घर में बिल्ली पालने से क्या फायदा है? - ghar mein billee paalane se kya phaayada hai?

घर में बिल्ली पालने से क्या फायदा है? - ghar mein billee paalane se kya phaayada hai?
घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ

कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने घरों में बिल्ली पालते हैं। घर में बिल्ली पालना शुभ होता है या अशुभ? घर में बिल्ली पालने का हमारे ऊपर प्रभाव जरूर पड़ता है। लोग बिना सोचे-समझे घर में बिल्ली पाल लेते हैं। लेकिन इस बात से अनजान रहते हैं कि घर में बिल्ली पालना शुभ है या अशुभ। आज जानेंगे कि घर में बिल्ली पालना शुभ होता है या अशुभ।

घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ

घर में बिल्ली पालना अशुभ होता है। घर में बिल्ली होने से घर के सदस्यों पर इसका बुरा असर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि जिस घर में बिल्ली पाली जाती है या फिर घर में बिल्ली बार-बार आ रही है तो यह एक अशुभ संकेत है। जहां पर बिल्ली का वास होता है, वहां पर नकारात्मक शक्तियां मौजूद होती है या आती है।

जिस घर में बिल्ली पाला जाता है, उस घर के सदस्य बार-बार बीमारी की चपेट में आने लगते हैं। बिल्ली के द्वारा त्याग किया गया मल-मूत्र हमारे लिए काफी संकटों को ला सकता है। हालांकि आजकल लोग शहरों में शौक से बिल्ली पालते हैं, इसलिए यदि आप बिल्ली पालने के बारे में सोच रहे हैं तो सोच-समझकर बिल्ली पालें।

जिस प्रकार घर में बिल्ली पालना अशुभ होता है, वैसे ही क्या बिल्ली का बच्चे को आपके घर में जन्म देना अशुभ होता है? बता दें कि घर में बिल्ली का बच्चे को जन्म देना शुभ होता है। यदि आपके घर में बिल्ली ने बच्चा दिया है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके घर में जो भी संकट है, उसका अब निवारण होने वाला है। पढ़ें- सपने में पैसा देखने का क्या मतलब होता है, जाने शुभ अशुभ फल

बिल्ली के शुभ संकेत

बिल्ली के अशुभ संकेत के साथ-साथ बिल्ली के कुछ शुभ संकेत भी होते हैं। यदि आपने बिल्ली को उसके बच्चे के साथ देखा है तो यह शुभ संकेत है। ऐसा माना जाता है कि आप किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

दिवाली की रात यदि आपके घर में बिल्ली आ जाए तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे आपके जीवन में और घर में धन प्राप्ति के योग बनते हैं। यदि बिल्ली बाएं तरफ से रास्ता काटते हुए दाएं तरफ जाए तो यह एक शुभ संकेत होता है।

बिल्ली की जेर को कपड़े में बांधकर अपनी बाजू पर बांधने से नजरदोष से संबंधित समस्याओं में बचाव होता है। यदि किसी की कुंडली में अशुभ राहु है और उसकी वजह से परेशानी आ रही है तो राहु के अशुभ प्रभाव को खत्म करने के लिए बिल्ली पालने चाहिए। घर में बिल्ली पालने से राहु का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। बिल्ली को राहु की सवारी भी मानी जाती है।

कुत्ता पालने वाले बहुत से लोग मिल जाएंगे लेकिन बिल्ली पालते हुए किसी को देखकर एक बारगी आप हैरान जरूर होंगे। इसका कारण यह है कि हिन्दू धर्म में बिल्ली को अशुभ पशु के रूप में मान्यता प्राप्त है।

बिल्ली को अक्सर तंत्र, मंत्र जादू टोने से जोड़कर भी देखा जाता है। लेकिन चीन और जापान में बिल्ली को शुभ माना गया है। इसका प्रतीक चिन्ह है हाथ हिलाती हुई बिल्ली जिसे 'मानकी निको' नाम से जाना जाता है।

मानकी निको को लकी कैट और मनी कैट के नाम से भी जाना जाता है। मानकी निको के विषय में एक कहानी है कि, एक बार धन के देवता कहीं जा रहे थे तो रास्ते में बरसात होने लगी। वर्षा से बचने के लिए धन के देवता एक वृक्ष के नीचे खड़े हो गये।

इन्होंने देखा कि सामने एक मंदिर है और मंदिर के कोने में बैठी बिल्ली उन्हें बुला रही है। बिल्ली के बुलाने पर धन के देवता मंदिर में चले आए, तभी बिजली कड़की और उस पेड़ पर गिरी जिसके नीचे धन के देवता खड़े थे। वृक्ष टूट कर गिर गया।

बिल्ली के कारण धन के देवता सुरक्षित थे इससे वह प्रसन्न हुए और बिल्ली पालने वाले मंदिर के गरीब पुरोहित पर कृपा करना का विचार किया। धन के देवता की कृपा से मंदिर समृद्घ हो गया। पुरोहित की गरीबी दूर हुई।

कुछ समय बाद बिल्ली की मृत्यु हो गयी। पुरोहित ने बिल्ली को दफना दिया और उसके प्रतीक चिन्ह के रूप में मानकी निको नाम की हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति बनायी। इसके बाद से आर्थिक उन्नति के लिए हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखने की परंपरा शुरू हुई।

लकी कैट से लाभ पाने के लिए नियम
लकी कैट कई रंग के मिलते हैं। रंग के अनुसार इसके फल भी अलग-अलग होते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए घर अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठान में पीले रंग की बिल्ली रखनी चाहिए। नीले रंग की बिल्ली भी धन में वृद्धि करने वाली मानी जाती है।

इसके लिए सबसे उत्तम दिशा है दक्षिण पूर्व जिसे फेंगशुई में धन की दिशा कहा गया है। अगर इस दिशा में लकी कैट रखना संभव नहीं हो तब उत्तर पूर्व में इसे रख सकते हैं।

हरे रंग की बिल्ली उत्तर पूर्व में रखनी चाहिए यह सौभाग्य बढ़ाता है और भाग्य की बाधा को दूर करता है। लाल रंग की बिल्ली को दक्षिण पश्चिम दिशा में रखने से प्यार में भाग्य साथ देता है।

यदि आपको बिल्लियां अच्छी लगती हैं, और आप किसी बिल्ली को पालने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको इस लेख को पढ़ना चाहिए। कोई बिल्ली पालना एक बड़ी प्रतिबद्धता है (इनडोर बिल्लियाँ 10-15 साल तक जीवित रहती हैं), और इसलिए सुनिश्चित करें कि आप एक सोचा-समझा निर्णय ले रहे हैं। यह बहुत जरूरी है, अन्यथा यह हो सकता है की आप अपनी बिल्ली को बीच में ही त्याग दें।

अतः, इस लेख में हम बिल्ली पालने के फायदे और नुकसान, दोनों के बारे में जानेंगे। देखें कि क्या इनमें ऐसा कुछ है जिससे आप समझौता नहीं कर सकते। कुछ ऐसा, जो बिल्ली के लिए आपके प्यार पर भारी पड़े।

घर में बिल्ली पालने से क्या फायदा है? - ghar mein billee paalane se kya phaayada hai?
नोट

यहां हम केवल पालतू इनडोर बिल्लियों के बारे में चर्चा करेंगे, न कि जंगली बिल्लियों के बारे में।

घर में बिल्ली पालने से क्या फायदा है? - ghar mein billee paalane se kya phaayada hai?
Table of Contents

  • बिल्ली पालने के फायदे
  • बिल्ली पालने के नुकसान

बिल्ली पालने के फायदे (billi paalne ke fayade)

बिल्लियाँ अद्भुत साथी होती हैं

बिल्लियाँ एक अद्भुत साथी और दोस्त बनती हैं। वे आपके अकेलेपन, चिंता और तनाव को एक झटके में दूर कर सकती हैं, और आपको अंदर से अच्छा महसूस करा सकती हैं। कुत्तों की तरह, बिल्लियाँ भी अपने मालिकों पर एक अच्छा भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालती हैं। यह कुछ हद तक बच्चा पालने के समान है।

वे बहुत गंभीर रहने वाले लोगों को भी हँसा देती हैं। आप सबूत चाहते हैं? बस इंटरनेट पर बिल्ली के वीडियोस की संख्या पर एक नज़र डाल लें। वे नासमझ, ऊटपटांग हरकतें करती हैं, जो प्रफुल्लित करने वाला और मनोरंजक होता है। जब आप अपने घर में कोई बिल्ली लाते हैं, तो इसका मतलब है कि आप कुछ दैनिक हंसी और ठहाके घर ला रहे हैं।

एक आम धारणा यह है, कि कुत्ते अपने मालिकों से अधिक भावनात्मक जुड़ाव रखते हैं, जबकि बिल्लियाँ मकान/जगह से अधिक जुड़ी होती हैं। पर यह पूरी तरह सच नहीं है। बिल्लियाँ अपने देखभाल करने वालों के साथ मजबूत भावनात्मक बंधन बनाती हैं, और वे आपको बहुत सारा प्यार और स्नेह दे सकती हैं। लेकिन वे किसी कुत्ते की तुलना में, भावनात्मक बंधन बनाने में थोड़ा अधिक समय लेती हैं, और आपके प्रति उनका स्नेह किसी कुत्ते की तुलना में गुणात्मक रूप से भिन्न होता है। बिल्लियाँ आपके प्रति अपना प्यार, किसी कुत्ते की तरह सीधे और साफ़-साफ़ तौर से नहीं दिखाएँगी। लेकिन आपको उनके व्यवहार से पता चल जाएगा, कि वे आपको पसंद करती हैं।

अतः, यह आश्चर्य की बात नहीं है कि कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि बिल्लियों को पालना आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, और आपको बेहतर नींद पाने में मदद करता है, खासकर महिलाओं को।

बिल्लियाँ छोटे घरों के लिए उपयुक्त होती हैं

यदि आप एक छोटे से घर या अपार्टमेंट में रहते हैं, तो कुत्तों की तुलना में बिल्लियाँ बेहतर विकल्प हैं।

यह विशेष रूप से सच है यदि आपके पड़ोसी बहुत करीब रहते हैं। कुत्ते भौंकेंगे, खासकर छोटे वाले। हो सकता है कि आपके पड़ोसी इस अत्यधिक शोर की वजह से असहज महसूस करें। मगर अगर आप बिल्ली पालेंगे तो ऐसी कोई समस्या नहीं होगी।

इसके अलावा, कुत्तों को दौड़ने के लिए बहुत अधिक जगह की आवश्यकता होती है। आपको उन्हें रोजाना टहलाने के लिए बाहर भी ले जाना होगा। यह एक ऐसा सिरदर्द है, जिससे आप बिल्लियों को पालकर बच सकते हैं। बिल्लियों को घर के अंदर ही, कूड़े के डिब्बे (litter box) में अपना दैनिक व्यवसाय करने के लिए प्रशिक्षित किया जा सकता है। इन्हें दौड़ने के लिए भी ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती है।

बिल्लियाँ कम रखरखाव वाली होती हैं

कुत्तों की तुलना में, बिल्लियाँ कम रखरखाव वाली होती हैं। आपको उन्हें टहलाने के लिए बाहर ले जाने की आवश्यकता नहीं है। घर में सिर्फ कूड़े का डिब्बा (litter box) रखें, जहाँ वो पॉटी कर सकें।

बिल्लियाँ में, कुत्तों की तुलना में कम महक/गंध होती है, इसलिए आपको उन्हें नियमित रूप से नहलाने की ज़रूरत नहीं है। जो भी गंध आपको मिलेगी, वह उनके कूड़े के डिब्बे (litter box) से होगी। तो, बस इसे साफ रखें।

यदि आप बहुत व्यस्त व्यक्ति हैं, तो बिल्ली पालना, कुत्ता पालने से बेहतर विकल्प हो सकता है।

बिल्लियाँ आपके घर को कीट मुक्त रखती हैं

बिल्लियाँ प्राकृतिक परभक्षी होती हैं, जो आपके घर में कई कीटों, विशेषकर चूहों का शिकार करती हैं। इसलिए, यदि आपके घर में चूहों की समस्या है, तो बिल्ली पालना एक अच्छा विचार हो सकता है। हालांकि, सुनिश्चित करें कि शिकार करने के बाद आपकी बिल्ली चूहे को खाए न, क्योंकि इससे उसे कोई बीमारी हो सकती है।

बिल्ली पालने के नुकसान (billi paalne ke nuksan)

बाल झड़ना

कुत्तों की तरह, बिल्लियाँ भी बहुत बाल झाड़ती हैं। हालांकि यह बिल्ली की नस्ल पर भी निर्भर करेगा। लंबे बालों वाली बिल्लियाँ बहुत अधिक बाल झाड़ेंगी। हर जगह बाल होंगे।

यह मौसम के अनुसार भी बदलता रहता है। गरमी के मौसम में बाल गिरना बढ़ जाएगा। लेकिन ठंड के मौसम में भी बिल्लियाँ थोड़ा-बहुत तो बाल झाड़ती ही हैं। इसलिए, आपको नियमित रूप से वैक्यूमिंग और सफाई करनी होगी।

चिकित्सा व्यय

कोई बिल्ली, या कोई भी पालतू जानवर पालने का मतलब है कि आपको उनकी चिकित्सा देखभाल पर कुछ पैसे तो खर्च करने ही होंगे। आप जहां रहते हैं उसके आधार पर, यह सस्ता या काफी महंगा हो सकता है। यदि आपके इलाके में पशु चिकित्सक सेवाएं वास्तव में काफी महंगी हैं, तो आप अपनी पालतू बिल्ली के लिए चिकित्सा बीमा प्राप्त कर सकते हैं। इससे कुछ जोखिम कम हो जाएंगे।

बिल्ली के कूड़े के डिब्बे (litter box) की सफाई

यह शायद आपका सबसे कम पसंदीदा काम होगा। लेकिन अगर आपके पास एक बिल्ली है, तो आपके पास एक कूड़े का डिब्बा (litter box) होना चाहिए, जहाँ वो पॉटी वगैरह कर सकें, और आपको उसे साफ भी रखना होगा। अन्यथा, आपकी बिल्ली इसका उपयोग करना बंद कर सकती है। कई बिल्लियाँ बहुत सफाई पसंद और नखरीली होती हैं। कोई नया कूड़े का डिब्बा खरीद लें, यदि पुराना खराब स्थिति में है।

घर में बिल्ली पालने से क्या फायदा है? - ghar mein billee paalane se kya phaayada hai?
नोट

बहुत से लोग अपनी बिल्लियों को त्याग देते हैं, क्योंकि उनकी बिल्लियाँ कूड़े के डिब्बे (litter box) के बजाय, कहीं और पॉटी करने लगती हैं। यह एक बहुत ही आम समस्या है। वैसे यह आपकी बिल्ली पर भी निर्भर करेगा, क्यूंकि हर बिल्ली भिन्न होती है।

कभी-कभी, कुछ चिकित्सीय समस्या के कारण भी बिल्लियाँ कूड़े के डिब्बे (litter box) का उपयोग नहीं करती हैं। इसलिए, अगर आपकी बिल्ली ने प्रशिक्षण के बाद भी अचानक कूड़े के डिब्बे (litter box) का उपयोग करना बंद कर दिया है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

मुद्दा उनके व्यवहार या प्रशिक्षण से संबंधित भी हो सकता है। अगर यही स्थिति बनी रहती है, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।

बिल्लियां चीजों को नुकसान पहुंचा सकती हैं

कुत्तों के विपरीत, बिल्लियाँ चीजों पर चढ़ सकती हैं, काफी ऊपर रखी चीज़ों कर भी, और क्योंकि वे बहुत सक्रिय होती हैं, वे अक्सर जानबूझकर या अनजाने में चीजों को तोड़ देती हैं।

इनके पंजे भी बहुत नुकीले होते हैं। वे आपके फर्नीचर और कांच आदि को खरोंच लगा सकती हैं। नुकसान को कम करने के लिए आप:

  • स्क्रैच पोस्ट (scratch post) खरीद लें और अपनी बिल्ली को इसका उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित करें।
  • अपनी बिल्ली के नाखून काटें। लेकिन कृपया अपनी बिल्ली के पंजों को ना काटें; यह बहुत ही क्रूर प्रथा है।
  • घर में ऐसी चीजें न लाएं, जो आसानी से खरोंचने योग्य हों, जैसे की चमड़ा।

घर में बिल्ली पालने से क्या फायदा है? - ghar mein billee paalane se kya phaayada hai?
नोट

कुत्ते चीजों को चबाते हैं, बिल्लियाँ चीजों को खरोंचती हैं।

बिल्लियाँ आपको बीमार कर सकती हैं

आपकी बिल्ली से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, जैसे की:

  • एलर्जी - कुछ लोगों को बिल्लियों से एलर्जी होती है। इसलिए, इससे पहले कि आप एक बिल्ली प्राप्त करें, सुनिश्चित करें कि आपके परिवार में किसी को भी बिल्ली से एलर्जी नहीं है। ऐसा करने के लिए, आप उन्हें अपने दोस्तों/रिश्तेदारों की बिल्लियों के पास ले जा सकते हैं, या उन्हें पालतू जानवरों की दुकान पर ले जा सकते हैं। अगर किसी को एलर्जी की प्रतिक्रिया होती है, तो पालतू बिल्ली पाने का विचार छोड़ दें।

घर में बिल्ली पालने से क्या फायदा है? - ghar mein billee paalane se kya phaayada hai?
नोट

हालांकि, कुछ अध्ययनों के अनुसार, बच्चों को कम उम्र में ही बिल्लियों के संपर्क में लाने से, उनके जीवन में बाद में एलर्जी विकसित होने की संभावना कम हो सकती है।

  • परजीवी - बिल्लियाँ कई परजीवियों की वाहक भी हो सकती हैं| यह परजीवी विशेषकर उनके पंजों में पाए जाते हैं।

उपरोक्त अधिकांश समस्याओं से बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है, कि अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं (खासकर कुछ खाने से पहले), अपने घर को वैक्यूम करें, अपनी बिल्ली को आपको चाटने या खरोंचने न दें, आदि।

सामाजिक जीवन पर प्रतिबंध

बिल्ली या कोई पालतू जानवर पालना आपके सामाजिक जीवन और स्वतंत्रता पर बहुत सारे प्रतिबंध लगाता है। यह एक बच्चा होने जैसा है। आप नाईट-आउट नहीं कर सकते, लंबी छुट्टियों आदि पर नहीं जा सकते। भले ही आप कुछ समय के लिए ही घर से बाहर जा रहे हों, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी बिल्लियों की देखभाल करने के लिए कोई है।

घर में बिल्ली पालने से क्या फायदा है? - ghar mein billee paalane se kya phaayada hai?
नोट

वे अपने मालिकों को सुबह जल्दी जगाने की प्रवृत्ति भी रखती हैं। अतः, आप वैसे भी देर रात तक जाग नहीं पाएंगे। यह कुछ ऐसा है जो बिल्लियाँ और कुत्ते, दोनों ही करते हैं।

और यह केवल उनके खाने की समस्या या उनकी सुरक्षा की वजह से ही नहीं है। बिल्लियाँ कभी-कभी खुद को खतरनाक स्थितियों में डाल देती हैं, क्योंकि वे स्वभाव से बहुत जिज्ञासु होती हैं और चीजों पर कूदती रहती हैं। इसलिए, उन पर नजर रखने के लिए हमेशा कोई न कोई होना चाहिए।

एक बार जब आप बिल्ली के स्वामित्व से जुड़े सभी लाभों, नुकसानों और जोखिमों को जान लेते हैं, तो आप अपना मन बना सकते हैं कि आप इस विचार को क्रियान्वित करना चाहते हैं, या इसे पूरी तरह से छोड़ देना चाहते हैं। और हाँ, कुछ भी ऐसा करने से पहले अपने परिवार के साथ भी इन सब मुद्दों पर चर्चा करें। यह बहुत आवश्यक है!

क्या घर में बिल्ली पालना शुभ होता है?

घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ घर में बिल्ली पालना अशुभ होता है। घर में बिल्ली होने से घर के सदस्यों पर इसका बुरा असर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि जिस घर में बिल्ली पाली जाती है या फिर घर में बिल्ली बार-बार आ रही है तो यह एक अशुभ संकेत है।

बिल्ली के घर में रहने से क्या होता है?

बिल्ली के बारे में क्या कहते हैं धार्मिक शास्‍त्र जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि बिल्ली को नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। इस बात का जिक्र नारद पुराण में भी मिलता है। बिल्ली के घर में बार-बार आने को अच्‍छा नहीं माना गया है। वहीं एक मत यह भी है कि बिल्‍ली बुरी शक्तियों से व्यक्ति की रक्षा करती है।

बिल्ली पालने से क्या नुकसान है?

बिल्ली पालने वाले हो जाएं सावधान, वैज्ञानिकों ने किया इस खतरे का....
परजीवी का दिमागी बीमारी से ताल्लुक बता दें कि काफी समय पहले से ही वैज्ञानिक 'टी गोंडी' नामक एक परजीवी को लेकर भ्रमित थे। ... .
बिल्लियों से ऐसे फैलता है संक्रमण ... .
मानसिक स्वास्थ्य से संबंध ... .
दिमाग में सिस्ट.