बिहार विधानसभा के अध्यक्ष कौन हैं - bihaar vidhaanasabha ke adhyaksh kaun hain

अवध बिहारी चौधरी बने बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष

  • 27 Aug 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

26 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

Show

प्रमुख बिंदु 

  • अवध बिहारी चौधरी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के स्थान पर बिहार विधानसभा के 17वें अध्यक्ष बने हैं। गौरतलब है कि 24 अगस्त को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • महागठबंधन ने राजद के अवध बिहारी चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष के लिये अपना प्रत्याशी बनाया था। उनके विरोध में कोई और नामांकन नहीं हुआ, इसलिये वे सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए।
  • विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर बैठे महेश्वर हज़ारी ने अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ कराई। इसके बाद ‘हम’ के जीतन राम मांझी ने अवध बिहारी चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद संपूर्ण सदन की सहमति से विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हज़ारी ने अवध बिहारी चौधरी के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।
  • नए अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को परंपरा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष ने अध्यक्ष के आसन पर जाकर बिठाया।
  • 76 वर्षीय अवध बिहारी चौधरी सिवान से 1985, 1990, 1995, 2000 और फरवरी, 2005 तथा 2020 में विधायक चुने गए। उन्होंने 2020 में स्पीकर पद के लिये चुनाव लड़ा था, लेकिन विजय कुमार सिन्हा से मुकाबले में पिछड़ गए थे। अवध बिहारी चौधरी राबड़ी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।   

कौन होगा बिहार विधानसभा का 'चौधरी', जदयू, राजद के साथ ही इस पार्टी की भी है कुर्सी पर नजर

बिहार विधानसभा अध्‍यक्ष पद से विजय कुमार सिन्‍हा को हटाने की तैयारी तेज हो गई है। अब इस पद के लिए जदयू से विजय चौधरी तो राजद से अवध बिहारी चौधरी के नाम की चर्चा है। वहीं कांग्रेस के वीएस दुबे का नाम भी उछल रहा है।

सुनील राज, पटना। Bihar Politics: राज्य के नए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (CM Nitish Kumar and Deputy CM Tejashwi Yadav) ने बुधवार को शपथ ले ली। नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) के मंत्रियों का नाम भी फाइनल हो रहा है, लेकिन विधानसभा के नए अध्यक्ष (Bihar Assembly Speaker) कौन होगा, इसका फैसला होना अभी बाकी है। सब जानना चाहते हैं कि आखिर नीतीश कुमार के आठवें कार्यकाल में विधानसभा का नया "चौधरी" कौन होगा।

अपने कोटे का अध्‍यक्ष पद चाहता है जदयू   

राजनीतिक गलियारे में यह कहा जा रहा है कि नीतीश की पार्टी जदयू की पहली कोशिश होगी कि अगला विधानसभा अध्यक्ष जदयू कोटे से हो। जदयू कोटे से एक बार फिर विजय चौधरी (Ex Speaker Vijay Kumar Chaudhary) को विधानसभा अध्यक्ष पद का जिम्मा दिया जा सकता है। विजय चौधरी के पास 16वीं विधानसभा को बतौर अध्यक्ष चलाने का अनुभव भी है। विजय चौधरी के नाम की चर्चा के बीच यह भी कहा जा रहा है कि राजद सबसे बड़ा दल होने के नाते इस पद के लिए अपना दावा कर सकता है। पिछली बार राजद की यह मंशा पूरी नहीं हो पाई थी।

तब अवध बिहारी चौधरी को राजद ने बनाया था प्रत्‍याशी  

2020 के विधानसभा चुनाव के बाद जब विधानसभा गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो राजद ने पार्टी के पुराने नेता और अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर पद का दावेदार बनाया और मैदान में उतार दिया। तब हुए चुनाव में राजद प्रत्याशी को पराजय का सामना करना पड़ा था। राजद अब विधानसभा में सबसे बड़ा दल है और सत्ता हाथ में है, तो वह अध्यक्ष पद के लिए अवध बिहारी चौधरी के नाम का प्रस्ताव दे सकता है।

कांग्रेस भी स्‍पीकर पद की लालसा में 

दो बड़े दलों के बीच कांग्रेस भी अध्यक्ष पद का मोह छोड़ नहीं पा रही। वर्तमान में विधानसभा में कांग्रेस की ताकत महज 19 विधायकों की है। फिर भी पार्टी इस पद के लिए दावेदारी में पीछे नहीं रहना चाहती। कांग्रेस के तर्क हैं कि 2000 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 23  सीटों पर जीत दर्ज कराई बावजूद तत्कालीन राबड़ी देवी (Rabri Devi) की सरकार में कांग्रेस के अनुभवी नेता सदानंद सिंह विधानसभा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। उन्होंने सफलतापूर्वक अपने पांच वर्ष का कार्यकाल भी पूरा किया। 19 विधायकों वाली कांग्रेस विजय शंकर दुबे (Vijay Shankar Dubey) के नाम को आगे करने की जुगत में जुटी है। दुबे कांग्रेस के पुराने नेता हैं  और अब तक  पांच बार सदन के सदस्य रह चुके हैं। 

Edited By: Vyas Chandra

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए विजय सिन्हा, RJD प्रत्याशी को हराया

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष कौन हैं - bihaar vidhaanasabha ke adhyaksh kaun hain

विजय सिन्हा को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है.

बिहार (Bihar) में विधानसभा स्पीकर चुनाव में एनडीए (NDA) की उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की जीत हुई है. उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी को हरा दिया है.

  • News18 Bihar
  • Last Updated : November 26, 2020, 10:26 IST

    पटना. बिहार (Bihar) में विधानसभा स्पीकर चुनाव में एनडीए (NDA) के उम्मीदवार की जीत हुई है. एनडीए से उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) अब बिहार विधानसभा (Bihar Vidhan Sabha) के अध्यक्ष होंगे. उन्होंने विरोधी दल के अवध बिहारी चौधरी को हरा दिया है. विधानसभा के सदस्यों ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में चुना है. सदन के 126 सदस्यों ने विजय सिन्हा के पक्ष में वोट दिया. इससे पहले वॉयस वोटिंग में भी विजय सिन्हा की जीत हुई. इसके बाद अब मत विभाजन से अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई.

    इससे पहले आज विधानसभा के सत्र की शुरुआत जबर्दस्त हंगामे से हुई. स्पीकर का चुनाव होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने वेल में आकर जमकर हंगामा किया. सदन के शुरू होते ही AIMIM अध्यक्ष अख़तरुल ईमान का बयान आया कि अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से हो. इसे प्रोटेम स्पीकर जीतनराम मांझी ने भी सराहा. लेकिन उन्होंने कहा कि इसका फ़ैसला सदन के माननीय विधायक लेंगे. इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई.

    तेजस्वी ने साधा निशाना
    स्पीकर के चुनाव से पहले आज विधानसभा का सत्र काफी हंगामेदार रहा. सदन में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि ये सरकार नैतिकता की बात क्यूं कर रही है. ये सरकार भी चोरी से आई है. इसके बाद जीतनराम मांझी ने तेजस्वी यादव को बयान देने से रोक दिया. प्रोटेम स्पीकर जीतनराम मांझी ने कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव हो. फिर मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई. विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन में नीतीश कुमार की मौजूदगी का विरोध किया, जिस पर मांझी ने कहा कि उनकी उपस्थिति की गिनती नहीं हाे रही है. बता दें कि नीतीश कुमार विधानसभा के सदस्य नहीं हैं. वे विधान परिषद के सदस्य हैं. मांझी ने सदन को यह भी बताया कि नीतीश कुमार विधायक दल के नेता की हैसियत से सदन में उपस्थित हैं.

    ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

    Tags: Bihar rjd, Bihar vidhan sabha, BJP

    FIRST PUBLISHED : November 25, 2020, 12:48 IST

    बिहार विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन है?

    सभापतियों की सूची.

    बिहार के लोक सभा अध्यक्ष कौन है?

    मीरा कुमार
    जन्म
    31 मार्च 1945 सासाराम, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत (वर्तमान बिहार, भारत)
    राजनीतिक दल
    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    जीवन संगी
    मंजुल कुमार
    बच्चे
    1 पुत्र और 2 पुत्रियाँ
    मीरा कुमार - विकिपीडियाhi.wikipedia.org › wiki › मीरा_कुमारnull

    बिहार में विधानसभा कितना है?

    बिहार के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र.

    विधान परिषद का स्पीकर कौन होता है?

    (ग) विधान परिषद के एक तिहाई सदस्य प्रत्येक...... हैं। (2, 3, 4) विधान परिषद का अध्यक्ष सभापति कहलाता है जिसे सदस्यों द्वारा ही चुना जाता है।