भैंस की नजर कैसे उतारते हैं? - bhains kee najar kaise utaarate hain?

नजर लगने पर विश्वास करना न करना एक अलग बात है लेकिन हमें अपनी दादी-नानी से पता चलता है कि वे नजर उतारने के लिए क्या-क्या जतन करती रहीं हैं। इस जतन में राशि सिर्फ 1 रुपया ही लगती है... आइए जानते हैं नजर से जुड़ी 7 खास बातें....


1 . यदि किसी बच्चे नजर लग जाती है तो वह अचानक रोना प्रारंभ कर देता है और खाना अथवा दूध पीना छोड़ देता है। ऐसे में दो सूखी लाल मिर्च, थोड़ा सेंधा नमक और कुछ सरसों के दाने लें। इसके बाद बच्चे के ऊपर से नीचे की ओर तीन बार घुमाएं। इसके बाद ये सब जला दें। जलने पर जब धुआं उठने लगता है तब थोड़ी ही देर में नजर का बुरा असर समाप्त हो जाता है।

2.एक रुई की बाती लें और उसे सरसों के तेल में डुबो दें तत्पश्चात उस बाती को बच्चे के ऊपर से तीन बार उतारें और फिर बिना टोके उसे जला दें। जब वो बाती पूर्ण रूप से जल जाएगी तब बच्चे पर से बुरी नजर का असर भी समाप्त हो जाएगा।

3. यदि आपके व्यवसाय को नजर लग जाती है तो शनिवार के दिन एक हरे नींबू को अपने ऑफिस की चारों दीवारों से स्पर्श कराएं और तत्पश्चात उस नींबू के चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। इससे आपके व्यापार में लगी बुरी नजर जल्द ही उतर जाएगी।

4. यदि आपके व्यापार को नजर लग जाती है तो आप लोहे की चार कीलें लेकर अपने व्यवसाय स्थल के चारों कोनों में ठोंक दें ऐसा करने से आपके व्यापार में लगी बुरी नजर का असर समाप्त हो जाता है।

5. यदि आपके घर को किसी की बुरी नजर लग गई है तो शुक्रवार के दिन अशोक के पत्तों का बंधन वार बनाकर घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जाओं का संचारण होता है, तथा बुरी नजर का दोष समाप्त हो जाता है।

6. शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल को सरसों के तेल में भिगोकर शनिदेव के मंत्रों के उच्चारण से उसका पूजन करें और तत्पश्चात घर के मुख्य द्वार पर टांग दें इससे आपके घर को बुरी नजर नहीं लगेगी।

7. बच्चे बड़े कोमल होते हैं इसलिए उनकी नजर भी कोमल और मीठी चीजों से ही उतारी जाती है। पानी, दूध, फूल या शकर से बच्चों की नजर ऊतारना सही होता है। भग वान के मंदिर में रखे पानी के कलश से 7 बार उल्टे क्रम से नजर उतारें और किसी भी पौधे में वह पानी चढ़ा दें। इसी तरह भगवान पर चढ़े फूल से भी बच्चे की न जर उतारी जाती है। शकर से नजर उतारने के लिए आप दोनों मुट्ठी में शकर भर लें और बच्चे के सिर से दोनों हाथ अपनी अपनी दिशा में घुमाएं.. . 11 बार ऐसा कर के शकर भरी मुट्ठियां को वॉश बेसिन में तेज धार की नल में गला दें... नजर भी बह जाएगी।

1 of 8

बुरी नजर, कारण व निवारण

संसार के लगभग सभी देशों में बुरी नजर लगने के प्रभाव को जाना जाता है। जीवित प्राणियों पर ही नहीं, निर्जीव पदार्थ तक बुरी नजर लगने पर विकारग्रस्त हो जाते हैं। सुंदर वस्तुएं खो जाती हैं, नष्ट हो जाती हैं। यहां तक कि प्रतिमा बुरी नजर के प्रभाव से खंडित होती देखी गई है। बिना किसी पूर्व रोग के एकाएक बच्चा बीमार पड जाता है। दुधारू पशु गाय-भैंस आदि को जब बुरी नजर लग जाती है, तो उनका दूध सूख जाता है। बुरी नजर लगने का आशय यह है कि जब कोई व्यक्ति अत्यधिक दुर्भावना या आकर्षक से एकाग्र होकर किसी व्यक्ति या वस्तु को देखता है, तो उसकी बेधकदृष्टि उस वस्तु पर दुष्प्रभाव डालती है।

  • नजर लगने के लक्षण क्या है?
  • नजर लगी हो तो क्या करें?
  • नजर उतारने का सही समय
  • नजर कैसे उतारे जाती है?
  • नजर उतारने के प्राचीन उपाय
  • घर की नजर कैसे उतारे?
  • अपनी नजर खुद कैसे उतारे?
  • झाड़ू से नजर कैसे उतारे?
  • बच्चे की नजर कैसे उतारे जाते हैं?
  • गाय की नजर कैसे उतारे?
  • कपूर से नजर कैसे उतारे?
  • नजर उतारने का हनुमान मंत्र
  • नमक से नजर कैसे उतारे जाती है?
  • चेहरे की नजर कैसे उतारे?
  • पानी से नजर कैसे उतारे?
  • बड़ों की नजर कैसे उतारे?
  • नजर उतारने का मंत्र क्या है?
  • फिटकरी से नजर कैसे उतारते हैं?

najar utarane ka gharelu upaye

आज हम यहां पर नजर लगने के बारे में जानेंगे। क्योंकि नजर उतारने का घरेलू उपाय सभी लोग जानना चाहते हैं। इसलिए यहां पर नजर उतारने का टोटका, नजर लगने के लक्षण, नजर उतारने का हनुमान मंत्र आदि सभी विषयों पर चर्चा किया गया है।

जिससे आपको नजर लगने के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। क्योंकि जब तक आप को नजर लगने के बारे में ज्ञात नहीं होगा। तब तक आप उसको सही प्रकार से जान नहीं पाएंगे।

इसलिए यहां पर आपको पूरे विस्तार से नजर के बारे में जानकारी मिलेगा। की नजर क्या होता है?, नजर को कैसे उतारा जाता है?, नजर लगने के लक्षण आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।

नजर लगने के लक्षण क्या है?

अगर आप नजर लगने के लक्षण को जानना चाहते हैं? जिससे आप यह ज्ञात कर सकें। की नजर लगा है या नहीं, तो इसके लिए आप कुछ बातों का ध्यान रखें। जिससे आपको समझ में आ जाएगा कि नजर लगा है या नहीं।

जिस व्यक्ति को नजर लग जाता है। उसके बनते हुए कार्य भी बिगड़ने लगते हैं। उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर लेती हैं। उसके सर में दर्द रहने लगता है। क्योंकि नजर लगना एक नकारात्मक ऊर्जा होता है। जो व्यक्ति के ऊपर अपना प्रभाव दिखाता है।

अगर आपको भी यह सब लक्षण दिखाई दे तो यह नजर लगने का लक्षण हो सकता है। हालांकि इसमें भी कई बातें हैं। यह किसी अन्य कारणों से भी हो सकता है। लेकिन यह अनुमान लगाया जा सकता है, कि बनते हुए कार्य पहली बार बिगड़ने लगे हैं।

मान लीजिए कोई ऐसा कार्य आप कर रहे हैं। जो काफी दिनों से अच्छी तरह से चल रहा है। लेकिन अचानक सभी कार्य बिगड़ने लगते हैं। या कोई व्यक्ति है, वह काफी स्वस्थ था। और अचानक उसके स्वास्थ्य खराब हो गए, तो यह कहीं न कहीं नजर लगने के लक्षण हो सकते हैं।

नजर लगी हो तो क्या करें?

अगर मान लीजिए किसी व्यक्ति को नजर लगा ही है। तो उसको क्या करना चाहिए? क्योंकि यह व्यक्ति ऐसे तो नहीं रह सकता। इसको कोई ना कोई उपाय तो करना ही पड़ेगा। यह उपाय मेडिकल हो या टोटका हो उसे करना ही पड़ेगा।

अगर ऐसी परिस्थिति आपके सामने आ जाती है। तो आप को मैं सलाह देना चाहता हूं, कि आप टोटका भी करें उसके साथ मेडिकल सलाह भी ले, क्योंकि स्वास्थ्य के साथ लापरवाही नहीं किया जा सकता।

यहां पर मैं आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहा हूं। जिसको आप कर सकते हैं। अगर आपको नजर लगा होगा, तो इसमें आपको फायदा भी देखने को मिलेगा।

नजर उतारने का सही समय

अगर किसी को भी नजर उतार ना हो, तो उसके लिए शाम का समय या रात्रि का समय अच्छा होता है। इसलिए शाम के बाद ही नजर उतारना चाहिए।

क्योंकि शाम के समय के बाद रात्रि तक नजर उतारना प्रभावशाली रहता है। और अपना जल्द असर दिखाता है। अर्थात नजर उतारने का टोटका दिन के अपेक्षा शाम के समय अधिक प्रभावशाली होता है।

नजर कैसे उतारे जाती है?

नजर उतारने के अनेकों टोटके होते हैं। या आस पड़ोस में कोई ऐसा व्यक्ति होता है। जो नजर को जाता है। या वह व्यक्ति नजर उतारने जानता है। जिसके पास जाकर आप अपना नजर उतरवा सकते हैं।

अगर वही आप स्वयं नजर उतारने के लिए टोटका ढूंढ रहे हैं। तो यहां पर हम कई सारे टोटके के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिससे आपको नजर उतारने के लिए अनेकों टोटके मिल जाएंगे। जो आपको बेहतर लगे उससे आप नजर उतार सकते हैं।

नजर उतारने के प्राचीन उपाय

यहां पर हम नजर उतारने के पारंपरिक तरीकों के बारे में जानेंगे। जो कि प्राचीन काल से चला आ रहा है। यहां पर मैं पारंपरिक तरीकों में कुछ ऐसे तरीके बताने वाला हूं। जिससे आप नजर लगे हुए व्यक्ति के नजर को उतार सकते हैं।

1 – जिस भी व्यक्ति को नजर लगा हो, उस व्यक्ति के नजर को उतारने के लिए, आप किसी ऐसे पात्र में आग जला ले, उस आग को ध्यान रखें कि अंगारे के रूप में हो। उस आग में नमक, राई, लहसुन, प्याज के सूखे छिलके, राल, सूखी मिर्च डालकर नजर लगे हुए व्यक्ति के ऊपर से 7 बार घुमाकर हटा दें। इससे नजर दोष खत्म हो जाता है।

2 – वही दूसरा तरीका यह भी है। कि पहले तरीके के भाती आग जला ले, उसमें अजवाइन, पीली सरसों और लाल मिर्च डालकर, नजर लगे हुए व्यक्ति को धुआ दे। इससे भी नजर उतर जाता है।

3 – जिस व्यक्ति को नजर लगा हो उस व्यक्ति को अगर गुलाब की सात पंखुड़ियां पान में रखकर खिलाया जाए। तो इससे भी नजर दूर हो जाता है।

4 – अगर आप के आस-पास हनुमान जी का मंदिर हो, तो वहां पर जाएं। और हनुमान जी के कंधे पर लगा हुआ सिंदूर लेकर नजर लगे हुए व्यक्ति के माथे पर लगा दिया जाए। तो इससे भी नजर उतर जाता है।

घर की नजर कैसे उतारे?

जिस भी व्यक्ति के घर में नजर लग गया हो। तो घर के नजर को उतारने के लिए आपको कई सारे उपाय बता रहे हैं। जो आपको सुविधाजनक लगे वह कर सकते हैं। और अपने घर की नजर को उतार सकते हैं।

1 – अगर आप घर में पूजा करते हैं। तो आप घर में प्रतिदिन लोबान का धूप जलाया करें। लोबान का धूप जलाना घर को बुरी नजर से बचाने के लिए एक कारगर उपाय माना जाता है।

लोबान जलाने से आपके घर का वातावरण भी काफी सुगंधित और सकारात्मक रहेगा। इसलिए लोवान को आप घर में बिना किसी परेशानी के जला सकते हैं। अगर आपको लोबान का गंध पसंद नहीं है। तो आगे और उपाय दिए जा रहे हैं। उसको कर सकते हैं।

2 – घर को बुरी नजर से बचाने के लिए घर में आप तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। अगर आपके घर के आगे जगह है। तो वहां पर आप अशोक का पेड़ भी लगा सकते हैं। यह भी नजर को दूर रखने का कारगर उपाय माना गया है।

3 – अगर आप हनुमानजी के भक्त हैं, तो आप प्रतिदिन हनुमानजी की पूजा करें। अगर संभव हो तो हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। अगर आप बजरंग बाण का भी पाठ करते हैं। तो यह काफी उत्तम रहेगा।

हनुमान जी की पूजा करने के बाद श्रद्धा भक्ति से हनुमान जी के कंधे पर लगा हुआ सिंदूर हो आप माथे पर प्रतिदिन लगाते रहे। इससे घर में आपके सुख समृद्धि बना रहेगा। आपके घर में कोई भी नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा।

अपनी नजर खुद कैसे उतारे?

अगर आपके साथ कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है। आपको नजर लग गया है। तो नजर उतारने के लिए आप स्वयं राई, नींबू, नमक, लाल मिर्च आदि इनमें से कोई एक पदार्थ ले सकते हैं। उसे अपने सिर से 7 बार वार कर घर से बाहर फेंक दें।

अगर आपके पास घर के बाहर फेंकने का जगह नहीं है तो उसे आग में जला दें। अगर आप नींबू से नजर उतार रहे हैं। तो उसे बीच में से दो भागों में काटकर घर से बाहर फेंके।

झाड़ू से नजर कैसे उतारे?

अगर आपके घर में कोई छोटा बच्चा है। उस बच्चे को नजर लग गया है। तो उस नजर को उतारने के लिए आप झाड़ू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। झाड़ू से नजर उतारने के लिए आपको बिना किसी को बताए नजर उतारना होगा।

नजर उतारने के लिए पहले आप बच्चे के पास जाएं। अगर बच्चा बड़ा है। तो उसको बैठा दें। अगर बच्चा छोटा है, तो जहां पर लेटा है। वही उसको रहने दें, अब उसके पास आपको झाड़ू ले जाना होगा। जो आप घर में इस्तेमाल करते हैं। उसको अच्छे से साफ कर लें, ताकि उस में धुल आदि न लगा हो।

आप झाड़ू को बच्चे के सामने से 7 बार घुमाते हुए घर के सभी सदस्यों का नाम ले। कुछ इस प्रकार (जैसे – चाचा, चाची, बुआ, भाई, मम्मी, पापा, दादा, दादी जिसकी की नजर हो वह बताई जाए) इस प्रकार कहते हुए 7 बार झाड़ू को बच्चे के सामने से घुमा लेने के बाद, आप अपने पैरों के बीच में से झाड़ू को पीछे की तरफ फेंक दें।

जब झाड़ू को पीछे की तरफ फेंक दें, तक उस पर घूम कर दो बार थु थु कर दें। झाड़ू को उठाकर रख दें। इस प्रकार बच्ची की नजर उतर जाएगी।

बच्चे की नजर कैसे उतारे जाते हैं?

बच्चों की नजर उतारने के लिए ऊपर एक उपाय झाड़ू का भी बताया गया है। उससे नजर को उतार सकते हैं। यहां पर हम और नजर उतारने के तरीकों के बारे में जानेंगे। कि बच्चों का नजर कैसे उतारे जाते हैं।

1 – बच्चे की नजर को उतारने के लिए एक तांबे के लोटे में पानी भर ले, उसमें ताजा फूल डालकर बच्चे के ऊपर से 11 बार वारे। उसके बाद उस पानी को किसी गमले में या पौधे के नीचे डाल दें। इससे नजर उतर जाएगा।

2 – बच्चों के नजर को उतारने के लिए शक्कर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मुट्ठी में शक्कर को लेकर दोनों हाथ से बच्चे के सामने से सात बार वारे, उसके बाद शक्कर को पानी में डालकर बहा दे।

3 – नमक, लहसुन, प्याज के सूखे छिलके, सूखी मिर्च के बारे में ऊपर बताया गया है। उससे भी बच्ची की नजर उतर जाती है।

4 – साबुत लाल मिर्च लेकर बच्चे के ऊपर से 3 बार वार कर उसे आग में डाल देने से भी बच्चे का नजर उतर जाता है।

गाय की नजर कैसे उतारे?

अगर आपके किसी भी पशु (गाय, भैंस, बकरी आदि) को नजर लग गई है। तो उस पशु का नजर उतारने के लिए आप धूप या अगरबत्ती को जलाकर दाहिने हाथ में लेकर पशु के मस्तक से तीन बार चक्कर लगाएं। चक्कर लगाते समय अपने इष्टदेव का ध्यान करते रहे। उसके बाद 3 चक्कर पूरा हो जाने के बाद धूप या अगरबत्ती को घर के बाहर फेंक दें।

अगर पशु दूध दे रहा है। अगरबत्ती बाहर फेंकने के बाद पशु के थन को 2-3 लीटर पानी लेकर अच्छे से धो ले। ध्यान रखें कि पानी वापस बाल्टी में ही गिरे। और उस पानी को पशु को पिला दे। इससे पशु का नजर उतर जाएगा।

कपूर से नजर कैसे उतारे?

कपूर से नजर उतारने के लिए आप थोड़ा सा कपूर ले ले। उस कपूर को किसी बर्तन में रखकर जला ले, उसके बाद 7 लोंग ले ले। उस 7 लोंग को अपने सर से तीन बार वार कर उस जलते हुए कपूर के अंदर डाल दें। ऐसा करने से नजर उतर जाता है।

नजर उतारने का हनुमान मंत्र

नजर उतारने के लिए हनुमान जी का मंत्र पढ़ा जाता है। लेकिन मेरे अनुसार मंत्र सभी लोग के लिए सही नहीं रहेगा। इसलिए अगर आप को नजर लग गया है। तो आप हनुमान जी के कंधे का सिंदूर अपने मस्तक पर लगाएं। जिसको टीका कहा जाता है। टीका मात्र लगाने से ही हनुमान जी आपके ऊपर से सभी नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देंगे।

मंत्र – ओम ऐं ह्रीं श्रीं ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रैं ह्रौं ह्रीं ओम नमो

नमक से नजर कैसे उतारे जाती है?

अगर किसी बच्चे या बड़े को नजर लग गया है। तो उसके लिए आप नमक से नजर उतार सकते हैं। नमक से नजर उतारने के लिए आप नमक का दो प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं।

1 – सबसे पहले आप एक चुटकी नमक ले, उसे एक गिलास पानी के अंदर डालकर उसे नजर लगे हुए व्यक्ति के सामने से 7 बार वार कर पानी में बहा दें।

2 – दूसरा तरीका भी इसी प्रकार है। एक चुटकी नमक लेकर उसको नजर लगे हुए व्यक्ति के सामने से 7 बार वार कर इसको भी पानी में बहा दें।

इन दोनों तरीकों में से कोई भी एक तरीका अपना सकते हैं। और नजर के प्रभाव को कम कर सकते हैं। यह नजर उतारने का बेहद आसान तरीका है।

चेहरे की नजर कैसे उतारे?

चेहरे के नजर उतारने के लिए भी ऊपर बताए गए सभी टोटके को अपना सकते हैं। किसी भी टोटके को लेकर आप अपने चेहरे के नजर को उतार सकते हैं। इसमें भी वही प्रक्रिया रहेगी जो कि ऊपर बताई गई है।

पानी से नजर कैसे उतारे?

पानी से नजर उतारने के लिए भी ऊपर बताया गया है। जोकि दो ऐसे टोटके ऊपर बताए गए हैं। एक टोटके में बताया गया है कि पानी में फूल डालकर नजर उतारा जा सकता है। वही दूसरे टोटके में बताया गया है कि पानी में एक चुटकी नमक डालकर नजर को उतारा जा सकता है। नजर उतारने की विधि ऊपर विस्तार से बताई गई है।

बड़ों की नजर कैसे उतारे?

अपने से बड़ों का नजर उतारने के लिए ऊपर बताए गए सभी तरीके अपना सकते हैं। लेकिन उसमें कुछ ऐसे तरीके हैं। जो बच्चों के लिए बताया गया है। वह केवल बच्चों के लिए ही रहेगा। बाकी सभी तरीके बड़ों को भी कर सकते हैं।

नजर उतारने का मंत्र क्या है?

नजर उतारने का मंत्र भी पढ़ा जाता है। आपने देखा होगा, कि कुछ लोग मंत्र पढ़कर नजर उतारते हैं। इसलिए यहां पर नजर उतारने के मंत्र भी दिए जा रहे हैं। हालांकि अगर आप साधारण व्यक्ति हैं। आपने कभी भी मंत्र का प्रयोग नहीं किया है। तो आप इस मंत्र का प्रयोग ना करें। आप ऊपर बताए गए किसी भी टोटके का प्रयोग कर सकते हैं।

मंत्र – नमस्ते रूद्ररूपाय करिरूपाय ते नम:

फिटकरी से नजर कैसे उतारते हैं?

नजर उतारने के लिए फिटकरी का भी प्रयोग किया जाता है। फिटकरी का टुकड़ा लेकर नजर लगे हुए व्यक्ति के सर से पांव तक 7 बार वार कर फिटकरी को आग में डाल देना चाहिए, इससे नजर उतर जाता है।

इस तरह आप अपने नजर को या दूसरे के नजर को उतार सकते हैं। क्योंकि नजर लगना आम बात है। सभी व्यक्तियों को कभी ना कभी किसी की बुरी नजर लगता ही है। इसलिए यह जानकारी उस समय आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

पशुओं की नजर कैसे उतारे जाती है?

गाय के गोबर से होता है अचूक लाभ नजर उतारने के ल‍िए ज्‍वार और गेहूं की रोटी के अलावा गाय के गोबर का भी प्रयोग क‍िया जा सकता है। इसके ल‍िए गोबर का चौमुखी दीप बनाकर उसमें तिल के तेल की बत्ती जला दें और थोड़ा गुड़ डाल दें। फिर उसे घर के मुख्‍य द्वार पर रख दें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से नजर उतर जाती है।

नजर उतारने का मंत्र क्या है?

नजर उतारने का मंत्र है- नमस्ते रूद्ररूपाय करिरूपाय ते नम। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों के मुताबिक गुरुवार को संध्याकाल में इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

नजर दोष हटाने के लिए क्या करें?

नजर दोष के उपाय (Nazar Dosh Remedies) मान्यता है कि अगर घर के किसी सदस्य को नजर लग गई है, या फिर घर पर नजर लग गई है, तो नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. साथ ही, घर में धूपबत्ती भी जलाएं. ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं.

बार बार नजर लगे तो क्या करें?

अगर बच्चे को नजर लग गई है तो उसे नमक, राई के दाने, पीली सरसों, मिर्च, पुरानी झाडू का एक टुकड़ा लेकर उसके ऊपर से आठ बार उतार कर आग में जला दें. यदि जलाने पर मिर्च की धांस नहीं आती है तो समझ लीजिए कि उसकी नजर उतर गई.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग