इस्लाम धर्म से पहले कौन सा धर्म था - islaam dharm se pahale kaun sa dharm tha

2- जैन धर्म
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभनाथ स्वायंभुव मनु (9057 ईसा पूर्व) से पांचवीं पीढ़ी में इस क्रम में हुए- स्वायंभुव मनु, प्रियव्रत, अग्नीघ्र, नाभि और फिर ऋषभ । 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने इस धर्म को एक नई व्यवस्‍था और दिशा धारा दी ।

3- यहूदी धर्म
यहूदी धर्म को आज से लगभग 4 हजार साल पुराना है जो वर्तमान में इसराइल का राजधर्म भी है । हजरत आदम की परंपरा में आगे चलकर हजरत इब्राहिम हुए और फिर हजरत मूसा, ऐसा माना जाता हैं कि ईसा से लगभग 1500 वर्ष पूर्व हुए हजरत मूसा ने यहूदी धर्म की स्थापना की थी ।

4- पारसी धर्म
प्राचीन इतिहास में ईसा से लगभग 1200 से 1500 वर्ष पूर्व ईरान में महात्मा जरथुस्त्र हुए थे । उन्होंने ही पारसी धर्म की स्थापना की थी । यह धर्म कभी ईरान का राजधर्म हुआ करता था । हालांकि इतिहासकारों का मत है कि जरथुस्त्र 1700-1500 ईपू के बीच हुए थे ।

5- बौद्ध धर्म
कहा जाता है कि ईसाई और इस्लाम धर्म से पूर्व बौद्ध धर्म की उत्पत्ति हुई थी । गौतम बुद्ध का जन्म ईसा से 563 साल पहले जब कपिलवस्तु की महारानी महामाया देवी अपने नैहर देवदह जा रही थीं, तो रास्ते में लुम्बिनी वन में हुआ ।

6- ईसाई धर्म
हजरत इब्राहिम की परंपरा में ही आगे चलकर 5 वीं ईसा पूर्व ईसा मसीह हुए । उनका जन्म फिलिस्तीन के बेथलेहम में नाजारेथ के एक यहूदी बढ़ई परिवार में हुआ था । कहा जाता है कि ईसा मसीह के बाद उनके 12 शिष्यों ने ईसाई धर्म की स्थापना की थी ।

7- इस्लाम धर्म
हजरत मुहम्मद अलै. का जन्म सन् 571 ईस्वी. में मक्का में पीर के दिन हुआ था, इन्होंने ही इस्ला‍म धर्म की स्थापना की थी । आगे चलकर खलिफाओं ने इस धर्म को फैलाया ।

8- सिख धर्म
सिख धर्म के दस गुरुओं में सबसे पहले गुरु हैं गुरु नानक देव जी जिनका जन्म 1469 को तलवंडी, पंजाब में हुआ था । अब यह हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है । सिख धर्म में कुल 10 गुरु हुए हैं । अंतिम गुरु गोविंदसिंह जी थे ।

9- दुनिया में शिंतो, ताओ, जेन, यजीदी, पेगन, वूडू, बहाई धर्म, अहमदिया, कन्फ्यूशियस, काओ दाई आदि अनेक धर्म हैं लेकिन ये सभी उपरोक्त धर्मों से निकले ही धर्म हैं ।

इस्लाम धर्म से पहले कौन सा धर्म था - islaam dharm se pahale kaun sa dharm tha

इस्लाम धर्म का इतिहास और महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

इस्लाम शब्द का अर्थ है: 'अल्लाह को समर्पण'. इस प्रकार मुसलमान वह है, जिसने अपने आपको अल्लाह को समर्पित कर दिया.

X

इस्लाम धर्म से पहले कौन सा धर्म था - islaam dharm se pahale kaun sa dharm tha

इस्लाम एकेश्वरवादी धर्म है, जो अल्लाह की तरफ से अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा इंसानों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय किताब कुरान की शिक्षा पर स्थापित है. इस्लाम शब्द का अर्थ है: 'अल्लाह को समर्पण'. इस प्रकार मुसलमान वह है, जिसने अपने आपको अल्लाह को समर्पित कर दिया. यानी कि इस्लाम धर्म के नियमों पर चलने लगा. इस्लाम धर्म का आधारभूत सिद्धांत अल्लाह को सर्वशक्तिमान, एकमात्र ईश्वर और जगत का पालक और हजरत मुहम्मद को उनका संदेशवाहक या पैगम्बर मानना है. यही बात उनके 'कलमे' में दोहराई जाती है: 'ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर्रसूलुल्लाह'. यानी कि 'अल्लाह एक है, उसके अलावा कोई दूसरा (दूसरी सत्ता) नहीं और मुहम्मद उसके रसूल या पैगम्बर.'

इस्‍लाम धर्म से जुड़े महत्‍वपूर्ण तथ्‍य:

(1) इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद थे.

(2) हजरत मुहम्मद का जन्म 570 ई. में मक्का में हुआ था.

(3) हजरत मुहम्मद को 610 ई. में मक्का के पास हीरा नाम की गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी.

(4) 24 सिंतबर को पैगंबर की मक्का से मदीना की यात्रा इस्लाम जगत में मुस्लिम संवत के नाम से जानी जाती है.

(5) हजरत मुहम्मद की शादी 25 साल की उम्र में खदीजा नाम की विधवा से हुई.

(6) हजरत मुहम्मद की बेटी का नाम फतिमा और दामाद का नाम अली हुसैन है.

(7) देवदूत ग्रैब्रियल ने पैगम्‍बर मुहम्मद को कुरान अरबी भाषा में संप्रेषित की.

(8) कुरान इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रंथ है.

(9) पैगंबर मुहम्मद ने कुरान की शिक्षाओं का उपदेश दिया.

(10) हजरत मुहम्मद की मृत्यु 8 जून 632 ई. को हुई. इन्हें मदीना में दफनाया गया.

(11) हजरत मुहम्मद की मृत्यु के बाद इस्लाम शिया और सुन्नी दो पंथों में बंट गया.

(12) सुन्नी उन्हें कहते हैं जो सुन्ना में विश्वास रखते हैं. सुन्ना हजरत मुहम्मद के कथनों और कार्यों का विवरण है.

(13) शिया अली की शिक्षाओं में विश्वास रखते हैं और उन्हें हजरत मुहम्मद का उत्तराधिकारी मानते हैं. अली, हजरत मुहम्मद के दामाद थे.

(14) अली की सन 661 में हत्या कर दी गई थी. अली के बेटे हुसैन की हत्या 680 में कर्बला में की गई थी. इन हत्याओं ने शिया को निश्चित मत का रूप दे दिया.

(15) हजरत मुहम्मद के उत्तराधिकारी खलीफा कहलाए.

(16) इस्लाम जगत में खलीफा पद 1924 ई. तक रहा. 1924 में इसे तुर्की के शासक मुस्तफा कमालपाशा ने खत्म कर दिया.

(17) इब्‍न ईशाक ने सबसे पहले हजरत मुहम्मद का जीवन चरित्र लिखा था.

(18) हजरत मुहम्मद के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के नाम से मनाया जाता है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें डाउनलोड करें

  • इस्लाम धर्म से पहले कौन सा धर्म था - islaam dharm se pahale kaun sa dharm tha

  • इस्लाम धर्म से पहले कौन सा धर्म था - islaam dharm se pahale kaun sa dharm tha

दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है?

हिन्दू धर्म (संस्कृत: हिन्दू धर्म) एक धर्म (या, जीवन पद्धति) है जिसके अनुयायी अधिकांशतः भारत, नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। इसके अलावा सूरीनाम, फिजी इत्यादि। इसे विश्व का प्राचीनतम धर्म माना जाता है। इसे 'वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म' भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है।

इस्लाम से पहले कौन धर्म था?

यजीदी- यजीदी धर्म प्राचीन विश्व की प्राचीनतम धार्मिक परंपराओं में से एक है। यजीदियों की गणना के अनुसार अरब में यह परंपरा 6,763 वर्ष पुरानी है अर्थात ईसा के 4,748 वर्ष पूर्व यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों से पहले से यह परंपरा चली आ रही है। मान्यता के अनुसार यजीदी धर्म को हिन्दू धर्म की एक शाखा माना जाता है। 4.

मुस्लिम धर्म कैसे पैदा हुआ?

इस्लाम का उदय सातवीं सदी में अरब प्रायद्वीप में हुआ। इसके अन्तिम नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्म 570 ईस्वी में मक्का में हुआ था। लगभग 613 इस्वी के आसपास हजरत मुहम्मद साहब ने लोगों को अपने ज्ञान का उपदेशा देना आरंभ किया था। इसी घटना को इस्लाम का आरंभ के रूप में जाना जाता है।

पहले स्थान पर कौन सा धर्म है?

दुनियाभर में अनुयायियों की संख्या के लिहाज से ईसाई सबसे बड़ा, जबकि हिंदू धर्म तीसरा सबसे बड़ा धर्म है. इस्लाम दूसरे स्थान पर है.