चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश का कौन सा स्थान है? - cheenee utpaadan mein uttar pradesh ka kaun sa sthaan hai?

UP GK Uttar Pradesh Ka Chini Utpadan Me Desh Me Kaun Saa Sthan Hain ?

Q.100946: उत्तर प्रदेश का चीनी उत्पादन में देश में कौन सा स्थान हैं ?


More quiz in Hindi

उत्तर प्रदेश का चीनी उत्पादन में देश में कौन सा स्थान हैं ? - What is the place of Uttar Pradesh in sugar production in the country? - Uttar Pradesh Ka Chini Utpadan Me Desh Me Kaun Saa Sthan Hain ?  UP GK in hindi,  मिट्टी कृषि एवं पशुपालन Dvitiya question answers in hindi pdf  Third questions in hindi, Know About Pratham UP GK online test UP GK MCQS Online Coaching in hindi quiz book    Chaturth

Comments।


Comment As:

अपना जवाब या सवाल नीचे दिये गए बॉक्स में लिखें।


  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश का कौन सा स्थान है? - cheenee utpaadan mein uttar pradesh ka kaun sa sthaan hai?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • National
  • Up Got First Rank In Sugar Production

लखनऊ. यूपी मेंगन्ने की खेती में बढ़ोत्तरी के बाद अब चीनी उत्पादन में जबरदस्त वृद्धि हुई है। वहीं, चीनी की रिकवरी में वृद्धि होने से कुल उत्पादन में भी इजाफा होने का अनुमान है। यूपी ने महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात समेत कई अन्य चीनी उत्पादक राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। जबकि अभी तक महाराष्ट्र चीनी उत्पादन में नंबर वन था।चीनी मिल एसोसिएशन के महासचिव दीपक गुप्ता ने बताया,"इस बार हमारे पास चीनी उत्पादन में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। यूपी में 40 लाख टन चीनी की खपत है, जबकि इस बार हमारा उत्पादन 100 लाख टन से भी ज्यादा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में चीनी के दाम काफी कम हो सकते हैं। तटीय प्रदेशों से यूपी की दूरी अधिक होने के  वजह से हम इंटरनेशनल मार्केट में चीनी का निर्यात नही कर पाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि चीनी अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में हमारे देश की अपेक्षा सस्ती होती है।"  ये है चीनी उत्पादन...

- प्रमुख सचिव चीनी उद्योग संजय आर.भूसरेड्डी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे अधिक हुआ है। इस साल 12.79 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन हुआ है, जबकि पिछले साल टॉप पर रहने वाले महाराष्ट्र का उत्पादन महाराष्ट्र में 12.27 मीट्रिक टन ही रहा।

- इसके आलावा कर्नाटक में 4.16 मीट्रिक टन और गुजरात में 1.51 लाख मीट्रिक टन उत्पादन दर्ज किया गया। ऐसे में यूपी चीनी उत्पादन में अब तक टॉप पर है।

शुगर रिकवरी में भी अव्वल है प्रदेश
- शुगर रिकवरी के मामले में भी यूपी सबसे आगे चल रहा है। इस साल प्रदेश की औसत रिकवरी 9.80 प्रतिशत है, जो कि देश में सबसे अधिक है।

- इसके आलावा महाराष्ट्र की औसत रिकवरी 9.10 प्रतिशत और कर्नाटक की औसत रिकवरी 8.61 प्रतिशत है। ऐसे में चीनी उत्पादन और रिकवरी में प्रदेश टॉप पर है।

पिछले साल ये था उत्पादन
-
साल 2017-18 में अब तक 109 चीनी मिलों द्वारा 130.55 लाख टन गन्ने की पेराई होने के बाद 12.79 लाख टन चीनी का उत्पादन किया जा चुका है। जिसमें औसत चीनी रिकवरी 9.80 प्रतिशत है। जबकि पिछले साल 2016-17 में नवम्बर तक 101 चीनी मिलों द्वारा 84.10 लाख टन गन्ने की पेराई करके 8.19 लाख टन चीनी बनाई गई थी, जिसमें चीनी रिकवरी 9.74 प्रतिशत थी। ऐसे में चीनी रिकवरी व उत्पादन में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।

इन क्षेत्रों में सबसे अधिक गन्ना उत्पादन
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गंगा-यमुना क्षेत्र में प्रदेश की लगभग 65 प्रतिशत गन्ने का उत्पादन किया जाता है।

- इस क्षेत्र के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, और बुलन्दशहर जैसे जिलों में सबसे अधिक गन्ने का उत्पादन होता है। इसके आलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, जौनपुर, सीतापुर, हरदोई तथा बिजनौर में गन्ने का उत्पादन प्रमुख रूप से होता है।

प्राथमिकता पर गन्ना किसानों का भुगतान
- प्रमुख सचिव के अनुसार, "गन्ना किसानों को त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान कराने के निर्देश दिये गये हैं। साल 2017-18 में देय गन्ना मूल्य 2054.07 करोड़ रुपये का भुगतान अब तक किया जा चुका है, जबकि पिछले साल अब तक मात्र 467.23 करोड़ रुपए का ही गन्ना मूल्य भुगतान हो सका था।"

- प्रमुख सचिव के अनुसार, "अब तक पिछले साल में गन्ना मूल्य के किये गये भुगतान के सापेक्ष 1586.84 करोड़ रुपये अधिक का भुगतान कराया गया है।"

इस बार उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र से दोगुना चीनी उत्पादन हुआ

लॉकडाउन की परेशानियों के बीच उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मौजूदा पेराई सत्र के चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को बहुत पीछे छोड़ दिया है। यूपी के गन्ना एवं चीनी...

चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश का कौन सा स्थान है? - cheenee utpaadan mein uttar pradesh ka kaun sa sthaan hai?

Shivendra अरविंद भरद्वाज दीपक शर्मा, मेरठ मुजफ्फरनगर।Thu, 14 May 2020 12:20 PM

लॉकडाउन की परेशानियों के बीच उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मौजूदा पेराई सत्र के चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को बहुत पीछे छोड़ दिया है। यूपी के गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री सुरेश राणा के अनुसार 12 मई तक प्रदेश में 121 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है। 

यह देश के चीनी उत्पादन का लगभग 45 प्रतिशत से अधिक है। जबकि किसी समय चीनी उत्पादन में अग्रणी रहने वाले महाराट्र में अभी तक सिर्फ 60 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। महाराष्ट्र में पिछले साल 110 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था लेकिन इस बार बाढ़ और सूखे से वहां गन्ने की फसल चौपट हो गई।

यूपी में लॉकडाउन में भी गन्ना किसान व चीनी उद्योग अप्रभावित रहा। यूपी में कुल 48 लाख गन्ना किसानों का ध्यान रखते हुए प्रदेश सरकार ने यूपी के चीनी मिलों की पेराई नहीं रोकी। 12 मई तक प्रदेश की चीनी मिलें 107.15 लाख टन गन्ने की पेराई कर चुकी हैं। जबकि पिछले वर्ष चीनी मिलों ने इसी अवधि तक 101.18 लाख टन गन्ने की पेराई की थी। प्रदेश के गन्ना मंत्री के अनुसार इस इस बार चीनी मिल अब तक दो हजार करोड़ रुपए का गन्ना अधिक पेर चुकी हैं।

देश के चीनी उत्पादन में यूपी की हिससेदारी 45 फीसदी
यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के मुताबिक अब तक यूपी में जहां 121 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है, वहीं महाराष्ट्र में महज 60 लाख टन ही चीनी का उत्पादन है। चीनी उत्पादक अन्य राज्यों कर्नाटक में 35 लाख टन, तमिलनाडु में 5.4 लाख टन, गुजरात में 9 लाख टन और देश के अन्य राज्यों में 32 लाख टन चीनी का उत्पान हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष देश में कुल चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत थी लेकिन इस बार यह अब तक 45 प्रतिशत से अधिक है।

लॉकडाउन में चीनी मिलें चलाना बड़ी चुनौती रहा
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि लॉकडाउन में चीनी मिल को चलवाना बहुत बड़ी चुनौती रहा है। हरियाणा और राजस्थान से आने वाले सल्फर, सोडा के साथ पैकिंग के लिए जूट की बोरी उपलब्ध कराना भी चुनौती था। प्रदेश के 48 लाख गन्ना किसानों व डेढ़ लाख कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग से काम कराना भी कम चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा है कि जब तक आखिरी गन्ना रहेगा चीनी मिल पेराई करेंगी।  

बोलते आंकड़े

  • देश के चीनी उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी- 45 फीसदी
  • देश के चीनी उत्पादन में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी-32 फीसदी

अगेती प्रजाति ने सबको पछाड़ा, डेढ़ फीसदी से ज्यादा रिकवरी बढ़ी
प्रदेश में बढ़े चीनी उत्पादन का सबसे बड़ा कारण अगैती(अर्ली वैरायटी) प्रजति को माना जा रहा है। अभी तक प्रदेश में तकरीबन 60 फीसदी गन्ने की फसल ही अगेती प्रजाति की होती थी, 40 फीसदी फसल पछेती (लेट वैरायटी) की होती थी। महाराट्र में गन्ने का सारा कारोबार कोऑपरेटिव के आधिपत्य में है इसलिए वहां पहले से ही पछेती पर रोक थी। यही कारण है कि अभी तक महाराष्ट्र चीनी उत्पादन में अववल था। उत्तर प्रदेश में भी पिछले कुछ सत्रों से पछेती फसल घटी है, इस बार तकरीबन 90 फीसदी फसल अगेती थी। इसके चलते गन्ने से चीनी की रिकवरी भी बढ़ी। पिछले सत्रों में 9 से 10 के बीच रहने वाली रिकवरी इस बार साढे़ 11 फीसदी से भी ज्यादा रही। बिजनौर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की कुछ मिलों में यह रेट 13 से 14 फीसदी भी रहा। महाराष्ट्र में रिकवरी रेट लगभग 12 फीसदी है।

चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश का कौन सा स्थान है? - cheenee utpaadan mein uttar pradesh ka kaun sa sthaan hai?

उत्तर प्रदेश का चीनी उत्पादन में देश में कौनसा स्थान है?

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक की देश में कुल चीनी उत्पादन में लगभग 80 प्रतिशत की हिस्सेदारी हैदेश के अन्य प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा तथा पंजाब शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि भारत ब्राजील के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है

चीनी के उत्पादन में प्रथम राज्य कौन सा है?

महाराष्ट्र पांँच साल बाद एक बार फिर भारत का शीर्ष चीनी उत्पादक राज्य बन गया है। चीनी उत्पादन में इसने उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। वर्ष 2021-22 के लिये महाराष्ट्र द्वारा चीनी का कुल उत्पादन 138 लाख टन है।

चीनी के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

नई दिल्ली, पीटीआइ। ब्राजील के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक देश भारत में चीनी उत्पादन चालू 2021-22 के विपणन वर्ष में 2.90 प्रतिशत बढ़कर 3 करोड़ 19 लाख टन होने का अनुमान है।

चीनी उत्पादन में भारत का अग्रणी राज्य कौन है?

उत्तर प्रदेश राज्य भारत का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य है। क्षेत्रफल के लिहाज से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है जो कि गन्ने उपजाने के मामले में सभी राज्यों से ऊपर है।