यह प्रश्न पत्र कक्षा 11 सी.बी.एस.ई CBSE बोर्ड के द्वारा तय किए गए मानकों के आधार पर तैयार किया गया है। इस प्रश्न पत्र को विगत परीक्षा में हल करने को भी दिया गया था। इस लेख में आप प्रश्न पत्र का हल सहित अध्ययन करेंगे और आगामी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे।आपको ज्ञात होगा कि रोजगार के लिए इसी प्रकार के बहु विकल्प आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। सीबीएसई बोर्ड का उद्देश्य आपको उन परीक्षाओं के लिए तैयार करना है जिन्हें आप भविष्य में देने वाले हैं। Show विषय हिंदी (002) प्रश्न पत्र कक्षा 11 वीं समय 90 मिनट अधिकतम अंक 40 सामान्य निर्देश
सभी प्रश्नों के लिए 01 अंक निर्धारित है, अर्थात 1 * 40 = 40 अंक। खंड ‘क’( अपठित बोध )नीचे दो गद्यांश दिए हैं किसी एक गद्यांश को पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर दीजिए। 1*10 =10 मित्रता को निभाना भी मुश्किल कार्य है। इसे ईर्ष्या, द्वेष, अपमान, तिरस्कार, उपहास मानसिक व हार्दिक संकीर्णता तथा संदेह से बचाना जरूरी है। दोस्ती की सौंधी-सी सुगंध से जीवन सराबोर रखना है, तो कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा। मित्र ऐसा हो जो सही मार्गदर्शन कर सके, आपके लिए सही अर्थों में हमदर्द बन सके जो आपको नेक सलाह दें और आपके दुख दर्द में सम्मिलित हो सके। जो आपको निराशा और हताशा का शिकार ना बनने दें, बल्कि आशावाद और ऊर्जावान बनाने में सहायता करें। सच्चाई, ईमानदारी परस्पर साझीदारी प्रेम, विश्वास, निस्वार्थ भावना एक दूसरे के लिए हर पल सर्वस्व त्याग की भावना मित्रता को सफलता के उच्चतम पायदान पर पहुंचा देते हैं। अतः इनको ध्यान में रखें मित्रता में धन को कभी ना आने दे, ऐसा वक्त आने पर सभी संबंधों को तोड़ने में अहम भूमिका अदा करता है। दोस्ती में कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए, दोस्ती जहां तक संभव हो अपनी बराबरी वालों से ही करनी चाहिए अन्यथा कभी-कभी बातों में किसी प्रकार का अहम मित्रता को जार जार कर सकता है। सच्ची मित्रता में एहसान और मेहरबानी का कोई स्थान नहीं होता, सिर्फ मित्रता होती है। ऐसी-वैसी कोई बात घटित हो जाए तो उसका जिक्र तीसरे के सामने नहीं करें संदेह व अविश्वास को कभी पनपने ही ना दें। मित्रता कितनी भी अटूट वह घनिष्ठ क्यों ना हो, कभी भी मित्र को किसी गलत कार्य के लिए प्रेरित या उत्साहित ना करें। यदि किसी परिस्थितिवश या अन्य कारण विशेष से वह कोई अनैतिक किया गलत राह पर जा रहा हो तो तत्काल मार्ग प्रशस्त करें व नेक सलाह व उचित मार्गदर्शन दें। निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए। 1 मुश्किल कार्य क्या है? क मित्रता को निभाना ख मित्रता करना ग उपरोक्त दोनों घ उपरोक्त में से कोई नहीं उत्तर – मित्रता को निभाना 2 मित्रता को किससे बचाना आवश्यक है? क ईर्ष्या द्वेष से ख अपमान तिरस्कार ग उपहास मानसिक संकीर्णता घ उपरोक्त सभी उत्तर -उपरोक्त सभी 3 मित्र कैसा होना चाहिए? क जो सही मार्गदर्शन कर सके ख हमदर्द हो नेक सलाह दे ग हताशा व निराशा से बचाए घ उपरोक्त सभी

उत्तर -उपरोक्त सभी
<script data-ezscrex="false" data-cfasync="false" style="display:none">if(typeof ez_ad_units!='undefined'){ez_ad_units.push([[250,250],'hindicoaching_in-large-mobile-banner-2','ezslot_11',140,'0','0'])};if(typeof __ez_fad_position!='undefined'){__ez_fad_position('div-gpt-ad-hindicoaching_in-large-mobile-banner-2-0')};

4 मित्रता के मध्य किसे नहीं आने देना चाहिए?

क धन

ख विश्वास

ग त्याग की भावना

घ उपरोक्त में से कोई नहीं
<script data-ezscrex="false" data-cfasync="false" style="display:none">if(typeof ez_ad_units!='undefined'){ez_ad_units.push([[250,250],'hindicoaching_in-leader-2','ezslot_12',141,'0','0'])};if(typeof __ez_fad_position!='undefined'){__ez_fad_position('div-gpt-ad-hindicoaching_in-leader-2-0')}; उत्तर – उपरोक्त में से कोई नहीं 5 सच्चा मित्र कौन है? क जो सही गलत हर कार्य में साथ दें ख जो अपने मित्र को सही कार्य करने की प्रेरणा दें ग जो मित्र को उसकी कमियां बताएं घ ‘ख’ और ‘ग’ दोनों उत्तर – ‘ख’ और ‘ग’ दोनो 6 मित्रता को सफल बनाने वाले गुण कौन से हैं? क सच्चाई ईमानदारी त्याग की भावना ख प्रतिस्पर्धा की भावना ग संदेह की भावना घ उपरोक्त में से कोई नहीं उत्तर- सच्चाई ईमानदारी त्याग की भावना 7 परिस्थिति शब्द में उपसर्ग है ? क पर ख परि ग प्र घ पर् उत्तर – परि 8 निम्नलिखित विलोम शब्द के युग्म में गलत युग्म का चयन कीजिए ? क सुगंध-खुशबू ख नैतिक-अनैतिक ग अविश्वास-विश्वास घ मित्रता-शत्रुता उत्तर – सुगंध-खुशबू 9 मित्रता शब्द है ? क विशेषण ख भाववाचक संज्ञा ग क्रिया घ क्रिया विशेषण उत्तर – भाववाचक संज्ञा 10 गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक का चयन कीजिए? क मित्र ख मित्रता ग मित्र का त्याग घ उपरोक्त में से कोई नहीं उत्तर – मित्रता अथवा निम्नलिखित को सावधानीपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर दीजिए जो समाज को जीवन देता है, उसे निर्जीव नहीं कहा जा सकता। तालाब को जल का स्रोत माना जाता है, उसके चारों और समाज ने अपने जीवन को रचा है। उसके साथ निकटता का संबंध बनाने के लिए वैसे ही नाम रख लेता है। देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में तालाबों के कई नाम है। पर्यायवाची शब्दों की सूची में तलाब के अनेक नाम मिलते हैं ‘हमीर नाम माला’ में तालाबों के पर्यायवाची नाम मिलते हैं। डिंगल भाषा का यह ग्रंथ तालाबों को धरम सुभाव कहता है। लोग धर्म स्वभाव से जुड़ जाता है, सुख-दुख के सभी प्रसंग तलाब से जुड़ जाएंगे। तलाब बनाना या तालाब की मरम्मत करना पुण्य का काम माना जाता था। जैसलमेर और बाड़मेर में साधन कम होने पर यदि पूरा तालाब बनाना संभव न हो तो सीमित संसाधनों का उपयोग करते हुए तालाब की पाल पर मिट्टी डालने या मरम्मत करने का काम किया जाता था परिवार के दुखद प्रसंग को भी तलाब से जुड़कर समाज के सुख में बदल दिया जाता था। समाज और तालाब का आपस में गहरा संबंध है। अकाल पड़ने की स्थिति में तालाब बनाने का काम होता था। इससे लोगों को तात्कालिक राहत मिलती थी। पानी का प्रबंध होने पर कभी आ जाने वाले दुख को सहने की शक्ति समाज में आती थी। बिहार के मधुबनी क्षेत्र में छठी सदी में आए एक बड़े अकाल के समय पूरे क्षेत्र के गांव ने मिलकर 63 तालाब बनाए थे। आज की संस्था सामाजिक और राजनीतिक जरा विचार करें कि कितना बड़ा संगठन बना होगा और कितने साधन जुटाए गए होंगे। मधुबनी के लोग आज भी कृतज्ञता से इन्हें याद रखते हैं। तालाब का लबालब भर जाना एक बड़ा उत्सव बन जाता था। भुज (कच्छ) के सबसे बड़े तालाब हमीरसर के घाट में बनी हाथी की एक मूर्ति अपरा (चलने जल का बाहर निकल आना) की सूचक है। जब जल मूर्ति को छू लेता है तो पूरे शहर में खबर फैल जाती है। सारा शहर तालाब के घाटों पर आ जाता है एक त्यौहार मन जाता जाता। भुज के राजा घाट पर आते और पूरे शहर की उपस्थिति में तालाब की पूजा करते और तालाब का आशीर्वाद लेकर लौटते। यह उत्सव प्रजा और राजा को घाट तक ले आता था। कोई भी तालाब अकेला नहीं है। जगन्नाथ पुरी के मंदिर के पास बिंदुसागर में देशभर के हर जल स्रोत का नदियों और समुद्रों तक का पानी मिला है। देश की एकता की घड़ी में यह हिंद महासागरीय एकता का सागर कहा जा सकता है। यह सागर जुड़े सागर का प्रतीक है। 11 तालाबों को क्या माना जा रहा है? क जीवनदायी ख जल का स्रोत ग निर्जीव घ उपरोक्त में से कोई नहीं उत्तर- जल का स्रोत 12 ‘हमीर नाम माला’ किस भाषा का ग्रंथ है? क अवहट्ट ख संस्कृत ग डिंगल घ अवधि उत्तर- डिंगल 13 तालाब बनाना या तालाब की मरम्मत करना किस प्रकार का काम माना जाता था? क अपना काम ख समाज का काम ग मजबूरी का काम घ पुण्य का काम उत्तर -पुण्य का काम 14 कौन सा ग्रंथ तालाबों को धर्म स्वभाव कहता है? क रामायण ख मेघदूतम ग हमीर नाम माला घ पदावली उत्तर – हमीर नाम माला 15 किस क्षेत्र के निवासियों ने अकाल के समय मिलकर 63 तालाब बनाए थे ? क चंपारण ख जगन्नाथ पुरी ग भुज घ मधुबनी उत्तर – मधुबनी 16 हमीरसर घाट में बनी कौन सी मूर्ति अपरा की सूचक है? क वाराह की ख कश्यप की ग हाथी की घ मगरमच्छ की उत्तर – हाथी की 17 किस सागर में देश के हर जल स्रोत का पानी मिला है ? क शिव सागर ख बिंदुसागर ग अरब सागर घ गंगासागर उत्तर – बिंदुसागर 18 निम्नलिखित शब्दों में तालाब का पर्यायवाची कौन सा शब्द नहीं है? क सरोवर ख सर ग पोखर घ सरिता उत्तर – सरिता 19 निम्नलिखित विलोम शब्द के युग्म में कौन सा युग्म सही नहीं है ? क सजीव-सुभाव ख राजा-प्रजा ग पुण्य-पाप घ दुखद-सुखद उत्तर – सजीव-सुभाव 20 गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक का चुनाव कीजिए क तालाबों का महत्व ख जीवन एक उत्सव ग अकाल और तालाब घ तालाब और त्योहार उत्तर – तालाबों का महत्व नीचे दो काव्यांश दिए गए हैं। किसी एक काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर दीजिए। फिर से नहीं आता समय, जो एक बार चला गया। जग में कहो बाधा रहित कब कौन काम हुआ भला। बहती नदी सूखे अगर उस पार मैं इसके चलूं। इस सोच में बैठा पुलिन पर, पार जा सकता भला? किस रीती से काम, कब करना बनाकर योजना, मन में लिए आशा प्रबल दृढ़ जो वही बढ़ जाएगा। उसको मिलेगा तेज बल अनुकूलता सब और से कब कर्मयोगी, वीर, अनुपम साहसी सुख पायेगा। यह वीर भोग्या, जो हृदय तल में बनी वसुधा सदा, करती रही आह्वान है, युग वीर का पुरुषत्व का। कठिनाइयों में खोज का पथ, ज्योति पूरित जो करें, विजय वही होता धरणि-सुत वरण अमरत्व का। 21 एक बार जाने के बाद क्या वापस लौटकर नहीं आता है ? क धन ख राज्य ग समय घ स्वास्थ्य उत्तर – समय 22बहती नदी के माध्यम से कवि क्या सिद्ध करना चाहता है? क जल का महत्व ख नदी का महत्व ग बाधाओं से युक्त जीवन घ समय का अभाव उत्तर -बाधाओं से युक्त जीवन 23 जीवन में कैसे व्यक्ति प्रगति करते हैं ? क जो योजना बनाकर कार्य करते हैं ख जिसके मन में आशा का प्रबल भाव होता है ग उपरोक्त दोनों घ दोनों में से कोई नहीं उत्तर -उपरोक्त दोनों 24 वसुंधरा किसका आह्वान करती है? क कर्मयोगी और वीर पुरुषों का ख भयभीत और का पुरुषों का ग भाग्यवादी व्यक्ति का घ उपरोक्त में से कोई नहीं उत्तर -कर्मयोगी और वीर पुरुषों का 25 दृढ़ निश्चयी वीर को क्या लाभ प्राप्त होते हैं ? क सफलता प्राप्त करता है ख सभी प्रकार के सुखों का उपभोग करता है ग जीवन में निरंतर आगे बढ़ता है घ उपरोक्त सभी उत्तर – उपरोक्त सभी 26 कविता में धारणी-सूत किसे कहा गया है क वीर व्यक्ति को ख किसान को ग उपरोक्त दोनों को घ दोनों में से कोई नहीं उत्तर – वीर व्यक्ति को 27 ‘पुलिन’ शब्द का क्या अर्थ है? क पानी ख नदी ग किनारा घ वृक्ष उत्तर – किनारा 28 अनुकूलता शब्द में प्रत्यय है क कुलता ख ता ग लता घ उपरोक्त में से कोई नहीं उत्तर – ता प्रभु ने तुमको कर दान किये सब वांछित वस्तु विधान किये तुम प्राप्त करो उनको न अहो फिर है किसका वह दोष कहो? समझो ना अलभ्य किसी धर्म को नर हो ना निराश करो मन को किस गौरव के तुम योग्य नहीं कब कौन तुम्हें सुख भोग्य नहीं जन हो तुम भी जगदीश्वर के सब है जिसके अपने घट के फिर दुर्लभ क्या उसके मन को? नर हो, ना निराश करो मन को करके विधि-वाद ना भेद करो निज लक्ष्य निरंतर भेद करो बनता बस उद्यम ही विधि है मिलती जिससे सुख की निधि है समझो धिक् निष्क्रिय जीवन को नर हो ना निराश करो मन को। 29 प्रभु ने मनुष्यों को क्या दान में दिया है? क हाथ ख धन ग सफल जीवन घ उपरोक्त में से कोई नहीं उत्तर – हाथ 30 वांछित वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने में किसका दोष है? क परिश्रमी मनुष्य का ख आधुनिकता वादी प्रवृत्ति का ग कर्म व श्रम ना करने वाले मनुष्य का घ उपरोक्त में से कोई नहीं उत्तर -कर्म व श्रम ना करने वाले मनुष्य का 31 विधि वाद का खेद कौन व्यक्त करते हैं? क परिश्रम करने वाले ख भाग्यवादी मनुष्य ग कर्म निश्ड एवं साहसी घ उदार चित वाले उत्तर – भाग्यवादी मनुष्य 32 काव्यांश में क्या प्रेरणा दी गई है ? क निराश ना होने की ख लक्ष्य प्राप्ति का उचित प्रयास करने की ग कर्म निष्ठा एवं साहसी बनने की घ उपरोक्त सभी उत्तर – उपरोक्त सभी। 33 जगदीश्वर शब्द का संधि विच्छेद है क जगत् + ईश्वर ख जग+ दिसावर ग जगदीश+ ईश्वर घ जगदी+श्वर उत्तर -जगत् + ईश्वर 34 कवि किस प्रकार के जीवन को धिक्कार योग्य मानता है? क उद्यम पूर्ण जीवन ख सुख भोग पूर्ण जीवन ग खेद पूर्ण जीवन घ निष्क्रिय जीवन उत्तर निष्क्रिय जीवन 35 ‘दुर्लभ’ शब्द में उपसर्ग क दु ख दुर् ग दुर्ल घ उपरोक्त में से कोई नहीं उत्तर – दुर् 36 कवि आस्तिक है इसका पता कौन सी पंक्ति में चलता है? क समझो ना अलभ्य किसी धन को नर हो ना निराश करो मन को ख कर के विधि-वाद न खेद करो निज लक्ष्य निरंतर भेद करो ग जन हो तुम भी जगदीश्वर के सब है जिसके अपने घर के घ बनता बस उद्यम ही विधि है, मिलती जिससे सुख की निधि है उतर – जन हो तुम भी जगदीश्वर के सब है जिसके अपने घर के खंड खअभिव्यक्ति और माध्यम पर आधारित ( प्रश्न पत्र कक्षा 11 )निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उचित विकल्प का चयन कीजिए। 1*5 =5 37 ‘जब संकेतों से बात समझाई जाएं’ यह संचार का कौन सा प्रकार है? क मौखिक संचार ख अंतः व्यक्ति संचार ग सांकेतिक संचार घ अंतर व्यक्तिक संचार उत्तर – सांकेतिक संचार 38 रेडियो का आविष्कार किसने किया? क दादा साहब फाल्के ख जी मार्कोनी ग थॉमस अल्वा एडिसन घ राइट ब्रदर्स उत्तर -जी मार्कोनी 39 हिंदी का प्रकाशित होने वाला पहला सप्ताहिक पत्र था? क कर्मवीर ख केसरी ग उदंत मार्तंड घ सरस्वती उत्तर -उदंत मार्तंड 40 संचार प्रक्रिया में प्राप्त संदेश में निहित अर्थ को समझने की कोशिश क्या कहलाती है – क इनकोडिंग ख रिकॉर्डिंग ग फीडबैक घ संदेश उत्तर -रिकॉर्डिंग 41 ‘एक साहित्यिक की डायरी’ किसकी रचना है? क गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’ ख राहुल सांकृत्यायन ग ऐनी फ्रैंक घ रामवृक्ष बेनीपुरी उत्तर -गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’ खंड गपाठ्य पुस्तक तथा अनुपूरक पाठ्य पुस्तक पर आधारित ( प्रश्न पत्र कक्षा 11 )भौरन को गुंजन बिहार बन कुंजन में मंजुल मलारन को गावनो लगत है। कहै पद्माकर गुमानहूं तैं प्राणहूं तै प्यारो मनभावनो लगत है मोरन को सोर घनघोर चहुँ ओरन हिंडोरन को बृन्द छवि छावनो लगत है नेह सरसावन में मेह बरसावन में सावन में झुलीबो सुहावनो लगत है। 42 प्रस्तुत काव्यांश के रचयिता हैं क बिहारी लाल ख सूरदास ग पद्माकर घ कबीर उत्तर – पद्माकर 43 प्रस्तुत काव्यांश किस भाषा में है ? क खड़ी बोली ख ब्रजभाषा ग अवधि घ अवहट्ट उत्तर – ब्रजभाषा 44 मंडल में निहित अलंकार का नाम बताइए ? क उपमा ख उत्प्रेक्षा ग अनुप्रास घ यमक उत्तर – अनुप्रास 45 प्रस्तुत काव्यांश में किस ऋतु का वर्णन है ? क वसंत ख वर्षा ग ग्रीष्म घ शरद उत्तर – वर्षा 46 सावन के महीने में भंवरे की गुंजन कैसी लगती है ? क मल्हार राग की तरह ख बांसुरी के स्वर की तरह ग विहाग राग की तरह घ शोर की तरह उतर – मल्हार राग की तरह निम्नलिखित अपठित गद्यांश पर आधारित दिए गए पांचों प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए 1*5=5 और एक बड़ी विचित्र बात हुई हामिद के इस चिमटे से भी विचित्र। बच्चे हामिद ने बूढ़े हामिद का पार्ट खेला था। बुढ़िया अमीना बालिका अमीना बन गई। वह रोने लगी, दामन फैलाकर हामिद को दुआएं देती जा रही थी और आंसू की बड़ी-बड़ी बूंदे गिराती जाती थी। हामिद इसका रहस्य क्या समझता। 47 प्रस्तुत पद्यांश किस पाठ से लिया गया है ? क दोपहर का भोजन ख ईदगाह ग टॉर्च बेचने वाला घ उपरोक्त में से कोई नहीं उत्तर – ईदगाह 48 हामिद मेले से क्या खरीद कर लाया था ? क बांसुरी ख भिश्ती ग चिमटा घ मिठाइयां उत्तर – चिमटा 49 अमीना के रोने का क्या कारण था ? क हामिद द्वारा पैसे खो देना ख चोट लग जाना ग ईद ना मना पाना घ हामिद द्वारा दादी की उंगलियां ना जल ले इसलिए चिमटा खरीदने पर भावुक हो जाना उत्तर -हामिद द्वारा दादी की उंगलियां ना जल ले इसलिए चिमटा खरीदने पर भावुक हो जाना 50 बच्चे हामिद ने बूढ़े हामिद का पाठ कैसे खेला क बड़ों की तरह अपनी दादी का ख्याल रख कर ख बुड्ढों की तरह दुआएं मांग कर ग उपरोक्त दोनों घ उपरोक्त में से कोई नहीं उतर – बड़ों की तरह अपनी दादी का ख्याल रख कर 51 प्रस्तुत गद्यांश के लेखक है- क फणीश्वर नाथ रेणु ख रांगेय राघव ग अमरकांत घ प्रेमचंद उत्तर – प्रेमचंद निम्नलिखित छः में से किन्ही 4 प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर दीजिए 1*4=4 52 ईदगाह कहानी आधारित है क बाल मनोविज्ञान ख रहस्य व रोमांच ग जासूसी घ किसानों की समस्या उत्तर – बाल मनोविज्ञान 53 चुराई चित चोरा चोरी पंक्ति में कौन सा अलंकार है क उपमा ख अनुप्रास ग रूपक घ यमक उत्तर – अनुप्रास 54 कबीरदास की भाषा है क ब्रज ख अवधि ग सधुककडी घ ब्रज मिश्रित अवधि उत्तर – सधुक्कड़ी 55 मुरली तऊ गोपाल ही भावति पद में गोपियां किसके प्रति ईर्ष्या का भाव अनुभव करती है क रुकमणी ख मुरली ग मोर पंख घ यशोदा उत्तर – मुरली 56 दोपहर का भोजन कहानी की नायिका है क दमयंती ख रामेश्वरी ग जगदीश्वरी घ सिद्धेश्वरी उत्तर -सिद्धेश्वरी 57 टॉर्च बेचने वाले पाठ के लेखक हैं क अमरकांत ख प्रेमचंद ग हरिशंकर परसाई घ रांगेय राघव उत्तर – हरिशंकर परसाई निम्नलिखित 5 प्रश्नों में से किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर दीजिए 1*3=3 58 अंडे के छिलके एकांकी के पात्रों में चंद्रकांता संतति और शूरवीरता की कहानी कौन कहता है क जानकी ख वीना ग श्याम घ राधा उत्तर – राधा 59 अंडे के छिलके एकांकी में धूम्रपान कौन करता है क माधव ख गोपाल ग श्याम घ विना उत्तर – गोपाल 60 वीना के पति का क्या नाम था? क माधव ख श्याम ग गोपाल घ राम उत्तर – गोपाल 61 अंडे के छिलके पाठ में किन जीवन मूल्यों की स्थापना है ? क परिवार के सदस्यों की मनमानी ख आधुनिकता का प्रभाव ग परिवार के सदस्यों द्वारा एक दूसरे की भावनाओं का आदर घ स्वतंत्र रहने की चाहत उत्तर – परिवार के सदस्यों द्वारा एक दूसरे की भावनाओं का आदर 62 अंडे के छिलके एकांकी में निम्न में से कौन सा पात्र नहीं है ? क वीना ख राधा ग तपस्वी घ श्याम उत्तर – तपस्वी अन्य अपने विषय से संबंधित लेखों का भी विस्तृत रूप से अध्ययन करेंईदगाह प्रेमचंद कबीर Class 11 सूरदास कक्षा 11 दोपहर का भोजन टॉर्च बेचने वाला गूंगे ( रांगेय राघव ) कक्षा 11 पद्माकर ( जीवन परिचय ) कविता की व्याख्या घर में वापसी ‘धूमिल’ बादल को घिरते देखा है नागार्जुन ज्योतिबा फुले – पाठ का सार खानाबदोश ओमप्रकाश बाल्मीकि जाग तुझको दूर जाना महादेवी वर्मा सब आंखों के आंसू उजले महादेवी वर्मा अंडे के छिलके मोहन राकेश हुसैन की कहानी अपनी जुबानी आवारा मसीहा दिशाहारा समापनउपर्युक्त लेख को हमने विद्यार्थियों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर लिखा है। यह दिल्ली सरकार के द्वारा तैयार किए गए प्रश्न पत्र कक्षा 11 का प्रारूप है, जिसे पढ़कर आप अपनी परीक्षा की सटीकता पूर्वक तैयारी कर सकते हैं। संबंधित विषय, लेख आदि के विषय में किसी प्रकार की त्रुटि, आपत्ती, सुधार आदि के लिए कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके निर्देशों का अवश्य पालन करेंगे। इस लेख को विद्यार्थी अपने परीक्षा पत्र का प्रारूप ही समझे ऐसा हमारा आग्रह है। |