भारत में पहला मुस्लिम आक्रमण कब हुआ? - bhaarat mein pahala muslim aakraman kab hua?

शक, कुषाण और हूणों के पतन के बाद भारत का पश्‍चिमी छोर कमजोर पड़ गया, तब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कुछ हिस्से फारस साम्राज्य के अधीन थे तो बाकी भारतीय राजाओं के, जबकि बलूचिस्तान एक स्वतंत्र सत्ता थी। 7वीं सदी की शुरुआत के दौरान भारत के अफगानिस्तान और पाकिस्तान पर आक्रमण बढ़ गए और यह भारत का हिस्सा नहीं रहा। इतिहासकारों अनुसार इस्लाम के प्रवेश के पहले अफगानिस्तान (कम्बोज और गांधार) में बौद्ध एवं हिन्दू धर्म यहां के राजधर्म थे।

1. कुछ इतिहासकारों के अनुसार भारत पर पहला आक्रमण 638 ईस्वी में खलीफाओं की सेना ने किया। उमायद खलीफा ने बलूचिस्‍तान पर आक्रमण किया था। सन् 652 में मुस्लिम खलीफा उमर ने बलूचिस्तान के कामरान पर आक्रमण के आदेश दिए और बाद में यह खिलाफत का हिस्सा बन गया। बाद में उम्मयदों ने इसपर कब्जा कर लिया।

2. भारत पर पहला सफल आक्रमण 20 जून 712 ईस्वी में मोहम्मद बिन कासिम ने सिंध प्रांत पर किया। इससे पहले 711 ईस्वी में उसने पश्चिमोत्तर भारत पर आक्रमण किया था। उसने बलूचिस्तान और मुल्तान में भी सफल अभियान चलाए।

3. कुछ इतिहासकारों के अनुसार 638 से 711 ई. तक के 74 वर्षों के काल में 9 खलीफाओं ने 15 बार आक्रमण किया। 15वें आक्रमण का नेतृत्व मोहम्मद बिन कासिम ने किया।

4. मोहम्मद बिन कासिम ने जब सिंध पर आक्रमण किया था तो उस समय सिन्ध के राजा दाहिर से उसका मुकाबला हुआ था।


5. बगदाद के गवर्नर हुज्जाज बिन यूसुफ के आदेश पर उनके भतीजे और 17 वर्षीय जवान सिपहसालार मोहम्मद बिन कासिम ने सिंध पर हमला करके राजा दाहिर को शिकस्त दी और यहां अपनी हुकूमत कायम की थी।

#---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------#

7वीं सदी के बाद भारत पर अरब और तुर्क के मुसलमानों ने आक्रमण करना शुरू किए। अरब के खलीफाओं ने भारत पर कई अभियान चलाए। पहले भारत में अफगानिस्तान भी शामिल था। कुछ इतिहासकारों के अनुसार 870 ई. में अरब सेनापति याकूब एलेस ने अफगानिस्तान को अपने अधिकार में कर लिया था। इससे पहले मोहम्मद बिन कासिम ने भारत के सिंध और मुल्तान पर आक्रमण करके यहां पर खलिफाओं के शासन का रास्ता साफ किया।

इस्लामिक खलीफाओं ने सिन्ध फतह के लिए कई अभियान चलाए। 10 हजार सैनिकों का एक दल ऊंट-घोड़ों के साथ सिन्ध पर आक्रमण करने के लिए भेजा गया। सिन्ध पर ईस्वी सन् 638 से 711 ई. तक के 74 वर्षों के काल में 9 खलीफाओं ने 15 बार आक्रमण किया। 15वें आक्रमण का नेतृत्व मोहम्मद बिन कासिम ने किया।

भारत में इस्लामिक शासन का विस्तार 7वीं शताब्दी के अंत में मोहम्मद बिन कासिम के सिन्ध पर आक्रमण और बाद के मुस्लिम शासकों द्वारा हुआ। लगभग 712 में इराकी अरब शासक अल हज्जाज के भतीजे एवं दामाद मुहम्मद बिन कासिम ने 17 वर्ष की अवस्था में सिन्ध और बलूच पर के अभियान का सफल नेतृत्व किया।

इतिहासकारों के मुताबिक राजा दाहिर की हुकूमत पश्चिम में मकरान तक, दक्षिण में अरब सागर और गुजरात तक, पूर्व में मौजूदा मालवा के केंद्र और राजपूताने तक और उत्तर में मुल्तान से गुजरकर दक्षिणी पंजाब तक फैली हुई थी। बगदाद के गवर्नर हुज्जाज बिन यूसुफ के आदेश पर उनके भतीजे और नौजवान सिपहसालार मोहम्मद बिन कासिम ने सिंध पर हमला करके राजा दाहिर को शिकस्त दी और यहां अपनी हुकूमत कायम की।

राजा दाहिर का जन्म 663 में हुआ था और सन्न 679 में वे सिंध के राजा बने। कुछ इतिहासकारों के अनुसार उनका शासनकाल: 695-712 ई.पू. के बीच रहा।

सर्वप्रथम अरब व्‍यापारियों के माध्‍यम से इस्‍लाम धर्म 7वीं शताब्‍दी में दक्षिण भारत में आया। केरल और बंगाल दो उनके प्रमुख केंद्र थे, जबकि पश्चिम भारत में अफगानिस्तान। इसके बाद 7वीं में ही मोहम्मद बिन कासिम जो आक्रमण किया उसे इतिहास में मुस्लिमों द्वारा भारत पर किया गया पहला आक्रमण माना जाता है जबकि कहना यह चाहिए कि यह पहला सफल आक्रमण था जिसके पहले खलिफाओं के नेतृत्व में भारत पर 14 बार आक्रमण हो चुके थे।

कहते हैं कि लगभग 632 ई. में हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की वफात (मृत्यु) के बाद 'खिलाफत' संस्था का गठन हुआ। हज. मुहम्मद स.अ.व के दोस्त अबू बकर को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया। पहले 4 खलीफाओं ने हज. मुहम्मद साहब से अपने रिश्तों के कारण खिलाफत हासिल की। उनमें से उमय्यदों और अब्बासियों के काल में इस्लाम का विस्तार हुआ।

  • भारत पर मुस्लिम आक्रमण :
    • मुहम्मद बिन कासिम
    • महमूद गजनवी
    • मुहम्मद गोरी

भारत पर मुस्लिम आक्रमण :

मुहम्मद बिन कासिम

  • भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम मुस्लिम शासक मुहम्मद बिन कासिम था।
  • मुहम्मद बिन कासिम अरब निवासी था।
  • मुहम्मद बिन कासिम ने 711ई० में पश्चिमोत्तर भारत पर आक्रमण किया।
  • मुहम्मद बिन कासिम ने 712 ई० में सिंध तथा मुल्तान जीत लिया।

इस समय दाहिर सिंध का शासक था।

महमूद गजनवी

  • महमूद गजनवी सुबुक्तगीन का पुत्र था। वह 997/998 ई० में गजनी का शासक बना।
  • महमूद गजनवी ने 1001 से 1027 ईस्वी तक भारत पर 17 बार हमला किया।
  • महमूद गजनवी के भारत पर आक्रमण का उद्देश्य अधिक से अधिक धन लूटना था।
  • महमूद गजनवी के आक्रमण का सबसे पहले सामना 1001 ई० में पंजाब के हिंदूशाही वंश के जयपाल ने किया। वैहिन्द के पास हुए युद्ध में जयपाल पराजित हो गया और उसने आत्महत्या कर ली।
  • महमूद गजनवी ने 1025-26 में सोमनाथ मंदिर को लूटा। यह उसका 16 वां अभियान था।
  • महमूद गजनवी ने अपना अंतिम 17 वां अभियान 1027 ईस्वी में जाटों और खोखरों के विरुद्ध किया।
  • 30 अप्रैल,1030 को सुल्तान महमूद की मृत्यु हो गई।
  • तहकीकात ए हिंद के लेखक अलबरूनी, तारीख ए सुबुक्तगीन के लेखक बैहाकी एवं उत्बी महमूद गजनवी के साथ भारत आए।

महमूद के दरबारी विद्वानों में अलबरूनी, उत्बी, फराबी, वैहाकी, फारुखी, फिरदौसी, असादी एवं तुसी विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

मुहम्मद गोरी

  • गजनी और हेरात के बीच गोर नामक छोटा सा राज्य था।
  • 1173 ईस्वी में मुहम्मद गोरी गोर का शासक बना।
  • मुहम्मद गोरी ने भारत पर पहला आक्रमण  1175 ई० में मुल्तान के विरुद्ध किया।
  • मुहम्मद गोरी ने भारत पर दूसरा आक्रमण उच्छ के भट्टी राजपूतों के खिलाफ1176 ईस्वी में किया।
  • मुहम्मद गोरी ने भारत पर तीसरा आक्रमण गुजरात के अन्हिलवाड़ा पर 1178 ईस्वी में किया जिसमें मुहम्मद गोरी को मूलराज द्वितीय से पराजित होना पड़ा।
  • तराइन का प्रथम युद्ध 1191 में मुहम्मद गोरी और अजमेर के शाकंभरी वंश के शासक पृथ्वीराज तृतीय चौहान के बीच हुआ जिसमें मुहम्मद गोरी को बुरी तरह पराजित होकर भागना पड़ा।
  • परंतु, तराइन के द्वितीय युद्ध (1192) में पृथ्वीराज चौहान को मुहम्मद गोरी से पराजित होना पड़ा।
  • तराइन के द्वितीय युद्ध के बाद मुहम्मद गोरी ने दिल्ली और अजमेर के आसपास के क्षेत्रों पर कब्ज़ा करके दिल्ली सल्तनत की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।
  • इस समय कन्नौज का राजपूत राजा जयचंद था जो पृथ्वीराज चौहान का प्रतिद्वंद्वी था।
  • मुहम्मद गोरी ने 1194 के चंदावर के युद्ध में जयचंद को पराजित किया।
  • मुहम्मद गोरी के गुलाम सैन्य जनरल कुतुबुद्दीन ऐबक ने गुजरात, सिरोही, कोटा, बुन्दी, उज्जैन तथा कालिंजर जीत लिया।
  • मुहम्मद गोरी के एक जनरल बख्तियार खिलजी ने पूर्वी भारत पर सैन्य अभियान करके बिहार की राजधानी ओदंतपुरी तथा नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालयों को नष्ट-भ्रष्ट कर दिया।
  • 1199 में बख्तियार खिलजी ने लक्ष्मण सेन से बंगाल जीत लिया।
  • 15, मार्च 1206 को गोर की ओर लौटते समय खोखरों ने एक मुठभेड़ में मुहम्मद गोरी को मार डाला।

भारत में पहला मुसलमान कब आया?

भारत में पहला मुस्लिम राज अरब से आए आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम ने वर्ष 711 में सिंध में स्थापित किया था.

भारत में पहला मुसलमान शासक कौन था?

Solution : अला-उद-दीन खिलजी पहला मुस्लिम शासक था, जिसने अपने साम्राज्य को लगभग पूरे दक्षिण भारत तक विस्तारित किया था

दुनिया का पहला मुसलमान कौन था?

इस्लाम के पहले नबी, मुसलमानों के अनुसार, पहला आदमी, हजरत एडम (अरबी में, आदम) और बाइबल में उल्लेखित थे, उन्हें भी मुसलमानों को पैग़म्बर के रूप में माना जाता है, हजरत मुहम्मद साहब को इस्लाम के अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण पैग़म्बर के रूप में माना जाता है।

भारत का अंतिम मुस्लिम शासक कौन था?

आज भारत के आखिरी मुगल बादशाह मिर्जा अबू जफर सिराजुद्दीन मुहम्मद बहादुर शाह जफर यानी बहादुर शाह जफर का जन्मदिन है. कहा जाता है कि बहादुर शाह जफर को नाममाज्ञ बादशाह की उपाधि दी गई थी. 1837 के सितंबर में पिता अकबर शाह द्वितीय की मौत के बाद वह गद्दीनशीं हुए.