7 भारत के कौन कौन से पड़ोसी देशों की सीमाएँ भारत की स्थलीय सीमा को स्पर्श करती हैं ?`? - 7 bhaarat ke kaun kaun se padosee deshon kee seemaen bhaarat kee sthaleey seema ko sparsh karatee hain ?`?

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

आपका प्रश्न है कि भारत के कौन-कौन से पड़ोसी देशों की सीमाएं भारत की स्थलीय सीमा को स्पर्श करती है तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान चीन बांग्लादेश भूटान नेपाल में मां आदि देशों की सीमाएं भारत की स्थलीय सीमा को स्पर्श करती है

Romanized Version

भारत के पड़ोसी देशों व स्थलीय सीमा रेखाओं के नाम

क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से भारत दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश है,जिसकी सीमाएँ सात देशों से मिलती हैं| भारत के 17 राज्यों की सीमाएँ इन पड़ोसी देशों से मिलती हैं| रेडक्लिफ रेखा भारत व पाकिस्तान और भारत व बांग्लादेश को, मैकमोहन रेखा भारत और चीन को तथा डूरंड रेखा भारत और अफगानिस्तान को अलग करती है|

7 भारत के कौन कौन से पड़ोसी देशों की सीमाएँ भारत की स्थलीय सीमा को स्पर्श करती हैं ?`? - 7 bhaarat ke kaun kaun se padosee deshon kee seemaen bhaarat kee sthaleey seema ko sparsh karatee hain ?`?

क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से भारत दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश है, जिसकी सीमाएँ सात देशों से मिलती हैं| भारत के 17 राज्यों की सीमाएँ इन पड़ोसी देशों से मिलती हैं|

पड़ोसी देश

सीमा रेखा की लंबाई(किमी. में)

सीमा से लगे भारतीय राज्यों की संख्या

सीमा से लगे भारतीय राज्यों के नाम





बांग्लादेश

4096.7

5

पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम




चीन

3488

5

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश





पाकिस्तान

3323

4

जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात




नेपाल

1751

5

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार




म्यांमार

1643

4

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम




भूटान

699

4

सिक्किम , पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश




अफगानिस्तान

106

1

जम्मू एवं कश्मीर (PoK)




    7 भारत के कौन कौन से पड़ोसी देशों की सीमाएँ भारत की स्थलीय सीमा को स्पर्श करती हैं ?`? - 7 bhaarat ke kaun kaun se padosee deshon kee seemaen bhaarat kee sthaleey seema ko sparsh karatee hain ?`?

    • रेडक्लिफ रेखा- यह रेखा भारत और पाकिस्तान व भारत और बांग्लादेश को अलग करती है| मूलतः भारत और पाकिस्तान के बीच की इस रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण सर सायरिल रेडक्लिफ द्वारा वर्ष 1947 में किया गया था| इस रेखा के निर्धारण के समय बांग्लादेश पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था और पाकिस्तान का ही हिस्सा था| बाद में पूर्वी पाकिस्तान के बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र होने के बाद रेडक्लिफ रेखा भारत और बांग्लादेश के बीच की भी सीमा रेखा बन गयी|    
    • मैकमोहन रेखा- मैकमोहन रेखा भारत को चीन से अलग करती है और इसका निर्धारण सर हेनरी मैकमोहन द्वारा वर्ष 1914 में किया गया था|
    • डूरंड रेखा- डूरंड रेखा भारत को अफगानिस्तान से अलग करती है| इस रेखा का निर्धारण सर हेनरी मोर्टिमर डूरंड द्वारा वर्ष 1896 में किया गया था| भारत के विभाजन से पूर्व, भारत व पाकिस्तान एक ही देश थे, भारत व अफगानिस्तान की सीमा का निर्धारण डूरंड रेखा द्वारा ही होता था| यह भारत की सबसे छोटी सीमा रेखा है और वर्तमान में ‘पाक-अधिकृत कश्मीर’ (PoK) और अफगानिस्तान को अलग करती है|

    वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित तब तक स्वतंत्र जम्मू-कश्मीर रियासत पर स्थानीय जनजातियों के सहयोग से पाकिस्तान ने आक्रमण कर दिया| इसके बाद जम्मू-कश्मीर रियासत के महाराज हरी सिंह ने भारत से मदद मांगी और भारत के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर दिये| भारतीय सेना द्वारा आक्रमणकारियों को खदेड़ दिया गया लेकिन जम्मू-कश्मीर के जिस क्षेत्र पर पाकिस्तान द्वारा कब्जा कर लिया गया था उसे वापस नहीं लिया जा सका क्योंकि यह सीमा विवाद संयुक्त राष्ट्र संघ में चला गया| अतः भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य का वह हिस्सा जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है, ‘पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) कहलाता है|

    Image Courtesy: www.tcindia.com

    7 भारत के कौन कौन से पड़ोसी देशों की सीमाएँ भारत की स्थलीय सीमा को स्पर्श करती हैं?

    7 देशों से मिलती हैं भारत की सीमाएं... इसमें पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश शामिल है। इसमें नेपाल, भूटान और म्यांमार की सीमाओं पर लोग आसानी से एक से दूसरे देश में जा सकते हैं

    भारत के 7 पड़ोसी देश कौन कौन से हैं?

    भारत के पड़ोसी देशों के नाम इंग्लिश में.
    पाकिस्तान (Pakistan).
    अफगानिस्तान (Afghanistan).
    म्यांमार (Myanmar).
    नेपाल (Nepal).
    इंडोनेशिया (Indonesia).
    चीन (China).
    मालदीव (Maldive).
    भूटान (Bhutan).

    कौन कौन से पड़ोसी देशों के साथ भारत के स्थल भाग की सीमाएँ मिली हुई हैं?

    भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है।

    भारत के कितने राज्य पड़ोसी देशों की स्थलीय सीमा से जुड़े हैं?

    भारत की स्थलीय सीमा कितने देशों से लगती है? Notes: भारत की कुल स्थलीय सीमा 15,106 किलोमीटर है, इसमें 92 जिले और 17 राज्य शामिल हैंभारत की स्थलीय सीमा पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफ़ग़ानिस्तान लगती है।