डॉक्टर अब्दुल कलाम के मूल्य एवं आदर्श भावी पीढ़ी को क्या संदेश देते हैं इसकी स्पष्ट विवेचना कीजिए? - doktar abdul kalaam ke mooly evan aadarsh bhaavee peedhee ko kya sandesh dete hain isakee spasht vivechana keejie?

कलाम के जीवन से मिलती है प्रेरणा

समाज के हर वर्ग को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। हम सभी यह जानते हैं

समाज के हर वर्ग को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। हम सभी यह जानते हैं कि डॉ. कलाम का आरंभिक जीवन संघर्षो से भरा था। बार-बार विफलता का सामना करने वाले नवयुवक ने हिम्मत का दामन नहीं छोड़ा। जीवन का वह एक अवसर उनके लिए स्वर्णिम बन गया, जिसके बाद उन्हें कभी पीछे मुड़कर देखने की आवश्यकता नहीं हुई। देश के शीर्ष राष्ट्रपति पद को सुशोभित करने वाले हम सबके प्रिय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। स्वाभाविक रूप से शिक्षक कलाम को जब राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया तब वहां भी उन्होंने अपनी विशेष छाप छोड़ी तथा एक सधे हुए राजनेता की भूमिका निभाई। भारत रत्न से अलंकृत पूर्व राष्ट्रपति सदैव जनता के संपर्क में रहे। ग्रामीण भारत में विश्वास रखने वाले डा. कलाम मेरे मन के बहुत करीब हैं। देश के विकास को उन्होंने सदा ग्रामीण जनजीवन के साथ जोड़कर देखा। मिसाइलमैन कलाम ने पृथ्वी, अग्नि जैसी मिसाइलों को विकसित किया, जिसके परिणामस्वरूप हमारा देश सुरक्षा की दृष्टि से आत्मनिर्भर बना। वहीं दूसरी ओर उनकी आत्म कथात्मक पुस्तकें सदियों तक युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेंगी। उन्होने कहा था कि सपने वे नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वे हैं जो हमें सोने नहीं देते। जीवन के अंतिम क्षणों में भी वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। वे सदा बच्चों के साथ और उनके आसपास रहना चाहते थे। मुझे सतत कर्म में निरत रहने वाली उनकी यह सक्रिय दृष्टि अनुकरणीय लगती है। हममें से प्रत्येक भारतवासी को आज देश एवं कर्म से प्रेम करने की आवश्यकता है। यही कर्ममय आस्था हमारे देश को ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

डॉ. कलाम जैसी अनमोल विभूति किसी भी देश में जन्मा वह सूर्य है, जिसकी चमक से संपूर्ण विश्व अलौकिक होता है, जो धर्म, संस्कृति, जाति और उम्र की सीमाओं से परे है। उस परम पिता से मेरी करमबद्ध प्रार्थना है-हे प्रभु भारतवर्ष में डॉ. कलाम जैसे सपूत बार-बार जन्म लें। मैं उस ईश्वर का धन्यवाद करना चाहता हूं कि ऐसी अलौकिक प्रतिभा के युग में मैंने इस धरती पर जीवन धारण किया।

-डा. वीके गर्ग, प्राचार्य, ¨हदू कालेज

पूर्व राष्ट्रपति और भारत के मिसाइल मैन के नाम से विख्यात रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की चौथी पुण्यतिथि पर देश के लोग आज उन्हें याद कर रहे हैं। 15 अक्टूबर को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे डॉ. कलाम ने तमाम ऊंचाईयां हासिल करने के बाद 27 जुलाई 2015 को शिलांग के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। कलाम का जीवन आज करोड़ों लोगों के लिए एक प्रेरणा और आदर्श है। शिलांग के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में एक व्याख्यान देने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वह देश के 11वें राष्ट्रपति रहे। डीआरडीओ और इसरो को तमाम ऊंचाइयां देने में डॉ. कलाम का बड़ा हाथ रहा है। उन्होंने विंग्स ऑफ फायर, इंडिया 2020, मिशन इंडिया, माय जर्नीः ट्रांसफोर्मिंग ड्रीम्स इंटू एक्शंस जैसी कई किताबें भी लिखी। आइए जानते हैं डॉ. कलाम के अनमोल विचार-

1. शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपका पेशा।

2. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं: पिता, माता और गुरु।

3. सपने वो नहीँ जो हम सोते हुये देखते है, सपने वो है जो हमे सोने नहीँ देते।

4. क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है?

5. कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

6. आकाश की तरफ देखिये, हम अकेले नहीं हैं, सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।

7. भगवान ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।

8. मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।

9. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

10. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

11. यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।

12. भारत में हम बस मौत, बीमारी, आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं।

13. आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।

14. अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं. मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।

15. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं।

16. किसी भी धर्म में किसी धर्म को बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना नहीं बताया गया।

17. मुझे बताइए, यहाँ(भारत) का मीडिया इतना नकारात्मक क्यों है? भारत में हम अपनी अच्छाइयों, अपनी उपलब्धियों को दर्शाने में इतना शर्मिंदा क्यों होते हैं? हम एक महान राष्ट्र हैं, हमारे पास ढेरों सफलता की गाथाएँ हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं स्वीकारते। क्यों?

18. अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।

19. इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।

20. इंतज़ार करने वालो को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है।

21. एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी (पुस्तकालय) के बराबर होता है।

22. जीवन में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती है, कठिनाइयों को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो। आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बिमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है। ये आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।

23. देश का सबसे अच्छा दिमाग, क्लास रूम की आखरी बेंचो पर मिल सकता है।

24. आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदते बदल सकते है और निश्चित रूप से आपकी आदते आपका भविष्य बदल देगी।

25. आप अपने जॉब से प्यार करें, अपनी कम्पनी से नहीं, क्योकि आप नहीं जानते की कब आपकी कम्पनी आपको प्यार करना बंद कर दे।

26. अपनी पहली सफलता के बाद विश्राम मत करो क्योकि अगर आप दूसरी बार में असफल हो गए तो बहुत से होंठ यह कहने के इंतज़ार में होंगे की आपकी पहली सफलता केवल एक तुक्का थी।

27. किसकी को हराना बहुत आसान है लेकिन किसी को जीतना बहुत आसान है।

28. यदि आप अपनी ड्यूटी को सैल्यूट करोगे तो आपको किसी भी व्यक्ति को सैल्यूट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन यदि आप अपनी ड्यूटी को पोल्यूट करेंगे तो आपको हर किसी को सैल्यूट करना पडेगा।

29. जब हमारे हस्ताक्षर, ऑटोग्राफ में बदल जाए तो यह सफलता की निशानी है।

30. सफलता की कहानियां मत पढ़ो उससे आपको केवल एक सन्देश मिलेगा। असफलता की कहानियां पढ़ो उससे आपको सफल होने के कुछ आइडियाज (विचार) मिलेंगे।

31. कला रंग भावनात्मक रूप से बुरा होता है लेकिन हर ब्लैक बोर्ड विधार्थियों की जिंदगी ब्राइट बनाता है।

32. शिखर पर पहुँचने के लिए सामर्थ्य चाहिए। फिर वो चाहे माउंट एवेरेस्ट का शिखर हो या आपके केरियर का।

33. बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही अवॉयड कर देते है। समस्याए कॉमन है, लेकिन आपका एटीट्यूड इनमे डिफरेंस पैदा करता है।

34. नकली सुख की बजाय ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

35. अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।

36. एक मुर्ख जीनियस बन सकता है यदि वो समझता है की वो मुर्ख है लेकिन एक जीनियस मुर्ख बन सकता है यदि वो समझता है की वो जीनियस है।

37. मैं एक हैंडसम इंसान नहीं हूँ लेकिन मैं अपना हैंड उस किसी भी व्यक्ति को दे सकता हूँ जिसको की मदद की जरूरत है। सुंदरता हृदय में होती है, चेहरे में नहीं।

38. कभी कभी कक्षा से बंक मारकर दोस्तों के साथ मस्ती करना अच्छा होता है, क्योंकि आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ तो ये सिर्फ हंसाता ही नहीं है, बल्कि अच्छी यादे भी देता है।

39. प्रश्न पूछना, विधार्थियों की सभी प्रमुख विशेषताओ में से एक है। इसलिए छात्रों सवाल पूछों।

40. मेरे लिए नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज़ नहीं है।

41. मेरा यह सन्देश विशेष रूप से युवाओ के लिए है। उनमे अलग सोच रखने का साहस, नए रास्तो पर चलने का साहस, आविष्कार करने का साहस होना चाहिए। उन्हें समस्याओ से लड़ना और उनसे जीतना आना चाहिए। ये सभी महान गुण है और युवाओ को इन गुणों को अपनाना चाहिए।

42. जब हम दैनिक समस्याओ से घिरे रहते है तो हम उन अच्छी चीज़ों को भूल जाते है जो की हम में है।

43. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी है।

44. मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।

45. जो लोग आधे अधूरे मन से कोई काम करते है उन्हें आधी अधूरी, खोकली सफलता मिलती है जो चारो और कड़वाहट भर देती है।

46. हमे प्रयत्न करना नहीं छोड़ना चाहिए और समस्याओ से नहीं हारना चाहिए।

47. जिंदगी और समय, विश्व के दो सबसे बड़े अध्यापक है। ज़िंदगी हमे समय का सही उपयोग करना सिखाती है जबकि समय हमे ज़िंदगी की उपयोगिता बताता है।

48. हर सुबह पांच बाते अपने आप से बोलो-

. मैं सबसे अच्छा हूँ।

. मैं यह कर सकता हूँ।

. भगवान हमेशा मेरे साथ है।

. मैं एक विजेता हूँ।

. आज का दिन मेरा दिन है।"

48. यदि हम सवतंत्र नहीं है तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।"

49. अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।

50. जीवन एक कठिन खेल है। आप इस जन्मसिद्ध अधिकार को केवल एक व्यक्ति बनकर ही जीत सकते है।

नोट : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के ये अनमोल विचार विभिन्न वेबसाइट से लिए गए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

अब्दुल कलाम मूल्य एवं आदर्श भावी पीढ़ी को क्या संदेश देना चाहते है?

Expert-Verified Answer डॉ कलाम अपने नई पीढ़ी को देश के प्रति सेवा का भाव अपनाने की प्रेरणा देते हैं। खुद उन्होंने इतनी प्रतिभ होते हुए भी अपने देश में ही रहकर अपने देश की सेवा करना उचित समझा। यही संदेश वे युवा पीढ़ी को देना चाहते हैं कि जिस भूमि में जन्म लिया उस भूमि के प्रति हमारा कर्तव्य है।

डॉक्टर अब्दुल कलाम के जीवन से आपको क्या सीख मिलती है लिखिए?

हालातों से कभी हार न मानना अब्दुल कलाम का बचपन घोर गरीबी में बीता था। ... .
सादा जीवन उच्च विचार सादगी और सरल व्यवहार के लिए हमेशा अब्दुल कलाम को याद किया जाता है। ... .
लगन और कड़ी मेहनत अब्दुल कलाम के काम के प्रति लगन ने ही उन्हें एक आम इंसान से इतनी महान शख्सियत बना दिया। ... .
मानवता को सबसे ऊपर रखना ... .
जीवन के प्रति सकरात्मक नजरिया.

भारतीय छात्रों को डॉक्टर कलाम ने क्या संदेश दिया?

भारतीय छात्रों को डॉक्टर कलाम ने क्या संदेश दिया ? उत्तर- भारतीय छात्रों को अपना संदेश देते हुए उन्होंने कहा था सपने वो नहीं होते जो रात को सोते समय नींद में आए सपने वह होते हैं जो रातों में सोने नहीं देते । प्रश्न 7.

डॉ अब्दुल कलाम के प्रेरणा देने वाले वाक्यों को लिखिए?

एपीजे अब्दुल कलाम के महान विचार.
इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।.
शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। ... .
अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।.
विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।.