बालकनी में राष्ट्रवादी तनाव क्यों उभर कर सामने आया - baalakanee mein raashtravaadee tanaav kyon ubhar kar saamane aaya

1. Home
2. /
3. 10th class
4. /
5. सामाजिक विज्ञान 10th
6. /
7. बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव क्यों पनपा?

बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव पनपने के निम्नलिखित कारण थे-

1. बाल्कन प्रदेशों में विभिन्न जातियां समूह निवास करती थी।
2. इन जातियां समूह में आपसी संघर्ष होता रहता था।
3. पूरे क्षेत्र पर ऑटोमन साम्राज्य का अधिपत्य था जो अपने पतन के कगार पर था।
4. इसी समय स्वाल-बाल्कन के जातीय समूह भी उदारवादी और राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित हुए बिना ना रह सके। अतः यह सभी जातीय समूह अपने लिए व्यक्तिगत राष्ट्र राज्य की मांग करने लगे। इसी समय उनके बीच कटुता पूर्ण संघर्ष भी चलता रहा। वह सभी अपने लिए अधिक से अधिक क्षेत्र हथियाना चाहते थे।
5. इंग्लैंड, जर्मनी, रूस जैसी शक्तियां बाल्कन पर अन्य शक्तियां की पकड़ को कमजोर करके क्षेत्र मैं अपने प्रभाव को बढ़ाना चाहती थी।
6. बाल्कन के जल क्षेत्र पर नियंत्रण करके उन्होंने यूरोप में नौसैनिक प्रभुत्व स्थापित करने की भी योजना बनाई थी।

इन सभी कारणों से बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव विकसित हुआ।

1. बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव पनपने का एक कारण बताइए।

Read more – स्टील और स्टेनलेस स्टील के बीच क्या अंतर है?

Read more – ऊर्जा के प्रमुख स्रोतों का वर्णन कीजिए।

इन्हें भी पढ़ें:- राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं-

Read more – ऊर्जा संरक्षण क्यों आवश्यक है?

Read more- जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।

इन्हें भी पढ़ें:- स्वस्थ जनसंख्या कैसे लाभकारी है?

read more – लोकल एरिया नेटवर्क के लाभ ?

read more – औद्योगिक क्रांति से क्या लाभ है?

इन्हें भी पढ़ें:- जर्मनी का एकीकरण-

read more – फसल चक्र से क्या समझते हैं ?

read more – भारत में निर्धनता दूर करने के उपाय?

इन्हें भी पढ़ें:- भू-संरक्षण के उपाय ?

read more – ‘एक दलीय प्रणाली’क्या है?

latest article – जॉर्ज पंचम की नाक ( कमलेश्वर)

इन्हें भी पढ़ें:- गिरिजाकुमार माथुर का जीवन परिचय

latest article – सौर-कुकर के लाभ ?

click here – click

इन्हें भी पढ़ें:- पदार्थ की परिभाषा तथा पदार्थ की अवस्थाएं से क्या तात्पर्य है-

Recommended

• चक्रवात –
• नारीवादी आंदोलन-
• Ncrt Class 10 वन और वन्य जीवन संसाधन
• हिन्दी 12 khadi चार्ट | बारहखड़ी क्या है? | Hindi Barah khadi PDF
• जीवाश्म क्या है?
• मानव हृदय की क्रिया विधि-
• आपदा का परिदृश्य-
• स्वयं प्रकाश का जीवन परिचय-

Post navigation

Solution : 1871 के पश्चात बाल्कन प्रदेश यूरोप में गंभीर राष्ट्रवादी तनाव का मुख्य स्त्रोत था। क्षेत्र में मुख्यतः आधुनिक रोमानिया , बुलोरिया, अल्बानिया, यूनान , मेसिडोनिया , क्रोएशिया ,बोस्निय , हर्जेगोविना ,स्लोवेनिया , सर्बिया , मॉटिनिग्रो आदि प्रदेश शामिल थे। इस क्षेत्र के निवासियों को प्रायः स्लाव कहकर पुकारा जाता था। बाल्कन क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा ऑटोमन साम्राज्य का भागा था। इस क्षेत्र में अग्रलिखित कारणों से पनपा -
(i) बाल्कन क्षेत्र का बड़ा भाग लम्बे समय तक ऑटोमन साम्राज्य का हिस्सा था।
(ii) ऑटोमन साम्राज्य अत्यधिक कमजोर हो चुका था।
(iii) साम्राज्य के अधीन राष्ट्रों में राष्ट्रवाद की भावना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। इसलिए वे स्वतंत्रता की कामना करने लगे थे।
(iv) उन्होंने अपने - अपने इतिहास द्वारा यह सिद्ध करने का प्रयास किया कि वे कभी स्वंतत्र थे। परन्तु बाद में विदेशी शक्तियों ने उन्हें अपने अधीन कर लिया अतः उन्हें स्वतंत्रता मिलनी ही चाहिए।
(v) सभी बाल्कन राज्य एक - दूसरे से भारी इर्ष्या करते थे और प्रत्येक राज्य अपने लिए अधिक - से - अधिक प्रदेश हथियाना चाहता था। पलस्वरूप उनके बीच गहरा तनाव व्याप्त था।
(vi) बाल्कन क्षेत्र में यूरोपीय शक्तियों की प्रतिस्पर्धा के कारण यह तनाव और अधिक गहरा हो गया। रूस , जर्मन , इंग्लैंड , ऑस्ट्रिया - हंगरी आदि सभी देशों ने ऑटोमन साम्राज्य की कमजोरी का लाभ उठाकर वहां अपना प्रभाव जमाने का प्रयास किया। फलस्वरुप बाल्कन क्षेत्र में कई युद्ध हुए। इन युद्धों ने प्रथम विश्व युद्ध की भूमिका तैयार की।

बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव क्यों पनपा

1871 के पश्चात् बाल्कन प्रदेश यूरोप में गंभीर राष्ट्रवादी तनाव का मुख्य स्रोत था। इस क्षेत्र में मुख्यतः आधुनिक रोमानिया, बुल्गेरिया,
अल्बेनिया, यूनान, मेसिडोनिया, क्रोएशिया, बोस्निया, हर्जेगोविना, स्लोवेनिया, सर्बिया, माँटिनिग्रो आदि प्रदेश शामिल थे। इस क्षेत्र के निवासियों को स्लाव कहकर पुकारा जाता था। बाल्कन क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा ऑटोमन साम्राज्य के अधीन था। इस क्षेत्र में अग्रलिखित कारणों से तनाव पनपाः
(क) ऑटोमन साम्राज्य अत्यधिक कमज़ोर हो चुका था।
(ख) साम्राज्य के अधीन राष्ट्रों में राष्ट्रवाद की भावना दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। इसलिए वे स्वतंत्रता की कामना करने लगे थे।
(ग) उन्होंने अपने-अपने इतिहास द्वारा यह सिद्ध करने का प्रयास किया कि वे कभी स्वतंत्र थे। परंतु बाद में विदेशी शक्तियों ने उन्हें
अपने अधीन कर लिया। अतः उन्हें स्वतंत्रता मिलनी ही चाहिए।
(घ) सभी बाल्कन राज्य एक-दूसरे से भारी ईर्ष्या करते थे और प्रत्येक राज्य अपने लिए अधिक-से-अधिक प्रदेश हथियाना चाहता था। फलस्वरूप उनके बीच गहरा तनाव व्याप्त था।
(ङ) बाल्कन क्षेत्र में यूरोपीय शक्तियों की प्रतिस्पर्धा के कारण यह तनाव और अधिक गहरा हो गया। रूस, जर्मनी, इंग्लैंड, ऑस्ट्रिया हंगरी आदि सभी देशों ने ऑटोमन साम्राज्य की कमजोरी का लाभ उठाकर वहां अपना प्रभाव जमाने का प्रयास किया। फलस्वरूप बाल्कन क्षेत्र में कई युद्ध हुए। इन युद्धों ने प्रथम विश्वयुद्ध की भूमिका तैयार की।

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न . फ्रांसीसी क्रांतिकारियों का मुख्य उद्देश्य क्या था?

उत्तर फ्रांस के लोगों को सामूहिक पहचान देना। (CBSE 2015)

प्रश्न . ज़ॉलवेराइन (Zollverien) क्या था?

उत्तर जॉलवेराइन एक जर्मन शुल्क संघ था जिसमें अधिकांश जर्मन राज्य शामिल थे।

प्रश्न . उन दो राजनीतिक उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए जिन्हें आर्थिक कदमों द्वारा हासिल करने की उम्मीद फ्राइडरीख लिस्ट (जर्मन प्रोफेसर) को है।

उत्तर (क) आर्थिक रूप में जर्मनी को एक राष्ट्र के रूप में बाँधना।
(ख) जर्मनी के प्रांतीय हितों को आपस में जोड़कर राष्ट्रीय भावना को जागृत करना।

प्रश्न . रूढ़िवाद का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर रूढ़िवाद एक ऐसा राजनीतिक दर्शन है, जो परंपरा तथा प्रचलित रीति-रिवाजों एवं संस्थानों पर बल देता है।

प्रश्न . वियना सम्मेलन कब बुलाया गया? इसकी अध्यक्षता किसने की?

उत्तर-  वियना सम्मेलन 1815 ई. में बुलाया गया। इसकी अध्यक्षता ऑस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक मैटर्निख ने की।

प्रश्न  किन्हीं चार देशों के नाम बताओ जिनके प्रतिनिधियों ने वियना सम्मेलन में भाग लिया?

उत्तर-  ब्रिटेन, रूस, प्रशा और ऑस्ट्रिया।

प्रश्न . वियना संधि द्वारा यूरोप में हए कोई दो परिवर्तन बताओ।

उत्तर (क) फ्रांस में बों वंश की सत्ता को फिर से स्थापित कर दिया गया।
(ख) फ्रांस की सीमाओं पर नए राज्य स्थापित कर दिए गए ताकि वह भविष्य में अपनी सीमाओं का विस्तार न कर सके।

प्रश्न . ज्युसेपी मेत्सिनी द्वारा इटली में स्थापित दो संगठनों के नाम बताओ।

उत्तर (क) मार्सेई में यंग इटली। (ख) बर्न में यंग यूरोप।

प्रश्न . 1830 की जुलाई क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस में किसके नेतृत्व में संवैधानिक राजतंत्र की स्थापना हुई ?

उत्तर लुई फ़िलिप के नेतृत्व में।

प्रश्न . 1830 का दशक यूरोप में भारी कठिनाइयाँ लेकर आया। इस संबंध में दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर (क) जनसंख्या में जबरदस्त वृद्धि हुई जिससे बेरोज़गारी की समस्या उत्पन्न हो गई।
(ख) खाने-पीने की वस्तुओं के मूल्य बढ़ने तथा किसी वर्ष फसल खराब होने से व्यापक ग़रीबी फैल जाती थी। An)

प्रश्न . सिलेसियाई बुनकरों के विद्रोह का क्या कारण था?

उत्तर सिलेसिया के बुनकर ठेकेदारों से कच्चा माल लेकर उनके लिए कपड़ा तैयार करते थे, परंतु ठेकेदार उन्हें दाम बहुत कम देते थे।

प्रश्न . 1848 के उदारवादी आंदोलनों से यूरोप के रूढ़िवादी राजवंशों की विचारधारा में क्या परिवर्तन आया? :

उत्तर 1848 के उदारवादी आंदोलनों से यूरोप के रूढ़िवादी राजवंश सुधारों तथा रियायतों को आवश्यक मानने लगे।

प्रश्न . उन्नीसवीं शताब्दी में जनसंख्या की दृष्टि से यूरोप का सबसे बड़ा वर्ग कौन-सा था?

उत्तर – कृषक वर्ग।

प्रश्न . वियना कांग्रेस (1815) का कोई एक उद्देश्य बताओ।

उत्तर- नेपोलियन की विजयों के कारण अव्यवस्थित यूरोप की राजनीतिक दशा को सुधारना तथा स्थायी शांति स्थापित करना।
अथवा
फ्रांसीसी क्रांति के सिद्धांतों-समानता, स्वतंत्रता तथा भ्रातृत्व भाव को यूरोपीय देशों में फैलने से रोकना।

प्रश्न .वियना कांग्रेस के अनुसार जर्मनी को कितने राज्यों का महासंघ बनाया गया?

उत्तर- 39 राज्यों का।

प्रश्न . वियना कांग्रेस से यूरोपीय देशों को क्या लाभ हुए? किन्हीं दो का वर्णन करो।

उत्तर (क) इस कांग्रेस ने यूरोप के राजनीतिज्ञों को आपसी मेल-जोल का मार्ग दिखाया।

(ख) इस कांग्रेस के कारण यूरोप के राष्ट्रों को अपनी समस्याएं सुलझाने के लिए तथा विचार-विमर्श करने के लिए एक सामूहिक राजनीतिक मंच मिल गया।

प्रश्न , 1830 ई. की फ्रांसीसी क्रांति के समय फ्रांस का शासक कौन था?

उत्तर- चार्ल्स दशम था।

प्रश्न . 1830 ई. की फ्रांसीसी क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस में किस नये राजंवश की स्थापना हुई?

उत्तर इस क्रांति से फ्रांस में बूओं वंश का अंत हो गया और वहाँ लुई फिलिप के नेतृत्व में ओर्लियंज़ वंश की स्थापना हुई।

प्रश्न . 1848 की फ्रांसीसी क्रांति से क्या अभिप्राय है?

उत्तर 1848 की फ्रांसीसी क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस में लुई फिलिप की सत्ता का अंत हो गया। वहाँ द्वितीय गणतंत्र की स्थापना हुई।

प्रश्न . 1848 ई. को क्रांतियों का वर्ष क्यों कहते हैं?

उत्तर 1848 ई. में फ्रांस में क्रांति हुई, परन्तु इसका प्रभाव ऑस्ट्रिया, हंगरी, इटली, जर्मनी आदि कई देशों पर पड़ा।

प्रश्न . (क) कौन-सा देश इटली के एकीकरण के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा थी?
(ख) इसके अधीन इटली के कौन-कौन से राज्य थे?

उत्तर (क) इटली के एकीकरण के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा ऑस्ट्रिया था।
(ख) उसके अधीन इटली के दो राज्य थे-लुंबार्डी तथा वेनेशिया।

इस पोस्ट में आपको बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव क्यों पनपा? Balkan Pradeshon Mein Rashtrawadi Tanaav Kyon Panpa किस प्रकार 1871 के बाद यरोप में गंभीर राष्ट्रवादी तनाव का बाल्कन प्रदेश था?   यूरोप में 1871 के बाद बाल्कन क्षेत्र में बनी विस्फोटक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए। बाल्कन प्रदेश में राष्ट्रीय तनाव क्यों अपनाया  बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव के क्या कारण है यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय प्रश्न उत्तर से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

error: Content is protected !!

बाल्कन का राष्ट्रवादी तनाव क्यों उत्पन्न हुआ?

(i) इन क्षेत्रों में राष्ट्रीयवाद तनावों के पनपने का मुख्य कारण रूमानी राष्ट्रीयवाद का उदय था। इन क्षेत्रों में भौगोलिक, जातीय और सांस्कृतिक विभिन्नताएँ थी जिससे प्रत्येक क्षेत्र अपने आप को श्रेष्ठ समझने लगा और अन्यो को निम्न।

बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव क्यों Overline 474?

बाल्कन प्रदेशों में राष्टवादी तनाव क्यों पनपा ? Solution : (i) बाल्कन राज्यों के बहुत-से नागरिक ईसाई थे परन्तु टर्की के मुसलमान, जिनके अधीन ये देश थे, उनपर मनमाने प्रकार के अत्याचार करते थे।
(ii) 19वीं शताब्दी में टर्की का साम्राज्य काफी शिथिल हो गया था और उसे . यूरोप का बीमार.

में राष्ट्रवादी तनाव क्यों पनपा?

Q5. बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव क्यों पनपा? Answer. रोमांटिक राष्ट्रवाद के विचारों के प्रसार के कारण बाल्कन में राष्ट्रवादी तनाव उभरा और साथ ही इस क्षेत्र पर पहले शासन करने वाले ओटोमन साम्राज्य के विघटन के कारण।

बाल्कन क्षेत्र में तनाव के क्या कारण थे?

(vi) बाल्कन क्षेत्र में यूरोपीय शक्तियों की प्रतिस्पर्धा के कारण यह तनाव और अधिक गहरा हो गया। रूस , जर्मन , इंग्लैंड , ऑस्ट्रिया - हंगरी आदि सभी देशों ने ऑटोमन साम्राज्य की कमजोरी का लाभ उठाकर वहां अपना प्रभाव जमाने का प्रयास किया। फलस्वरुप बाल्कन क्षेत्र में कई युद्ध हुए।