गुप्त रोग की दवा कौन सी है? - gupt rog kee dava kaun see hai?

Written and reviewed by

Bachelor of Ayurveda, Medicine and Surgery (BAMS)

Ayurvedic Doctor, Lakhimpur Kheri  •  13years experience

गुप्त रोग की दवा कौन सी है? - gupt rog kee dava kaun see hai?

पुरुषों या महिलाओं की सेक्स समस्याओं को गुप्त रोग कहा जाता है. इस तरह की समस्याओं को स्वास्थ्य की देखभाल के जरिये स्वस्थ सेक्स जीवन बनाए रखने में मदद करने के लिए निम्न कदम उठाए जा सकते हैं. शराब सम्बंधित दिशानिर्देशों का कढ़ाई से पालन करना धूम्रपान छोड़ना तनाव से बचना अधिक आराम चिंताओं या समस्याओं के बारे में अपने साथी से बात करना आदि को अपनाकर इसे कम कर सकते हैं. लगभग 10 में से 1 पुरुष यौन समस्याओं का अनुभव करते हैं.

पुरुषों की यौन समस्याएं जीवन के किसी भी समय हो सकती हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ अधिक हो सकती हैं. अधिकांश यौन समस्याओं का इलाज किया जा सकता है इसके लिए आप निम्लिखित गुप्त रोगों के घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं. हलांकी समस्या गंभीर होने पर चिकित्सकीय जांच ही बेहतर है.

गुप्त रोगों का घरेलू इलाज - Gupt Rogon Ka Gharelu Ilaj in Hindi

  1. स्तंभन दोष
    कभी-कभी जिसे नपुंसकता कहा जाता है - सेक्स के लिए लिंग के खड़े होने और खड़े रहने में समस्या होना. शीघ्र स्खलन (शीघ्रपतन), सेक्स के दौरान जल्दी इच्छा से पहले या सामान्य समय से पहले लिंग का स्खलन. संकोची स्खलन या मंद स्खलन, जब आदमी का लिंग स्खलन धीमा हो. रेट्रग्रेड इजैक्यूलेशन, जहां वीर्य स्खलन लिंग के मुँह से बाहर आने के बजाय मूत्राशय में चला जाता है. सेक्स में कम रुचि, सेक्स ड्राइव या कामेच्छा का न होना.
  2. वेनेरियाल डिजिज़ के लक्षण
    अगर किसी महिला की योनि से लगातार 6 महीनों से स्राव होने के साथ-साथ उसमें खुजली होती है. पति के साथ संबंध बनाते वक्त उसे दर्द होता है. पेशाब करने के वक्त उसे परेशानी होती है. तब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. यह ट्राइकोमोनियासिस बीमारी हो सकती है. अक्सर पढ़ीलिखी होने के बावजूद अधिकांश महिलाएं अपने प्रजनन अंगों की देखभाल के प्रति गंभीर नहीं होतीं. स्त्री-पुरुषों में स्पष्ट शारीरिक भिन्नता होती है. स्त्रियों में प्रजनन अंगों का योनि, गर्भाशय व गर्भनली के माध्यम से सीधा संबंध होता है. पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध दोनों के जीवन का सुखकारी समय होता है, किंतु कई बार महिलाओं में प्रसव, मासिक धर्म व गर्भपात के समय भी संक्रमण होने का डर होता है.
  3. ट्राइकोमोनियासिस
    ट्राइकोमोनियासिस का इलाज मैट्रोनीडाजोल नामक दवा से होता है, जो खाई जाती है और जैल के रूप में लगाई भी जाती है लेकिन डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें. अशिक्षा, गरीबी, शर्म के कारणों से अकसर महिलाएं प्रजनन अंगों के रोगों का उपचार कराने में आनाकानी करती हैं. प्रजनन अंगों के संक्रमण से एड्स जैसा खतरनाक रोग भी हो सकता है.
  4. गोनोरिया
    यह रोग महिलाओं में सूजाक, नीसेरिया नामक जीवाणु से होता है. यह स्त्री के प्रजनन मार्ग के गीले क्षेत्र में आसानी से बड़ी तेजी से बढ़ता है. इसके जीवाणु मुंह, गले, आंख में भी फैल जाते हैं. इस बीमारी में यौनस्राव में बदलाव होता है. पीले रंग का बदबूदार स्राव निकलता है. कई बार योनि से खून भी निकलता है. गर्भवती महिला के लिए यह बहुत घातक रोग होता है. प्रसव के दौरान बच्चा जन्म नली से गुजरता है, ऐसे में मां के इस बीमारी से ग्रस्त होने पर बच्चा अंधा भी हो सकता है.
  5. हर्पीज
    यह रोग हर्पीज सिंपलेक्स से ग्रसित व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से होता है. इसमें 2 प्रकार के वायरस होते हैं. कई बार इस रोग से ग्रसित स्त्री-पुरुष को मालूम ही नहीं पड़ता कि उन्हें यह रोग है भी. यौन अंगों व गुदाक्षेत्र में खुजली, पानी भरे छोटे-छोटे दाने, सिरदर्द, पीठदर्द, बार-बार फ्लू होना आदि के इसके लक्षण होते हैं.
  6. सैप्सिस
    यह रोग ट्रेपोनेमा पल्लिडम नामक जीवाणु से पैदा होता है. योनिमुख, योनि, गुदाद्वार में बिना खुजली के खरोंचें हो जाती हैं. महिलाओं को तो पता ही नहीं चलता है. पुरुषों में पेशाब करते वक्त जलन, खुजली, लिंग पर घाव आदि समस्याएं हो जाती हैं.
  7. हनीमून सिस्टाइस
    नवविवाहिताओं में यूटीआई अति सामान्य है. इसको हनीमून सिस्टाइस भी कहते हैं. महिलाओं में मूत्र छिद्र योनिद्वार और मलद्वार के पास स्थित होता है. यहां से जीवाणु आसानी से मूत्र मार्ग में पहुंचकर संक्रमण कर सकते हैं. करीब 75 प्रतिशत महिलाओं में यूटीआई आंतों में पाए जाने बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होता है. इसके अतिरिक्त अनेक अन्य प्रजाति के जीवाणु भी यूटीआई उत्पन्न कर सकते हैं. मूत्र मार्ग का संक्रमण जिसको यूरीनरी ट्रैक्क इंफेक्शन या यूटीआई कहते हैं, महिलाओं में मूत्र मार्ग की विशिष्ट संरचना के कारण अति सामान्य समस्या है. करीब 40 प्रतिशत महिलाएं इससे जीवन में कभी न कभी ग्रसित हो जाती हैं. मूत्रद्वार में होने वाली जलन, खुजली अनेक कारणों से हो सकती है, लेकिन लगभग 80 प्रतिशत में यह यौन संसर्ग के कारण होती है. अकसर संक्रमण होने पर यौन संबंध बनाने के करीब 24 घंटे बाद लक्षण शुरू हो जाते हैं. विवाह के तुरंत बाद अज्ञानता, हड़बड़ी इत्यादि कारणों से यूटीआई होने की आशंका ज्यादा रहती है.

9 people found this helpful

पुरुषों के यौन (गुप्त) रोग और उनके समाधान - Men's sexual problems and solutions in Hindi

कई बार आवाज़ आने में कुछ क्षण का विलम्ब हो सकता है!

गुप्त रोग की दवा कौन सी है? - gupt rog kee dava kaun see hai?

लगभग 10 में से 1 पुरुष यौन समस्याओं का अनुभव करते हैं। पुरुषों की यौन समस्याएं जीवन के किसी भी समय हो सकती हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ अधिक हो सकती हैं। अधिकांश यौन समस्याओं का इलाज किया जा सकता है - यदि आपको किसी भी प्रकार चिंताएं हैं तो एक अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।

(और पढ़ें - महिलाओं की यौन समस्याएं और समाधान)

  1. पुरुषों के यौन (गुप्त) रोग के प्रकार - Types of Men's Sexual Disease in Hindi
  2. पुरुषों की यौन समस्याओं के कारण - Causes of men's sexual problems in Hindi
  3. पुरुषों की सेक्स समस्याओं का निदान - Diagnosis of men's sexual problems in Hindi
  4. पुरुषों की सेक्स समस्याओं के लिए टेस्ट - Tests for Men's Sexual Problems in Hindi
  5. पुरुषों की सेक्स समस्याओं के इलाज के तरीके - Ways to treat men's sexual problems in Hindi
  6. पुरुषों की सेक्स समस्याओं की रोकथाम - Prevention of Men's Sexual Problems in Hindi

यौन रोग के डॉक्टर

गुप्त रोग की दवा कौन सी है? - gupt rog kee dava kaun see hai?

पुरुषों की यौन समस्याओं के कारण - Causes of men's sexual problems in Hindi

पुरुषों की सेक्स समस्याओं का निदान - Diagnosis of men's sexual problems in Hindi

  1. डॉक्टर ऐसे व्यक्ति के लक्षणों के बारे में पूछताछ करता है, उस व्यक्ति की मेडिकल हिस्ट्री की समीक्षा करता है और शारीरिक जांच कर सकता है।
  2. एक GP या यौन स्वास्थ्य क्लिनिक निदान करने में सक्षम हो सकता है - या अतिरिक्त मूल्यांकन, परीक्षण या उपचार के लिए मामला विशेषज्ञों को रेफर किया जा सकता है।
  3. विशेषज्ञ जो पुरुषों की सेक्स समस्याओं में मदद कर सकते हैं उनमें शामिल हैं:-
    1. मूत्रविज्ञानी, जो मूत्र पथ और प्रजनन प्रणाली के विशेषज्ञ हैं।
    2. एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, जो हार्मोन को प्रभावित करने वाली स्थिति में विशेषज्ञ हैं।
    3. न्यूरोलॉजिस्ट, जो शरीर के तंत्रिका नेटवर्क में विशेषज्ञ हैं।
    4. सेक्स चिकित्सक या सलाहकार और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ।

(और पढ़ें - सेक्स के फायदे)

पुरुषों की सेक्स समस्याओं के लिए टेस्ट - Tests for Men's Sexual Problems in Hindi

पुरुषों की सेक्स समस्याओं के निदान के लिए जो टेस्ट्स किये जाते हैं उनमें निम्नलिखित टेस्ट्स शामिल हैं:-

  1. कोई भी हार्मोन की समस्या जैसे कम टेस्टोस्टेरोन और कोई अज्ञात चिकित्सा समस्या जैसे कि मधुमेह, की पहचान के लिए ब्लड टेस्ट।
  2. किसी भी रुकावट या प्रतिबंध के लिए लिंग का रक्त प्रवाह जांचना। (और पढ़ें - ling ko mota karne ka tarika)
  3. किसी भी तरह की सवेंदन सम्बन्धी हानि जैसे मधुमेह की जटिलता के लिए तंत्रिका जांच।
  4. नाइट-टाइम लिंग कठोरता परीक्षण, यह देखने के लिए कि रात को होने वाले प्राकृतिक इरेक्शंस एक सामान्य आदमी की तुलना में अधिक मजबूत है, जो मनोवैज्ञानिक कारणों का संकेत दे सकता है।

(और पढ़ें - सुरक्षित सेक्स कैसे करें)

पुरुषों की सेक्स समस्याओं के इलाज के तरीके - Ways to treat men's sexual problems in Hindi

पुरुषों की सेक्स समस्याओं का उपचार इस पर निर्भर करेगा की उपचार के लिए कौनसे दृष्टिकोण का प्रयोग किया जाता हैं। इसमें निम्नलिखित दृष्टिकोण शामिल हो सकते हैं:-

  1. चिन्हित चिकित्सा स्थितियों का इलाज करना।
  2. इरेक्शन में सुधार करने के लिए दवाओं, इंजेक्शन, जेल या छर्रों का प्रयोग।
  3. किसी भी असंतुलन को ठीक करने के लिए हार्मोन उपचार जैसे - टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी।
  4. चिंता या अवसाद में मदद करने और मुद्दों पर चर्चा करने, जिसमें पुरुष की साथी शामिल हो सकती हैं, के लिए मनोवैज्ञानिक चिकित्सा, परामर्श या सेक्स थेरेपी।
  5. इरेक्शंस में मदद करने के लिए वैक्यूम उपकरणों या पेनिल प्रत्यारोपण सहित यांत्रिक उपकरणों का उपयोग।

कई बार उपचार से समस्या ठीक हो जाती है। लेकिन उपचार की सफलता समस्या के कारण और उपचार के दृष्टिकोण पर निर्भर करती है।

(और पढ़ें - हस्तमैथुन छोड़ने के उपाय)

पुरुषों की सेक्स समस्याओं की रोकथाम - Prevention of Men's Sexual Problems in Hindi

पुरुषों की सेक्स समस्याओं को हमेशा रोका नहीं जा सकता है, लेकिन सामान्य रूप से स्वास्थ्य की देखभाल के जरिये स्वस्थ सेक्स जीवन बनाए रखने में मदद करने के लिए निम्न कदम उठाए जा सकते हैं।

(और पढ़ें - पहली बार सेक्स और सेक्स पोजीशन)

  1. शराब सम्बंधित दिशानिर्देशों का कढ़ाई से पालन करना
  2. धूम्रपान छोड़ना
  3. तनाव से बचना
  4. अधिक आराम
  5. चिंताओं या समस्याओं के बारे में अपने साथी से बात करना

(और पढ़ें - सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं और सेक्स करने के तरीके)

शहर के सेक्सोलॉजिस्ट खोजें

  1. गुडगाँव के सेक्सोलॉजिस्ट
  2. दिल्ली के सेक्सोलॉजिस्ट
  3. मुंबई के सेक्सोलॉजिस्ट
  4. कोलकाता के सेक्सोलॉजिस्ट
  5. बैंगलोर के सेक्सोलॉजिस्ट
  6. गाज़ियाबाद के सेक्सोलॉजिस्ट
  7. नोएडा के सेक्सोलॉजिस्ट
  8. फरीदाबाद के सेक्सोलॉजिस्ट
  9. जयपुर के सेक्सोलॉजिस्ट
  10. नासिक के सेक्सोलॉजिस्ट

गुप्त रोग की दवा कौन सी है? - gupt rog kee dava kaun see hai?

यौन रोग के डॉक्टर

संदर्भ

  1. Rosen RC. Prevalence and risk factors of sexual dysfunction in men and women. Curr Psychiatry Rep. 2000 Jun;2(3):189-95. PMID: 11122954
  2. Aschka C, Himmel W, Ittner E, Kochen MM. Sexual problems of male patients in family practice. J Fam Pract. 2001 Sep;50(9):773-8. PMID: 11674910
  3. Better health channel. Department of Health and Human Services [internet]. State government of Victoria; Diabetes and erectile dysfunction
  4. William I. Morse. Medical and Surgical Causes of Male Sexual Dysfunction. CAN. FAM. PHYSICIAN Vol. 27: DECEMBER 1981
  5. Jacob Rajfer. [link]. Rev Urol. 2000 Spring; 2(2): 122–128. PMID: 16985751
  6. Corona G et al. Risk factors associated with primary and secondary reduced libido in male patients with sexual dysfunction. J Sex Med. 2013 Apr;10(4):1074-89. PMID: 23347078
  7. Keith A. Montgomery. Sexual Desire Disorders . Psychiatry (Edgmont). 2008 Jun; 5(6): 50–55. PMID: 19727285
  8. Diederichs W et al. The sympathetic role as an antagonist of erection. Urol Res. 1991;19(2):123-6. PMID: 1853514
  9. Shabsigh R et al. Randomized study of testosterone gel as adjunctive therapy to sildenafil in hypogonadal men with erectile dysfunction who do not respond to sildenafil alone. J Urol. 2004 Aug;172(2):658-63. PMID: 15247755
  10. Alexander W. Pastuszak. Current Diagnosis and Management of Erectile Dysfunction . Curr Sex Health Rep. 2014 Sep; 6(3): 164–176. PMID: 25878565
  11. Glander HJ. [Disorders of ejaculation]. Fortschr Med. 1998 Sep 20;116(26):26-8, 30-1. PMID: 9816740
  12. Sukumar Reddy Gajjala, Azheel Khalidi. Premature ejaculation: A review. Indian J Sex Transm Dis AIDS. 2014 Jul-Dec; 35(2): 92–95. PMID: 26396440
  13. Chris G. McMahon. Premature ejaculation. Indian J Urol. 2007 Apr-Jun; 23(2): 97–108. PMID: 19675782
  14. Arie Parnham, Ege Can Serefoglu. Classification and definition of premature ejaculation . Transl Androl Urol. 2016 Aug; 5(4): 416–423. PMID: 27652214
  15. Perelman MA. Reexamining the Definitions of PE and DE. J Sex Marital Ther. 2017 Oct 3;43(7):633-644. PMID: 27594579
  16. Glezerman M et al. Retrograde ejaculation: pathophysiologic aspects and report of two successfully treated cases. Fertil Steril. 1976 Jul;27(7):796-800. PMID: 950048
  17. Fedder J et al. Retrograde ejaculation and sexual dysfunction in men with diabetes mellitus: a prospective, controlled study. Andrology. 2013 Jul;1(4):602-6. PMID: 23606485

सम्बंधित लेख

डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ