होती है। रोज अपनी डाइट में एक प्याज जरूर शामिल करें।

प्याज कब नहीं खाना चाहिए?

वेद -शास्त्रों के अनुसार, लहसुन और प्याज तामसिक भोजन की श्रेणी में आता है। माना जाता है कि इन दोनों चीजों का सेवन करने से व्यक्ति अंदर रक्त का प्रवाह बढ़ या फिर घट जाता है। ऐसे में व्यक्ति को अधिक गुस्सा, अंहकार, उत्तेजना, विलासिता का अनुभव होता है। इसके साथ ही वह आलसी और अज्ञानी भी हो जाता है।

प्याज खाने से शुक्राणु बढ़ते हैं क्या?

प्याज़ और अदरक का रस पुरुषों की यौन क्षमता को बढ़ाने में भी लाभदायक होता है। प्याज़ पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन के स्तर को बढ़ता है। इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर होता है। साथ ही साथ ये शरीर की और भी बहुत से हॉर्मोन को बैलेंस करता है।