13 मई 2022 क सम च र

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 13 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022

संवत्सर नाम-राक्षस

अयन-उत्तरायण

मास-वैशाख

पक्ष-शुक्ल

ऋतु-ग्रीष्म

वार-शुक्रवार

तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी

नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-हस्त

योग (सूर्योदयकालीन)-वज्र

करण (सूर्योदयकालीन)-बव

लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष

शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक

राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक

दिशा शूल-वायव्य

योगिनी वास-नैऋत्य

गुरु तारा-उदित

शुक्र तारा-उदित

चंद्र स्थिति-कन्या

व्रत/मुहूर्त-प्रदोष व्रत/उपनयन/द्विरागमन/वाहन क्रय/मुंडन/देव प्रतिष्ठा/गृहप्रवेश/गृहारंभ मुहूर्त

यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।

आज का उपाय-किसी कन्या को चांदी भेंट करें।

वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)

-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया

प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र

आज का पंचांग मुहूर्त हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं ज्योतिर्विद दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 13 मई 2022 के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय...

By Prabhat khabar Digital

Updated Date Fri, May 13, 2022, 12:21 AM IST

13 मई 2022 क सम च र

आज का पंचांग 13 मई 2022Prabhat Khabar Graphics

Aaj Ka Panchang In Hindi (13 मई 2022) आज का पंचांग: आज प्रदोष व्रत है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। आज वैशाख (vaishakh) की शुक्ल पक्ष द्वादशी 05:27 PM तक उसके बाद त्रयोदशी है। सूर्य मेष राशि पर योग-सिद्धि , करण-बालव और कौलव वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है।

मोहिनी एकादशी व्रत पारण (Mohini Ekadashi 2022 Parana Time)
शास्त्र के नियमनुसार, मोहिनी एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि को किया जाता है। पंचांग के अनुसार मोहिनी एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त 13 मई 2022 को प्रातः 7:59 तक रहेगा। चूंकि मोहिनी एकादशी का व्रत 12 मई को था, इसलिए इसका पारण आज 13 मई को होगा।

आज 13 मई का पंचांग

हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत: 1944 शुभकृत्
विक्रम सम्वत: 2079
आज की तिथि तिथि: द्वादशी 05:27 PM तक उसके बाद त्रयोदशी
आज का नक्षत्र: हस्त 06:48 PM तक उसके बाद चित्रा
आज का करण: बालव और कौलव
आज का पक्ष: शुक्ल पक्ष
आज का योग: सिद्धि
आज का वार: शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time)

सूर्योदय: 5:50 AM
सूर्यास्त: 6:55 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time)

चन्द्रोदय: 4:12 PM, 13 मई
चन्द्रास्त: 4:17 AM, 14 मई
सूर्य: सूर्य मेष राशि में है।

आज चन्द्रमा की राशि (Moon

चन्द्रमा: चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा।
दिन: शुक्रवार
माह: वैशाख
व्रत: परशुराम द्वादशी, प्रदोष व्रत

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time)

अभिजीत मुहूर्त: 11:57 AM से 12:49 PM
अमृत काल: 12:59 PM से 02:32 PM
ब्रह्म मुहूर्त: 04:14 AM से 05:02 AM
विजय मुहूर्त: 02:08 PM से 03:01 PM
गोधूलि मुहूर्त: 06:21 PM से 06:45 PM
निशित काल: 11:33 PM से 12:16 AM, May 14

आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga)

सर्वार्थ सिद्धि योग: नहीं है
रवि पुष्य योग: नहीं है
अमृतसिद्धि योग: नहीं है
त्रिपुष्कर योग: नहीं है
द्विपुष्कर योग: नहीं है
अभिजीत मुहूर्त:11:57 AM से 12:49 PM

आज का अशुभ समय( Today Bad Time)

राहु काल: 10:45 AM से 12:23 PM तक
कालवेला / अर्द्धयाम:15:01PM से 15:54PM तक
दुष्टमुहूर्त: 08:27 AM से 09:20 AM, 12:49 PM से 01:41 PM
यमगण्ड: 3:39 PM से 5:17 PM
भद्रा: नहीं है
गुलिक काल: 06:54AM से 08:34AMतक
गंडमूल: नहीं है

आज का चौघड़िया (Today Choghadiya)

दिन का चौघड़िया

चर 05:50 AM 07:28 AM
लाभ 07:28 AM 09:06 AM
अमृत (वार वेला) 09:06 AM 10:45 AM
काल (काल वेला) 10:45 AM 12:23 PM
शुभ 12:23 PM 14:01 PM
रोग 14:01 PM 15:39 PM
उद्बेग 15:39 PM 17:17 PM
चर 17:17 PM 18:55 PM

रात का चौघड़िया

रोग 18:55 PM 20:17 PM
काल 20:17 PM 21:39 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:39 PM 23:01 PM
उद्बेग 23:01 PM 00:22 AM
शुभ 00:22 AM 01:44 AM
अमृत 01:44 AM 03:06 AM
चर 03:06 AM 04:28 AM
रोग 04:28 AM 05:50 AM

ऐसे बन रहा ग्रहों का शुभ संयोग: वैदिक पंचांग के अनुसार 12 मई को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा, शनि कुंभ राशि में और बृहस्पति मीन राशि में रहेंगे। साथ ही दो और ग्रह अपनी स्वराशि में रहेंगे. जिसके कारण यह एक उत्तम संयोग बन रहा है। यह संयोग राजयोग के समान फल प्रदान करेंगे। 13 मई को शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी का प्रिय दिन भी है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।